284001
झांसी में डीआईजी ने किया पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने उरई में 27वीं पुलिस अंतर्जनपदीय कानपुर जोन की फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने जालौन पुलिस लाइन का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान महिला संबंधी अपराधों, निरोधात्मक कार्रवाई और आगामी पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की गई। डीआईजी ने पुलिस उपाधीक्षकों के साथ लंबित विवेचनाओं पर भी चर्चा की। यह कार्यक्रम 31 जुलाई को आयोजित किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
श्रावणी मेला: कांवरियों के लिए व्यवस्थाओं की समीक्षा, पानी की बर्बादी पर सख्त निर्देश
Munger, Bihar:विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने जायजा लिया। इस क्रम में जिलाधिकारी ने असरगंज प्रखंड अंतर्गत कमराय स्थित कच्ची कांवरिया पथ का निरीक्षण कर कांवरिया पथ पर उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के जायजा लिया। मौके पर विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कच्ची कांवरिया पथ पर यात्रा कर रहे कांवरियों से सीधे संवाद कर जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कांवरियों से पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, सूचना केंद्र सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक प्राप्त किया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। निरीक्षण के क्रम में मार्ग में संचालित दुकानों के समीप पेयजल की अनावश्यक बर्बादी पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने दुकानदारों को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि पेयजल जैसी महत्वपूर्ण एवं सीमित संसाधन की किसी भी परिस्थिति में बर्बादी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि यदि कोई दुकानदार जानबूझकर या अनावश्यक रूप से पानी की बर्बादी करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांवरियों की सुविधा के लिए उपलब्ध कराए गए संसाधनों का समुचित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग सुनिश्चित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने कच्ची कांवरिया पथ पर बिछे बालू पर नियमित जल छिड़काव तथा जहां बालू की कमी हो रही है वहां बालू बिछाए जाने के निर्देश दिए।0
0
Report
बेजरा घाट पुल की दरार; बालू खनन से पिलर धसाव, आवागमन रोक दिया गया
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के पूर्वी टुंडी और जामताड़ा को जोड़ने वाले बेजरा घाट स्थित पुल पर दरार और चार नंबर पिलर धसने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुल की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल दोनों छोर से आवागमन बंद करा दिया है। ग्रामीणों ने पुल की जर्जर स्थिति के लिए नदी से बड़े पैमाने पर बालू उठाव को जिम्मेदार बताया है। ग्रामीणों का आरोप है कि NGT की रोक के बावजूद बेजरा घाट नदी से नाव के जरिए लगातार बालू निकाला जा रहा है। अत्यधिक बालू उठाव के कारण पुल के पिलर के नीचे की सतह खाली हो गई है। इससे पिलर के आसपास नदी का पानी बहने लगा और पुल के ऊपरी हिस्से में दरारें दिखाई देने लगी हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो पुल कभी भी धराशायी हो सकता है। मामले की सूचना मिलने के बाद पूर्वी टुंडी के अंचलाधिकारी और जामताड़ा के अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे और पुल का निरीक्षण किया। अधिकारियों के मुताबिक, प्रथम दृष्टया पुल के पिलर के नीचे से पानी का बहाव दिखाई दे रहा है, जिससे पिलर की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। किसी बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए दोनों छोर के सीओ ने जेसीबी की मदद से पुल की मुख्य सड़क को खुदवाकर आवागमन पूरी तरह बंद करा दिया। साथ ही पूरे मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई है, ताकि पुल की तकनीकी जांच और आवश्यक मरम्मत की कार्रवाई की सके। यह पुल पूर्वी टुंडी और जामताड़ा के बीच आवागमन का महत्वपूर्ण माध्यम है। हर दिन बड़ी संख्या में मजदूर आम लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। ऐसे में पुल पर दरार और पिलर की स्थिति ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है。0
0
Report
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 के लिए कंठाल-छत्री चौक चौड़ीकरण तेज
Ujjain, Madhya Pradesh:कंठाल चौराहा से छत्री चौक तक चौड़ीकरण कार्य को मिली गति चौड़ीकरण की जद में आ रहे धार्मिक स्थलों को हटाने की मुहीम तेज सभी वर्गों से बातचीत कर आगे बढ़ाई जा रही प्रक्रिया पूर्व में कंठाल चौरहे से हनुमान मंदिर को अन्य जगह किया गया पुनर्स्थापित शाही मस्जिद वक्फ पंचायत मोचियान को दिया गया नोटिस मध्य प्रदेश नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 एवं मध्यप्रदेश भूमि विकास नियम 2012 के तहत जारी किया नोटिस सतीगेट को दिया जाएगा मूल स्वरूप नगर निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण "सिंहस्थ 2028" के अंतर्गत किए जा रहे चौड़ीकरण एवं बाबा महाकाल की राजसी सवारी मार्ग पर नगर निगम द्वारा प्राथमिकता के साथ निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्यों को गति दी जा रही है । कंठाल चौराहे पर लगभग 500 वर्गमीटर क्षेत्र में पेवर ब्लॉक से भव्य चौराहा विकसित किया जा रहा है । वहीं कंठाल से सतीगेट तक नाली निर्माण, पेयजल लाइन शिफ्टिंग, विद्युत पोल शिफ्टिंग, तथा चौड़ीकरण में बाधक भवनों को हटाने का कार्य प्रचलित है । 410 मीटर मार्ग में 310 मीटर पीक्यूसी सड़क निर्माण कार्य पूर्ण किया है । इसी क्रम में निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने कंठाल चौराहा से छत्री चौक तक मार्ग का निरीक्षण करते हुए सतीगेट एवं गोपाल मंदिर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में चल रहे कार्यوں की समीक्षा की । कंठाल से छत्री चौक के मध्य स्थित ऐतिहासिक सतीगेट के संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए इसे मूल स्वरूप प्रदान किया जाएगा । चौड़ीकरण कार्य के दौरान सतीगेट से कंठाल एवं सराफा मार्ग पर प्रत्येक 25-25 मीटर के अंतराल पर कोबल स्टोन से सौंदर्यीकरण किया जाएगा । सतीगेट के एक ओर 8 फीट तथा दूसरी ओर 15 फीट क्षेत्र में पेवर ब्लॉक से निर्माण किया जाएगा । इसके साथ ही सतीगेट की दीवारों की रिपेयरिंग, केमिकल कोटिंग धुलाई एवं आकर्षक पेंटिंग के माध्यम से इसके ऐतिहासिक स्वरूप को निखारते हुए भव्य रूप प्रदान किया जाएगा । निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने निर्माणाधीन गोपाल मंदिर रीगल टॉकीज शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की । उन्होंने बेसमेंट स्लैब का कार्य एक सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश संबंधित एजेंसी को दिए । साथ ही छत्री चौक स्थित धर्मस्थल के नीचे संचालित दुकानों को खाली करवाने के निर्देश दिए गए । निगम आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दुकानदारों को सूचना देने के साथ मुनादी करवाने के निर्देश भी दिए, ताकि आगामी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में प्रारम्भ किया जा सके । दरअसल "सिंहस्थ 2028" की तैयारीयों के तहत प्रस्तावित मार्ग चौड़ीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है, इसी क्रम में नगर निगम ने शाही मस्जिद वक्फ पंचायत मोचियान को सूचना पत्र जारी किया है । नगर निगम के अनुसार संबंधित संपत्ति का हिस्सा प्रभावित मार्ग की सीमा में प्रभावित हो रहा है । जिसके अंतर्गत निगम अधिनियम 1956 एवं मध्य प्रदेश भूमि विकास नियम 2012 के तहत यह नोटिस जारी किया गया है । नगर निगम ने संबंधित पक्ष को भी अपना पक्ष रखने का अवसर दिया है इसके लिए 21 अगस्त को झोन कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है । निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के अनुसार सभी वर्गों से बातचीत कर धर्मस्थलों के प्रभावित हिस्सों को हटाने का कार्य किया जा रहा है जिसमें हमें सभी वर्गों की मदद भी मिल रही है ।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव में जेन अल्फा प्रोटेस्ट, 250 छात्र सड़क पर उतरे, पुलिसवालों से बोले- हॉस्टल में घटिया खाना
Netua Grameen, Uttar Pradesh:यूपी के उन्नाव में जेन-अल्फा ने बुधवार सुबह प्रदर्शन किया। 6वीं से 12वीं तक के 250 से ज्यादा छात्र सड़क पर उतर गए। उनके हाथों में 'हमारी मांगें पूरी करो' और 'वी नीड टीचर्स' जैसी तख्तियां थीं। छात्रों ने प्रशासन और स्कूल के खिलाफ नारेबाजी की। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और छात्रों को मनाने की कोशिश की, लेकिन वे हटने को तैयार नहीं थे। छात्रों ने उसने कहा- 6 महीने से स्कूल में टीचर्स की कमी है। हॉस्टल में घटिया क्वालिटी का खाना मिलता है। प्रिंसिपल से शिकायत करने पर उन्हें 'टीसी काटकर घर भेजने' की धमकी दी जाती है। माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी को बुलाइए, तभी हम लोग हटेंगे। बता दे कि मामला बढ़ता देखकर सीडीओ कृति राज मौके पर पहुंचीं और छात्रों को कार्रवाई का भरोसा दिया। साथ ही जांच के लिए विशेष टीम का गठन कर दिया। इसके बाद छात्रों ने प्रदर्शन खत्म किया। प्रदर्शन सुबह 6 बजे शुरू हुआ और करीब 3 घंटे तक चला। प्रदर्शन करने वाले छात्र जयप्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय विद्यालय के थे। छात्र सुनील ने बताया कि कैंटीन और हॉस्टल की व्यवस्थाएं बेहद खराब हैं। मेस में साफ-सफाई का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा जाता। खाना बनाने वाले कर्मचारी गुटखा और मसाला खाते हैं। उन्हें रोज बैंगन की सब्जी परोसी जाती है। छात्र अभिनव ने कहा कि स्कूल में टीचर नहीं हैं और नए शिक्षकों की भर्ती भी नहीं की गई है। इससे उनकी पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। आगे बोर्ड की परीक्षा है, ऐसे में उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करनी है। अगर बच्चों को सही शिक्षा नहीं मिलेगी और उनका भविष्य अंधकार में रहेगा तो इससे पूरा देश कमजोर होगा। एक अन्य छात्र ने बताया कि परिसर और छात्रावास में पीने के पानी की भी उचित व्यवस्था नहीं है। दूषित पानी पीने से कई बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। बीमार होने पर छात्रों को समय पर इलाज नहीं मिलता। भीषण गर्मी के बावजूद हॉस्टल के पंखे खराब पड़े हैं। बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। छात्र सुनील ने बताया कि कैंटीन और हॉस्टल की व्यवस्थाएं बेहद खराब हैं। मेस में साफ-सफाई का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा जाता। खाना बनाने वाले कर्मचारी गुटखा और मसाला खाते हैं। उन्हें रोज बैंगन की सब्जी परोसी जाती है। छात्र अभिनव ने कहा कि स्कूल में टीचर नहीं हैं और नए शिक्षकों की भर्ती भी नहीं की गई है। इससे उनकी पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। आगे बोर्ड की परीक्षा है, ऐसे में उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करनी है। अगर बच्चों को सही शिक्षा नहीं मिलेगी और उनका भविष्य अंधकार में रहेगा तो इससे पूरा देश कमजोर होगा। एक अन्य छात्र ने बताया कि परिसर और छात्रावास में पीने के पानी की भी उचित व्यवस्था नहीं है। दूषित पानी पीने से कई बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। बीमार होने पर छात्रों को समय पर इलाज नहीं मिलता। भीषण गर्मी के बावजूद हॉस्टल के पंखे खराब पड़े हैं। बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। नगर पंचायत न्योतनी में जयप्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय विद्यालय है। इसमें 350 छात्र पढ़ते हैं। यहां कक्षा 6वीं से 12वीं तक की पढ़ाई होती है। सभी छात्र हॉस्टल में रहते हैं। स्कूल में छात्रों का प्रवेश एंट्रेंस एग्जाम के जरिए होता है।0
0
Report
भोपाल में नर्सिंग छात्रों का प्रदर्शन जारी, सड़क पर बैठे अपनी मांगों के लिए
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल नर्सिंग छात्रों का प्रदर्शन जारी देर शाम तक سड़कों پر بیٹھे ہیں छात्र पुलिस کر رہی है छात्रों کو उठाने کی تیاری छात्र मांगों को लेकर सड़को पर बैठे हैं0
0
Report
नौकरी लगते ही पत्नी ने पति पर हमला किया, पढ़ाकर बनाई शिक्षक
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक पति ने पत्नी को पढ़ा-लिखाकर शिक्षक बनाया, लेकिन नौकरी लगते ही पत्नी ने पति पर ही हाथ उठा दिया, कोतवाली क्षेत्र में महोबा निवासी 32 वर्षीय पंकज अहिरवार ने अपनी पत्नी आरती अहिरवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पंकज का कहना है कि उन्होंने मेहनत-मजदूरी और कपड़े का शोरूम चलाकर पत्नी को पढ़ाया-लिखाया, जिसके बाद आरती की वर्ग-1 शिक्षक के पद पर सरकारी नौकरी लग गई। आरोप है कि नौकरी लगने के बाद पत्नी के तेवर बदल गए। पंकज के मुताबिक नौकरी लगने के बाद उन्होंने अपना शोरूम बंद कर दिया और तीन बच्चों की देखभाल करने लगे। लेकिन पत्नी उन्हें घर से निकालने की बात कहने लगी। पंकज का आरोप है कि सुबह पीएनबी बैंक के सामने किराए के मकान में पत्नी आरती और उसके भाई वरदान अहिरवार ने डंडे से उनकी मारपीट की। सिर में चोट लगने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पंकज ने मोबाइल तोड़ने और जबरन घर से निकालने का भी आरोप लगाया है। वही इस मामले मे एडिशनल एसपी का कहना है कि पीड़ित के द्वारा शिकायत की गई है, तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
Advertisement
फर्जी स्वतंत्रता संग्राम प्रमाणपत्र से MBBS दाखिले के आरोप में गैंग गिरफ्तार
Bhadohi Nagar Palika, Uttar Pradesh:एंकर–भदोही में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमाणपत्र बनाकर एमबीबीएस में दाखिला कराने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में वांछित आरोपी को बहराइच से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लैपटॉप और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। वीओ1–मामला ज्ञानपुर थाने से जुड़ा है, जहां फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमाणपत्र के जरिए एमबीबीएस में दाखिला और सरकारी नौकरियों में चयन कराने वाले गिरोह का खुलासा हुआ था। विवेचना के दौरान गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम सामने आए। इसी क्रम में भदोही पुलिस की स्वाट और सर्विलांस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और सूचना के आधार पर बहराइच के नnda इंस्टीट्यूट गेस्टहाउस से दिनेश कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया,पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने गिरोह के जरिए फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमाणपत्र तैयार कराने और उसके आधार पर एमबीबीएस समेत सरकारी नौकरियों में चयन कराने की बात बताई है, इस मामले में पुलिस पहले ही गिरोह के कुछ सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है,फिलहाल गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ ज्ञानपुर थाने में संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि विवेचना के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
तिरंगा यात्रा में सांसद की अपील: कार से उतर जाओ, टूट जाएगी
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:स्लग – तिरंगा यात्रा में सांसद की अपील—“बेटा कार से उतर जाओ, टूट जाएगी” तिरंगा यात्रा में सांसद की कार पर चढ़े समर्थक, हाथ जोड़कर बोले- “कार टूट जाएगी” भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले की तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, THAR पर चढ़े समर्थकों से हाथ जोड़कर बोले- “मेरे पास पैसे नहीं हैं बेटा” कानपुर देहात में भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले के नेतृत्व में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में निकली इस यात्रा में 2 हजार से ज्यादा लोग और 150 से अधिक वाहन शामिल हुए। तिरंगे से सजे वाहनों और देशभक्ति गीतों के बीच सांसद खुली THAR में सवार होकर यात्रा का नेतृत्व करते नजर आए। लेकिन रनियां पहुंचते ही एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया。 कानपुर नगर के भौती से सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई तिरंगा यात्रा दोपहर करीब एक बजे रनियां पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में समर्थक और वाहन शामिल थे। जगह-जगह सांसद देवेंद्र सिंह भोले का फूल-माला से स्वागत किया गया。 रनیاں पहुंचने पर कुछ युवक सांसद की THAR के बोनट पर चढ़कर फूल-माला पहनाने की होड़ में जुट गए। समर्थकों को कार पर चढ़ा देख सांसद ने हाथ जोड़कर उनसे नीचे उतरने की अपील की। सांसद ने कहा— “अरे बेटा लोग कार से उतर जाओ, टूट जाएगी। ऐ बेटा, मेरी कार टूट जाएगी। टूट गई तो कार कहां से लाऊंगा? मेरे पास पैसे नहीं हैं बेटा। हाथ जोड़ रहा हूं, कार से उतर जाओ बेटा.” सांसद की इस अपील का वीडियो भी सामने आया है। इसके बाद समर्थक कार से नीचे उतर गए。 रनियां में नेशनल हाईवे पर क्रेन की मदद से सांसद का माला पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत के बाद काफिले में वाहनों की संख्या और बढ़ गई, जिससे कानपुर-इटावा हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई。 इसके बाद सांसद ने खुद माइक संभालकर समर्थकों से गाड़ियां एक तरफ करने और दूसरे वाहनों के लिए रास्ता छोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि हाईवे से गुजरने वाले दूसरे वाहन चालकों को भी रास्ता मिलना चाहिए。 देवेंद्र सिंह भोले लगातार तीसरी बार अकबरपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हैं。0
0
Report
कालपी के रामगंज में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, नगरपालिका पर सवाल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन के कालपी में तीन घंटे की लगातार बारिश ने कई इलाकों को बनाया टापू, 3 घंटे की मूसलाधार बारिश ने नगर की जलनिकासी की व्यवस्था की खोली पोल, कालपी के रामगंज इलाके में बाढ़ जैसे हालात के वीडियो आए सामने, कई मोहल्लों में भारी जलभराव होने से लोगों की बढ़ी मुश्किलें, सड़कें पानी से लबालब होने के चलते इलाके में बाढ़ जैसे हालात आए नजर, बाढ़ जैसे हालात के वीडियो सामने आने के बाद नगर पालिका पर गंभीर सवाल, स्थानीय लोगों ने नगरपालिका प्रशासन से जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की, जालौन के कालपी नगर पालिका क्षेत्र के रामगंज इलाके का मामला。0
0
Report
Advertisement
बरगी डैम के 9 गेट खुलने से नर्मदा उफान, जबलपुर में जनजीवन प्रभावित
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ऊपरी इलाकों और पहाड़ों में जारी मूसलाधार बारिश के चलते जबलपुर स्थित बरगी डैम का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने बांध के 9 गेट खोल दिए हैं। बांध से पानी छोड़े जाने के से नर्मदा नदी उफान पर है। सबसे ज्यादा असर नरसिंहपुर जिले में देखने को मिल रहा है, जहां प्रसिद्ध बरमान घाट पर नर्मदा नदी अपने पूरे रौद्र रूप में बह रही है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों को घाटों से दूर रहने की हिदायत दी जा रही है। PTC0
0
Report
सूरजपुर में हाथी ने किसान पर हमला, एक की मौत, दूसरा बचा
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर जिले में हाथी का आतंक जारी,, हाथी ने बाइक सवार किसान पर किया हमला,, एक किसान की मौत,, दूसरे ने भाग कर बचाई जान,, खेती के लिए खाद लेकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे दोनों किसान,, प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के सिंघरा जंगल की घटना,, मौके पर पहुंचे वन अमला की टीम पर भड़के ग्रामीण,, वन विभाग के रेंजर और कर्मचारियों को घटना स्थल से भगाया,,0
0
Report
सुनील शेट्टी परिवार समेत हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक, आध्यात्मिक शांति की अनुभूति
Amritsar, Punjab:ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਏ ਸੁਨੀਲ ਸ਼ੇੱਟੀ, ਪਰਿਵਾਰ ਸਮੇਤ ਟੇਕਿਆ ਮੱਥਾ ਅਦਾਕਾਰ ਸੁਨੀਲ ਸ਼ੇੱਟੀ ਪਰਿਵਾਰ ਸਮੇਤ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਏ。 ਕਿਹਾ—ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਆ ਕੇ ਦਿਲ ਨੂੰ ਮਿਲਦਾ ਹੈ ਰੂਹਾਨੀ ਸਕੂਨ。 ਬੋਲੇ—ਅੰਦਰ ਪੈਰ ਰੱਖਦਿਆਂ ਹੀ ਅੰਦਰੋਂ ਇੱਕ ਅਜਿਹੀ ਖਿੱਚ ਮਹਿਸੂਸ ਹੁੰਦੀ ਹੈ, ਭਾਵੁਕ ਹੋ ਜਾਂਦਾ ਹਾਂ。 ਵਿਆਹ ਦੀ ਸਾਲਗਿਰਹ ਮੌਕੇ ਅਸ਼ੀਰਵਾਦ ਲैਣ ਪਹੁੰਚੇ, ਕਿਹਾ—ਮਨ ਉਦਾਸ ਹੋਵੇ ਤਾਂ ਇੱਥੇ ਆ ਕੇ ਸਾਰੀਆਂ ਚਿੰਤਾਵਾਂ ਦੂਰ ਹੋ ਜਾਂਦੀਆਂ ਹਨ。 ਬਾਲੀਵੁੱਡ ਅਦਾਕਾਰ ਸੁਨੀਲ ਸ਼ੇੱਟੀ ਅੱਜ ਆਪਣੇ परਿਵਾਰ ਸਮੇਤ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਏ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਗੁਰੂ ਘਰ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਿਆ ਅਤੇ ਸਰਬੱਤ ਦੇ ਭਲੇ ਲਈ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ। ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਰੂਹਾਨੀਅਤ ਨਾਲ ਆਪਣੇ ਗਹਿਰੇ ਜੁੜਾਅ ਬਾਰੇ ਗੱਲ ਕਰਦਿਆਂ ਸੁਨੀਲ ਸ਼ੇੱਟੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦੋਂ ਵੀ ਉਹ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਆਉਂਦੇ ਹਨ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਦਿਲ ਨੂੰ ਬੇਹੱਦ ਰੂਹਾਨੀ ਸਕੂਨ ਮਿਲਦਾ ਹੈ。 ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਵੇਂ ਹੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਅੰਦਰ ਪੈਰ ਰੱਖਦੇ ਹਨ, ਇੱਕ ਵੱਖਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਸ਼ਾਂਤੀ ਅਤੇ ਆਨੰਦ ਮਹਿਸੂਸ ਹੁੰਦਾ ਹੈ। ਉਹ ਕਈ ਵਾਰ ਭਾਵੁਕ ਵੀ ਹੋ ਜਾਂਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਸਮਝ ਨਹੀਂ ਆਉਂਦੀ ਕਿ ਅੰਦਰੋਂ ਇਹਨੀ ਖਿੱਚ ਕਿਉਂ ਮਹਿਸੂਸ ਹੁੰਦੀ ਹੈ。 ਸੁਨੀਲ ਸ਼ੇੱਟੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਵਿਆਹ ਦੀ ਸਾਲਗਿਰਹ ਸੀ ਅਤੇ ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਹ ਗੁਰੂ ਘਰ ਦਾ ਅਸ਼ੀਰਵਾਦ ਲੈਣ ਪਹੁੰਚੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦੋਂ ਵੀ ਮਨ ਉਦਾਸ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਜਾਂ ਚਿੰਤਾਵਾਂ ਘੇਰ ਲੈਂਦੀਆਂ ਹਨ ਤਾਂ ਉਹ ਇੱਥੇ ਆ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਆ ਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਮਹਿਸੂਸ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਕਿ ਸਾਰੀਆਂ ਚਿੰਤਾਵਾਂ ਦੂਰ ਹੋ ਗਈਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਉਹ ਕਿਸੇ ਵੱਖਰੀ ਦੁਨੀਆ ਵਿੱਚ ਆ ਗਏ ਹਨ。0
0
Report
Advertisement
UCC अफवाह से भोपाल में निकाह रजिस्ट्रेशन बढ़कर 200-300 हो गया
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मध्य प्रदेश में UCC बिल विधानसभा में पारित हो गया है जल्द ही मध्य प्रदेश में UCC लागू हो जाएगा उससे पहले UCC को लेकर मध्य प्रदेश के मुस्लिम समाज में अफवाह फैली गई, की कजिन से शादी नहीं कर सकेंगे। इस अफवाह के फैलने के बाद से मुस्लिम समाज में चिंता बढ़ा गई है और इसी आशंका के चलते कुछ परिवारों ने कुछ समय बाद होने वाली शादियों को भी जल्द कराने की कवायद शुरू कर दी है वक्फ बोर्ड प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक भोपाल में इन दिनों काजियात के बाहर निकाह के लिए आवेदन करने वालों की संख्या अचानक बढ़ गई है. पहले जहां रोजाना करीब 30 से 40 आवेदन आते थे, वहीं UCC को लेकर अफवाह फैलने के बाद यह संख्या बढ़कर 200 से 300 तक पहुंच गई है भोपाल में इन दिनों काजियात के बाहर निकाह के लिए आवेदन करने वालों की संख्या अचानक इजाफा हुआ है पहले जहां रोजाना करीब 30 से 40 आवेदन आते थे, वहीं UCC को लेकर अफवाह फैलने के बाद यह संख्या बढ़ने की बात सामने आ रही है. दरअसल मुस्लिम समाज के कुछ परिवारों में रिश्तेदारों के बीच निकाह की परंपरा रही है, इसी बीच सोशल मीडिया पर यह संदेश तेजी से फैलने लगा कि मध्य प्रदेश में UCC लागू होने के बाद कजिन मैरिज यानी चचेरे-ममेरे रिश्तेदारों के बीच होने वाली शादी प्रतिबंधित हो जाएगी इस अफवाह का असर उन परिवारों पर भी पड़ा है, जिनके बेटे-बेटियों की शादी कुछ महीने बाद तय थी, कई परिवारों को शादी की तारीख, मैरिज हॉल और कैटरिंग तक की तैयारियां पूरी होने के बावजूद यह डर सताने लगा कि अगर UCC लागू हो गया तो उनके बच्चों की शादी नहीं हो पाएगी, इसी आशंका में कुछ परिवार तय तारीख से पहले ही निकाह कराने के लिए काजियों और काजियात में रजिस्ट्रेशन करवाने पहुंच रहे हैं। अब्दुल मुगनी यूडीसी निकाह रजिस्टेशन सेक्शन ने बताया कि अफवाह फैलने के बाद से रजिस्ट्रेशन की संख्या में इजाफा हुआ है शादी हॉल बुकिंग मैनेजर और टेंट डेकोरेशन वालो का कहना है आने वाले दिनों के लिए बुकिंग ज्यादा हुई है और ज्यादातर बुकिंग मुस्लिम समाज के लोगों ने करवाई है। बाइट राहुल कुमार, कप्तान शादी हॉल के बुकिंग मैनेजर बाइट अब्दुल रहीम, टेंट डेकोरेशन वक्फ बोर्ड प्रदेश अध्यक्ष सनवर पटेल का कहना है UCC की धारा 4(4) को अधूरा पढ़कर भ्रम फैलाया जा रहा है,सनवर पटेल ने भी इसे गलतफहमी बताते हुए लोगों से अफवाहों पर भरोसा नहीं करने की अपील की है और कहा है UCC लागू होने के बाद भी जिन धर्मों में पहले से परंपरा है कजिन से शादी की वहां परंपरा UCC लागू होने के बाद भी जारी रहेगी. जिन लोगों की दुकानदारी बंद हो गई है वहां लोग इस तरह का भ्रम फैला रहे हैं। हालांकि काजियात और उलेमा लगातार लोगों को जागरूक करने की कोशिश कर रहे हैं कि कानून के वास्तविक स्वरूप को जाने बिना किसी नतीजे पर न पहुंचें। बाइट सैयद मुफ्ती अली क़दर हुसैनी नायब शहर क़ाज़ी कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा बीजेपी ही भ्रम फैलाने का काम कर रही है। वही आज,UCC को लेकर मुस्लिम महिलाओ ने कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन बड़ी संख्या मे मुस्लिम महिलाएं पहुंची थी कलेक्टर ऑफिस भोपाल कलेक्टर के एब्सेंट मे एसडीएम को दिया ज्ञापन UCC को बताया काला क़ानून महिलाओ ने कहा कहा की ucc क़ानून को सरकार को वापस लेना चाहिए 35 जिलो मे एक साथ सौपा गया ज्ञापन आरिफ मसूद ने कहा की पहले चरण मे ज्ञापन दिया है अब सभी कम्युनिटी के साथ मिलकर टेबल कॉन्फ्रेंस करेंगे और आर्टिकल 29 आर्टिकल 25 के बारे में बताएंगे बाइट-आरिफ मसूद, कांग्रेस विधायक बाइट-मुस्लिम महिलाएं0
0
Report
गरियाबंद जंगल में नर कंकाल मिला, 50 वर्षीय लापता व्यक्ति मौत का कारण अज्ञात
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद ब्रेकिंग...गरियाबंद के जंगल में मिला नर कंकाल, 7 अगस्त से लापता था 50 वर्षीय व्यक्ति; मौत का कारण अज्ञात....छुरा विकासखंड के ग्राम पलेमा के जंगल में एक व्यक्ति का नर कंकाल बरामद हुआ है.....मृतक की पहचान भक्तु राम जगत, उम्र करीब 50 वर्ष, के रूप में बताई जा रही है,फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है.....छुरा थाना पुलिस को सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची......पुलिस ने नर कंकाल को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है....0
0
Report
खंडवा यातायात पुलिस ने 42 मॉडिफाइड साइलेंसर रोड रोलर से नष्ट किये
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा यातायात पुलिस ने आज 42 मॉडिफाइड साइलेंसर पर रोड रोलर चलाकर उन्हें नष्ट कर दिया। इन कार्रवाइयों में शो बाजी करने वाले कुछ युवा यह कानफोड़ू साइलेंसर बुलेट जैसी गाड़ियों में लगाकर न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन करते थे बल्कि पटाखे जैसी आवाज निकाल कर ध्वनि प्रदूषण फैलाते हुए आम लोगों की दिनचर्या में भी दखल देते थे। पुलिस ने साइलेंसर के साथ तेज आवाज करने वाले प्रेशर हॉर्न का भी यही हाल किया। खंडवा पुलिस ने बस स्टैंड चौराहे पर आम लोगों के सामने रोड रोलर चलाकर इन्हें चपटा कर दिया और साफ संदेश दिया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी जुट गई। बुलेट बाइक में लगाए गए इन मॉडिफाइड साइलेंसरों से निकलने वाली तेज आवाज से आम लोगों, बुजुर्गों और राहगीरों को परेशानी होती थी। साथ ही, तेज आवाज और लापरवाही से सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ता है। इसी के चलते यातायात पुलिस ने जब्त किए गए 42 साइलेंसर और 20 से ज्यादा प्रेशर हॉर्न को सड़क पर रखवाया और रोड रोलर चलाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया। पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी दी है कि दोबारा इस तरह के साइलेंसर या प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करते पकड़े जाने पर जुर्माने के साथ साइलेंसर जब्त कर नष्ट किया जाएगा। ट्रैफिक थाने के इंचार्ज देवेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि इन सभी मामलों में 1 - 1 हजार रुपए का जुर्माना भी वसूला गया था। अब इन्हें नष्ट किया गया है ताकि दोबारा इनका इस्तेमाल न हो सके।0
0
Report
Advertisement
