284001
झांसी के डीजल लोको शेड में अग्निशमन जागरूकता अभियान हुआ आयोजन
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के डीजल लोको शेड में अग्निशमन जागरूकता अभियान आयोजित हुआ था। सूचना के अनुसार वरिष्ठ अग्नि सचेतक प्रगति शर्मा ने मौसम परिवर्तन से बढ़ते शॉर्ट सर्किट के खतरे पर चिंता व्यक्त की थी। साथ ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रामकेश शुक्ला और एसएसई उज्जवल कुमार की उपस्थिति में कर्मचारियों को विद्युत, डीजल व तेल से लगने वाली आग से बचाव और उसे बुझाने के तरीके सिखाए गए थे। वहीं कैंटीन संचालक और महिलाओं को भी प्रशिक्षण दिया गया था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
100 CCTV से ब्लाइंड मर्डर का राज खुला; मजदूरी के बहाने महिला को साथ ले गया आरोपी गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:जयपुर के वाटिका रिंग रोड के पास महिला के ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रधान आरोपी को गिरफ्तार किया गया है; वारदात के बाद आरोपी मध्यप्रदेश भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने छबड़ा से उसे दबोच लिया। करीब 100 CCTV कैमरों की पड़ताल और मजदूरों से पूछताछ के बाद आरोपी तक पहुंची। आरोपी मजदूरी के बहाने महिला को अपने साथ ले गया था। वाटिका इलाके में रहने वाली 21 सितंबर को मजदूरी के लिए चौखटी से निकलने के बाद शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोज शुरू की। देर रात तक फोन बंद मिलना पुलिस को सूचना दी गई। अगले दिन रिंग रोड के पास खाली प्लॉट की बाउंड्री के पास महिला का शव मिला, सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। परिजनों के आक्रोश प्रदर्शन के बाद पुलिस ने साक्ष्य जुटाए। जांच में 35 वर्षीय नीरज की पहचान हुई, जो मध्यप्रदेश के कटनी जिले का रहने वाला है और वाटिका में किराए पर रह रहा था। आरोपी ने पूछताछ में शराब पीने और पोर्न फिल्में देखने की आदत कबूल की; उसने मृतका को अकेले प्लॉट की सफाई के बहाने से साथ ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया, जो नाकाम रहा तो मौत को अंजाम दे दिया। पुलिस ने लापरवाही पर घटनास्थल के करीब 100 CCTV फुटेज खंगाले और बोर्ड इकाइयों के साथ मिलकर नौकरी और ठिकानों में दबिश दी, जिससे आरोपी विश्वसनीय ठिकाने से गिरफ्तार हो सका। अब पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है।0
0
Report
विश्व पर्यटन दिवस पर राजस्थान पर्यटन योद्धाओं को अभिनंदन
Jaipur, Rajasthan:विश्व पर्यटन दिवस पर राजस्थान के पर्यटन योद्धाओं का सम्मान, 15 हस्तियों को नवाजा जयपुर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान ने राजस्थान पर्यटन को देश-दुनिया में पहचान दिलाने वाले पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों का सम्मान किया। समारोह में होटल व्यवसाय, टूर एंड ट्रैवल, गाइड, हॉस्पिटैलिटी, फूड एंड बेवरेज और लोक कला से जुड़े 15 लोगों को सम्मानित किया गया होटल फेडरेशन ने कहा कि राजस्थान का पर्यटन केवल होटल, महलों और स्मारकों तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे जुड़े लोगों की मेहनत और सेवाएं पर्यटकों के अनुभव को यादगार बनाती हैं 95 वर्षीय भीम सिंह सम्मानित राजस्थान टूर्स से जुड़े भीम सिंह को लंबे समय से पर्यटन क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। 95 वर्ष की उम्र में भी सक्रिय रहने वाले भीम सिंह ने वर्षों तक देशी-विदेशी पर्यटकों को राजस्थान से जोड़ने में भूमिका निभाई है जयपुर के वरिष्ठ टूरिस्ट गाइड अरुण कुमार भट्ट को भी सम्मान मिला। वे करीब 35 वर्षों से पर्यटकों को जयपुर के इतिहास, विरासत और पर्यटन स्थलों की जानकारी दे रहे हैं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़े लोगों को भी सम्मान रामबाग पैलेस से आयदान सिंह, रामबाबू मीणा, धर्मेंद्र मेहरा और हिमांशु बाला को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। जयपुर इन के जय भार्गव को भी हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मान मिला0
0
Report
बारां नागरिक सहकारी बैंक की नई शाखा से किसानों को होगा फायदा
Baran, Rajasthan:बारां नागरिक सहकारी बैंक की आमसभा आयोजित, कृषि उपज मंडी में खुलेगा नया ब्रांच बारां नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड की 67वीं वार्षिक आमसभा आज शहर की धर्मदा धर्मशाला में आयोजित हुई। आमसभा में बैंक के अध्यक्ष हरगोविंद जैन ने सदस्यों के सामने बैंक का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अध्यक्ष ने बताया कि वित्तीय वर्ष में बैंक ने करीब 11 करोड़ 80 लाख रुपए का लाभ अर्जित किया है। वहीं 31 हजार 600 सदस्यों वाले बैंक में बीते एक वर्ष के दौरान करीब 760 करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ है। अध्यक्ष हरगोविंद जैन ने बताया कि बैंक की सेवाओं के विस्तार के लिए जल्द ही कृषि उपज मंडी, बारां में नवीन शाखा शुरू की जाएगी। इसके साथ ही जिले की विभिन्न शाखाओं में कार्यरत 56 संविदा कर्मियों को स्थायी नियुक्ति दिलाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। आमसभा में बैंक के उपाध्यक्ष पीयूष विजय, सदस्य सीमा शर्मा सहित बड़ी संख्या में बैंक के सदस्य मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद के सीही गांव में बोरवेल में गिरने वाली बच्ची के लिए राहत बचाव अभियान शुरू
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के सीही गांव में बोरवेल में गिरी बच्ची, राहत-बचाव अभियान शुरू फरीदाबाद के सीही गांव में एक बच्ची के बोरवेल में गिरने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्ची बोरवेल में गिर गई, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव टीमों को मौके पर बुलाया गया है। बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किया जा रहा है। मौके पर स्थानीय लोग और प्रशासनिक टीम भी मौजूद बताई जा रही है। फिलहाल बच्ची की स्थिति और बोरवेल की गहराई को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।0
0
Report
आगरा के बरहन तिराहे पर ट्रक ने रेलिंग तोड़कर दुकानों को चपेट में लिया
Noida, Uttar Pradesh:आगरा के एत्मादपुर में बरहन तिराहे पर उस वक्त बड़ा हादसा टल गया, जब एक बेकाबू ट्रक रेलिंग तोड़कर दुकानों पर जा गिरा. बरहन तिराहे पर बेकाबू ट्रक ने रेलिंग तोड़कर दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया0
0
Report
जालौन में सिलेंडर से आग: घर के सभी सदस्य सुरक्षित, फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर में लगी आग, सिलेंडर में अचानक आग लगने से घर में मौजूद लोगों में मचा हड़कंप, सिलेंडर में आग लगते ही घर के बाहर निकले घर के सभी सदस्य, सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के ऊमरी नई बस्ती इलाके का मामला।0
0
Report
Advertisement
सासाराम में नकली पुलिस गिरफ्तार: पांच अपराधी पकड़ाए, असली पुलिस ने कार्रवाई की
Sasaram, Bihar:बड़ी खबर सासाराम से है। जहां सासाराम के शिवसागर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर पखनारी के पास पुलिस की वर्दी पहन कर सड़क से गुजर रही गाड़ियों से अवैध वसूली तथा लूट की योजना बना रहे पांच नकली पुलिस को असली पुलिस ने हीं गिरफ्तार कर लिया है। यह पांचो फर्जी व्यक्ति पुलिस तथा कमांडो के फुल ड्रेस में थे तथा उनके पास से एक पुलिस लिखी हुई वाहन भी बरामद हुआ है। इतना ही नहीं, इन लोगों के पास से दो देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस भी मिले हैं। इसके अलावा नकली खिलौने वाला असली जैसा दिखने वाला PISTOL भी बरामद हुआ है। बताया जाता है कि यह लोग रोहतास तथा कैमूर के सीमावर्ती इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर ज्यादातर रात के समय पुलिस की वर्दी पहन कर घूमते थे तथा वाहन चालकों, ट्रक चालकों से वसूली करते थे। इसी सूचना पर शिवसागर थाना की पुलिस ने ये कार्रवाई करते हुए रोहतास जिला के तीन तथा कैमूर जिला के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य सरगना प्रवीण सिंह शिवसागर के कोनार का ही रहने वाला है। जबकि दिवाकर कुमार सिंह कैमूर जिला के सवार थाना के अमाव गांव का रहने वाला है। यह दोनों शव इंस्पेक्टर दरोगा का फूल वर्दी पहने हुए था। जबकि तीन अपराधी कैमूर के कुदरा का रहने वाला वीरेंद्र कुमार रोहतास जिला के करगहर का रहने वाला इसरार आलम तथा चेनारी के छितराटॉढ का रहने वाला रजनीश कुमार भी कमांडो के ड्रेस में था। पकड़े गए सभी अपराधियों में इसरार आलम तथा दिवाकर कुमार सिंह का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। सासाराम के एसडीपीओ गौरव यादव ने बताया कि पुलिस ने सतर्कता बदलते हुए इन सभी नकली पुलिस को गिरफ्तार किया है। बता दे कि यह लोग अपने आप को 2017 बैच का दरोगा बता रहे थे।0
0
Report
सासाराम में 16 वर्षीय लक्ष्मी कुमारी के शव से प्रशासन की कलई खुली
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। गोस्वामी तुलसीदास ने रामचरितमानस के उत्तरकाण्ड में लिखा है कि 'बड़े भाग मानुष तन बाबा सुर दुर्लभ सब ग्रंथ ही गावा'। अर्थात बड़े भाग्य से मानव का शरीर प्राप्त होता है। लेकिन सासाराम में जिस तरह से एक मानव शरीर की दुर्गति हुई है, यह पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े करती है। सासाराम के बड्डी थाना क्षेत्र के डूमरखोह जंगल से एक लड़की का शव बरामद हुआ था। इसके बाद मृतक के शव को एक ट्रैक्टर के पीछे खेत जोतने वाला कृषि यंत्र "हल" के ऊपर बोर में बंद शव को बांधकर लगभग 20 किलोमीटर सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया, जो काफी मार्मिक तस्वीर प्रस्तुत करती है। बता दे की 16 वर्षीय लक्ष्मी कुमारी का ये शव था। बिक्रमगंज के मानी की रहने वाली लक्ष्मी ने दो महीना पहले बड्डी के बिश्रामपुर के रहने वाले पिंकू बिंद से प्रेम विवाह कर लिया था तथा उसी के साथ डूमरखोह जंगल के पास यह लोग रहते थे। लेकिन बाद में लड़की का शव जंगल में स्थित एक पुराने कुआं से बरामद हुआ। लेकिन शव को कुएं से निकलकर सासाराम के सदर अस्पताल लाने के लिए एक ट्रैक्टर के पीछे लगा खेत जोतने वाला लोहे का कृषि यंत्र के ऊपर लड़की के शव को बांध दिया गया और उसे सासाराम सदर अस्पताल लाया गया। पहले से शव की स्थिति काफी खराब थी और जब इस स्थिति में अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने शव की स्थिति देखकर पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया। अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. अजित कुमार ने बताया कि सबको पोस्टमार्टम के लिए पटना भेजा है। इसके बाद मृतक के शव को फॉरेंसिक तरीके से पोस्टमार्टम के लिए पटना भेजा गया। सवाल उठता है कि मानवीय संवेदनाएं आखिर कहां चली गई क्योंकि हत्याकांड को पुलिस ने काफी जगह ने बताया है तथा मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है वही एक ट्रैक्टर के हाल के ऊपर मिटक के शव को लेकर आने के संबंध में उन्होंने अनभिज्ञता जताई है।0
0
Report
जयपुर में विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन योद्धाओं को सम्मान मिला
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन योद्धाओं का सम्मान0
0
Report
Advertisement
चरखारी के शराब ठेके के खिलाफ महिला विरोध, बोतलों को रौंदकर लूटा गया
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा ब्रेकिंग शराबियों की धमाचौकड़ी से परेशान महिलाओं के सब्र का टूटा बाँध, दर्जनों महिलाओं ने शराब ठेके में तोड़फोड़ कर जताया विरोध, आक्रोषित महिलाओं ने की शराब ठेका बंद कराने की माँग, पैरों से शराब की बोतलों को रौंदती रही महिलाएं ठेके से बाहर फेंकी गई शराब की बोतलों को युवाओं ने जमकर लूटा महिलाओं का रौंदते हुए एवं युवाओं द्वारा शराब लूट का वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा वायरल चरखारी कोतवाली क्षेत्र के सूपा गाँव स्थित सरकारी देशी शराब ठेका का मामला।0
0
Report
हापुड़: अवैध पटाखा सप्लाय के सिलसिले में कैंटर समेत आरोपी गिरफ्तार
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ की बहादुरगढ़ थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान लुहारी चौराहे के पास से अवैध पटाखों की सप्लाई करने जा रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से करीब 3 लाख रुपये कीमत के 70 कार्टून अवैध पटाखे और घटना में प्रयुक्त कैंटर गाड़ी को पकड़ा है. बताया जा रहा है कि बहादुरगढ़ थाना पुलिस लुहारी चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी. तभी चेकिंग के दौरान एक कैंटर गाड़ी को पुलिस ने रोक लिया. तलाशी लेने पर कैंटर से 70 कार्टून अवैध पटाखे बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है. मौके से पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया. पकड़े गए अभियुक्त की पहचान प्रदीप पुत्र विद्याराम नागर निवासी ग्राम मामन हिम्मतपुर, थाना ऊसराहार, जनपद इटावा के रूप में हुई है. पुलिस इस मामले में अभियोग पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई कर रही है.0
0
Report
अर्नब चक्रवाती तूफान से बस्तर में राहत तेज, 850 से अधिक लोगों का एयरलिफ्ट
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर रविवार को भी नजर आया, इंद्रावती नदी ने डोंगाघाट को अपने चपेट में पिछले 4 दिनों से लिया था, इस बीच रविवार को भारतीय वायु सेना के विशेष एमआई-17 हेलीकॉप्टर की मदद से एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, वायुसेना के जांबाजों ने डोंगाघाट में बाढ़ के बीच जिंदगी और मौत से जूझ रहे 18 लोगों को सुरक्षित एयरलिफ्ट कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, अब तक जिले में SDRF, होम गार्ड, राजस्व बस्तर पुलिस ने 850 से अधिक लोगों का रेस्क्यू किया है जबकि जिले के 45 राहत शिविर में तकरीबन 6 हजार लोगों को रखा गया है, रविवार को बस्तर में बारिश नहीं हुई जिसके परिणाम स्वरूप हालात सामान्य होते नजर आए, काकड़ी घाट में मार्कंडे नदी का जल स्तर कम हुआ जिसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में यातायात व्यवस्था सामान्य हुई, जगदलपुर से रायपुर के बीच यातायात व्यवस्था बहाल होने से राहगीरों ने राहत की सांस ली वहीं नारंगी नदी का जल स्तर भी कम हुआ जिसके चलते मुंडागांव पुल में आवाजाही सामान्य हुई वहीं दूसरी तरफ इंद्रावती नदी का का जल स्तर धीरे धीरे कम हो रहा है लेकिन शहर के निचले बस्तियों और इंद्रावती नदी के तटीय इलाकों में स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।0
0
Report
Advertisement
सीएम के निर्देश के बाद बारिश से प्रभावित परिवारों को राहत मिलना शुरू
Lucknow, Uttar Pradesh:सीएम के निर्देश के बाद बारिश से हुए प्रभावित परिवारों को मिलनी शुरू हुई मदद अयोध्या और बस्ती में मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रभावित परिवारों को दी मुआवजे की चेक अन्य जिलों में भी विधायक और डीएम प्रभावित परिवारों से मिलकर उन्हें सौंप रहे है राहत राशि0
0
Report
हनुमंगरह के गोलूवाला थाने पर NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई, 32 किलो डोडा पोस्त जब्त
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : गोलूवाला पुलिस की एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई, गोलूवाला थाना एरिया के आयालकी के पास चक 20 जेआरके रोही में बनी ढाणी पर कार्रवाई,करीब 32 किलो अवैध डोडा पोस्त किया बरामद,कार्रवाई की सूचना पर आरोपी हुआ फरार,पुलिस ने आरोपी को नामजद किया,गोलूवाला थाना प्रभारी रजनदीप कौर करेंगे मामले की जांच0
0
Report
एम्स जोधपुर में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, 12‑घंटा ड्यूटी व लाइब्रेरी 24x7 की घोषणा
Jodhpur, Rajasthan:एंकर— एम्स जोधपुर में पिछले पांच दिनों से चल रही रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के प्रयासों के बाद केंद्र सरकार ने रेजिडेंट डॉक्टरों की मांगों पर सहमति जताई है। एम्स जोधपुर के डायरेक्टर डॉ. गोवर्धन पुरी को तत्काल प्रभाव से दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं, एम्स जम्मू के डायरेक्टर डॉ. संजीव सिन्हा को एम्स जोधपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डॉ. राजनरेश यादव की मौत के बाद 24 सितंबर से करीब 450 रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर थे। रविवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एक बार फिर रेजिडेंट डॉक्टरों के बीच पहुंचे और मांगें स्वीकार होने की जानकारी दी। शेखावत के मुताबिक डॉक्टरों की लगातार ड्यूटी की अधिकतम सीमा 12 घंटे तय की जाएगी। एम्स की लाइब्रेरी 24 घंटे खुली रहेगी और रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन व छात्र निकाय को आधिकारिक मान्यता दी जाएगी। सके अलावा दिवंगत डॉ. राजनरेश यादव के परिवार को नियमानुसार सहायता राशि देने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। प्रशासनिक व्यवस्था के लिए चार वरिष्ठ प्रोफेसरों की समिति गठित की जाएगी। हड़ताल खत्म होने के साथ ही एम्स की ओपीडी, इमरजेंसी, आईसीयू और अन्य चिकित्सा सेवाएं पूरी तरह बहाल हो गई हैं। इस दौरान शेखावत और एम्स स्टाफ ने दिवंगत डॉ. राजनरेश यादव को मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी। बाइट: गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री0
0
Report
Advertisement
