Jhansi - टहरौली में कल आयोजित होगा विशाल मेडिकल चेकअप कैम्प
समाजसेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था ऑल इण्डिया पयाम ए इन्सानियत फोरम एवं यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में कल रविवार को कस्बा टहरौली के आदर्श जनप्रिय इंटर कॉलेज में वृहद मेडिकल चेकअप कैम्प का पूर्ण रूप से निःशुल्क आयोजन किया जा रहा है जिसमें बाल रोग, स्त्री रोग, हड्डी रोग, जनरल फिजिशियन, चर्म रोग आदि के विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया जायेगा एवं लोगों को निःशुल्क दवाएँ वितरित की जायेंगी। सभी प्रकार की जाँचे भी पूर्ण रूप से निःशुल्क की जाएंगी। यह जानकारी आयोजक मुफ़्ती इमरान नदवी एवं कार्यक्रम संयोजक आरिफ खान किलेदार ने दी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|