झांसी में सरेआम युवक पर हमला, CCTV में कैद हुई घटना
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के खुशीपुरा मोहल्ले में एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक दबंग शख्स सरेआम एक युवक पर हमला करता नजर आ रहा है। दबंग ने युवक को इतना मारा कि वह जमीन पर गिर गया और उसके जबड़े में गंभीर चोट लगने से कई दांत टूट गए। यह घटना मोहल्ले के CCTV कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि पीड़ित अपने दोस्त के साथ चौराहे पर खड़ा था तभी दबंग पीछे से आकर उस पर हमला कर दिया। वहां मौजूद भीड़ और उसका दोस्त भी खड़े होकर यह पिटाई देखते रहे लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हुई कि उसे बचा सके।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
