icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284003
Eshan KhanEshan KhanFollow13 Aug 2024, 08:24 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

संभल के चंदौसी की आवास विकास कॉलोनी के पार्क बदहाल, गंदगी से लोग परेशान बच्चों ने डीएम से की अपील

Chandausi, Uttar Pradesh:*चंदौसी की आवास विकास कॉलोनी के पार्क बदहाल, गंदगी से लोग परेशान* *पार्कों में खेल सुविधाओं का अभाव, झूले और बैठने की व्यवस्था बढ़ाने की मांग* *डीएम अंकल, प्लीज पार्क में सफाई और खेलने की सुविधा करा दीजिए... बच्चों की अपील* एंकर/ सम्भल के चंदौसी में आवास विकास प्रथम कॉलोनी के पार्क बदहाली का शिकार हैं। कहीं गंदगी का अंबार है, तो कहीं बच्चों के खेलने के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं। एक पार्क में दो बिजली के ट्रांसफॉर्मर लगे हैं, जबकि दूसरे पार्क में महज एक झूला और बैठने के लिए आठ सीटें हैं। सफाई न होने से मच्छरों और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। कॉलोनी वासियों ने पार्कों की नियमित सफाई, झूले और खेल सुविधाएं बढ़ाने की मांग की है। बच्चों ने डीएम अंकल से पार्कों की व्यवस्था सुधारने की अपील की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
0
0
Report

भरतपुर जनाना अस्पताल में नवजात की मौत पर परिजनों का हंगामा

Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर के जनाना अस्पताल में नवजात बच्ची की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ... परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं... परिजनों का दावा है कि बच्ची को बुखार आने के बाद कई बार डॉक्टरों को दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन समय पर उचित उपचार नहीं मिला... वहीं, अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची को दोनों बार अटेंड किया गया और उसे बचाने के पूरे प्रयास किए गए... आखिर क्या है नवजात की मौत का पूरा मामला... देखिए ये रिपोर्ट... भरतपुर के जनाना अस्पताल से सामने आई ये खबर स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है... यहां ऑपरेशन से जन्मी एक नवजात बच्ची की मौत हो गई... बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया... सूचना मिलने पर मथुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर मामला शांत करवाया... परिजनों के मुताबिक, सुभाष नगर निवासी देवकीनंदन की पत्नी रिंकी को 8 अक्टूबर को डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था... अगले दिन ऑपरेशन से बच्ची का जन्म हुआ... परिजनों का कहना है कि प्रसव के बाद मां और बच्ची दोनों की हालत ठीक थी... लेकिन शाम को नवजात को बुखार आने लगा... नवजात के ताऊ लक्ष्मीकांत का आरोप है कि बच्ची को बुखार होने पर NICU में दिखाया गया, जहां उसे सिरप देने की सलाह दी गई... अगले दिन सुबह भी बच्ची का बुखार नहीं उतरा और वह कराह रही थी... परिजनों का दावा है कि सुबह करीब 10 बजे जब वे बच्ची को दोबारा NICU लेकर पहुंचे, तो उन्हें OPD में दिखाने के लिए कहा गया... परिजनों के अनुसार, वे बच्ची को लेकर PICU पहुंचे, जहां से उन्हें OPD जाने के लिए कहा गया... OPD में डॉक्टर ने बच्ची को देखा तो उसकी मौत होने की जानकारी दी... इसके बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा... लक्ष्मीकांत ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले में FIR दर्ज करवाने की बात कही है... NICU डॉक्टर शेखर शर्मा ने परिजनों के आरोपों पर अपना पक्ष रखा है... डॉक्टर का कहना है कि नवजात बच्ची को दो बार NICU में लाया गया और दोनों बार उसे अटेंड किया गया... बच्ची को बुखार की दवा भी लिखी गई थी... डॉक्टर के मुताबिक, कभी-कभी दूध सांस की नली में चले जाने से नवजात की हालत अचानक गंभीर हो सकती है... उन्होंने कहा कि बच्ची को बचाने के पूरे प्रयास किए गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका... फिलहाल, इस मामले में परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं, जबकि अस्पताल प्रशासन की ओर से डॉक्टर ने अपना पक्ष रखा है... अब मामले में जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि नवजात की मौत की वास्तविक वजह क्या थी और उपचार में किसी तरह की लापरवाही हुई या नहीं...?
0
0
Report
Advertisement

वैशाली में रातभर छापेमारी: 75 ग्राम हेरोइन, 142 कैप्सूल के साथ एक गिरफ्तारी

Hajipur, Bihar:वैशाली में नशे के सौदागरों के खिलाफ प्रशासन ने आधी रात बड़ा अभियान छेड़ दिया! जब पूरा शहर सो रहा था, तब DM वर्षा सिंह खुद सड़क पर उतरीं और नशे के कारोबार के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया। हाजीपुर, महुआ और महनार तीनों अनुमंडलों में छापेमारी की गई। कार्रवाई में 75 ग्राम हेरोइन, 142 नशीले कैप्सूल और 50 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी भी हुई है। हाजीपुर के चौहटा चौक पर DM का काफिला रुका और एक दुकान में छापेमारी शुरू हुई। नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए प्रशासन अब एक्शन मोड में है। DM वर्षा सिंह ने देर रात खुद अभियान की कमान संभाली। हाजीपुर से लेकर महुआ और महनार तक छापेमारी की कार्रवाई की गई।इस अभियान के दौरान नशीले पदार्थों की बरामदगी ने प्रशासन की कार्रवाई को अहम बना दिया है। छापेमारी में 75 ग्राम हेरोइन, 142 नशीले कैप्सूल और 50 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।कार्रवाई की तस्वीर हाजीपुर के चौहटा चौक से सामने आई, जहां देर रात DM کا काफिला अचानक रुका। इसके बाद एक दुकान में छापेमारी की गई और वहां से नशीले पदार्थ बरामद किए गए। DM की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई से इलाके में हलचल तेज हो गईनशे के कारोबार से जुड़े ठिकानों की पहचान करना और सूचना मिलने पर कार्रवाई करना। हालांकि, बरामदगी और गिरफ्तारी से जुड़े मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जानकारी संबंधित अधिकारीयों से स्पष्ट होना बाकी है।DM वर्षा सिंह ने संबंधित अधिकारियों को नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आम लोगों से भी अपील की गई है कि नशीले पदार्थों की बिक्री या कारोबार से जुड़ी कोई सूचना मिले, तो प्रशासन को जानकारी दें।वैशाली को नशामुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ प्रशासन ने अभियान तेज करने का संकेत दिया है। अब देखना होगा कि इस कार्रवाई के बाद नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक कार्रवाई की आंच कब पहुंचती है। फिलहाल, हाजीपुर से महुआ और महनार तक प्रशासन की छापेमारी ने नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त संदेश दिया है।
0
0
Report

इंदौर में IND बनाम WI टी-20: स्टेडियम तैयार, सुरक्षा कड़ी, प्रेमी उत्साहित

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर। होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबले को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को दोनों टीमें चार्टर्ड फ्लाइट से दोपहर करीब 2:40 बजे इंदौर पहुंची। एयरपोर्ट से भारतीय टीम रेडिसन होटल और वेस्टइंडीज की टीम मैरिएट होटल के लिए रवाना हुई। मैच को लेकर शहर में क्रिकेट का उत्साह बढ़ने लगा है। होलकर स्टेडियम के बाहर टीम इंडिया की जर्सी, टी-शर्ट और कैप की दुकानें सज गई हैं। क्रिकेट प्रेमी मैच से पहले टीम के रंग में रंगने के लिए खरीदारी कर रहे हैं। वहीं, संबंधित विभाग खिलाड़ियों की सुरक्षा और दर्शकों की सुविधाओं को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं खिलाड़ियों की आवाजाही के लिए रूट भी तय किया गया है। स्टेडियम जाते समय एबी रोड का रास्ता लिया जाएगा। खिलाड़ियों के होटलों और स्टेडियम में सुरक्षा बढ़ाई है। दर्शकों के प्रवेश, आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है और सभी की निगाहें रविवार को होने वाले रोमांचक मैच पर टिकी हैं।
0
0
Report

जोधपुर: शारदीय नवरात्रि शुरू, मेहरानगढ़ के चामुंडा माता मंदिर पर सुरक्षा कड़ी

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ कल से होने जा रहा है। नवरात्रि के दौरान विश्व प्रसिद्ध मेहरानगढ़ फोर्ट स्थित चामुंडा माता मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। घट स्थापना से पहले पुलिस कमिश्नर अंशुमान भोमिया के नेतृत्व में अधिकारियों ने मेहरानगढ़ फोर्ट पहुंचकर चामुंडा माता मंदिर के दर्शन स्थल तक जाने वाले रूट का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एडीसीपी ट्रैफिक शालिनी राज, एडीसीपी नरेंद्र सिंह, एडीसीपी रविन्द्र बोथरा, आरपीएस रमेश चंद्र, थानाधिकारी सोमकरण, सुरेश पोटोलिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन की ओर से नवरात्रि के दौरान दो शिफ्ट में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। सुरक्षा के साथ श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही और भीड़ नियंत्रण पर भी विशेष फोकस रहेगा। पुलिस कमिश्नर अंशुमान भोमिया ने बताया कि 10 दिवसीय नवरात्रि आयोजन में पुलिस प्रशासन के साथ-साथ मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट की ओर से भी व्यवस्थाओं में पूर्ण सहयोग किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

गाजीपुर के निजी स्कूल में सात वर्षीय छात्र की करंट से मौत

Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के प्राइवेट स्कूल में परीक्षा देने पहुंचा 7 वर्षीय छात्र की करंट लगने से मौत, परिजनों की तहरीर पर प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज जंगीपुर थाना क्षेत्र के सरस्वती नगर स्थित डीएम पब्लिक स्कूल की घटना परीक्षा देने स्कूल पहुंचा था कक्षा तीन का छात्र उत्कर्ष गुप्ता प्ले ग्राउंड में खेलते समय टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आया मासूम सुबह करीब 8:20 बजे परिजनों को मिली करंट लगने की सूचना, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया मासूम की मौत से परिवार में मचा कोहराम, माता-पिता का इकलौता बेटा था उत्कर्ष परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल प्रधानाचार्य के मुताबिक, रात में बंदरों के कारण बिजली का तार टूटकर प्ले ग्राउंड में गिर गया था पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, शव मर्चरी हाउस भेजा गया सीओ सिटी अनिल कुमार के मुताबिक, पुलिस मामले की जांच में जुटी है गाजीपुर में स्कूल में परीक्षा देने पहुंचे सात साल के मासूम की करंट लगने से मौत हो गई। जिस स्कूल में बच्चा अपना भविष्य संवारने पहुंचा था, उसी स्कूल के प्ले ग्राउंड में बिजली के टूटे तार ने उसकी जिंदगी छीन ली। मासूम की मौत के बाद परिवार में चीख-पुकार मची है। वहीं, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामला जंगीपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर छह स्थित सरस्वती नगर के डीएम पब्लिक स्कूल का है, जहाँ कक्षा तीन में पढ़ने वाले सात वर्षीय उत्कर्ष गुप्ता की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, जंगीपुर निवासी दिलीप गुप्ता का सात वर्षीय बेटा उत्कर्ष शनिवार सुबह करीब आठ बजे परीक्षा देने स्कूल पहुंचा था। परीक्षा और प्रार्थना शुरू होने से पहले वह अन्य बच्चों के साथ स्कूल परिसर के प्ले ग्राउंड में खेल रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 8 बजकर 20 मिनट पर परिजनों को सूचना मिली कि उत्कर्ष को बिजली का करंट लग गया है और उसे गाजीपुर स्थित मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा है। आनन-फानन में परिजन अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। उत्कर्ष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक छोटी बहन अदिति भी है। जिस घर में बच्चों की हंसी-खुशी गूंजती थी, वहां अब मातम पसरा है। सात साल के बेटे को खोने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने इस हादसे के लिए स्कूल प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि यदि बिजली के तार की सुरक्षा को लेकर उचित इंतजाम किए गए होते, तो शायद मासूम की जान बच सकती थी। वहीं, विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज गुप्ता के मुताबिक, रात में बंदरों के कारण बिजली का तार टूटकर प्ले ग्राउंड में गिर गया था। यह तार स्कूल की चहारदीवारी के ऊपर लगाया गया था। इसी तार की चपेट में आने से छात्र को करंट लग गया। घटना के बाद पुलिस ने मृतक छात्र के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

बदायूं: घर में किशोरी को दबोचने के बाद विरोध पर मां-परिवार से मारपीट

Budaun, Uttar Pradesh:Badaun Breaking बदायूँ के उघैती थाना क्षेत्र में घर में अकेली किशोरी को दबोचने का आरोप, विरोध करने पर मां और परिवार से मारपीट! किशोरी की चीख-पुकार सुनकर मौके पर दौड़ी मां, महिला को देख आरोपी युवक फरार। शिकायत करने पर दबंगों पर पूरे परिवार के साथ मारपीट का आरोप。 मारपीट में मां को आई चोटें, रोते-बिलखते बच्चों को लेकर थाने पहुंची महिला。 पीड़िता का पति परदेस में करता है मेहनत-मजदूरी。 पीड़ित महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार。 पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज की जांच जारी
0
0
Report
Advertisement

राजगीर जू सफारी में रिंकू सिंह समेत खिलाड़ियों का भ्रमण

Nalanda, Bihar:राजगीर स्थित जू सफारी और नेचर सफारी में भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह समेत अन्य खिलाड़ियों ने भ्रमण किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली और वन्यजीवों को करीब से देखा। राजगीर की खूबसूरत वादियों और जैव विविधता ने खिलाड़ियों को खासा आकर्षित किया। भ्रमण के दौरान रिंकू सिंह ने जू सफारी में वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक वातावरण में देखना रोमांचक और ज्ञानवर्धक अनुभव बताया। उन्होंने पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की। साथ ही युवाओं और खेल प्रेमियों से प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण करने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की। खिलाड़ियों के आगमन से राजगीर पर्यटन को भी नई पहचान मिलने की उम्मीद है।
0
0
Report

गायघाट में आइसक्रीम मामले: फर्जी लेबल से बच्चों के होंठ चिपके, जांच जारी

Motihari, Bihar:मोतिहारी में हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट हाई स्कूल के गेट पर आइसक्रीम खाने से बच्चों के बीमार होने की घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन (सीएस) सहित अन्य अधिकारियों ने शनिवार को जांच कराई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस द्वारा जब्त किए गए आइसक्रीम के ठेले से नमूना संग्रह किया। साथ ही बच्चों द्वारा खाई गई आइसक्रीम के रैपर का ठेले में रखी आइसक्रीम से मिलान किया। दोनों के एक समान पाए जाने की बात सामने आई है। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी कोटवा थाना क्षेत्र के कररिया गांव पहुंचे, जहां बेस्ट चॉइस आइसक्रीम की फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। पुलिस की मौजूदगी में फैक्ट्री में रखी सभी आइसक्रीम को नष्ट करा दिया गया। जांच के दौरान सामने आया कि फैक्ट्री संचालक बिना लाइसेंस के फर्जी लेबल लगाकर आइसक्रीम का निर्माण कर रहा था। फैक्ट्री का संचालन माधोपुर मधुमालत निवासी रंजीत प्रसाद गुप्ता के पुत्र मासूम कुमार द्वारा किया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जब्त आइसक्रीम का नमूना जांच के लिए पटना स्थित प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गैरकानूनी तरीके से आइसक्रीम फैक्ट्री संचालित करने वाले संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कल आइस्क्रीम खाने पर होंठ चिपकने से मचा था हड़कंप गौरतलब है कि शुक्रवार को गायघाट हाई स्कूल के गेट के पास एक विक्रेता आइसक्रीम बेचने पहुंचा था। इसी दौरान आइसक्रीम खाने के बाद करीब आधा दर्जन बच्चों के होंठ आपस में चिपक गए थे। बच्चों के होंठ जबरन छुड़ाने के दौरान खून निकलने की बात भी सामने आई थी। घटना के बाद परिजन बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने आइसक्रीम बेचने वाले को पकड़ लिया और ठेला जब्त कर लिया था। इसके बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की। अब आइसक्रीम के नमूने की लैब जांच से यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि बच्चों के होंठ चिपकने के पीछे क्या कारण था।
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हड़कंप

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में सड़क पर एक पल की चूक और जिंदगी पर बन आई! गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर अचानक यू-टर्न ले रही मैजिक गाड़ी को बचाने के चक्कर में ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। ट्रॉली पहले डिवाइडर पर चढ़ी और फिर सड़क की दाहिनी लेन में पलट गई। देखते ही देखते सड़क पर ईंटों का ढेर बिखर गया। इसी बीच सामने से आ रही कार भी ट्रॉली की चपेट में आने से बाल-बाल बची। कार चालक ने ऐन वक्त पर ब्रेक लगाकर अपनी गाड़ी रोक ली। हादसे का यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। तस्वीरें देखकर आप भी समझ सकते हैं कि सड़क पर अचानक होने वाली लापरवाही कितनी भारी पड़ सकती है। तस्वीरें गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र में बरगदवा चौकी अंतर्गत गोरखपुर-सोनौली मार्ग की हैं। यहां एक मैजिक गाड़ी को बचाने के प्रयास में ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई। जानकारी के मुताबिक, रॉयल मार्का ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली महुआतार की तरफ से आ रही थी। इसी दौरान मोहरीपुर की ओर जा रही एक मैजिक गाड़ी ने महेसरा चुंगी कट से अचानक यू-टर्न ले लिया। मैजिक गाड़ी को सामने देखकर ट्रैक्टर चालक ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रॉली डिवाइडर पर चढ़ गई। इसके बाद जो हुआ, उसने सड़क से गुजर रहे लोगों को सकते में डाल दिया। डिवाइडर पर चढ़ने के बाद ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली दाहिनी लेन में जाकर पलट गई। ट्रॉली पर लदी ईंटें सड़क पर बिखर गईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अचानक हुए इस हादसे के बीच सड़क पर यातायात कर रहे दूसरे वाहन भी खतरे की जद में आ गए। सड़क पर बिखरी ईंटों के कारण स्थिति और जोखिम भरी हो गई। हादसे के दौरान सामने से एक कार आ रही थी। ट्रैक्टर-ट्रॉली को पलटते देख कार चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और समय रहते ब्रेक लगा दिया। कार चालक की इस सतर्कता से उसकी गाड़ी ट्रॉली और सड़क पर बिखरी ईंटों की चपेट में आने से बच गई। अगर कार चालक समय पर गाड़ी नहीं रोकता, तो हादसा और गंभीर हो सकता था। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें हादसे का घटनाक्रम कैद बताया जा रहा है। फुटेज में दिखाई देने वाली तस्वीरें सड़क पर अचानक लिये गए यू-टर्न और भारी वाहन को नियंत्रित करने की चुनौती को उजागर करती हैं। सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल? गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर हुई यह घटना सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। अचानक यू-टर्न लेना, भारी वाहनों के पास पर्याप्त दूरी नहीं रखना और सड़क पर सतर्कता की कमी बड़े हादसे की वजह बन सकती है। फिलहाल, गोरखपुर के इस हादसे का सीसीटीवी घटनाक्रम चर्चा में है। गनीमत रही कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने के दौरान सामने से आ रही कार समय रहते रुक गई और एक बड़ा हादसा टल गया। यह घटना साफ संदेश देती है कि सड़क पर जल्दबाजी और अचानक लिए गए फैसले दूसरों की जान को भी खतरे में डाल सकते हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top