Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhansi284001

माताटीला बांध से छोड़ा गया कुल 02 लाख क्यूसेक पानी, जलभराव पर जिलाधिकारी की चेतावनी

Sept 12, 2024 05:23:56
Jhansi, Uttar Pradesh

झांसी जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जनपद के समस्त आमजन से अपील करते हुए कहा कि जनपद एंव प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के कारण राजघाट एवं माता टीला डैम से पानी छोड़ा जा रहा है। जिस कारण नदियां उफान पर हैं, इसके दृष्टिगत नदी किनारे बसे गांव के ग्रामीण किसी भी दशा में नदी के मध्य टापू पर ना जाएं और ना ही नदी के किनारे किसी भी तरह की गतिविधि करें। उन्होंने आह्वान किया कि आप सभी सुरक्षित रहें और लोगों को भी सुरक्षित रहने की सलाह दें। 

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASARVINDER SINGH
Mar 03, 2026 03:17:07
Hamirpur, Himachal Pradesh:हमीरपुर नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2026 की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्हांेंने दीप प्रज्जवलित करके इस सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारंभ किया। वही दूसरी सांस्कृतिक संध्यामशहूर पंजाबी गायक मनकीरत औलख के नाम रही। इस सांस्कृतिक संध्या में औलख का खूब जादू चला। उन्होंने अपने पंजाबी गानों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। विशेषकर, युवाओं ने उनके गानों का खूब आनंद लिया। कई युवाओं ने मनकीरत औलख के गानों पर जमकर डांस भी किया। इससे पूर्व स्थानीय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने होली उत्सव आयोजन समिति की ओर से नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री का स्वागत किया।
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Mar 03, 2026 03:17:01
Betul, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के इटारसी रोड पर बसंत पेट्रोल पंप के पास देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार कार खड़ी क्रेन से जा टकराई. हादसे में 3 युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 युवक गंभीर रूप से घायल हैं. जानकारी के मुताबिक यह दर्दनाक हादसा देर रात करीब 3 से 4 बजे के बीच हुआ. बताया जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी क्रेन से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही बैतूल कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. मृतक युवकों के शवों को जिला अस्पताल के मरचूरी रूम में रखवाया गया है. वहीं दो घायल युवकों को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. फिलहाल युवक कहां जा रहे थे, इस बात की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ पाई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. शुरुआती आशंका तेज रफ्तार और लापरवाही की बताई जा रही है.
0
comment0
Report
PKPramod Kumar Gour
Mar 03, 2026 03:16:35
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर में बीती तीन दिन पूर्व बीडीओ की सरकारी और निजी गाड़ियां रात के अंधेरे में आग के हवाले करने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची, लेकिन गाड़ियां काफी जल चुकी थीं। जांच के अनुसार घटना बाहरी दुश्मनी नहीं थी, बल्कि इश्क और शक की कहानी से जुड़ी थी। बीडीओ साहब के यहाँ काम करने वाली एक युवती के प्रेमी गोलू यादव ने उसे शक में आग लगाने की योजना बनाई। उसने अपनी बाइक से पेट्रोल डालकर सरकारी बोलेरो और निजी वैगनआर पर आग लगा दी और चंद मिनटों में फरार हो गया; तीन दिन बाद तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने अपराध स्वीकार किया और न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया。
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Mar 03, 2026 03:16:23
Jaspur, Uttarakhand:स्लग – होली से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च, हुड़दंगियों को कड़ी चेतावनी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बाजपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। सोमवार को सीओ विभव सैनी और कोतवाल नरेश चौहान के नेतृत्व में नगर के मुख्य बाजारों और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने आमजन से आपसी भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की। अधिकारियों ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि हुड़दंग, नशाखोरी या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। कोतवाल नरेश चौहान ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदेहिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। वहीं पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि त्योहार के दौरान लगातार गश्त और सघन निगरानी जारी रहेगी। फ्लैग मार्च में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे。
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Mar 03, 2026 03:16:11
Bihar:समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर गांव में सोमवार 02 मार्च को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान नाजिरपुर निवासी अंकेश साह की 20 वर्षीय पत्नी मोनी कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके वालों मौके पर पहुंचे। वहीं, सूचना के बाद उजियारपुर थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल वालों मोनी कुमारी पर बांझपन का आरोप लगाकर प्रताड़ित करते थे। परिजनों का कहना है कि आज सुबह भी पट्टीदार के लोगों के साथ नवविवाहिता का विवाद हुआ था। इसके बाद उन्हें सूचना मिली कि मोनी कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। जब मायके वाले घटनास्थल पर पहुंचे तो ससुराल पक्ष के लोग फरार पाए गए। बताया गया कि दो वर्ष पूर्व उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलामेघ वार्ड संख्या 10 निवासी संजीत साह की पुत्री मोनी कुमारी की शादी नाजिरपुर गांव वार्ड संख्या 01 निवासी शंकर साह के पुत्र अंकेश साह से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट हो पाएगा।
0
comment0
Report
PDPradyut Das
Mar 03, 2026 03:15:20
0
comment0
Report
Mar 03, 2026 03:06:25
Dhanaura, Uttar Pradesh:होली से पहले अमरोहा में सनसनीखेज वारदात, गश्त कर रहे सिपाही पर शख्स ने किया गंडासे से जानलेवा हमला, पुलिस अधीक्षक के मुताबिक आरोपी मानसिक रूप से बीमार होने की आशंका वीओ - अमरोहा में होली से पहले उस समय सनसनी फैल गई जब गश्त कर रहे एक सिपाही पर अज्ञात शख्स ने गंडासे से जानलेवा हमला कर दिया। नगर के मोहल्ला छेवड़ा के पास हुई इस घटना में सिपाही राहुल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि त्योहार को देखते हुए पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी अचानक एक व्यक्ति ने सिपाही पर गंडासे से हमला कर दिया। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल सिपाही को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद दूसरे पुलिसकर्मी ने स्थानीय युवकों की मदद से हमलावर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि पकड़ा गया हमलावर मानसिक रूप से बीमार प्रतीत हो रहा है और वह अपना नाम-पता भी सही ढंग से नहीं बता पा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं घायल सिपाही राहुल कुमार की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और उनका डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। इस घटना ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब गश्त कर रहा पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता स्वाभाविक है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच में जुटी हुई है और आरोपी से पूछताछ जारी है। बाइट:-अमित कुमार आनंद पुलिस अधीक्षक अमरोहा
0
comment0
Report
KSKULWANT SINGH
Mar 03, 2026 03:02:10
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में बिजली कर्मचारियों का गुस्सा सड़कों पर देखने को मिला, जहां हरियाणा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले सैकड़ों कर्मचारियों ने अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर मशाल मार्च निकाला. यह मार्च न केवल कर्मचारियों की नाराजगी दिखा रहा था, बल्कि सरकार के खिलाफ बढ़ते असंतोष का भी संकेत दे रहा है. हाथों में जलती मशालें और बैनर लिए कर्मचारी शहर के मुख्य चौक-चौराहों से गुजरते हुए आगे बढ़े और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान पूरा माहौल सरकार विरोधी नारों से गूंज उठा. कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है. प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि वर्षों से service देने के बावजूद उन्हें आज तक स्थायी नहीं किया गया, जिससे उनमें भारी रोष है. उन्होंने कहा कि बार-बार मांग उठाने और ज्ञापन देने के बावजूद सरकार और निगम प्रबंधन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिसके चलते उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ा. मशाल जुलूस के दौरान कर्मचारियों ने आम जनता को भी अपनी समस्याओं से अवगत कराया और सरकार की नीतियों को कर्मचारी विरोधी बताया. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. अशोक शर्मा, राज्य प्रधान: “वर्ष 2008 से कार्यरत कर्मचारियों को आज तक स्थायी नहीं किया गया है, जो कि सरासर अन्याय है. हम सरकार से मांग करते हैं कि टेम्परेरी आईडी को तुरंत खत्म कर कर्मचारियों को पक्का किया जाए. अगर हमारी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो हम प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे.” अब देखना होगा कि सरकार कर्मचारियों की इन मांगों पर क्या रुख अपनाती है या फिर आंदोलन और उग्र रूप लेता है।
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Mar 03, 2026 03:01:21
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों के द्वारा लगातार जारी आमरण अनशन अब राजनीतिक तूल पकड़ रहा है। पिछले छह दिनों से 419 होमगार्ड अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर हैं। अब कई अभ्यर्थियों के हालत बिगड़ चुके हैं और प्रशासन की संवेदनशीलता पर सवाल उठ रहे हैं; महिला अभ्यर्थियों की स्थिति के बावजूद चिकित्सकीय व्यवस्था नहीं हो रही है। मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र प्रसाद सिंह उर्फ बो Gong सिंह ने कहा है कि सभी जिलों में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की नियुक्ति हो रही है, पर बेगूसराय प्रशासन इन अभ्यर्थियों की अवहेलना कर रहा है। सरकार पर भी सवाल उठते हैं कि बिहार में नीति स्पष्ट नहीं है और मुख्यमंत्री कौन चला रहे हैं, यह एक बड़ा सवाल बनकर उभर रहा है। शराबबंदी पर भी कहा गया कि बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल है और अब शराब की डिलीवरी हो रही है, जिससे पुलिस प्रशासन अपना फायदा उठा रहा है और निर्दोष लोगों को फंसा रहा है। अपराध बढ़ने पर भी चिंता व्यक्त की गई और कहा गया कि कानून व्यवस्था नाम की चीज बाकी नहीं है। अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया गया कि सरकार एवं जिला प्रशासन से इस संबंध में बातचीत होगी।
0
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Mar 03, 2026 03:01:04
Jasa, Bihar:भभुआ अनुमंडल में होली का त्योहार पूरी शांति और सद्भाव के साथ मनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। भभुआ के डीएसपी मनोरंजन भारती ने बताया कि होली शांतिपूर्वक संपन्न हो, इसके लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि गुंडा एक्ट, सीसीए-3 सहित सभी कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। संभावित बदमाशों और असामाजिक तत्वों की पहचान कर उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी और एकपक्षीय माहौल बनाकर होली को सफल बनाया जाएगा। डीएसपी ने आमजन से अपील की है कि होली का पर्व भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की उकसावे वाली हरकत से बचें। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई है। सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। अफवाह फैलाने या सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने आश्वासन दिया कि प्रशासन हर हाल में शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। लोगों से सहयोग की अपेक्षा की गई है ताकि होली का उत्सव खुशी और एकता के साथ संपन्न हो।
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Mar 03, 2026 03:00:46
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - पुलिस के ट्रक से टकराया बाइक सवार दोनों हाथ टूटा मे लगा गंभीर चोट स्थिति बनी गंभीर. खूँटी जिले में रात को पुलिस वाहन ट्रक और बाईक की टक्कर से बाइक सवार गम्भीर रुप से घायल हो गया। घटना रनिया थाना के समीप रनिया चौक के पास रात को घटी है। जानकारी के अनुसार, रनिया थाना का ट्रक मृत व्यक्तियों के शवों को थाना ले जा रही थी । इसी क्रम में रनिया चौक के नजदीक एक तेज रफ्तार बाइक और रनिया थाना के ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिससे बाइक चालक रनिया थाना क्षेत्र के उलूंग गाँव निवासी एल्बम केरकेट्टा गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घायल युवक की पहचान रनिया थाना क्षेत्र के उल्लूंग गाँव निवासी एलजन केरकेट्टा के रुप में हुई है। जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रनिया लाया गया। चिकित्सकों के मुताबिक घायल का दोनों हाथ टूट गया है.और पैर पर गंभीर चोट लगी है. स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं रनिया थाना से ट्रक तुरीगड़ा में बाइक दुर्घटना में जान गवाने वाले तीनों मृतक व्यक्ति का शव को लेने के लिए जा रहा था। इसी दौरान घटना हुई टक्कर की घटना में ट्रक और बाइक दोनों क्षतिग्रस्त हो गया है।
0
comment0
Report
KSKULWANT SINGH
Mar 03, 2026 03:00:16
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां श्मशान घाट के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में यह मामला हत्या का निकला, और अब पुलिस ने इस हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा किया है—जिसकी वजह प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश बताई जा रही है। थाना सदर क्षेत्र के बाड़ी माजरा स्थित तीर्थ नगर टपरी में श्मशान घाट के पास एक युवक का शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की। युवक के शरीर पर बने टैटू—बाएं हाथ पर “S”, दाहिनी बाजू पर “राजीव” और छाती पर “SNEHA”—से उसकी पहचान हुई। मृतक की पहचान राजीव निवासी शंकरपुरी कॉलोनी, जगाधरी के रूप में हुई, जो 27 फरवरी से लापता था। गले पर रस्सी से घोंटने के निशान मिलने से मामला हत्या का सामने आया। जांच में सामने आया कि यह मामला प्रेम त्रिकोण से जुड़ा है। मृतक राजीव की एक महिला मित्र थी, जिसकी पहले दोस्ती उसके पड़ोसी अमित से थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद रहता था। 27 फरवरी को महिला ने राजीव को घूमने के बहाने रणजीतपुर के पास आदिबद्री ले गई। पहले से तय योजना के तहत अमित वहां पहुंचा और बाद में राजीव को अपने साथ सुनसान इलाके में ले गया। आरोप है कि अमित ने राजीव को नशीला पदार्थ पिलाकर रस्सी से गला घोंट दिया और पहचान छिपाने के लिए मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। वारदात के बाद शव को श्मशान घाट के पास फेंक दिया गया। डीएसपी जगाधरी आशीष चौधरी के अनुसार, यह मामला प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश से जुड़ा हुआ है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस ने महिला मित्र और आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया है और अब रिमांड लेकर वारदात में इस्तेमाल हुए सबूत जुटाए जा रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि प्रेम और रंजिश का खतरनाक मेल किस तरह एक निर्दोष की जान ले सकता है। इलाके में दहशत का माहौल है और लोग इस वारदात से स्तब्ध हैं।
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top