284003
झांसी में नए कानूनों पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम
Jhansi, Uttar Pradesh:DIG कलानिधि नैथानी ने बताया कि 1 जुलाई से लागू भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता और साक्ष्य अधिनियम से न्याय प्रक्रिया तेज होगी। सूचना के अनुसार थाना सीपरी बाजार में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी राजेश एस और एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार ने भी जानकारी दी। आपको बता दें कि अब सीधी FIR दर्ज होगी और "तारीख पर तारीख" की समस्या खत्म होगी और नए कानून वैज्ञानिक आधार पर त्वरित न्याय सुनिश्चित करेंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नाबालिग के साथ दुष्कर्म: आरोपी गिरफ्तार, पास्को-एसटी-एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज
Seoni, Madhya Pradesh:नाबालिग़ बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सिवनी जिले के घंसौर थानान्तर्गत ग्राम से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक नाबालिग़ आदिवासी युवती के साथ पड़ोस के ही एक युवक द्वारा टॉफी खिलाकर अपनी ही दुकान में बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया जिसके बाद बच्ची प्रेग्नेंट हो गई। बच्ची ने जिसकी सूचना अपने परिजनों को दी उसके बाद परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले पर पुलिस ने तत्काल आरोपी तीरथ यादव को गिरफ्तार कर पास्को एक्ट और ST/SC एक्ट में केश रजिस्टर्ड कर जेल भेजकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।0
0
Report
मधेपुरा में पत्नी ने 75 हजार के लिए पति की हत्या कराई; 4 गिरफ्तार
Madanpur, Bihar:मधेपुरा के बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर डेहरू वार्ड संख्या-09 में हुए कामेश्वर मेहता हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि मृतक की पत्नी गीता देवी ने ही 75 हजार रुपये देकर अपने पति की हत्या की साजिश रची थी। मामले में पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. बता दें कि 24 May 2026 की मध्य रात्रि अज्ञात अपराधियों ने कामेश्वर मेहता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद गीता देवी के आवेदन पर बिहारीगंज थाना कांड संख्या-177/26 दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उदाकिशुनगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर मामले की जांच की गई。 तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के दौरान पुलिस को मृतक की पत्नी की भूमिका संदिग्ध लगी। जांच में पता चला कि गीता देवी ने रामदेव राम को 75 हजार रुपये देकर हत्या करवाने की साजिश रची थी। पूछताछ में रामदेव राम ने स्वीकार किया कि उसने प्रशांत कुमार, कौशल कुमार और रौशन कुमार के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया。 पुलिस ने छापेमारी कर रामदेव राम, प्रशांत कुमार और रौशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। प्रशांत कुमार के पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए, जबकि रौशन कुमार की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता गीता देवी को भी गिरफ्तार कर लिया。 उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले का सफल उद्भेदन किया है। जांच में मृतक की पत्नी की संलिप्तता सामने आने के बाद कार्रवाई की गई। गिरफ्तार सभी आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया है। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा。 पुलिस ने बरामद हथियार के संबंध में फुलौत थाना में अलग से मामला दर्ज किया है। arrested बाइट - अविनाश कुमार, SDPO, उदाकिशुनगंज0
0
Report
बेगूसराय में 2500 लीटर फोम टेंडर से अग्निशमन क्षमता में वृद्धि
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में अग्निशमन सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बिहार सरकार द्वारा जिले को 2500 लीटर क्षमता वाला आधुनिक फोम टेंडर उपलब्ध कराया गया है। शनिवार को समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी ने इस विशेष वाहन को हरी झंडी दिखाकर जिले की सेवा में समर्पित किया।इस अवसर पर अग्निशमन विभाग के अधिकारी, कर्मी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अब तक मुख्यालय की ओर से 4500 लीटर क्षमता वाले फोम टेंडर उपलब्ध कराए जाते थे, लेकिन तकनीकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए छोटे और संकरे क्षेत्रों में आसानी से पहुंच सकने वाले वाहन की जरूरत महसूस की जा रही थी। इसी को देखते हुए 2500 लीटर क्षमता का यह नया फोम टेंडर उपलब्ध कराया गया है।अधिकारियों के अनुसार यह वाहन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है और इसे फोम टेंडर के साथ-साथ वाटर टेंडर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। खासकर पेट्रोलियम पदार्थों, तेल आधारित आग और औद्योगिक क्षेत्रों में लगने वाली आग पर काबू पाने में यह काफी प्रभावी साबित होगा। इसके अलावा विशिष्ट अतिथियों के आगमन के दौरान हेलीपैड पर सुरक्षा व्यवस्था में भी इसका उपयोग किया जाता है।नई तकनीक से सुसज्जित इस वाहन में लगभग 45 मीटर तक प्रभावी फायर फाइटिंग रेंज की क्षमता है। साथ ही इसमें हाई मास्ट लाइट टावर भी लगाया गया है, जिससे रात के अंधेरे में भी राहत एवं बचाव कार्य आसानी से किए जा सकेंगे। अधिकारियों का कहना है कि इस नई गाड़ी के शामिल होने से जिले की अग्निशमन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी।बेगूसराय जैसे औद्योगिक और तेजी से विकसित हो रहे जिले के लिए यह नई फोम टेंडर गाड़ी बड़ी सौगात मानी जा रही है। इससे आगजनी की घटनाओं पर तेजी से नियंत्रण पाने के साथ-साथ लोगों की जान-माल की सुरक्षा को भी और मजबूती मिलेगी।0
0
Report
Advertisement
देवघर: श्रावणी मेला 2026 के लिए सुरक्षा-व्यवस्था और सुविधाओं की समीक्षा
Deoghar, Jharkhand:विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर देवघर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और सुगम दर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने तैयारियों की समीक्षा तेज कर दी है। आगामी श्रावणी मेला 2026 को लेकर देवघर प्रशासन ने तैयारियों का जायजा लेना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में देवघर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया एवं पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने अन्य अधिकारियों के साथ बाबा मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पेयजल, स्वच्छता तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। प्रशासन का लक्ष्य है कि श्रावणी मेला के दौरान देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें सुरक्षित एवं सुगम दर्शन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके।0
0
Report
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने 'द लीडरशिप फनल' और 'थॉट टू इंक' विमोचित किए
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह कहते हैं, "आज मुझे बेहद खुशी और गर्व महसूस हो रहा है, क्योंकि दो किताबें जारी की गई हैं। इन्हें दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के.पी. सिंह ने लिखा है। जैसा कि आपने बताया, पहली किताब 'द लीडरशिप फनल' है और दूसरी 'थॉट टू इंक' है। मुझे ये दोनों किताबें बहुत ही दिल को छूने वाली लगीं, क्योंकि ये मेरी यात्रा और अनुभवों पर आधारित हैं—कि मैंने उत्तराखंड से, भारत से और मौजूदा नेतृत्व से क्या सीखा है। इन प्रयासों और सीखों को बहुत ही खूबसूरत तरीके से प्रस्तुत किया गया है..."0
0
Report
Ajmer में रेत के तूफान के बाद बारिश ने शहर को किया प्रभावित
Noida, Uttar Pradesh:AJMER (RAJASTHAN): SAND STORM FOLLOWED BY RAIN HITS CITY0
0
Report
Advertisement
कोलकाता: पोस्ट-पोल हिंसा के शिकार परिवार से मिलने जाते अभिषेक बनर्जी पर हमला—सौगत राय
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): SAUGATA ROY (TMC) ON TMC LEADER ABHISHEK BANERJEE ATTACKED ON HIS WAY TO MEET FAMILY OF DECEASED VICTIM OF POST-POLL VIOLENCE0
0
Report
कान्हा टाइगर रिजर्व ने पूर्व क्षेत्र संचालक हेमेन्द्र पंवार साहेब को श्रद्धांजलि दी
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला के कान्हा टाइगर रिजर्व परिवार ने देश के प्रख्यात वन्यजीव संरक्षणवादी और पद्म भूषण से सम्मानित स्वर्गीय हेमेन्द्र सिंह पंवार साहेब को नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। 29 मई को गुरुग्राम में उनके निधन से वन्यजीव संरक्षण जगत में शोक की लहर है। कान्हा टाइगर रिजर्व के सदर कार्यालय परिसर में क्षेत्र संचालक रविन्द्र मणि त्रिपाठी और उप संचालक प्रकाश कुमार वर्मा सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वर्गीय पंवार साहेब को श्रद्धासुमन अर्पित किए। खटिया ईको सेंटर में आयोजित एम-स्ट्राइप गश्ती एवं गणना प्रशिक्षण कार्यक्रम से पहले भी दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। वहीं पर्यटन गाइड, वाहन मालिकों और चालकों ने भी खटिया प्रवेश द्वार पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय हेमेन्द्र सिंह पंवार मार्च 1974 से मई 1981 तक कान्हा टाइगर रिजर्व के प्रथम क्षेत्र संचालक रहे। उनके नेतृत्व में कान्हा में वैज्ञानिक वन्यजीव प्रबंधन, बाघ संरक्षण और हार्ड ग्राउंड बारासिंघा संरक्षण को नई दिशा मिली। वे भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून के प्रथम निदेशक और प्रोजेक्ट टाइगर के निदेशक भी रहे। वन्यजीव संरक्षण में अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें आईयूसीएन, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया और वर्ष 2013 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया था। बाईट - रविन्द्र मनी त्रिपाठी - फील्ड डायरेक्टर - कान्हा टाइगर रिजर्व - मण्डला। कान्हा परिवार ने स्वर्गीय हेमेन्द्र सिंह पंवार साहेब को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की हैं।0
0
Report
मांडल में अंधड़ से BSNL टॉवर गिरा, राहगीर बाल-बाल बचे
Noida, Uttar Pradesh:Mandal में तेज अंधड़ से BSNL टॉवर गिरा, होटल कर्मी और राहगीर बाल-बाल बचे. काफी समय से जर्जर पड़े टॉवर की देखरेख नहीं हुई थी. BSNL भवन भी जर्जर हालत में. Mandal से Bhilwara मार्ग पर कार्यालय स्थित. नजदीकी भोजनालय में बैठे लोग टॉवर गिरते देख डर से भागे. हवा के रुख थोड़ा तेज होता तो टॉवर लोगों पर गिर सकता था. फिलहाल BSNL निगम और प्रशासन मौके पर नहीं पहुंचे. क्षेत्र में भय का माहौल.0
0
Report
Advertisement
बाड़मेर: 112 चालक पर अपहरण-मारपीट के आरोप, भूख हड़ताल पर धरने पर युवक
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर में पुलिस पर गंभीर आरोपों को लेकर एक युवक ने धरना और भूख हड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित युवक का आरोप है कि बीती उन्नीस तारीख की रात वह यूथ कांग्रेस की ऑनलाइन वोटिंग करवाकर खड़िन से बाड़मेर लौटा था। देर रात सिंधरी चौराहे स्थित एक भोजनालय में खाना खाने के दौरान उसकी 112 वाहन के ड्राइवर से कहासुनी हो गई। युवक का कहना है कि होटल स्टाफ ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवा दिया था, लेकिन कुछ देर बाद वही 112 वाहन उनका पीछा करते हुए आया। पीड़ित के अनुसार 112 चालक अमीना राम और कांस्टेबल विरेंद्र राम ने जबरन उन्हें गाड़ी में बैठाया और कथित रूप से अपहरण कर रिको थाने ले गए। युवक ने आरोप लगाया कि थाने में उसके साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार किया गया। अगले दिन पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने पर जांच का आश्वासन मिला, लेकिन ग्यारह दिन बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब युवक अपने गांव के लोगों के साथ रिको थाने के बाहर धरने पर बैठ गया है। उसका कहना है कि जब तक आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होगी, तब तक वह भूख हड़ताल जारी रखेगा। बाइट: पीड़ित युवक बाइट: चेन प्रकाश चौधरी, SHO रीको थाना0
0
Report
डंफर बचाने के प्रयास में सरसों तेल से भरा टैंकर पलटा, चालक गंभीर घायल
Alwar, Rajasthan:डंफर से बचने के प्रयास में सरसों तेल से भरा टैंकर पलटा, चालक गंभीर घायल; खेतों में फैला तेल भरने पहुंचे ग्रामीण अलवर जिले में जयपुर रोड पर नटनी के बारा से करीब 500 मीटर आगे एक बड़ा हादसा हो गया। डंफर को बचाने के प्रयास में कच्ची घानी सरसों के तेल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अकबरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टैंकर के पलटने से उसमें भरा सरसों का तेल सड़क और आसपास के खेतों में फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और अपने-अपने घरों से बर्तन लाकर खेतों में फैले तेल को भरते नजर आए। इस दौरान का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ग्रामीण तेल एकत्र करते दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलने पर अकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने सड़क पर पलटे टैंकर को किनारे करवाकर यातायात सुचारु कराया। बताया जा रहा है कि यह टैंकर जयपुर से अलवर की ओर जा रहा था, तभी अचानक सामने आए डंफर को बचाने के प्रयास में हादसा हो गया।0
0
Report
अलीराजपुर में करोड़ों की अवैध शराब पर बुलडोजर, 22 मामलों में नष्ट
Jobat, Madhya Pradesh:अलीराजपुर: ₹1 करोड़ 18 लाख की अवैध शराब पर चला बुलडोजर... 22 मामलों में जब्त शराब को कलेक्टर के निर्देश पर किया गया नष्ट... पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई। प्रशासन ने अवैध शराब माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेरते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अलीराजपुर में न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद करीब 1 करोड़ 18 लाख रुपये की अवैध शराब को बुलडोजर चलाकर पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया है। तस्वीरों में आप दिख सकते हैं कि किस तरह शराब की हजारों बोतलों पर प्रशासन का बुलडोजर गरज रहा है। दरअसल, यह पूरी कार्रवाई कलेक्टर के निर्देश पर गठित एक विशेष टीम की निगरानी में की गई। अलीराजपुर पुलिस द्वारा अलग-अलग 22 मामलों के तहत भारी मात्रा में यह अवैध शराब जब्त की गई थी। मामलों का न्यायालय से निराकरण होने के बाद, आज भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में इस पूरी खेप को जमीन पर बिछाकर उस पर बुलडोजर चला दिया गया। प्रशासन की सख्त कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में लिप्त अपराधियों में हड़कंप मच गया है。0
0
Report
Advertisement
भीलवाड़ा- मांडल में तेज आंधी से BSNL टॉवर गिरा, लोग सुरक्षित बचे
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा-मांडल में तेज अंधड़ से बीएसएनएल टॉवर गिरा बाल बाल बचे होटल कर्मी और राहगीर, काफी समय से जर्जर पड़े टॉवर की नहीं हुई थी देखरेख, बीएसएनएल भवन भी की भी हालत है जर्जर, मांडल से भीलवाड़ा मार्ग पर स्थित है कार्यालय, नजदीकी एक भोजनालय में बैठे लोग टॉवर को गिरते देख डर से भागे, अगर हवा का रुख थोड़ा और तेज होता तो सीधा लोगो पर गिरता टॉवर, फिलहाल बीएसएनएल निगम और प्रशासन की और कोई नहीं पहुंचे मौके पर, इस घटना से क्षैत्र में भय का माहौल,0
0
Report
झांसी गोलीकांड: संजय वर्मा के 8 दोषियों को आजीवन कारावास
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में जमीन कारोबारी संजय वर्मा पर दिनदहाड़े फायरिंग और उनके निजी गनर की हत्या के मामले में कोर्ट ने शनिवार को 8 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। सभी दोषियों पर 1.75 लाख-1.75 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुभव द्विवेदी की कोर्ट में सजा पर सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जेल जाते समय परिजनों ने दोषियों के पैर छुए। यह सारी सजा एक साथ चलेंगे। यह मामला साल 2018 का है, जब जमीन कारोबारी संजय वर्मा पर कचहरी से लौटते समय दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। हमले में उनके निजी सुरक्षा कर्मी की मौत हो गई थी, जबकि संजय वर्मा, उनके पुत्र और चालक घायल हुए थे। अदालत ने इस मामले में उधम सिंह, भूपेंद्र, प्रहलाद, राजेंद्र गुर्जर, कमलेश यादव, बॉबी गेड़ा, सोनू गेडा और रिंकू गेडा को दोषी माना है। वहीं, सरदार सिंह गुर्जर समेत 8 आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। सरदार सिंह गुर्जर और संजय वर्मा के बीच वर्चस्व की लड़ाई थी। दरअसल 21 जुलाई, 2018 को कोर्ट में तारीख करके पजेरो कार से संजय वर्मा लौट रहे थे। तभी कचहरी चौराहे के पास बाइक सवार हमलावरों ने उन पर करीब दो मिनट तक लगातार फायरिंग कर लगभग 20 राउंड गोलियां चलाई थीं। गोली लगने से उनके अंगरक्षक जय गोस्वामी की मौत हो गई थी। जय के शरीर में 11 गोलियां लगी थीं। 16 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में केस चल रहा था। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 21 गवाह और कई अहम साक्ष्य पेश किए। 7 साल 10 महीने लगातार हुई सुनवाई और जिरह के बाद कोर्ट ने शुक्रवार को बॉबी, रिंकू गेड़ा, सोनू, राजेंद्र गुर्जर, भूपेंद्र सिंह, प्रहलाद, ऊधम सिंह और कमलेश यादव को दोषी करार दिया था।0
0
Report
टोंक नगरफोर्ट पुलिस ने हर्ष फायरिंग केस में 3 गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
Tonk, Rajasthan:टोंक नगरफोर्ट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हर्ष फायरिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, अवैध बंदूक व बारूद बरामद एंकर..टोंक जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगरफोर्ट पुलिस ने हर्ष फायरिंग के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन तथा उनियारा वृत्ताधिकारी आकांक्षा चौधरी के सुपरविजन में नगरफोर्ट थाना पुलिस ने यह सफलता हासिल की。 थानाधिकारी बाबूलाल मीणा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने सोशल मीडिया पर वायरल हर्ष फायरिंग के वीडियो का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की。 जांच के दौरान पुलिस ने फायरिंग में प्रयुक्त एक अवैध टोपीदार एक नाली बंदूक बरामद की। साथ ही गन पाउडर, बारूद, छर्रे एवं पोटाश भी जब्त किए गए हैं。 कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहन मोग्या को गिरफ्तार किया। इसके अलावा रमेश मीणा और मोरपाल मीणा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। नगरफोर्ट पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियार रखने और हर्ष फायरिंग करने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
