icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284003
Eshan KhanEshan KhanFollow25 Sept 2024, 08:35 am

टिकट जांच कर्मी की सजगता से प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला की हुई सामान्य डिलीवरी

Jhansi, Uttar Pradesh:

रेलगाड़ी में एक महिला यात्री द्वारा प्रसव पीड़ा की सूचना टिकट जांच कर्मी श्री सुभाष तन्तुवाये तथा श्री आशीष सेंगर को दी गयी I उक्त दोनों रेलकर्मियों द्वारा सूचना प्राप्त होते ही नियंत्रण कार्यालय को सूचित किया गया तथा स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए महिला यात्रियों की सहायता से ट्रेन में ही नॉर्मल डिलीवरी करवाई गयी तथा पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई I इसके पश्चात जांच कर्मियों द्वारा नियंत्रण कार्यालय से संपर्क स्थापित कर पलवल स्टेशन पर गाड़ी रुकवा कर डॉक्टर तथा एम्बुलेंस की व्यवस्था कराई गई।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बागपत में त्रिपुरा डीजीपी अनुराग धनखड़ के राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में आज त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग धनखड़ को अंतिम विदाई दी जाएगी। उनका पार्थिव शरीर बड़ौत कस्बे पहुंच चुका है, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों और परिजनों के साथ बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ का पार्थिक शरीर उनके पैतृक जनपद बागपत पहुंच गया है। त्रिपुरा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में शव बड़ौत कस्बे लाया गया, जहां इसे उनके छोटे भाई के आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। अनुराग धनखड़ मूल रूप से बागपत के बिहारीपुर गांव के निवासी थे। उनके तीन भाई हैं, जिनमें एक दिल्ली में नौकरी करते हैं और दूसरे बड़ौत में व्यापारी हैं। उनका एक बेटा कनाडा में सरकारी सेवा में कार्यरत है। 20 जुलाई को अगरतला स्थित त्रिपुरा पुलिस मुख्यालय में उनका शव मिला था। आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ बड़ौत में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रशासन और पुलिस ने अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी कर
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

लाठीचार्ज विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के हटाने की माँग

Baran, Rajasthan:लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग बारां दिल्ली में जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुए लाठीचार्ज के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला मुख्यालय पर मंगलवार शाम को प्रदर्शन किया। कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि छात्रों की लोकतांत्रिक आवाज को बलपूर्वक दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों की मांगों को सुनने के बजाय उन पर लाठीचार्ज कराया जाना लोकतंत्र के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। जिला संगठन महामंत्री कैलाश जैन ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी सहित पार्टी नेतृत्व द्वारा भी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर विरोध-प्रदर्शन कर छात्रों के समर्थन में आवाज उठाई गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बारां जिला मुख्यालय पर विरोध-प्रदर्शन आयोजित कर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल पद से हटाने की मांग की। उन्होंने केंद्र सरकार से छात्रों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0
0
Report

दमोह में कीटनाशक दुकानों पर बड़ी कार्रवाई: 12 लाइसेंस निरस्त, 21 नोटिस

Damoh, Madhya Pradesh:कीटनाशक दुकानों पर बड़ी कार्यवाही अब 12 दुकानों के लाइसेंस निरस्त, 21 दुकानों को नोटिस दिए गए.... दमोह में कीटनाशकों को लेकर प्रशासन एक्टिव मोड में है और जिले में ताबड़तोड़ कार्यवाहियां की जा रही है। लगातार सामने आई शिकायतों के बाद कलेक्टर ने मामलों को संज्ञान में लिया और एक साथ जिले भर में टीम बनाकर कीटनाशक विक्रेताओं के यहां छापे मारे गए और शिकायतों पर मुहर भी लगी। कृषि और राजस्व के अधिकारियों की टीम ने एक साथ एक समय पर 47 दुकानों पर जांच पड़ताल तो 33 दुकानों पर अनियमितताएं पाई गई और कुछ घंटों बाद ही जब कलेक्टर को रिपोर्ट मिली तो उन्होंने 12 कीटनाशक दुकानों के लाइसेंस निरस्त किए है जबकि 21 दुकान संचालकों को नोटिस जारी किए गए है। डीएम प्रताप नारायण के अनुसार इन दुकानों का सीधा संबंध आम किसानों से है और इनसे किसानों को नुकसान होगा तो सहन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडो के मुताबिक जहां दस्तावेज नहीं मिले वहीं कीटनाशक दवाइयां भी नकली पाई गई उन दुकानों को सील कर लायसेंस सस्पेंड किए गए है।
0
0
Report
Advertisement

एटीएस ने शहरोज को गिरफ्तार किया, मुंबई में आतंककारियों के शृंखला का भंडाफोड़

Noida, Uttar Pradesh:आईएसआई और पाकिस्तानी गैंगस्टर्स के इशारे पर बलरामपुर का शहरोज मुंबई में आतंकी हमला करने की फिराक में था। अब उसे रिमांड पर लिया जा रहा है। इसके लिए उसने मुंबई में करीबियों को जोड़कर नेटवर्क बना लिया था। इन सभी का मकसद आईएसआई के इशारे पर हिंदूवादी नेताओं और संगठनों को निशाना बनाना था। इसके जरिये आईएसआई मुंबई में सांप्रदायिक दंगे कराने की साजिश बुन रहा था। अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आईएसआई एजेंट जसवीर चौधरी ने उसे राजस्थान के श्रीगंगानगर जाने को कहा था, जहां हथियार और विस्फोटक ड्रोन के जरिये सीमार पार से आने थे। शहरोज हथियार और विस्फोटक लेकर वापस मुंबई जाने वाला था, जहां उसे जल्द टारगेट के बारे में बताने को कहा गया था। एटीएस उसके मोबाइल से मिले संपर्कों के जरिये नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर जांच एजेंसियों का मानना है कि शहरोज को फिलहाल नेटवर्क के ट्रायल (परीक्षण) चरण में रखा गया था। इस दौरान उसकी गतिविधियों, गोपनीयता बनाए रखने की क्षमता और निर्देशों के पालन का आकलन किया जा रहा था। जांच एजेंसियों के अनुसार, यदि वह इस चरण में सफल रहता तो उसे भारत-नेपाल सीमा से लगे संवेदनशील क्षेत्रों में कथित तौर पर स्लीपर सेल खड़ा करने और स्थानीय युवाओं को नेटवर्क से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती थी। इससे पहले ही एटीएस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एटीएस यह भी पता लगा रही है कि उसने किन-किन लोगों से संपर्क किया, किसे अपने प्रभाव में लेने की कोशिश की और क्या किसी स्थानीय व्यक्ति को नेटवर्क से जोड़ने का प्रयास किया गया था। एटीएस की जांच का सबसे अहम आधार शहरोज से बरामद मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरण हैं। इनका फोरेंसिक परीक्षण कराया जा रहा है। जांच एजेंसियां सोशल मीडिया अकाउंट, चैट, कॉल डिटेल, फोटो, वीडियो, दस्तावेज, बैंकिंग एवं डिजिटल भुगतान रिकॉर्ड तथा विदेशी नंबरों से संपर्क की कड़ियों की पड़ताल कर रही हैं। एटीएस यह भी पता लगा रही है कि क्या उसे किसी विदेशी स्रोत से आर्थिक सहायता मिली थी। एजेंसियां पिछले कुछ वर्षों के दौरान उसके आवागमन का ब्यौरा भी खंगाल रही हैं। वह लंबे समय तक मुंबई में रहा, बीच-बीच में बलरामपुर आता-जाता रहा और हाल के महीनों में भी लगातार यात्रा कर रहा था
0
0
Report

कांग्रेस सांसद-नेता देर रात कपासहेड़ा थाने से छूटे, PM हाउस के पास प्रदर्शन जारी

New Delhi, Delhi:कॉग्रेस सांसद विधायक ओर वरिष्ठ नेता कापसहेडा थाने से देर रात को छोड़े गये है दोपहर मे PM हॉउस के पास सरकार का विरोध प्रदर्शन कर रहे थे कॉग्रेस विधायक शाजिद खान महाराष्ट्र आये है दिल्ली मे प्रदर्शन करने लोकेशन.. कापसहेडा एंकर... दिल्ली मे CJP के छात्र प्रदर्शन जंतर मंत्र कर रहे है कॉग्रेस पार्टी संसद मे अन्दर कर रही है हंगामा. संसद से निकल कॉग्रेस पार्टी नेता PM हॉउस के पास सड़क पर धरने पर बैठे पुलिस डिटेन किये दिल्ली अलग अलग थाने मे रखे.साउथ वेस्ट दिल्ली मे कॉग्रेस सांसद विधायक ओर वरिष्ठ नेता कापसहेडा थाने से देर रात को छोड़े गये है दोपहर मे PM हॉउस के पास सरकार का विरोध प्रदर्शन कर रहे थे सोनीपत लोकसभा से कांग्रेस के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा पीएम हाउस पर प्रदर्शन करने के दौरान दिल्ली पुलिस डिटेन करके लेकर आई कहा कि जब तक संसद के अंदर उनके नेता राहुल गांधी बात नहीं रखेंगे उनको बोलने नहीं दिया जाएगा तब तक वह कॉग्रेस सांसद संसद नहीं चलने देंगे और आज जिस तरीके से पीएम हाउस पुलिस लेकर ठीक नहीं है शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दे ये मांग सरकार से कर रहे है बलवत वंखेड़े सांसद को पुलिस ने डिटेन किये थे देर रात को छोड दीये गये दिल्ली कापसहेडा थाने के बाद छूटने के बाद पहली बोले संसद मे हंगामा जारी रहेगा शिक्षा मंत्री भारत सरकार इस्तीफा दे.राहुल गाँधी लोकसभा विपक्ष नेता को प्रदर्शन का समर्थन देने दिल्ली पहुँचे दिल्ली पुलिस खान को डिटेन कर लिऐ देर रात को कापसहेडा थाने से छूटने के बाद पहली बार बोले राहुल गाँधी जल्दी देश सभालेंगे मोदी सरकार को देश की जनता पसंद नहीं पेपर लिक मामले मे प्रदर्शन जारी करते रहेंगे धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री अपना इस्तीफा दे
0
0
Report
Advertisement

तेज बारिश के बीच बिजली कर्मियों का साहस, लाइन दुरुस्त करने का रिकॉर्ड

Baran, Rajasthan:फर्ज के आगे फीकी पड़ी तेज बारिश छीपाबड़ौद में जान जोखिम में डालकर खंभे पर चढ़े बिजली कर्मचारी, वीडियो वायरल बारां के छीपाबड़ौद क्षेत्र में एक तरफ जहां भारी बारिश और मूसलाधार पानी के बीच आमजन अपने घरों से बाहर निकलने में भी कतरा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बारां जिले के छीपाबड़ौद क्षेत्र से बिजली विभाग के कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा और जज्बे की एक मिसाल पेश करने वाली तस्वीर सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बिजली विभाग के कर्मचारी मूसलाधार बारिश और सुरक्षा के लिहाज से बेहद कठिन परिस्थितियों के बावजूद खंभे पर चढ़कर बिजली की लाइन जोड़ते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बाधित हो गई थी, जिससे कई घर अंधेरे में डूब गए थे। ऐसे मौसम में हादसों का खतरा दोगुना हो जाता है, लेकिन बिजली सप्लाई को दुरुस्त करने के लिए कर्मचारियों ने मौसम की परवाह किए बिना तुरंत मोर्चा संभाला। वायरल वीडियो में कर्मचारी पानी की तेज बौछारों के बीच पोल पर चढ़कर नंगे तारों और फॉल्ट को ठीक करते दिख रहे हैं। बारिश में जान जोखिम में डालकर लोगों के घरों की बिजली बहाल करने के इस काम की क्षेत्रवासी जमकर तारीफ कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जहां थोड़ी सी बारिश में लोग सुरक्षित ठिकानों की तलाश करते हैं, वहीं ये कर्मचारी अपनी सुरक्षा से ऊपर जनता की सुविधा को प्राथमिकता दे रहे हैं। विद्युत कर्मियों के इस समर्पण और तत्परता की अब हर तरफ सराहना हो रही है और यह वायरल वीडियो सरकारी कर्मचारियों के प्रति लोगों का सम्मान बढ़ा रहा है。
0
0
Report

बारां में एडिशनल एसपी का संदेश: अतिक्रमण और ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कड़ा एक्शन

Baran, Rajasthan:बारां में नए एडिशनल एसपी का एक्शन, अतिक्रमियों और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को दी सख्त चेतावनी बारां जिले में नव नियुक्त एडिशनल एसपी सौरभ तिवारी ने पदभार संभालते ही कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने पुलिस टीम के साथ शहर में रूट मार्च कर मुख्य बाजारों और सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों को तत्काल अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी गई। रूट मार्च के दौरान एडिशनल एसपी ने ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों को भी चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हेलमेट, सीट बेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाने और अन्य नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी। एडिशनल एसपी ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और शहर की व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था और सुगम यातायात बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।
0
0
Report

आकाशीय बिजली ने छत पर बात कर रहे युवक की दर्दनाक मौत

Kota, Rajasthan:छत पर मोबाइल से बात कर रहे युवक पर गिरी आकाशीय बिजली, दर्दनाक मौत रानपुर के केबल नगर की घटना; सुधा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, परिजनों में कोहराम कोटा (रानपुर)। जिले के रानपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां आकाशीय बिजली ने एक युवा की जान ले ली। मिली जानकारी के अनुसार, केबल नगर निवासी 23 वर्षीय नीरज पुत्र देवी सिंह गुर्जर कल शाम अपने घर की छत पर खड़ा होकर मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान अचानक तेज कड़कड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली सीधे नीरज पर आ गिरी। बिजली की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के तुरंत बाद घबराए हुए परिजन उसे आनन-फानन में जगपुरा स्थित सुधा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस अचानक हुए हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top