icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284001
Eshan KhanEshan KhanFollow17 Oct 2024, 04:55 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कालका में युवक पर जानलेवा हमला: वीडियो वायरल, पुरानी रंजिश की आशंका

Chandigarh, Chandigarh:पंचकूला जिले के कालका क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमला... वारदात का वीभत्स वीडियो हुआ वायरल... कालका में युवक पर जानलेवा हमला, कुल्हाड़ी-गंडासी और डंडों से किया वार... घायल युवक को गंभीर हालत में कालका से पंचकूला रेफर किया गया... पुरानी रंजिश का मामला होने की आशंका... पंचकूला के कालका क्षेत्र के गांधी चौक पर सोमवार रात एक युवक पर कुछ युवकों द्वारा कथित तौर पर जानलेवा हमला किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घायल युवक की पहचान निखिल चौरसिया के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सेक्टर-6 सिविल अस्पताल, पंचकूला रेफर किया गया, जहां से उसे आगे रेफर करते हुए पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, निखिल मोटरसाइकिल पर काली माता मंदिर की तरफ से गांधी चौक की ओर आ रहा था। आरोप है कि गांधी चौक के पास पहले से घात लगाए बैठे कुछ नकाबपोश युवकों ने उसे रोककर कुल्हाड़ी, गंडासी, डंडों और अन्य तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में निखिल सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शी का दावा है कि हमलावर पहली बार हमला करने के बाद वहां से चले गए। घायल निखिल जब किसी तरह उठकर ऑटो में बैठकर अस्पताल जाने लगा तो आरोपियों ने दोबारा उसका पीछा किया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान कथित तौर पर हमलावरों ने मौके पर मौजूद लोगों को धमकी दी कि यदि किसी ने फोटो या वीडियो बनाई तो उसे भी जान से मार दिया जाएगा। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, हमलावर यह कहते हुए भी सुनाई दिए कि “इसने हमारे भाई को मारा था।” घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। प्रारम्भिक जांच में दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आने की जानकारी है। यह भी बताया जा रहा है कि करीब सात महीने पहले निखिल का एक आपराधिक मामले से संबंध रहा था। हालांकि, इन तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना की सूचना मिलते ही कालका थाना प्रभारी प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और हमले के कारणों तथा आरोपियों की पहचान को लेकर विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है।
0
0
Report

जमुई में प्रेम विवाह के बाद हंगामा, वीडियो वायरल और पिटाई की घटना

Jamui, Bihar:जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र में एक बार फिर प्रेम विवाह का मामला सामने आया है। पतसंडा पंचायत निवासी अभिषेक कुमार उर्फ जॉनी ने मंगलवार को जमुई स्थित पंच मंदिर में गंगरा पंचायत के प्रीतम टोला निवासी ज्योति कुमारी के साथ विवाह किया। दोनों के बीच करीब एक वर्ष से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। विवाह के बाद दोनों ने एक-दूसरे का साथ जीवनभर निभाने की बात कही है। जानकारी के अनुसार, अभिषेक कुमार उर्फ जॉनी गिद्धौर में चाय की दुकान चलाकर जीवन-यापन करता है। उसके पिता का निधन हो चुका है। वहीं, ज्योति कुमारी गंगरा पंचायत के प्रेतम टोला निवासी चन्द्रदेव रावत की पुत्री है। बताया जाता है कि ज्योति की एक बहन का विवाह गिद्धौर में हुआ है। इसी सिलसिले में आने-जाने के दौरान अभिषेक और ज्योति के बीच संपर्क हुआ और धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गया। दोनों ने मंगलवार को जमुई के पंच मंदिर पहुंचकर शादी कर ली। विवाह के बाद ज्योति ने बताया कि उसने अपनी इच्छा और सहमति से अभिषेक के साथ विवाह किया है। उसने अपना जन्म वर्ष 2007 बताया और स्वयं को बालिग बताते हुए कहा कि उसने किसी दबाव में यह फैसला नहीं लिया है। ज्योति ने कहा कि वह अपनी मर्जी से अभिषेक के साथ जीवन बिताना चाहती है। दोनों ने एक-दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ने की बात कही। इधर, जमुई शहर के अति व्यस्ततम रजिस्ट्री कचहरी चौक और सर्किट हाउस के पास उस समय अफरातफरी मच गई, जब शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसकी सूचना डायल-112 की पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही लड़की के परिजन मौके पर पहुंच गए। इसके बाद लड़की की बहन समेत अन्य लोगों ने लड़के के दोस्तों की बीच सड़क पर चप्पल से पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। घटना का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक महिला एक युवक की चप्पल से पिटाई कर रही है, जबकि चारों ओर बड़ी संख्या में लोग खड़े होकर तमाशा देख रहे हैं। इधर, ज्योति के अचानक घर से गायब होने के बाद परिजनों में अफरातफरी मच गई। ज्योति की बड़ी बहन ममता कुमारी ने बताया कि घर में सतैसा का कार्यक्रम चल रहा था और परिवार के कई लोग घर पहुँचे हुए थे। मंगलवार की सुबह करीब 11:30 बजे खाना खाने के बाद परिवार के सदस्य आराम कर रहे थे। इसी दौरान ज्योति घर से निकल गई। पड़ोस की एक महिला ने उसे सड़क पर टहलते हुए देखा था, लेकिन परिवार को उसके कहीं जाने की जानकारी नहीं थी। काफी देर तक ज्योति के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। इसी दौरान एक रिश्तेदार के माध्यम से परिजनों को जानकारी मिली कि ज्योति ने अभिषेक के साथ शादी कर ली है। इसके बाद परिवार में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। बताया गया कि ज्योति के पिता गुजरात में काम करते हैं। वहीं, अभिषेक चाय की दुकान चलाकर अपना जीवन-यापन करता है। ज्योति के अचानक घर से निकलकर प्रेम विवाह करने के बाद क्षेत्र में इस मामले की चर्चा है। हालांकि, विवाह को लेकर दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। ज्योति जहां अपनी इच्छा से विवाह करने और अभिषेक के साथ रहने की बात कह रही है, वहीं परिजनों का कहना है कि उन्हें उसके घर से चले जाने की जानकारी बाद में मिली।
0
0
Report
Advertisement

मानसरोवर कॉम्प्लेक्स के सामने भगवा झंडा हटाने पर विरोध, आयुक्त मौके पर झंडा फिर लगवाया

Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा में मानसरोवर कॉम्प्लेक्स के सामने मंगलवार दोपहर खंभे पर लगा भगवा झंडा नगर निगम कर्मचारियों ने उतार दिया. झंडा नीचे पड़ा देख हिंदूवादी संगठनों के सदस्यों को इसकी जानकारी मिली. इसके बाद वे मौके पर पहुंचे और विरोध शुरू कर दिया. रामलीला समिति के अध्यक्ष अरविंद राजपूत ने आरोप लगाया कि कलेक्टर हरेंद्र नारायण के निर्देश पर निगम आयुक्त सीपी राय के कहने पर झंडा हटाया गया. उन्होंने कहा कि जब तक निगम आयुक्त खुद मौके पर आकर झंडा दोबारा नहीं लगाएंगे तब तक विरोध जारी रहेगा. विरोध की जानकारी मिलने पर निगम आयुक्त सीपी राय मौके पर पहुंचे. उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत की और खंभे पर भगवा झंडा दोबारा लगा दिया इसके बाद विरोध खत्म हो गया और मौके पर स्थिति सामान्य हो गई. जानकरी के अनुसार, खंभे पर लगे भगवा झंडे की जगह तिरंगा लगाने की तैयारी थी. लेकिन झंडा जिस तरह हटाया गया उसे लेकर विरोध शुरू हो गया. इसके बाद फिलहाल भगवा झंडा उसी जगह दोबारा लगा दिया गया. घटना के बाद कुछ समय तक मानसरोवर कॉम्प्लेक्स के सामने लोगों की भीड़ जमा रही. झंडा हटाने को लेकर लगाए गए आरोपों पर प्रशासन की ओर से अलग से कोई बयान सामने नहीं आया.
0
0
Report

NH 80 पर जलजमाव: मंत्री के काफिले ने वैकल्पिक मार्ग से निकाला

Barh, Bihar:कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा को जब NH 80 पर जलजमाव की सूचना मिली, तब उन्होंने वैकल्पिक मार्ग से रास्ता बदल लिया। मोकामा से लखीसराय जाने के दौरान उन्हें बाटा मोड़ से हाथीदह जंक्शन तक सड़क बेहद खराब होने की जानकारी मिली। NH 80 पर 4 फीट तक पानी जमा होने से गाड़ियों का काफिला वहां से निकलना मुश्किल था। फिर स्थानीय लोगों ने उन्हें वैकल्पिक मार्ग की जानकारी दी, तब वे हाथीदह थाना क्षेत्र के अंतिम बॉर्डर पर निकल सके। जब उनसे नेशनल हाईवे पर जलजमाव की स्थिति पर सवाल किया गया तब उन्होंने कहा कि पथ निर्माण विभाग को जल्द ही इसका स्थाई समाधान करने को कहा जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने एक और घोषणा की। उन्होंने कहा कि एक मरीन ड्राइव का भी हाथीदह में निर्माण कराया जाना है, जो NH 80 के सामानांतर गंगा में बनेगा और हाथीदह स्टेशन से आगे तक जायेगा। इधर मंत्री जी तो निकल गये, लेकिन काफिले में शामिल बाकी लोग अभी तक रास्ता ढूंढने में लगे हैं। जिस निजी रास्ते से मंत्री जी को निकाला गया, वह कच्ची सड़क है। मूसलाधार बारिश के कारण उससे भी आवागमन बंद हो गया, लिहाजा कई गाड़ियाँ उसी 4 फ़ीट पानी भरे अंडर पास से होकर गुजर रही है। गंगा का पानी हाथीदह जंक्शन के पास अंडरपास में लगातार जमा रहता है। धीरे-धीरे पानी तीन से 4 फीट हो गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक ड्राइवर ने बताया कि कई गाड़ियां खराब हो गई है वहीं कई गाड़ियों को धक्का लगाते हुए भी देखा गया। बाइट - विजय सिन्हा, कृषि मंत्री बाइट - ड्राइवर
0
0
Report
Advertisement

कटिहार में 406 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, कीमत लगभग 32 लाख

Katihar, Bihar:लगभग 32 लाख रुपए का 406 ग्राम स्मैक पुलिस ने किया बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार. कांड दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई. पश्चिम बंगाल की ओर से अवैध मादक पदार्थ लेकर तस्करी करने की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई. अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार किया गया. कटिहार जिला के मुफ्फसिल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 32 लाख रुपए का 406 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार किया है. मुफ्फसिल थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पश्चिम बंगाल से अवैध मादक पदार्थ लेकर तस्करी करने आ रहा है. उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष द्वारा अपने पुलिस बल के साथ सरबसा सर्विस रोड के पास पहुँचकर वाहन जाँच अभियान चलाया गया. वाहन जाँच के क्रम में एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ गया तथा पकड़े गये व्यक्ति से नाम व पता पूछने पर शुभम यादव, उम्र 25 वर्ष, सा० खुदना, थाना रौतारा, जिला कटिहार बताया गया है. तलाशी के क्रम में 406 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल व एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया. स्मैक का अनुमानित मूल्य लगभग 30 से 32 लाख रूपए है. तत्पश्चात अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार किया गया. कांड दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.
0
0
Report

CID ने मौत के बाद भी परीक्षा के दावे पर सवाल, CBI जांच मांग तेज

Noida, Uttar Pradesh:वाह रे CID! मरे हुए व्यक्ति से परीक्षा लिखवा दिया, कैसे यकीन करें इस जांच पर... CID ने जांच में पाया कि अभय तिवारी के पिता दो परीक्षा में पास हुए, लेकिन यहां पता चल यह है कि उनकी मौत 2018 में ही हो चुकी है। पहली जांच में जो महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले, उसे अनुराग गुप्ता ले गए। अब खबरों से पता चला कि बचे-खुले खुले साक्ष्य भी ख्यांगते ले गए। और आदेश देखकर हैरानी होती है कि जो कुछ बचा है, उसे भी कहीं तीसरे चर्चित एवं विवादास्पद अधिकारी मनोज कौशिक न ले जाएं। फिर झारखंड के छात्रों और युवाओं के हाथ क्या आएगा? मुख्यमंत्री HemantSorenJMM जी, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका पर सीबीआई जांच के लिए सहमति दीजिए और इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित कराइए। ऐसा न हो कि महंगे वकीलों के सहारे दूसरे मामलों की तरह तारीख पर तारीख ली जाती रहे और इस बीच घोटाले से जुड़े डिजिटल साक्ष्य नष्ट हो जाएं। आपकी CID कहीं बचे-खुचे सबूतों को भी नष्ट न कर दे, यह सुनिश्चित करना भी आपकी जिम्मेदारी है। और यदि न्यायालय के आदेश के बाद ही CBI जांच होती है, तब तक अगर महत्वपूर्ण साक्ष्य मिट चुके हों तो जांच का हश्र भी शराब घोटाले की ACB जांच जैसा हवा-हवाई न हो जाए...और मुख्य अभियुक्त पकड़े ही न जायें या जो पकड़े गये हैं, वे सारे चार्जशीट के अभाव में डिफ़ॉल्ट बेल लेकर मजे से बाहर आ जाये। अगर आपमें छात्रों-बेरोज़गारों के प्रति तनिक भी संवेदना है तो इस मामले में साक्ष्यों से खिलवाड़ नहीं, बल्कि सच्चाई सामने आनी चाहिए...जो सिर्फ़ CBI की जाँच से ही संभव है。
0
0
Report
Advertisement

छतरपुर में अवैध शराब के अड्डों पर दबिश, 1700 किलो लाहन बरामद

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर-सागर के बंडा में जहरीली शराब कांड के बाद छतरपुर में आबकारी विभाग अलर्ट मोड पर है। कलेक्टर के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आज जिले में विशेष अभियान चलाया गया। आबकारी टीम ने बिजावर के ग्राम कंजरपुरा, भरगवा और बिजावर लोकल क्षेत्र में कच्ची शराब के अड्डों पर सघन दबिश दी। कार्रवाई के दौरान टीम को सैकड़ों डिब्बों में सड़ा हुआ गुड़ और महुआ लाहन मिला, जिसकी मात्रा करीब 1700 किलो से ज्यादा है। टीम ने 20 से ज्यादा हाथभट्टी मदिरा निर्माण की भट्टियों को मौके पर ही तोड़कर नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई में 74 लीटर हाथभट्टी मदिरा जब्त की गई और आबकारी एक्ट के तहत 12 प्रकरण दर्ज किए गए। जब्त शराब, लाहन और सामग्री की कुल कीमत लगभग 1 लाख 19 हजार रुपये आंकी गई है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।
0
0
Report

नर्मदापुरम में चंदन नगर रसूलिया से अवैध शराब का जखीरा बरामद, बदमाश टमंटू फरार

Narmadapuram, Madhya Pradesh:सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के घटना के बाद अवैध शराब के कारोबार को लेकर पुलिस और प्रशासन की सख्ती बढ़ गई है। नर्मदापुरम जिले में भी अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत थाना देहात पुलिस ने चंदन नगर रसूलिया में कार्रवाई करते हुए कुख्यात निगरानी बदमाश प्रशांत तिवारी उर्फ टमंटू के मकान से अवैध शराब का बड़ा जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से अंग्रेजी और देशी शराब की 53 पेटियां जब्त की हैं, जिनमें कुल 464.20 लीटर शराब मिली है। जब्त शराब की कीमत करीब 4 लाख 4 हजार 6 रुपये आंकी गई है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी छत के रास्ते फरार हो गया। इसके अलावा कमरे और बाथरूम में ताले लगे मिले जिन्हें खुलवाकर जब्ती में लिए गए, जहाँ अलग-अलग कंपनियों की देशी और विदेशी शराब की पेटियां रखी मिलीं। शराब के साथ पुलिस को दो मोबाइल फोन, दो वॉकी-टॉकी हैंडसेट और दो CCTV कैमरे भी मिले। इसके अलावा कई दस्तावेज भी बरामद हुए हैं जिन्हें पुलिस ने जब्ती में लिया है। प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना कर दी गई है।
0
0
Report

चंदननगर: फ्रांसीसी दौर की वास्तुकला से सजे शहर में तीन दिवसीय रोशनी महोत्सव शुरू

Chinsurah, West Bengal:আলোর শহর চন্দননগর পুজোর আগেই আলোক মালায় সেজে উঠছে。 ফরাসি আমলের অনেক স্থাপত্য রয়েছে চন্দননগরে。 মিউজিয়াম থেকে ক্লক টাওয়ায়।ডুপ্লে কলেজ থেকে চার্চ。 চন্দননগর স্ট্যান্ড রোডের পাশে রয়েছে ফরাসি আমলের রেজিস্ট্রি অফিস।যেখানে আদালত চলত সে সময়。 চंदনগর মহকুমা অফিসের উল্টো দিকে রয়েছে জরাজীর্ণ রেজিস্ট্রি অফিস。 সেই ভবন সংস্কার করে আগের চেহারায় ফিরিয়ে দেওয়ার জন্য আগের সরকারের আমলে মৌ স্বাক্ষরিত হয়েছিল।তবে তা বাস্তবায়িত হয়নি。 এবার রাজ্যে পালা বদলের পর নতুন সরকার নতুন করে উদ্যোগি হয়েছে。 চন্দননগরের বিধায়ক দীপাঞ্জন গুহ হুগলির অতিরিক্ত জেলা শাসক অনুজ প্রতাপ সিং মহকুমা শাসক আশুতোষ কুমারকে সঙ্গে নিয়ে প্রস্তুতি খতিয়ে দেখেন。 ১১ থেকে ১৩ সেপ্টেম্বর তিন দিন ধরে চলবে উৎসব。 চন্দনগর স্ট্যান্ড রোড আলো দিয়ে সাজিয়ে তোলা হচ্ছে।সাংস্কৃতিক মঞ্চ তৈরি হচ্ছে।গঙ্গা বক্ষে আরোতি হবে。 ১১ তারিখ উৎসবের সূচনায় উপস্থিত থাকবেন রাজ্যের পর্যটন মন্ত্রী শঙ্কর ঘোষ।ফরাসি এম্বাসাডর ও ফরাসি সরকারের প্রতিনিধিরা。 চন্দনগর আলোর শহর নামেই পরিচিত।সেই শহরে উৎসবের সূচনা হয়ে গেল বলা যায়।দুর্গা পুজো বাঙালির শ্রেষ্ঠ পার্বণ হলেও চন্দনগরর শ্রেষ্ঠ উৎসব অবশ্যই জগদ্ধাত্রী পুজো।তার জন্য বেশ কিছুদিন অপেক্ষা করতে হবে。 তবে ইন্দো-ফরাসি মেল বন্ধনে যে উৎসব সেই উৎসবের জন্য সেজে উঠছে সাবেক ফরাস ডাঙা。 বিধায়ক দীপাঞ্জন গুহ বলেন,চন্দনগরের ইতিহাস রয়েছে সংস্কৃতি রয়েছে,অনেক স্থাপত্য রয়েছে।সব কিছুকে রক্ষা করতে হবে।এই চন্দনগরই একসময় বিপ্লবীদের আত্মগোপনের জায়গা ছিল。 ফ্রান্সের সঙ্গে চন্দনগরের যে আত্মিক যোগ সেই যোগ কে আরো সুদৃঢ় করতে উদ্যোগ নেওয়া হয়েছে। তিন দিন ধরে উৎসব চলবে।সাংস্কৃতিক বক্তব্য হবে স্ট্যান্ডে। ফরাসি প্রতিনিধি দলকে উষ্ণ অভ্যর্থনা জানানো হবে।পর্যটন মন্ত্রী শংকর ঘোষ হেরিটেজ রেজিস্ট্রি ভবনের কাজের শুভ সূচনা করবেন।মুখ্যমন্ত্রী শুভেন্দু অধিকারী বলেছেন,চন্দনগর কে নিয়ে ট্যুরিজমের ভাবনা।ইউরোপিয়ান সার্কিট রয়েছে হুগলিতে।বандেলে পর্তুগিজ চুঁচুড়ায় ওলন্দাজ(ডাচ) চন্দনগরে ফরাসি শ্রীরামপুরে ডেনিসের যে সব নিদর্শন রয়েছে সেগুলোকে নিয়ে হুগলি নদী ধরে রিভার ট্যুরিজমের পরিকল্পনা রয়েছে।ইতিমধ্যেই পরিবহন মন্ত্রী অর্জুন সিং জানিয়েছেন আধুনিক পুরুষ চালানো হবে ব্যান্ডেল থেকে শ্রীরামপুর ছুঁয়ে ব্যারাকপুর পর্যন্ত。
0
0
Report
Advertisement

उदयपुर नगर निगम चुनाव: योगेश कुमावत ने वार्ड 71 में पानी-बिजली सुधार का वादा

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में नगर निगम चुनाव को लेकर प्रचार अभियान के अंतिम दिन है चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी अपना पूरा दमखम लगा रहे हैं। अंतिम समय मे वे लोगों के बीच जाकर वोट मांग रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा नगर निगम के वार्ड 71 में भी देखने को मिला। जहां चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी योगेश कुमावत ने अपने समर्थकों के साथ पूरा दम लगाते हुए जमकर प्रचार किया। इस मौके पर योगेश कुमावत ने अपने वार्ड को शहर को लेकर अपनी योजना बताई। उन्होंने क्षेत्र में पानी, बिजली और सडक की समस्या को जल्द ही खत्म करने का जनता से वादा किया। प्रचार अभियान के अंतिम चरण में योगेश कुमावत से खास बात की हमारा संवाददाता अविनाश जगनावत ने
0
0
Report

किशनघाट में संदिग्ध हैंडग्रेनेड मिलने से हड़कंप, पुलिस व एयरफोर्स जांच

Noida, Uttar Pradesh:जैसलमेर से बड़ी खबर किशनघाट ग्राम क्षेत्र में संदिग्ध हैंडग्रेनेड बम मिलने से मचा हड़कंप, पानी की लाइन में लीकेज की जांच के दौरान ग्रामीण पवन नाथ को दिखाई दी संदिग्ध वस्तु, हैंडग्रेनेड जैसी प्रतीत होने पर ग्रामीण ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दी जानकारी, सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुँचकर क्षेत्र को किया सुरक्षित, एहतियात के तौर पर पुलिस ने ग्रामीणों की आवाजाही पर लगाई रोक, साथ ही दूरी बनाए रखने की अपील, मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय वायुसेना की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर की जांच। शहर कोतवाल प्रेमाराम विश्नोई बोले- हैंड ग्रेनेड डिस्पोजल के लिए आर्मी और BSF जी ब्रांच को दी गई सूचना, ग्रामीणों से बम के नजदीक जाने और उसे नहीं छूने की अपील。
0
0
Report

मंडी के आठ दिवसीय माता त्रिपुरी भैरवा मेले की शुरुआत, जिला दर्जा मांग

Sundar Nagar, Himachal Pradesh:पारंपरिक शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ माता त्रिपुरी भैरवा का आठ दिवसीय मेला डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने किया मेले का विधिवत शुभारंभ, पारंपरिक टमक का किया पूजन कहा- जनसहभागिता के बीना ऐसे आयोजन कर पाना संभव नहीं पंचायत ने मेले को जिला स्तरीय बनाने की रखी मांग, सहयोगियों का जताया आभार पंडोह के साथ लगती ग्राम पंचायत स्योग का 8 दिवसीय माता त्रिपुरी भैरवा मेला विधिश रूप से शुरू हो गया। मेले का शुभारंभ डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने किया। सबसे पहले उन्हें पारंपरिक पगड़ी पहनाई गई और उसके बाद उन्होंने माता त्रिपुरी भैरवा मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। इसके बाद पारंपरिक टमक का पूजन किया गया जिसके बाद भव्य शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा में माता त्रिपुरी भैरवा का रथ भादो महीने के चलते शामिल नहीं हुआ जबकि देव चीटू जाड़ा, चर्तुभुजा माता और काली माता के रथों ने शोभायात्रा की शोभा में चार चांद लगा दिए। माता के मंदिर से मेला ग्राउंड तक भव्य शोभायात्रा निकली गई जिसके लोग पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर झूमते-नाचते हुए मेला मैदान तक पहुंचे। यहां डीसी मंडी ने रिबन काटकर मेले का शुभारंभ किया। मेला कमेटी की तरफ से प्रधान नरेंद्र शर्मा और उप प्रधान फतेह राम ने उन्हें शॉल, टोपी और स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया। डीसी मंडी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी मेले का आयोजन करना आसान नहीं होता। ऐसे आयोजन बीना जनसहभागिता के पूरे नहीं होते। उन्होंने बेहतरीन आयोजन के लिए मेला कमेटी और समस्त क्षेत्र वासियों को बधाई दी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top