Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
गांदरबल में स्कूल फिर से खुले, तीन महीनों के बाद शिक्षा फिर से शुरू
WMWaqar Manzoor
Mar 09, 2026 07:30:26
Ganderbal, Mar 09: Educational institutions across the Kashmir Valley reopened today after remaining closed for more than three months due to the winter break. In Ganderbal district, schools also resumed today, with students arriving at their respective institutions with enthusiasm and excitement after the long vacation. Many students expressed happiness over reuniting with their classmates and teachers. A student from New Dream Land Educational Institute said they were delighted to return to school after the winter break. “We are happy to be back after the winter vacation. Meeting our friends and teachers again feels really good,” the student said. The reopening of schools has brought life back to classrooms, marking the beginning of the new academic activities after the prolonged winter holidays.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AKAshok Kumar1
Mar 09, 2026 08:54:42
Noida, Uttar Pradesh:सीबीआई हाई कोर्ट इसलिए गई थी कि निचली अदालत के फैसले पर रोक लगाए, रोक नहीं लगाई गई है。 इनको लग रहा है ED का केस भी खत्म होने वाला है सीबीआई वाले मांग कर रहे है ED केस में सुनवाई न करे। हमारा कहना है कि आप के नेताओं को राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फसाया गया है। हमारे लोग कोर्ट से आरोप मुक्त हुए थे। बीजेपी वाले क्या कहेंगे, खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे। गुजरात में इनको संकट पैदा हो गया है, सरकारी वकील जो कह रहे थे कुछ नया नहीं था, 2022 में वही कह रहे थे कोर्ट ने कहा कुछ नहीं है। लोकसभा स्पीकर पक्षपात करते है, विपक्ष के सांसदों को बोलने नहीं दिया जाता है सांसदों को सस्पेंड कर देते है सदन में चर्चा होनी चाहिए。
0
comment0
Report
STSATISH TAMBOLI
Mar 09, 2026 08:52:01
Kawardha, Chhattisgarh:होली पर्व से पहले घर से लापता हुए एक नाबालिग युवक का मामला अब रहस्यमय और मार्मिक मोड़ ले चुका है। सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो और मध्यप्रदेश में दफन मिले शव के बाद परिजनों ने बेटे की मौत को साजिश बताते हुए निष्पक्ष जांच तथा दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की है। जानकारी के अनुसार कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र कुकरापानी निवासी 17 वर्षीय अमर लाल सिंह बैगा, पिता मलखन सिंह बैगा, 18 तारीख को बिना बताए घर से कहीं चला गया था। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने तरेगांव थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी बीच होली के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसे देखकर परिवार के होश उड़ गए। वीडियो में कुछ ग्रामीण एक युवक के हाथ-पैर बांधकर उसे बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। परिजनों का दावा है कि वीडियो में पिटाई का शिकार युवक उनका बेटा अमर लाल ही है। वायरल वीडियो के आधार पर जानकारी जुटाते हुए परिजन मध्यप्रदेश के मंडला जिले के बिछिया थाना पहुंचे। वहां थाना प्रभारी से पूछताछ करने पर जो जानकारी सामने आई, उससे परिवार स्तब्ध रह गया। पुलिस के मुताबिक अमर लाल सिंह बैगा को मंडला जिले के बरखेड़ा गांव में बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने बंधक बना लिया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मंडला पुलिस के अनुसार उपचार के दौरान ही युवक रात के अंधेरे में अस्पताल से कहीं चला गया। बाद में रास्ते में किसी अज्ञात ट्रक की ठोकर से उसकी मौत हो गई। पहचान नहीं हो पाने के कारण पुलिस ने पंचनामा कर शव को लावारिस मानते हुए दफना दिया। दूसरी ओर मृतक के परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे की मौत सड़क दुर्घटना से नहीं बल्कि ग्रामीणों की बेरहमी से पिटाई के कारण हुई है। उनका कहना है कि वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक को भीड़ तालिबानी अंदाज में पीट रही है और वह दर्द से चीख रहा है। परिजनों ने आशंका जताई है कि बरखेड़ा गांव के कुछ लोगों ने ही उनके बेटे की जान ली है और मामले को छिपाने की कोशिश की जा रही है। परिवार ने मांग की है कि दफनाए गए शव को निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाए और फॉरेंसिक जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। इधर मृतक के परिजनों के समर्थन में कबीरधाम जिले के आदिवासी समुदाय के लोग भी सामने आ गए हैं। समुदाय के लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।
0
comment0
Report
KDKuldeep Dhaliwal
Mar 09, 2026 08:51:19
Mansa, Punjab:ਗਰਾਊਂਡ ਦੀ ਜਗ੍ਹਾ ਬਿਲਡਿੰਗ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਵਿਰੋਧ ਐਂਕਰ ; ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬਾਸਕਿਟਬਾਲ ਗਰਾਊਂਡ ਨੂੰ ਪੁੱਟ ਕੇ ਬਿਲਡਿੰਗ ਬਣਾਏ ਜਾਣ ਨੂੰ ਲੈ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਰੋਸ ਪਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਵਿਰੋਧ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਜਬਰਦਸਤੀ ਗਰਾਉਂਡ ਨੂੰ ਉਖਾੜ ਕੇ ਬਿਲਡਿੰਗ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਦੋਸ਼ ਲਾਇਆ ਉਧਰ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਨੇ ਕੈਮਰੇ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਬੋਲਣ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਕੂਲ ਦੀ ਭਲਾਈ ਨੂੰ ਲੈ ਸਹੀ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ। ਮਾਨਸਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਭੈਣੀਬਾਘਾ ਦੇ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਬਣੇ ਬਾਸਕਿਟਬਾਲ ਗਰਾਊਂਡ ਨੂੰ ਉਖਾੜ ਕੇ ਸਕੂਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਗਰਾਊਂਡ ਵਾਲੀ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਬਿਲਡਿੰਗ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਤਜਵੀਜ਼ ਰੱਖੀ ਗਈ ਹੈ ਜਿਸ ਦਾ ਖਿਡਾਰਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਪਿੰਡ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਵੇਰੇ ਸ਼ਾਮ ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬਣੇ ਹੋਏ ਤਿੰਨ ਬਾਸਕਿਟਬਾਲ ਗਰਾਊਂਡਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚੋਂ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਆਰਮੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਨੌਜਵਾਨ ਟਰੈਕਟਰਸ ਕਰਕੇ ਭਰਤੀ ਹੋਏ ਹਨ ਪਰ ਸਕੂਲ ਦੀ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਵੱਲੋਂ ਹੁਣ ਇਸ ਗਰਾਊਂਡ ਨੂੰ ਅਖਾੜ ਕੇ ਇਸ ਜਗਹਾ ਤੇ ਬਿਲਡਿੰਗ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਤਜਵੀਜ਼ ਰੱਖੀ ਗਈ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਕਿਸੇ ਵੀ ਕੀਮਤ ਤੇ ਇਸ ਗਰਾਊਂਡ ਨੂੰ ਨਹੀਂ ਪੁੱਟਣ ਦੇਣਗੇ ਕਿਉਂਕਿ ਸਕੂਲ ਕੋਲ ਹੋਰ ਬਹੁਤ ਜਗਹਾ ਹੈ ਉਸ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਵੀ ਬਿਲਡਿੰਗ ਬਣਾਈ ਜਾ ਸਕਦੀ ਹੈ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਕਈ ਵਾਰ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਨੂੰ ਮਿਲ ਚੁੱਕੇ ਨੇ ਪਰ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਆਪਣੀ ਜਿੱਦ ਤੇ ਅੜੇ ਹੋਏ ਹਨ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਇਸ ਗਰਾਊਂਡ ਨੂੰ ਉਖਾੜਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਹ ਜਿਲੇ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਮਿਲ ਕੇ ਵਿਰੋਧ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਦੇ ਲਈ ਮਜਬੂਰ ਹੋਣਗੇ। ਉਧਰ ਜਦੋਂ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਸਕੂਲ ਦੇ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਅਵਤਾਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕਰਨੀ ਚਾਹੀ ਤਾੰ ਉਹਨਾਂ ਕੈਮਰੇ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਬੋਲਣ ਤੋਂ ਸਾਫ ਇਨਕਾਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਜੋ ਵੀ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੇ ਨੇ ਸਕੂਲ ਦੀ ਭਲਾਈ ਦੇ ਲਈ ਕਰ ਰਹੇ ਨੇ ਅਤੇ ਉਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕੋਈ ਵੀ ਕੰਮ ਗਲਤ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ。
0
comment0
Report
SSSandeep Singh
Mar 09, 2026 08:50:03
0
comment0
Report
KMKuldeep Malwar
Mar 09, 2026 08:49:34
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले के किशनगढ़बास थाना अंतर्गत बिच्छू का बास बाघोड़ा गांव में मैच का जश्न मनाते समय पड़ोसियों ने पत्थरबाजी कर दी. पत्थरबाजी में कई लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला और एक पुरुष अधिक घायल होने पर अलवर रेफर कर दिए गए. घटना बीती देर रात की बताई जा रही है जहां भारत न्यूजीलैंड के फाइनल मैच के दौरान एक पक्ष जश्न मनाने लगा, आरोप है कि इसी दौरान विशेष समुदाय के लोगों ने पत्थरबाजी कर दी. दीपो कौर ने किशनगढ़बास थाने में करीब 1 दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया है. पीड़ित का आरोप है कि पत्थरबाजी के दौरान दूसरी तरफ से फायरिंग भी की गई जिससे एक महिला के माथे से गोली छू कर निकल गई; पुलिस ने अभी फायरिंग की पुष्टि नहीं की है. इस पत्थरबाजी के दौरान कुछ घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है.
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Mar 09, 2026 08:49:20
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल आशा उषा महिला संगठन प्रदर्शन में हाई वोल्टेज ड्रामा आशा उषा महिला संगठन की प्रदेश अध्यक्ष नर्मदा ठाकरे पर एक महिला ने लगाया आरोप पीड़िता महिला ने लगाया उसके पति को वश में करने का आरोप पीड़िता महिला के साथ उसके दो बच्चे भी पहुंचे पीड़िता ने अध्यक्ष और उसके पति के बीच की व्हाट्सएप चैट भी बताई आशा उषा कार्यकर्ता और पीड़िता के बीच हुई जमकर नोंकझोंक पुलिस ने दोनों पक्षों में किया बीच बचाओ अध्यक्ष ने बताया हमारे पति के मित्र हैं पीड़िता के पति दूसरा दल हमारे आंदोलन को खराब करना चाह रहा है इसलिए रची साजिश 40 साल से हमारे उनसे पारिवारिक संबंध है जन्मदिवस के अवसर पर की थी व्हाट्सएप चैट से मजाक पुलिस से करूंगी मैं शिकायत पहले भी कर चुकी हूं साइबर में शिकायत शाहजहानी पार्क में हुआ दोनों पक्ष की ओर से जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Mar 09, 2026 08:49:06
Betul, Madhya Pradesh:एंकर - मध्यप्रदेश को महाराष्ट्र से जोड़ने वाला बैतूल–परतवाड़ा स्टेट हाईवे इन दिनों बदहाल हालत में है। करीब 68 किलोमीटर लंबी यह सड़क जगह-जगह से जर्जर हो चुकी है और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। चौंकाने वाली बात यह है कि सड़क की हालत खराब होने के बावजूद एमपीआरडीसी ठेकेदार के माध्यम से इस मार्ग पर लगातार टोल वसूली कर रही है, लेकिन मरम्मत कार्य पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए बनाए गए लोकपथ ऐप पर जब इस सड़क की शिकायत की गई तो मामला और भी चौंकाने वाला सामने आया। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि एमपीआरडीसी के अधिकारियों ने ठेकेदार से मिलीभगत कर सड़क की मरम्मत किए बिना ही फर्जी फोटो अपलोड कर शिकायतों को बंद कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत करने के बावजूद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। मामल की सच्चाई जानने के लिए हमने भी लोकपथ ऐप पर खराब सड़क के 22 अलग-अलग स्थानों की शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आरोप है कि एमपीआरडीसी के अधिकारियों ने ठेकेदार से मिलीभगत कर सभी शिकायतों को फर्जी फोटो लगाकर बंद करवा दिया। इस पूरे मामले से साफ संकेत मिलते हैं कि एमपीआरडीसी सड़क की मरम्मत की बजाय केवल टोल वसूली पर ध्यान दे रही है और ठेकेदार के साथ मिलकर लाखों रुपये के भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है। वहीं टोल वसूलने वाली कंपनी का कहना है कि सड़क का मेंटेनेंस किया जा रहा है और जल्द ही खराब हिस्सों की मरम्मत कर दी जाएगी। हालांकि यह आश्वासन पिछले लंबे समय से दिया जा रहा है। अब बड़ा सवाल यह है कि जब जनता टोल दे रही है तो फिर सड़क की मरम्मत क्यों नहीं हो रही? और क्या लोकपथ ऐप पर शिकायतों को बंद करने का यह खेल जिम्मेदारों पर कार्रवाई तक पहुंचेगा या फिर जनता ऐसे ही गड्ढों भरी सड़क पर सफर करने को मजबूर रहेगी।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top