284001
रेलवे स्टेशनों पर पुनर्नवीनीकरण उत्पादों के लिए जागरूकता अभियान
Jhansi, Uttar Pradesh:स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2024 के तहत मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को पुनर्नवीनीकरण उत्पादों की बिक्री के बारे में जागरूक किया गया। यात्रियों को बताया गया कि स्टेशन पर बेची जाने वाली सामग्रियों, जैसे प्लास्टिक बोतलें, कागज़ की थैलियां और जैविक अपशिष्ट, को सही तरीके से संग्रहित कर पुनर्नवीनीकरण किया जा सकता है। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देना है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नागौर में तेज हवा-बारिश से पोल गिरे, ओलावृष्टि से गायें घायल
Nagaur, Rajasthan:नागौर नागौर सहित आसपास के क्षेत्रों में अचानक मौसम का बदलाव देखने को मिला । यहां तेज हवाओं के साथ ही बारिश का दौर शुरू हुआ । वहीं की जगह ओलावृष्टि भी हुई। बारिश के साथ तेज हवा होने की वजह से कई जगह पर विद्युत पोल गिर गये । मैं कहीं पेड़ टूट गया । वहीं नागौर जिला मुख्यालय स्थित कांजी हाउस का तेज हवाओं के कारण टिन शेड गिर गया । जिससे कई गायो के चोटे आई। वहीं स्थानीय लोगों व नगरपरिषद की टीम की मदद से गायो के उपर गिरे टिन शेड को हटाया गया । इस दौरान नागौर एसडीएम गोविंद सिंह भींचर भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया ।0
0
Report
वंदे गंगा अभियान के तहत लक्ष्मणगढ़ जोहडे में सफाई शुरू
Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत ऐतिहासिक धरोहरों जोहडे की सफाई की गई। लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका प्रशासन के नियंत्रण में यह कार्य लक्ष्मणगढ़ के श्री भगवानदास तोदी महाविद्यालय के पास स्थित जोहडे में किया गया। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी नवनीत कुमावत ने अभियान के बारे में जानकारी दी कि राज्य सरकार की ओर यह जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।0
0
Report
आवारा कुत्ता अपनी जिज्ञासा से भारी कीमत चुका गया
Noida, Uttar Pradesh:The stray dog got too curious... and paid the price0
0
Report
Advertisement
खेत बचाओ अभियान पर कांग्रेस के सवाल, मृदा संरक्षण बनाम खाद संकट
Raipur, Chhattisgarh:भारत सरकार के निर्देश पर छत्तीसगढ़ का कृषि महकमा भी आज से रासायनिक खाद से खेतों को बचाने 'खेत बचाओ अभियान' चला रही है. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मृदा संरक्षण और रासायनिक खाद का कम से कम उपयोग कर जैविक और प्राकृतिक खेती पर जोर देना बताया जा रहा है. लेकिन कांग्रेस ने इस फैसले पर बड़े सवाल खड़े किए हैं. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने इसे किसानों को बर्बाद करने वाला अभियान बताया है. साहू ने कहा है कि तब जबकि किसानों के खरीफ फसल का वक्त है सरकार इस तरह के अभियान की बात कर रही है, वो भी तब जबकि सोसाइटियों में खाद नहीं मिल रहा किसानों को. साहू ने कहा है कि पिछली सरकार के गौठनों को बंद कर दिया गया, जहां समूहों के जरिए वर्मी कम्पोस्ट बनाये जा रहे थे, किसान उसके जरिए प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ रहे थे और अब किसानों को परेशान कर खाद उपलब्ध कराने की अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है. वहीं भाजपा ने इस अभियान को बेहतर बताते हुए पलटवार किया है, भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने कहा कि गौठान और गोबर खाद के नाम पर भ्रष्टाचार करने वालों को इसपर बोलने का हक नहीं है. वहीं किसान नेता का कहना है कि सरकार को पहले गाय को बचाना होगा जो सड़क हादसे और कत्लखाने में जाकर मर रहे हैं, तभी खेत बचेगा. गोबर खाद के उपयोग के लिए व्यवस्था करनी होगी. सरकार के इस अभियान में किसानों की सहभागिता से कई कार्यक्रम होने हैं. प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में खाद की कमी की खबरों के बीच बड़ा सवाल ये भी है कि किसानों की सहभागिता इस अभियान में कितनी होगी?0
0
Report
जालौन में घर से घसीटा,सड़क पर पीटा दबंगई का वीडियो वायरल कदौरा थाना क्षेत्र के चंदरसी गांव का मामला,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ | जालौन घर से घसीटा, सड़क पर पीटा... दबंगई का VIDEO VIRAL कदौरा थाना क्षेत्र के चंदरसी गांव का मामला जालौन में दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक दंपति के साथ बेरहमी से मारपीट होती दिखाई दे रही है। पीड़िता का आरोप है कि गांव के दबंग पहले उसके घर में घुस आए और विवाद करने लगे। इसके बाद अगले दिन पति-पत्नी को घर से घसीटकर सड़क पर लाया गया और जमकर मारपीट की गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए सुरक्षा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बड़ा सवाल: क्या पीड़ित परिवार को मिलेगा न्याय? या दबंगों के खौफ में दब जाएगा मामला?0
0
Report
डॉ. मिड्ढा का विपक्ष पर तगड़ा हमला: हार कबूल कर जिम्मेदारी लें
Jhanj Kalan, Haryana:मिड्ढा का विपक्ष पर हमला हार स्वीकार करना सीखें, दूसरों पर दोष मढ़ना बंद करें: डॉ. कृष्ण मिड्ढा विनेश फोगाट के आरोपों पर विधानसभा उपाध्यक्ष का पलटवार, बोले- खेल भावना से लें हार-जीत जनता दरबार में गूंजे जनसमस्याओं के मुद्दे, 15 दिन बाद खुद करेंगे समीक्षा जींद मेडिकल कॉलेज और हाइड्रोजन ट्रेन से बदलेगी जिले की तस्वीर---डॉ. मिड्ढा जींद में आयोजित जनता दरबार के दौरान हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने विपक्ष और कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हार को स्वीकार करना चाहिए और अपनी कमियों का ठीकरा दूसरों के सिर पर नहीं फोड़ना चाहिए। साथ ही जनता दरबार में आई शिकायतों की 15 दिन बाद खुद समीक्षा करने का भी ऐलान किया। वीओ- जींद स्थित आवास पर जनता दरबार लगाकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने आमजन की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता दरबार सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। सभी शिकायतों का रिकॉर्ड रखा जा रहा है और 15 दिन बाद विभागवार समीक्षा कर जवाबदेही तय की जाएगी। वीओ-2 भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर डॉ. अर्चना गुप्ता को बधाई देते हुए मिड्ढा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण विजन को इससे नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा और अधिक मजबूत होकर जमीनी स्तर पर संगठन को नई ऊर्जा देगा। वीओ-3 विनेश फोगाट द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. मिड्ढा ने कहा कि खेल में हार-जीत लगी रहती है और एक खिलाड़ी की पहचान उसकी खेल भावना से होती है। उन्होंने कहा कि यदि कोई मुकाबला हार जाए तो उसे अपनी कमियों का विश्लेषण करना चाहिए, न कि दूसरों पर आरोप लगाकर जिम्मेदारी से बचना चाहिए। वहीं जींद मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी और प्रस्तावित हाइड्रोजन ट्रेन परियोजना को जिले के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया। बाईट: खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। अगर आप हार गए हैं तो दूसरों के सिर पर मटका फोड़ना बंद करें। अपनी कमियों को छिपाने के बजाय हार को स्वीकार करना सीखें। बड़ा खिलाड़ी वही होता है जो सामने वाले की बेहतर प्रदर्शन क्षमता को स्वीकार करे。 — डॉ. कृष्ण मिड्ढा, विधानसभा उपाध्यक्ष, हरियाणा0
0
Report
Advertisement
जयपुर के भैराणा धाम RIICO उद्योग क्षेत्र पर वार्ता से उम्मीद, धरना जारी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर भैराणा धाम में प्रस्तावित RIICO औद्योगिक क्षेत्र को लेकर विवाद। भैराणा धाम संघर्ष समिति के पदाधिकारियो की वार्ता। जिला प्रशासन और साधु-sंतों के बीच वार्ता हुई समाप्त। वार्ता के बाद साधु-sंतों ने बातचीत को बताया सकारात्मक। कहा- अभी तक लिखित में कोई आश्वासन या आदेश नहीं मिला। ठोस निर्णय और लिखित आदेश मिलने तक धरना रहेगा जारी। मामले में मंत्रिमंडल उप समिति के गठन पर भी हुई चर्चा। प्रशासन और संत समाज के बीच आगे भी संवाद जारी रहने के संकेत। वार्ता में जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश, कलेक्टर संदेश नायक और एसपी हनुमान मीना रहे मौजूद।0
0
Report
एक भयानक वूल्वरिन ने पोरकुपिन पर हमला कर दिया, फिर पछताया
Noida, Uttar Pradesh:A ferocious Wolverine attacks a Porcupine... but instantly regrets it!0
0
Report
दिव्यांग बच्ची की हड्डी टूटी: डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही के आरोप, प्रशासन की जांच शुरू
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर जनपद के जिला चिकित्सालय में डॉक्टर की लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है, जहां हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पर एक मासूम दिव्यांग बच्ची की टांग की हड्डी तोड़ने का आरोप लगा है। पीड़ित बच्ची की मां रेशमा अपनी 14 वर्षीय दिव्यांग बेटी को ई-रिक्शा में लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची और इंसाफ की गुहार लगाई। इस मामले को लेकर जिला अस्पताल प्रशासन पर भी कई सवाल खडे़ हो रहे हैं। वही सीएमओ सुनील तेवतिया जाँच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे है. पीड़िता की मां रेशमा ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी बेटी की पहले से टांग की हड्डी टूटी हुई थी, जिसके उपचार के लिए वह जिला चिकित्सालय पहुंची थी। आरोप है कि अस्पताल में मौजूद हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर चतुर्वेदी ने ऑपरेशन करने के नाम पर उससे 25 हजार रुपये की मांग की। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते रेशमा ने जिलाधिकारी से शिकायत कर मदद की गुहार लगाई। महिला का कहना है कि डीएम के हस्तक्षेप और फटकार के बाद डॉक्टर ने ऑपरेशन तो किया, लेकिन बाद में उसक़ो धमकाया गया। रेशमा का ये भी आरोप है कि डीएम सहाब के कहने के बाद भी डॉक्टर ने बाद में ऑपरेशन के एवज में 8 हजार रुपये लिए और कुछ दिन बाद बच्ची को दोबारा अस्पताल बुलाया गया। महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने बच्ची के पैर और घुटने को जबरन चलाने की कोशिश की, जिससे उसकी टांग की हड्डी दोबारा टूट गई। बच्ची दर्द से चीखती रही, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें वहां से भगा दिया। इसके बाद जब महिला ने प्राइवेट हॉस्पिटल मे एक्स-रे कराया तो उसमें पैर की हड्डी दोबारा टूटी हुई मिली। अपनी दिव्यांग बेटी को गोद में लेकर डीएम कार्यालय पहुंची रेशमा ने रोते हुए कहा कि उसकी बेटी पहले से ही दिव्यांग है और अब डॉक्टर की लापरवाही ने उसकी परेशानी और बढ़ा दी है। महिला ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. वही सीएमओ सुनील तेवतिया का कहना है मामला संज्ञान मे आने के बाद जाँच करा लीं जाएगी और रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी. वहीं इस पूरे मामले के सामने आने के बाद जिला अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस गंभीर आरोप पर क्या कार्रवाई करता है और पीड़ित मां-बेटी को कब तक न्याय मिल पाता है.0
0
Report
Advertisement
चंदौली ब्रेकिंग: सपा नेत्री गार्गी पटेल मारपीट प्रकरण में भाजपा पर गुंडों के आरोप
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... - सपा नेत्री गार्गी पटेल मारपीट प्रकरण में नया विवाद.. - सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने श्याम लाल पाल का बड़ा आरोप. - आरोपियों को बताया भाजपा के गुंडे... - कहा - ये भाजपा के गुंडे सपा के कार्यकर्ताओं पर प्रहार कर रहें हैं... - भाजपा राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा पर साधा निशाना... - कहा - उन्होंने ने इन लोगों को बीजेपी की दिलाई है सदस्यता, फोटो है वायरल... - पूरे प्रदेश की राजनीति में बीजेपी ने गुंडे पाल रखे हैं... - इन गुंडों के माध्यम से वंचित लोगों को प्रताड़ना दी जाती है - भाजपा के महिला सशक्तिकरण अभियान का उदाहरण सपा नेत्री प्रकरण को बताया - डीजीपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस 10 प्रतिशत सामाजिक अपराधों में कमी को नकारा - कहा - एक प्रतिशत भी कमी नहीं आई है.. - पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल है, गुंडाराज स्थापित है - गाजीपुर प्रकरण का दिया उदाहरण - योगी आदित्यनाथ के आवास पर साधु संत धरनारत हैं - बीजेपी के कुशासन में लोग अपने भगवान तक को याद नहीं कर पा रहें हैं. - भजन - कीर्तन के लिए कानपुर देहात के लोग एक महीने से परेशान. - योगी आदित्यनाथ की सरकार में इनकी भी सुनवाई नहीं. - पेपर लीक की अनुमति है लेकिन भगवान के भजन के लिए नहीं. - गार्गी पटेल प्रकरण में हर कार्यकर्ता इंसाफ के लिए लड़ेगा. - कहा - सपा का नेता अगर मारपीट प्रकरण में दोषी होगा तो उसे निष्कासित किया जाएगा. - सपा नेत्री को देखने जिला अस्पताल पहुंचे थे प्रदेश अध्यक्ष. बाईट: श्याम लाल पाल, प्रदेश अध्यक्ष सपा, यूपी.0
0
Report
कन्नौज में ऑपरेशन दहन: 5.36 करोड़ की मादक पदार्थों की बड़ी कार्यवाही
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज ब्रेकिंग जिले में 'ऑपरेशन दहन' के तहत नशीले पदार्थों के विरुद्ध पुलिस और नारकोटिक्स विभाग की बड़ी कार्यवाही। जिले के सभी थानों से जब्त 5 करोड़ 36 लाख 31 हजार 700 कीमत की 486.804 किलो मादक पदार्थ को किया गया नष्ट स्मैक, गांजा, चरस, नशीला पाउडर और अफीम को वैज्ञानिक मानकों के आधार पर नष्ट किया गया। समाज को नशा मुक्त बनाने की मुहिम के तहत बड़ी कार्यवाही से जुड़ी खबर सामने आई।0
0
Report
कन्नौज: जमीन विवाद में भाई-भईयों के खून-खराबे, एक हत्या, दूसरा आत्महत्या
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज - जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, एक भाई की कुल्हाड़ी से हत्या, दूसरे ने फांसी लगाकर दी जान कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के सहियापुर गांव में जमीन के विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक भाई ने अपने ही भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई, घटना से आहत होकर दूसरे भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक ही परिवार में हुई दो मौतों से गांव में सनसनी का माहौल है। कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के सहियापुर गांव निवासी रामासरे पुत्र सियाराम (60 वर्ष) पर जमीन के विवाद को लेकर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल रामासरे को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं घटना से आहत होकर रामभोले (56 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक ही परिवार में कुछ ही समय के अंतराल में हुई दोनों घटनाओं से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही इंदरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।0
0
Report
Advertisement
ललितपुर में महिला पुलिसकर्मी बोनट पर बैठकर रील बनाती वीडियो वायरल, जांच जारी
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में देर रात शहर के बीच सड़क पर एक महिला पुलिस कर्मी द्वारा कार के बोनट पर बैठकर स्टंट करते हुये रील बनवाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है । जिस वायरल वीडियो के आधार पर अब पुलिस अधिकारी महिला पुलिस कर्मी की जांच करने में जुट गये हैं । मामला सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड का है । बताया जा रहा है कल देर रात स्टेशन रोड पर V बाजार के सामने एक कार के बोनट पर बैठकर वर्दी पहने एक महिला पुलिसकर्मी अपनी रील बनवा रही थी । तभी वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया ,जिस वीडियो के आधार पर पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गई है ।0
0
Report
प्रयागराज के तीन कोचिंग संस्थान सील, छात्रों की तैयारी बाधित
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज संगम नगरी में तीन कोचिंग संस्थानों को प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने सील कर दिया है। पीडीए की तरफ से सुपर क्लाइमैक्स, एग्जामपुर और टार्गेट ऑन कोचिंग संस्थान के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की गई है। सीलिंग की कार्रवाई के बाद प्रयागराज के अन्य कोचिंग संस्थानों में भी हड़कंप का माहौल है। पीडीए की तरफ से सीलिंग की कार्रवाई में कहा गया है कि मानकों के विपरीत और पार्किंग व्यवस्थाएं और अग्निशमन के जरूरी इंतजाम न होने के चलते यह कार्रवाई की जा रही है। सीलिंग की कार्रवाई के बाद पुलिस फोर्स भी कोचिंग संस्थानों के बाहर तैनात कर दी गई है। पीडीए के एक्शन के बाद यहां पढ़ने वाले हजारों छात्रों की तैयारी बाधित हो रहीं हैं। यूपी एसआई की तैयारी करने वाले मुकेश चौधरी का कहना है कि कोचिंग संस्थान पर एक्शन से उनकी तैयारी बाधित हो रही है। उनका कहना है कि पहले परीक्षा पेपर लीक हुआ अब कोचिंग पर एक्शन होने से वह समझ नहीं पा रहें हैं कि क्या करें। वहीं प्रतियोगी छात्र कुश का कहना है कि अचनक पीडीए की कार्रवाई से वह सभी हैरान हैं। कुश का कहना है कि करीब 15 दिन पहले एग्जामपुर कोचिंग संस्थान में अग्निशमन विभाग ने मॉक ड्रिल किया था और अब सीलिंग की कार्रवाई अग्निशमन व्यवस्था ठीक न होने के चलते करने की बात कही जा रही है जोकि पूरी तरह से बेबुनियाद है। सीलिंग की कार्रवाई के बाद यहां पढ़ने वाले छात्रों का कहना है कि यह करवाई बदले की भावना से की गई है। क्योंकि दो दिन पहले विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों को दूर करने की मांग को लेकर हजारों छात्रों ने विशाल कैंडिल मार्च निकाला था। जिसमें सीलिंग कार्रवाई की जद में आए तीनों कोचिंग संस्थानों ने अपनी भूमिका निभाई थी, जिसके बाद ही ये कार्रवाई प्रशासन की तरफ से की गई है। हालांकि इस पूरे प्रकरण में पीडीए और पुलिस से बात की गई तो ऑन कैमरा किसी ने भी बोलने से इंकार कर दिया। लेकिन यह कहा गया कि मानकों के विपरीत ये संस्थान चल रहे थे, इस लिए एहतियातन यह कार्रवाई की गई है।0
0
Report
IG महावर का झालावाड़ दौरा: पुलिसिंग में नवाचार और अपराध रोकथाम पर जोर
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ आईजी पुलिस कोटा रेंज हरेंद्र महावर आज एक दिवसीय झालावाड़ दौरे पर रहे। इस दौरान आईजी महावर ने सुबह पुलिस लाइन में संपर्क सभा की तो बाद में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर क्राइम बैठक भी ली। इस दौरान आईजी हरेंद्र महावर ने झालावाड़ पुलिसिंग की भी जमकर तारीफ की। डर की जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक कोटा रेंज हरेंद्र महावर आज एक दिवसीय झालावाड़ दौरे पर रहे। इस दौरान आईजी हरेंद्र महावर की अध्यक्षता में सुबह पुलिस लाइन अतिसार में सम्पर्क सभा का आयोजन किया गया। जिसमें जिले की उपलब्धियों एवं पुलिस कार्मिकों कल्याणार्थ किये गये कार्यों के बारे में अवगत कराया। इस दौरान आईजी पुलिस महावर ने पुलिस कार्मिकों की व्यक्तिगत तथा विभागीय समस्याओं को भी सुना और निस्तारण हेतु पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया। सम्पर्क सभा के दौरान रेंज आईजी हरेंद्र महावर ने झालावाड़ जिला पुलिस की वर्तमान कार्य प्रणाली, जिले की उपलब्धियों, एवं जिला पुलिस द्वारा किये जा रहे नवाचार की प्रशंसा करते हुऐ और अच्छा कार्य करने हेतु प्रेरित किया। सभी अधिकारियों और कार्मिकों को पूर्ण अनुशासन व कर्तव्यनिष्ठा से अपने कार्य का निवर्हन करने, प्रतिदिन योगा व्यायाम करने, नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण करवाने, उत्तम खान-पान रखने, अपनी फाईनेन्स सिक्यूरीटी के बारे में भी निर्देशित किया गया। साथ ही आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बनाये रखने, गैर अनुशासित रवैया नहीं रखने की हिदायत देते हुए गलत आचरण में लिप्त कार्मिकों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने की हिदायत दी। बाड़े आईजी हरेंद्र महावर ने पुलिस लाईन की विविध शाखाओं व पुलिस लाईन परीसर में चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। सम्पर्क सभा के बाद आईजी महावर द्वारा मिनी सचिवालय सभागार में जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों की क्राईम मीटिंग भी ली गई। जिसमें अपराधों की रोकथाम, सड़क दुर्घटनाओं के संबंध में विशेष कार्य योजना बनाकर मृतकों की संख्या में कमी लाना, महिलाओं से संबंधित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कर पीडित को राहत प्रदान करना, संगठित अपराधों के विरूद्ध कठोर व सख्त कार्यवाही करने, नियमित रूप से परिवादियों की सुनवाई की जाकर परिवादी को राहत प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया। बाइट_ हरेंद्र महावर, आई.जी. पुलिस (कोटा रेंज)0
0
Report
Advertisement
