284001
आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, कहा- केजरीवाल को शुगर है, उन्हें रिहा किया जाए
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले मामले में जेल में बंद होने पर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने अपनी शरीरिक समस्याओं को लेकर चिंता जताई और सही उपचार न मिलने से अपनी जान को खतरे में बताया। इस मामले में उन्हें राष्ट्रपति से रिहा कराने की मांग के साथ ज्ञापन सौंपा गया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने झांसी के जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन सौंपा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीआईए टीम ने गुप्त सूचना पर खरड़ रोड से लॉरेंस-रोहित गोदारा गैंग के गुर्गे गिरफ्तार
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਸੀਆਈਏ ਸਟਾਫ ਖਰੜ ਨੂੰ ਉਸ ਵਕਤ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਮਿਲੀ ਜਦੋਂ ਗੁਪਤ ਸੂਚਨਾ ਦੇ ਆਧਾਰ ਤੇ ਲਾਂਡਰਾਂ ਖਰੜ ਰੋਡ ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਦੌਰਾਨ ਲੋਰੈਂਸ ਅਤੇ ਰੋਹਿਤ ਗੋਦਾਰਾ ਗੈਂਗ ਦੇ ਗੁਰਗੇ ਨੂੰ ਨਜਾਇਜ਼ ਅਸਲੇ ਸਮੇਤ ਗ੍ਰਫਤਾਰ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਸਫਲਤਾ ਹਾਸਿਲ ਹੋਈ। ਗਿਰਫਤਾਰ ਕੀਤੇ ਗਏ ਆਰੋਪੀ ਦੀ ਪਹਿਚਾਨਕ ਸੱਚਿਨ ਉਰਫ ਬੱਚੀ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਕੋਲੋਂ ਮੌਕੇ ਤੇ ਭਾਰੀ ਮਾਤਰਾ ਚ ਅਸਲਾ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਹੋਇਆ ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ。0
0
Report
जयपुर में ग्राम पंचायत प्रशासकों स्थान पर VDO संभालेंगे कमान; इस्तीफा स्वीकृत होते ही प्रशासन
Jaipur, Rajasthan:जयपुर।ग्राम पंचायतों के प्रशासकों को लेकर सरकार का बड़ा फैसला। प्रशासक पद से इस्तीफा देने वाले पूर्व सरपंचों की जगह VDO संभालेंगे कमान। प्रशासकों के इस्तीफे स्वीकार करने के लिए जिला कलक्टर अधिकृत। इस्तीफा स्वीकार होते ही संबंधित ग्राम पंचायत के VDO को बनाया जा सकेगा प्रशासक। अब प्रशासक पद छोड़ने से ग्राम पंचायतों का प्रशासनिक कामकाज नहीं होगा प्रभावित। नई निर्वाचित ग्राम पंचायत की पहली बैठक से एक दिन पहले तक रहेगा प्रशासक का कार्यकाल। प्रदेश में कार्यकाल पूरा होने के बाद निवर्तमान सरपंचों को बनाया गया था प्रशासक। चुनाव नहीं होने के चलते सरकार ने की थी वैकल्पिक प्रशासनिक व्यवस्था। पूर्व उपसरपंच और वार्ड पंचों को प्रशासकीय समितियों में बनाया गया था सदस्य。 ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने जारी की नई अधिसूचना। कुछ प्रशासक (निवर्तमान सरपंच) चुनाव लड़ने के चलते दे रहे अपना इस्तीफा。0
0
Report
ब्यावर में ट्रैक्टर विवाद पर दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष
Ajmer, Rajasthan:ब्यावर- शैलेश शर्मापुरानी रंजिश को लेकर ट्रैक्टर विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष तलवार और कुल्हाड़ी से किए वार सुबह हुई घटना में एक ही गांव के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट,इलाके में मचा हड़कंप। हमले में महेंद्र सिंह, पार्वती, बलवीर सिंह, प्रेम देवी, जबर सिंह, पर्वत सिंह और विक्रम सिंह सहित आठ जनों के घायल होने की सूचना। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल। पुलिस मामले की जांच में जुटी, घटना के कारणों और आरोपियों को लेकर जुटाई जा रही जानकारी।0
0
Report
Advertisement
पूर्व राष्ट्रपति कोविंद की आत्मकथा का लखनऊ में विमोचन, योगी आदित्यनाथ उपस्थित
Noida, Uttar Pradesh:माननीय पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद जी की गरिमामयी उपस्थिति में उनकी आत्मकथा ‘भारतीय गणतंत्र की विजयगाथा: मेरा जीवन, मेरा संघर्ष’ का लखनऊ में विमोचन कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ0
0
Report
जंतर-मंतर के शांतिपूर्ण विरोध में तिरंगा लहराने पर जेल की धमकी पर बहस
Noida, Uttar Pradesh:जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के दौरान तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है। इसके लिए युवाओं को जेल में डालना कायरतापूर्ण काम है। छात्र, युवा, पत्रकार और INDIA गठबंधन—सबके बैनर अलग-अलग हैं, लेकिन मकसद एक ही है। सभी विरोध प्रदर्शन एक ही हैं: नागरिक अपने संवैधानिक अधिकारों की मांग कर रहे हैं। जंतर-मंतर भारत के लोगों का है। हम इसे वापस हासिल करेंगे。0
0
Report
पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार: पशुपालन भर्ती घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई
Lucknow, Uttar Pradesh:पशुपालन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, लखनऊ के गोमती नगर से EOW की टीम ने तत्कालीन प्रमुख सचिव योगेश कुमार को गिरफ्तार किया, वर्ष 2014 में उत्तर प्रदेश के 17 मंडलों में 1198 पदों पर पशुधन प्रसार अधिकारियों की भर्ती हुई थी, 2 फरवरी 2014 को आयोजित भर्ती प्रक्रिया में घोटाले का मामला, समाजवादी पार्टी की तत्कालीन सरकार में हुई इस भर्ती के समय राजकिशोर सिंह पशुधन मंत्री थे, भर्ती के बाद तत्कालीन प्रमुख सचिव योगेश कुमार सेवानिवृत्त हो गए थे। राजकिशोर सिंह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति की फाइल अभी शासन में लंबित बताई जा रही है। उनकी भी बढ़ेंगी मुश्किलें, पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई से मामले ने फिर पकड़ा तूल।0
0
Report
Advertisement
उज्जैन के नवरात्रि गरबा-डांडिया महाकुंभ: 25 हजार श्रद्धालुओं ने मां बगलामुखी के दर्शन
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। नवरात्रि में उज्जैन में गरबा की धूम है। पारंपरिक गरबा और डांडिया को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर में जगह-जगह हो रहे आयोजनों के बीच सांसद अनिल फिरोजिया द्वारा आयोजित ‘डांडिया नी रात 2K26’ में भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। आयोजन के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची। आयोजकों के मुताबिक, इस दौरान करीब 25 हजार लोगों ने मां बगलामुखी के दर्शन किए। इस महोत्सव में मां बगलामुखी की पूजा-अर्चना के साथ गरबा और डांडिया हुआ। संगीत की धुनों पर युवक-युवतियों ने पारंपरिक गरबा किया। नवरात्रि की आस्था और उत्सव का रंग आयोजन में नजर आया। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं। आयोजन स्थल पर CCTV कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। साथ ही, व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाउंसर और पुलिस की मदद ली जा रही है। महोत्सव के आने वाले दिनों में भी गरबा और डांडिया के कार्यक्रम जारी रहेंगे।0
0
Report
PMCH ट्रॉली मैनों की वेतन की मांग पर हड़ताल, चार दिन छुट्टी और 12 हजार वेतन की मांग
Patna, Bihar:पीएमसीएच में तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज ट्रॉली मैन बुधवार को हड़ताल पर चले गए। सभी कर्मचारी इमरजेंसी के पास धरने पर बैठ गए और कामकाज ठप कर विरोध जताया। कर्मचारियों ने बकाया वेतन का भुगतान जल्द करने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है। वे अक्सर समय पर सैलरी नहीं देते। त्योहार के मौके पर भी वेतन नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि हर साल टेंडर बदलने के नाम पर उनसे 20 से 25 हजार रुपये जमा करने को कहा जाता है। इसके बावजूद उन्हें समय पर वेतन नहीं मिलता। उनका कहना है कि कंपनी के अधिकारी हर बार भुगतान का आश्वासन देते हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होता। ट्रॉली मैन की मांग है कि उन्हें हर महीने 12 हजार रुपये वेतन दिया जाए, सैलरी का भुगतान समय पर हो और महीने में चार दिन की छुट्टी भी मिले। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।0
0
Report
परविंदर के पिता की बाइट ने तहलका मचा दिया
Noida, Uttar Pradesh:परविंदर के पिता की बाइट0
0
Report
Advertisement
हजारीबाग: श्री विनायक होटल किचन में कीड़े मिले, खामियां सामने, 14 दिन का समय
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग में त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर के होटल, रेस्टोरेंट और खानपान के ठिकानों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के प्रतिष्ठित होटल श्री विनायक के किचन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जो नजारा सामने आया, उसने अधिकारियों के भी होश उड़ा दिए। होटल की रसोई और स्टोर रूम में साफ-सफाई के नियमों की धज्जियां उड़ती मिलीं, जहां भारी गंदगी के बीच कॉकरोच और कीड़े घूमते पाए गए। सिर्फ किचन ही नहीं, बल्कि स्टोर में रखे खड़े चने की दाल में भी कीड़े (इंसेक्ट) मिलने से खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। निरीक्षण के दौरान जब टीम ने होटल प्रबंधन से जरूरी कागजात और कानूनी दस्तावेजों की मांग की, तो एक के बाद एक कई बड़ी खामियां उजागर हुईं। खाद्य अधिकारियों के अनुसार, नियमों के मुताबिक हर छह महीने पर पानी की गुणवत्ता (वाटर क्वालिटी) का सर्टिफिकेट कराना अनिवार्य होता है, जो होटल प्रबंधन के पास नहीं पाया गया। इसके अलावा, रसोई और अन्य खानपान से जुड़े हर एक स्टाफ का मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट भी जरूरी होता है, जो जांच में नदारद मिला। यही नहीं, होटल में समय-समय पर कराया जाने वाला पेस्ट कंट्रोल (कीड़े-मकोड़े भगाने की प्रक्रिया) का सर्टिफिकेट भी टीम को नहीं दिखाया जा सका। खाद्य सुरक्षा विभाग ने इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। ऑनलाइन माध्यम से निरीक्षण की प्रक्रिया पूरी करते हुए होटल श्री विनायक प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है और सभी कमियों को दूर करने के लिए 14 दिनों का समय दिया गया है। विभाग के अनुसार, प्रबंधन को इन चौदह दिनों के भीतर ऑनलाइन ही अपना जवाब और दस्तावेज दाखिल करने होंगे। यदि तय समय सीमा के भीतर मानकों के अनुरूप सुधार नहीं किया गया, तो खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 (Food Safety and Standards Act, 2006) के तहत आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस मामले की पूरी तकनीकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप दी गई है और नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा。0
0
Report
हिमालयी पारिस्थितिकी के संरक्षण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी जरूरी: डॉ जितेंद्र सिंह
Srinagar, Uttarakhand:DR GITENDER SINGH Union Minister Protecting Himalayas collective responsibility: Dr Jitendra Singh. Union Minister of State (MoS) for Science and Technology and Earth Sciences Dr Jitendra Singh called for collective responsibility to protect the fragile Himalayan ecosystem, warning that development in mountain regions must be balanced with ecological safeguards and sustainable livelihoods. Addressing a special session at the 13th All India Sustainable Mountain Development Summit at Sher-e-Kashmir University of Agricultural Sciences and Technology of Kashmir (SKUAST-K), the minister said safeguarding the Himalayas was a national responsibility extending beyond the government and scientific community to every citizen. Dr Singh stressed that the Himalayan region was vital to India's ecological security, supporting glaciers, springs, rivers and water bodies while sustaining agriculture, tourism and livelihoods. Any damage to this fragile ecosystem, he said, could have far-reaching consequences for both mountain communities and the country's environmental well-being. The summit, being held from October 12 to 14 under the theme Contouring Sustainable Himalayan Landscapes for Inclusive Viksit Bharat, is jointly organised by SKUAST-K and the Integrated Mountain Initiative (IMI). Discussions include the draft Jammu and Kashmir Sustainable Mountain Development Policy 2026. The MoS said unauthorised construction, unregulated activities and other human-induced pressures could intensify risks in environmentally sensitive mountain areas. “Ecological considerations will be integrated into development planning, alongside greater public awareness and responsible conduct by local communities and other stakeholders,” he said. The challenge, he said, was to ensure that development created livelihood opportunities without undermining the natural systems on which the region's long-term prosperity depended. Highlighting the Centre's scientific interventions, the Union Minister referred to the National Mission for Sustaining the Himalayan Ecosystem, part of the National Action Plan on Climate Change. “The Department of Science and Technology has identified centres at the University of Kashmir, Sikkim University and Tezpur University to strengthen research on climate change and the Himalayan ecosystem,” he said.0
0
Report
मोबाइल किस्त न चुकाने पर डंडा मारकर बुजुर्ग की हत्या, गांव में हड़कंप
Budaun, Uttar Pradesh:स्लग - मोबाइल की किस्त जमा ना होने पर डंडा मारकर बुजुर्ग की हत्या मृतक भीमसेन पुत्र मनीराम आयु 50 के पड़ोसी अजीत ने शराब के नशे में डंडा मारकर उनकी हत्या करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि आरोपी हाल ही में जेल से छूटकर आया था। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच-पड़ताल में जुटी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।0
0
Report
Advertisement
हांसी के 400 साल पुराने काली देवी मंदिर में नवरात्रि में श्रद्धालुओं की भीड़
Hansi, Haryana:हांसी बाइट : मंदिर पुजारी ब्रिज भूषण शर्मा, मुकेश मित्तल श्रद्धालु चौथे नवरात्र पर मां कूष्मांडा की आराधना, हांसी के 400 साल पुराने काली देवी मंदिर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ नवरात्र के पावन पर्व पर देशभर के मंदिरों में मां दुर्गा की आराधना की जा रही है। वहीं, ऐतिहासिक नगरी हांसी के श्री काली देवी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बन रही है। करीब 400 साल पुराने इस प्रसिद्ध मंदिर में मां के दर्शन के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंदिर की खास पहचान यहां विराजमान मां काली का सौम्य और शीतल स्वरूप है, जो इसे दूसरे मंदिरों से अलग बनाता है। देश ही नहीं, विदेशों में रहने वाले श्रद्धालुओं के बीच भी इस मंदिर के प्रति गहरी आस्था है। हांसी के काली देवी चौक पर स्थित श्री काली देवी मंदिर का इतिहास वर्षों पुराना है। नवरात्र के दिनों में मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आ रहा है। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। कोई परिवार की सुख-समृद्धि की कामना लेकर मां के दरबार में पहुंच रहा है, तो कोई अपनी मनोकामना पूरी होने पर माता के चरणों में शीश नवाने आ रहा है। इस ऐतिहासिक मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यहां विराजमान मां काली का स्वरूप है। आमतौर पर मां काली की प्रतिमाओं में उनका रौद्र रूप और बाहर निकली हुई जीभ दिखाई देती है, लेकिन हांसी के इस मंदिर में माता सौम्य और शीतल स्वरूप में विराजमान हैं। मां के इसी अनूठे स्वरूप के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से यहां पहुंचते हैं। यही विशेषता मंदिर को अलग पहचान दिलाती है। नवरात्र के दौरान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। श्रद्धालु मां के दरबार में नारियल, फूल और प्रसाद अर्पित कर परिवार की खुशहाली, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। कई ऐसे भक्त भी हैं, जिनकी वर्षों से इस मंदिर में अटूट आस्था बनी हुई है और वे हर नवरात्र मां के दर्शन करने पहुंचते हैं। मंदिर पुजारी ब्रिज भूषण शर्मा ने बताया कि श्री काली देवी मंदिर में मां के दर्शन के लिए दूर-दूर के क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। यहां मां काली का स्वरूप अन्य मंदिरों से अलग है। माता शीतल और सौम्य रूप में विराजमान हैं, जिसके प्रति भक्तों की गहरी आस्था है। श्रद्धालु मुकेश मित्तल ने बताया कि उन्हें मां काली के प्रति गहरी आस्था है और वे कई वर्षों से लगातार माता के दर्शन करने आ रहे हैं। नवरात्र के दिनों में मां के दरबार में पहुंचकर उन्हें विशेष आध्यात्मिक अनुभूति होती है। आस्था, इतिहास और धार्मिक परंपराओं को अपने में समेटे हांसी का श्री काली देवी मंदिर आज भी श्रद्धालुओं की अटूट भक्ति का केंद्र बना हुआ है। नवरात्र के पावन दिनों में यहां पहुंच रहे भक्त मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। मां के दरबार में गूंजते जयकारे और श्रद्धालुओं की उमड़ती भीड़ मंदिर की धार्मिक महत्ता को बयां कर रही है।0
0
Report
रामपुर: जेल पूछताछ के बाद आजम खान पर भ्रष्टाचार केस दर्ज
Rampur, Uttar Pradesh:बड़ी खबर रामपुर: जेल में पूछताछ के बाद सपा नेता आजम खान पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज, 494 करोड़ के हिसाब किताब नहीं दे पाए पूर्व मंत्री आजम, ईडी के डिप्टी डायरेक्टर ने अजीमनगर थाने में कराई रिपोर्ट, आजम खान का मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट भी आरोपी बनाया गया, आजम खान सहित मौलान जौहर अली ट्रस्ट, एस, एस एंड एस इंटरप्राइजेज व एस, एस चिके एसोसिएट को एफआईआर में नामज़द, इसके साथ ही अन्य के खिलाफ दर्ज किया गया है केस दर्ज0
0
Report
गाजियाबाद में हत्या के आरोपी बिलाल का पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली, गिरफ्तार
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में वांछित आरोपी बिलाल पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक चाकू, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, 12 अक्टूबर को हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई थीं। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह खानपुर की ओर भागने लगा। पीछा करने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी की पहचान अंकुर विहार क्षेत्र के केला गोदाम निवासी 27 वर्षीय बिलाल के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
Advertisement
