284003
मंडल रेल प्रबंधक ने कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार से किया सम्मानित
Jhansi, Uttar Pradesh:मंडल रेल प्रबंधक झांसी, दीपक कुमार सिन्हा ने कर्मचारियों को संरक्षित रेल संचालन और सतर्कता के उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। उन्हें संरक्षा प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार ₹500 प्रदान किए गए। यह पुरस्कार गाड़ी संचालन के दौरान अनियमितताओं पर त्वरित कार्रवाई कर रेल संचालन को सुरक्षित बनाने के लिए दिया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रतलाम के दिल बहार चौराहे पर महिलाओं की पिटाई का वीडियो वायरल, क्या है मामला?
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम शहर के दिल बहार चौराहे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक ऑटो से युवक को उतराकर तीन महिलाएं उसकी पिटाई करती नजर आ रही हैं। वीडियो सोमवार का बताया गया है। घटना रेलवे स्टेशन के पास स्थित शहर के सबसे व्यस्त चौराहे दिल बहार चौराहा पर हुई, जिससे वहां मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। वीडियो बनाते वक्त महिलाएं वीडियो रिकॉर्ड कर रहे व्यक्ति से भी विवाद करती दिखती हैं और उसका मोबाइल छीनने का प्रयास करती हैं। हालांकि, इस मामले में अब तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। सूत्रों के अनुसार ये महिलाएं पहले भी इस तरह के विवादों में शामिल रही हैं। फिलहाल वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।0
0
Report
चाकोठी मठ से डेढ़ करोड़ की अष्टधातु प्रतिमाएं चोरी, CCTV पर सवाल
Samastipur, Bihar:सीएम सम्राट चौधरी के पूजा वाले मठ से डेढ़ करोड़ की अष्टधातु प्रतिमाएं चोरी,पुलिस खाली हाथ ।CCTV बना सबसे बड़ा सवाल । एंकर :समस्तीपुर के ऐतिहासिक चकोठी मठ में हुई करोड़ों की चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। 200 साल पुरानी अष्टधातु की भगवान राम, लक्ष्मण, सीता, लड्डू गोपाल और हनुमान की प्रतिमाएं चोरी हुए 48 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस अब तक खाली हाथ है। खास बात यह है कि जिस मठ में 18दिन पहले बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूजा-अर्चना की थी, उसी मठ के गर्भगृह से चोर बेशकीमती प्रतिमाएं और आभूषण लेकर फरार हो गए। पूरा मामला समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक चाकोठी मठ में 12 जुलाई की देर रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर गर्भगृह से करीब 200 वर्ष पुरानी अष्टधातु की भगवान राम, लक्ष्मण, सीता, लड्डू गोपाल और हनुमान की प्रतिमाएं, सोने-चांदी के कई बहुमूल्य आभूषण और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। महामंडलेश्वर रामसेवक दास शास्त्री के अनुसार, केवल भगवान राम की प्रतिमा की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है, जबकि चोरी गए आभूषणों और अन्यप्रतिमाओं को मिलाकर कुल नुकसान डेढ़ से दो करोड़ रुपये के बीच है।घटना के दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस ने मठ की सुरक्षा के लिए दो चौकीदार तैनात किए हैं और जांच जारी होने की बात कही है। इस बीच जी मीडिया की पड़ताल में सुरक्षा व्यवस्था की कई बड़ी खामियां सामने आई हैं।सबसे बड़ा सवाल उस सीसीटीवी सिस्टम पर है, जो गर्भगृह में लगा तो था, लेकिन रिकॉर्डिंग ही नहीं कर रहा था। यानी कैमरा चलता हुआ दिख रहा था, लेकिन उसमें कोई फुटेज सुरक्षित नहीं हो रही थी। महामंडलेश्वर का कहना है कि कैमरे का ऑपरेटर अयोध्या गया हुआ है और वही इसकी देखरेख करता था। महामंडलेश्वर ने बताया कि एकादशी व्रत के कारण सभी पुजारी देर रात तक जागे थे, इसलिए सुबह ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर का पट नहीं खुल सका। जब ग्रामीणों ने सूचना दी तो मंदिर का ताला खुला मिला और गर्भगृह का सामान बिखरा पड़ा था। चोर कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी ले गए थे, हालांकि भागने के दौरान कुछ सामान पास के खेत में फेंककर फरार हो गए।यह वही चाकोठी मठ है, जहां 24 जून को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 24 अवतार धाम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में शामिल होकर पूजा-अर्चना की थी। मुख्यमंत्री के दौरे के महज 18 दिन बाद इतनी बड़ी चोरी ने पुलिस की गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि समस्तीपुर के एसपी अरविंद प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। एफएसएल टीम और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। बाइट :एसपी अरविंद प्रताप सिंह बाइट :महामंडलेश्वर रामसेवक दास शास्त्री वॉक थ्रू : मंटून कुमार रॉय संवाददाता समस्तीपुर0
0
Report
हाईकोर्ट निर्देश पर साहिबगंज शहरी पेयजल योजना की जाँच, पानी की शिकायतों पर चर्चा
Sahibganj, Jharkhand:हाईकोट के निर्देश पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव ने साहिबगंज शहरी पेयजलापूर्ति योजना का जांच किया। जाँच के क्रम में स्थानीय लोगों ने कहा कभी कभी चालू होता है पानी, पानी गंदा और बदबूदार है, पानी में प्रेशर नहीं रहता। वही याचिकाकर्ता ने जाँच पर सवाल उठाते हुए कहा की एक घंटा के जांच कैसे पूरी हो गई। हाईकोर्ट के निर्देश पर शहरी पेयजलापूर्ति योजना के कार्यों की जांच करने 13 जुलाई को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव अबू इमरान साहिबगंज पहुंचे। जहां शहरी पेयजलापूर्ति योजना के कार्यों का जायजा लिया। सबसे पहले वार्ड नंबर 16 झरना कॉलोनी पहुंचकर घर के आगे नल का जायजा लिया। जिसमें सभी ने कहा कि कभी कभी पानी छोड़ता है, जो गंदा ओर महकता है। पीने लायक बिल्कुल भी पानी नहीं है। झरना कॉलोनी निवासी रेखा देवी, पति इंद्रजीत तांती ने सचिव को बताया कि पानी कभी कभी छोड़ा जाता है, पानी में प्रेशर नहीं रहता है। सचिव ने इसप्रकार कई वार्ड पहुंचकर कार्यों का निरिक्षण किया. इसदौरान लोगो के नाराजगी का भी सामना करना पड़ा। इसके बाद सर्किट हाउस में पदाधिकारियों के साथ बैठक की. हालांकि सचिव ने जाँच पर कोई जानकारी नहीं दी उन्होंने कहा की हाई कोर्ट के आदेश से यह जाँच हो रही हैं रिपोर्ट कोर्ट को सौपा जायेगा. वही याचिकाकर्ता ने कहा की हाई कोर्ट के निर्देश पर यह जांच हुई हैं लेकिन एक घंटे में की गई जाँच पूरी नहीं हो सकती. लगभग डेढ़ दशक से लोग केवल शुद्ध पानी के लिए तरस रहे हैं, हाई कोर्ट के निगरानी के बाद भी अबतक काम पुरा नहीं हुआ यह बहुत कुछ दर्शाती हैं. बहरहाल सचिव के जांच के बाद लोगो में अब यह आस जगी की बहुत जल्द लोगो को शुद्ध पेयजल मिल पायेगा.0
0
Report
Advertisement
ललिता गौतम हत्याकांड में न्याय की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा
Bareilly, Uttar Pradesh:आंवला, बरेली। मेरठ की दलित छात्रा ललिता गौतम की हत्या के विरोध में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन आंवला एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि न्याय की मांग कर रहे लोगों के साथ पुलिस का व्यवहार लोकतांत्रिक अधिकारों के विपरीत रहा। संगठन ने कहा कि यदि न्याय मांगने वालों की आवाज दबाई जाएगी तो जनता का कानून और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर विश्वास कमजोर होगा। कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार के साथ न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प भी दोहराया।0
0
Report
नगड़ी में गाय-बछड़ा लापता, सूचना देने पर ₹30 हजार इनाम
Ranchi, Jharkhand: नगड़ी से गाय और बछड़ा लापता, सूचना देने वाले को ₹30 हजार का इनाम रांची के नगड़ी गांव से एक गाय और उसका बछड़ा संदिग्ध परिस्थितियों में गायब तीन दिनों की तलाश के बाद भी नहीं मिला कोई सुराग पशुपालक मोइन अंसारी ने लोगों से मदद की अपील की, सूचना देने वाले को ₹30,000 का इनाम देने की घोषणा पता नहीं चलने पर स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी0
0
Report
आदि कैलाश पर पर्यटकों की भीड़ बढ़ी, 52,000 से अधिक पहुँची; हवाई सेवाओं पर विचार
Dehradun, Uttarakhand:एंकर आदि कैलाश यात्रा में यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। कभी साल भर 300 से 400 लोग आदि कैलाश पहुंचते थे लेकिन आज आंकड़ा 50000 से ज्यादा हो चुका है। आदि कैलाश को लेकर देखिए ये रिपोर्ट उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में भारत चीन सीमा के पास आदि कैलाश स्थित है। कैलाश मानसरोवर के नजदीक आदि कैलाश को भगवान शिव का ही निवास स्थान माना जाता है। बड़े पैमाने पर यात्री आदि कैलाश दर्शन के लिए पहुंचते हैं। एक दौर वह भी था जब आदि कैलाश की यात्रा पर 300 से 400 लोग आते थे। क्योंकि तब पूरी यात्रा पैदल हुआ करती थी। आबादी कैलाश की पूरी यात्रा सड़क मार्ग से होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदि कैलाश क्षेत्र में आने के बाद यहां यात्रियों की बड़ी भीड़ नजर आ रही है। आदि कैलाश आने वाली यात्री अपनी यात्रा से और व्यवस्थाओं से काफी खुश नजर आ रहे हैं बाइट यात्री बाइट यात्री बाइट यात्री साल 2015 से 2018 तक जब यहां पहुंचने के लिए कुछ खास मार्ग उपलब्ध नहीं था. तब पैदल जाने वाले यात्रियों की संख्या 300 से भी कम होती थी. साल 2019 के रिकॉर्ड को देखें तो उसे दौरान 322 यात्री आदि कैलाश पहुंचे थे 2025 में 6 साल के भीतर यहां पर्यटकों की संख्या 36,000 तक पहुंच गई. इस साल मई महीने से अब तक 52,000 यात्री आदि कैलाश जा चुके हैं. हालांकि बरसात में इसमें कुछ कमी देखने को मिलेगी, लेकिन इसके बाद इस साल यहां आने वाली यात्रियों की संख्या 1 से डेढ़ लाख तक पहुंचाने की उम्मीद है. बाइट धीराज गर्ब्याल सचिव पर्यटन उत्तराखंड के पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल का कहना है कि प्रधानमंत्री के दौरे के बाद व्यवस्थाएं और बेहतर हुई हैं जिसके चलते भी यात्री बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं अब इस पूरे क्षेत्र में होमस्टे भरपूर मात्रा में है । जहां यात्री भोजन और रात्रि विश्राम करते हैं। आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा पर आने वाले लोगों को प्रकृति को बहुत करीब से देखने का मौका मिलता है इसलिए बड़े पैमाने पर एडवेंचर टूरिज्म के शौकीन भी यहां पहुंचते हैं बाइट धीराज गर्ब्याल सचिव पर्यटन आदि कैलाश क्षेत्र में होमस्टे संचालन करने वाले लोगों का कहना है कि राज्य सरकार ने इस क्षेत्र में बेहतर व्यवस्थाएं की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरीके से इस क्षेत्र को प्रचारित किया उसका बड़ा फायदा पर्यटन को मिला है और आज हजारों की संख्या में पर्यटक इस क्षेत्र में पहुंच रहे हैं बाइट होम स्टे संचालक बाइट यात्री बाइट यात्री शायद यही कारण है कि अब पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आदि कैलाश तक हवाई सेवा देने पर विचार हो रहा है. इसके लिए लगातार पर्यटकों की तरफ से भी डिमांड की जा रही है. और इसी को देखते हुए अब जल्द ही हवाई मार्ग से भी पर्यटकों को पहुंचाने पर विचार किया जा रहा है.0
0
Report
Advertisement
हालिया खबर उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
झालावाड़ में साइबर फ्रॉड: म्यूल बैंक खाते से डेढ़ करोड़ की लेनदेन, आरोपी गिरफ्तार
Jhalawar, Rajasthan:भवानीमंडी (झालावाड़) झालावाड़ जिले के भवानीमंडी थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत साइबर फ्रॉड से जुड़े एक म्यूल बैंक खाता धारक को गिरफ्तार किया ।है पुलिस जांच में आरोपी के बैंक खाते से करीब डेढ़ करोड़ से अधिक रुपए के लेनदेन का खुलासा हुआ है। उक्त मामले में पुलिस द्वारा अभी तक 13 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि साइबर अपराधों के खिलाफ झालावाड़ पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान “म्यूल इंटर” के दौरान गोपनीय सूचनाए मिली थी, कि कुछ लोग अपने बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड से मिली रकम के लेनदेन में कर रहे है। जिस पर झालावाड़ पुलिस की साइबर टीम ने तकनीकी विश्लेषण किया, तो भवानीमंडी की एसबीआई बैंक शाखा में चल रहे एक खाते से साइबर फ्रॉड की बड़ी राशि का ट्रांजैक्शन होना पाया। जांच में पता चला कि इस खाते से साइबर ठगी के करीब डेढ़ करोड़ रुपए का ट्रांजैक्शन किया गया है। जिस पर खाताधारक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। इसके बाद प्राप्त खुफिया सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने बीते 3 माह से फरार चल रहे म्यूल बैंक खाताधारक सैयद शाहनवाज अली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ में पुलिस को और भी कई खुलासों की उम्मीद है।0
0
Report
रोहिड़ा में बिजली गिरने से मजदूर की मौत, सुरक्षा पर सवाल
Sirohi, Rajasthan:सिरोही के रोहिड़ा थाना क्षेत्र के रणोरा गांव में GSS बिजली लाइन निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, कार्य के दौरान बिजली का पोल टूटकर गिर गया, जिससे एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को तत्काल उपचार के लिए अंबाजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान निचला गढ़ निवासी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने ठेकेदार की लापरवाही को हादसे का कारण बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं, बिजली लाइन निर्माण कार्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने मृतक के शव को रोहिड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। घटना कल शाम की बताई जा रही है। रोहिड़ा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
दिनदहाड़े चोरी: कोटा के महावीर नगर में नकदी और मोबाइल चोर CCTV कैमरे में कैद
Kota, Rajasthan:कोटा शहर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र स्थित महावीर नगर प्रथम में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। एक अज्ञात बदमाश घर में घुसकर करीब 5,500 रुपये की नकदी और मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया। जब घर की महिला ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने महिला को धक्का देकर मौके से भाग निकला। पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना की सूचना और रिपोर्ट देने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिसके चलते उन्हें लगातार थाने के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। वहीं, CCTV फुटेज सामने आने के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी को कब तक गिरफ्तार कर पाती है।0
0
Report
जोधपुर का गौशाला मैदान अब विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स हब बनेगा
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर का गौशाला खेल मैदान अब आधुनिक बनने जा रहा है. जिला प्रशासन इसे विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं से लैस करने की तैयारी शुरू कर दी है. खिलाड़ियों और आमजन से सीधे फीडबैक लेकर विकास कार्यों की योजना बनाई जा रही है. स्विमिंग पूल के नवीनीकरण से लेकर सिंथेटिक ट्रैक, बॉक्स क्रिकेट और योगा सेंटर के आधुनिकीकरण तक कई बड़े काम प्रस्तावित हैं. जोधपुर के गौशाला खेल मैदान को आधुनिक स्पोर्ट्स हब बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने काम तेज कर दिया है. जिला कलेक्टर आलोक रंजन के नेतृत्व में हर महीने मैदान का निरीक्षण किया जा रहा है. जिला परिषद के सीईओ आशीष कुमार मिश्रा और प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों की टीम खिलाड़ियों और आमजन से सीधे फीडबैक लेकर विकास की रूपरेखा तैयार कर रही है. इसके लिए मैदान में क्यूआर कोड भी लगाए गए हैं, ताकि उपयोगकर्ताओं के सुझाव सीधे प्रशासन तक पहुंच सकें. फीडबैक के आधार पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी योजना के तहत करीब 30 लाख रुपये के विकास कार्य प्रस्तावित किए गए हैं. वहीं स्विमिंग पूल के आधुनिकीकरण के लिए 3 करोड़ 59 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है. इसके अलावा सिंथेटिक रनिंग ट्रैक की मरम्मत, बॉक्स क्रिकेट का निर्माण, योगा सेंटर, बास्केटबॉल और टेनिस कोर्ट को आधुनिक बनाने की योजना भी तैयार की गई है. परिसर में निकलने वाले ग्रीन वेस्ट से खाद बनाने की व्यवस्था भी की जाएगी. रोजाना बड़ी संख्या में खिलाड़ी, युवा और शहरवासी गौशाला खेल मैदान पहुंचकर दौड़, योग, व्यायाम और विभिन्न खेलों का अभ्यास करते हैं. उनका कहना है कि एक ही परिसर में इतनी विविध खेल सुविधाएं शायद ही किसी अन्य जिले में उपलब्ध हों. खिलाड़ियों ने प्रशासन की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि आधुनिक सुविधाएं मिलने से यह मैदान प्रदेश के प्रमुख खेल केंद्रों में शामिल हो सकेगा.0
0
Report
न्यू आगरा के होटल में पति ने पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा
Agra, Uttar Pradesh:न्यू आगरा के होटल में पति ने पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा होटल में तीनों के बीच जमकर हुआ हंगामा सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को थाने ले गई पति कमला नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला पत्नी ने पहले से पति पर घरेलू हिंसा के मुकदमे दर्ज करा रखे हैं पति के साथ ही घर में रह रही है पत्नी बेटी को काम का बहाना बताकर प्रेमी संग होटल पहुंची थी पत्नी पति कई दिनों से पत्नी का पीछा कर रहा था हॉटेल पहुंचकर पति ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ने का दावा किया न्यू आगरा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के बिलों में PPAC के कारण 8% तक बिजली लागत बढ़ने की संभावना
New Delhi, Delhi:*ब्रेकिंग न्यूज़: *दिल्ली वालों को लग सकता है बिजली का झटका, बिल में 8 प्रतिशत तक बढ़ोतरी संभव** दिल्ली में बिजली एक बार फिर महंगी हो सकती है. दिल्ली बिजली नियामक आयोग (DERC) ने बिजली बांटने वाली कंपनियों को ग्राहकों से 8 प्रतिशत तक अतिरिक्त शुल्क इस माह भी लेने की मंजूरी दी है. इस फैसले के बाद आने वाले महीनों में दिल्ली के लोगों का बिजली बिल बढ़ सकता है. यह अतिरिक्त पैसा पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज (PPAC) के रूप में लिया जा सकता है. आसान भाषा में समझें तो बिजली कंपनियों को बिजली खरीदने में ज्यादा खर्च होने पर उसका कुछ बोझ ग्राहकों के बिल में जोड़ा जाता है. इसी कारण लोगों को पहले से ज्यादा बिजली बिल देना पड़ सकता है. हालांकि, हर ग्राहक के बिल में बढ़ोतरी एक जैसी हो, यह जरूरी नहीं है. बढ़ा हुआ शुल्क बिजली कंपनी और इस्तेमाल की गई बिजली के हिसाब से अलग हो सकता है.0
0
Report
नंद किशोर गोयनका के निधन पर देशभर में शोक, सुभाष चंद्रा के पिता याद
Ranchi, Jharkhand:एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा के पिता श्री नंद किशोर गोयनका का 96 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने शोक व्यक्त किया है。 बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने श्री नंद किशोर गोयनका के निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि देश ने एक सच्चे राष्ट्रभक्त और प्रेरणादायी व्यक्तিত্ব को खो दिया है। उन्होंने इसे राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।0
0
Report
अंबाला नगर निगम हाउस बैठक शुरू, कार्यकाल के दो महीने बाद शहर में नई तेज़ी
Ambala, Haryana:अंबाला नगर निगम मेयर और पार्षदों का कार्यकाल शुरू हुए दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब आखिरकार नगर निगम हाउस की बैठक बुलाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. लंबे समय से अटके विकास कार्यों और फाइलों पर जमी धूल जल्द ही हटने की उम्मीद है. अंबाला शहर नगर निगम की मेयर व पार्षदों के कार्यकाल को 2 माह का समय बीतने के बाद अब नगर निगम हाउस की बैठक करवाने की प्रक्रिया शुरू हुई है. मेयर अक्षिता सैनी ने नगर निगम कमिश्नर को पत्र लिख हाउस की बैठक करवाने की याद दिलवाई. जिसके बाद जल्द बैठक होने की उम्मीद जगी है. गौरतलब है कि पिछली हाउस बैठक 8 अप्रैल 2025 को हुई थी, जिसमें 181 करोड़ का बजट और शहर के विकास से जुड़े कई प्रस्ताव पास किए गए थे. हालांकि, डेढ़ साल का लंबा समय बीत जाने के बाद भी उनमें से कई योजनाएं धरातल पर नहीं उतर सकीं. अब एक बार फिर निगम की बैठक की सुगबुगाहट तेज हो गई है. हाउस बैठक को लेकर मेयर अक्षिता सैनी ने बताया निगम कमिश्नर को हाउस की बैठक जल्द कराने के लिए लेटर लिख दिया है. उम्मीद है कि जल्द ही बैठक होगी और उनके पास पांच-छह पार्षदों के एजेंडे भी आ चुके हैं. जैसे ही तारीख तय होगी, जल्दी सभी को जानकारी दे दी जाएगी. अक्षिता सैनी - मेयर अंबाला शहर नगर निगम। मेयर अक्षिता सैनी के पत्र के बाद नगर निगम ने हाउस की बैठक को लेकर प्रक्रिया को तेज कर दिया है। नगर निगम कमिश्नर वीरेंद्र सहरावत ने बताया मेयर की तरफ से उन्हें एक इंटिमेशन मिला है, जिसमें उन्होंने इच्छा जाहिर की है कि इसी महीने में एक मीटिंग का आयोजन किया जाए। उस मीटिंग के सिलसिले में उनके द्वारा कॉर्पोरेशन सेक्रेटरी का जो एडिशनल चार्ज है, वो सीनियर अकाउंट्स ऑफिसर को दिया है। जल्दी ही सभी सुझावों को कंपाइल करके मेयर के समक्ष प्रस्तुत करेंगे, ताकि हाउस बैठक के लिए निश्चित तिथि और समय तय किया जा सके. एंड अप : नगर निगम में मेयर के साथ-साथ पार्षदों की ओर से भी अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को लेकर एजेंडे सौंपे जा रहे हैं. देखना होगा कि इस बार की बैठक में जनता की बुनियादी समस्याओं और विकास कार्यों को कितनी प्राथमिकता मिलती है।0
0
Report
Advertisement
