icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284001
Praveen BhargavPraveen BhargavFollow3 Jul 2024, 11:35 am

झांसी में वैगन मरम्मत कारखाना में अग्निशमन जागरूकता के लिए वृहद मॉक ड्रिल का आयोजन

Jhansi, Uttar Pradesh:

वैगन रिपेयर कारखाना में मुख्य कारखाना प्रबंधक अजय श्रीवास्तव और प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रामकेश शुक्ला की उपस्थिति में एक वृहद अग्निशमन जागरूकता मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश फायर एवं आपात सेवा की वरिष्ठ अग्नि सचेतक प्रगति शर्मा ने इस कार्यक्रम का संयोजन किया। अग्निशमन विभाग के सहयोग से आग के प्रकार, उसे बुझाने के तरीके, सिलेंडर, झाड़ियों और पेट्रोल-डीजल की आग को बुझाने के विभिन्न उपाय प्रयोगात्मक और सैद्धांतिक रूप से सिखाए गए। मॉक ड्रिल का संचालन प्रगति शर्मा ने किया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आज़मगढ़ के गरीबों पर ओवैसी बनाम सरकार: 99% बनाम 1% की लड़ाई

Noida, Uttar Pradesh:आज़मगढ़, UP: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी कहते हैं, "... राज्य का अर्थशास्त्र और सांख्यिकी विभाग यह मानता है कि उत्तर प्रदेश के ज़िलों में सबसे ज़्यादा गरीब लोगों की संख्या के मामले में आज़मगढ़ चौथे स्थान पर है। UP सरकार के 2024–25 के डेटा से यही पता चलता है, फिर भी मुख्यमंत्री 80% बनाम 20% के बंटवारे की बात करते हैं। मैं मुख्यमंत्री से कहना चाहता हूँ कि आगे होने वाली लड़ाई 80% बनाम 20% की नहीं होगी। यह 99% बनाम 1% की लड़ाई होगी। आपकी पार्टी—आप, PM मोदी और अमित शाह—उस 1% के साथ खड़े हैं, जबकि ओवैसी 99% के साथ खड़े हैं। आप सोच रहे होंगे कि यह एक प्रतिशत किसका प्रतिनिधित्व करता है..."
0
0
Report

चित्रकूट में प्रेम प्रसंग के कारण गोलीकांड, महिला की मौत, दो घायल

Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:प्रेम प्रसंग में खूनी वारदात, महिला की मौत, दो घायल चित्रकूट चित्रकूट से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर एक युवक ने कथित तौर पर खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। युवक ने प्रेमिका के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से प्रेमिका की चाची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल चाचा को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर किया गया है। वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रेमी ने खुद को भी गोली मार ली। घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मऊ में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले प्रेमी और प्रेमिका को परिजनों ने मुलाकात करते हुए पकड़ लिया था। इसके बाद पीड़ित परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ मऊ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि इसी शिकायत से नाराज होकर युवक ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल, यह सनसनीखेज घटना चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र के जोरवारा गांव की बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है。
0
0
Report
Advertisement

नोएडा में चार साल बाद रवि शंकर जिंदा, रोसड़ा हत्या केस आरोपी जेल

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में चार साल पहले अपहरण कर हत्या बताया गया युवक नोएडा में जिंदा मिला,4 लोग गए थे जेल ।आरोपी ने पुलिस की कार्यशैली और जांच पर उठाया सवाल । कहा पुलिस ने चार साल में सब कुछ खत्म कर दिया । समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना में दर्ज चार साल पूर्व जिस युवक की हत्या और शव गायब के आरोप में चार लोगों को जेल जाना पड़ा था, वह चार साल बाद नोएडा में जिंदा मिल गया। नोएडा में युवक जो मूकबधिर है एक फल की दुकान पर काम कर रहा था तभी ग्रामीणों की नजर पड़ी और ग्रामीण उसे पकड़कर रोसड़ा थाना ले आया ।अब इस मामले में जेल गए चार आरोपियों ने पुलिस पर कार्रवाई करने की बात कह रहे है कहा पुलिस निर्दोष को कैसे फंसाती है यह जीता जागता उदाहरण है ।इस घटना में निवर्तमान थाना प्रभारी और निवर्तमान डीएसपी ने एक नहीं सुनी और आरोप को सही ठहरा दिया ।पूरी घटनाक्रम समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव का है। जहां चार साल पूर्व 1 जुलाई 2022 को गांव के मदन यादव ने रोसड़ा थाना में आवेदन देकर अपने 20 वर्षीय दिव्यांग पुत्र रवि शंकर कुमार की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया था। आवेदन में कहा था कि गांव के सहदेव पंडित, मुकेश पंडित और दिनेश पंडित उसके पुत्र से जेसीबी, ट्रैक्टर और आम के बगीचे में काम करवाते थे। ट्रैक्टर पलटने से उसकी मौत के बाद शव गायब कर दिया गया। ट्रैक्टर चालक छोटू महतो को भी आरोपित बनाया गया था। इसी आधार पर पुलिस ने सहदेव पंडित, मुकेश पंडित और छोटू महतो को जेल भेज दिया था, जबकि दिनेश पंडित ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। इस मामले में नया मोड़ 2 अक्टूबर को आया। लालपुर के ही आकाश कुमार जो नोएडा में मजदूरी करता है, दोपहर करीब 3 बजे सैलून जा रहा था। तभी फल दुकान पर काम कर रहे युवक को देखकर उसने पहचान लिया कि यह वही रवि शंकर कुमार है। उसने तुरंत साथियों और पंचायत के मुखिया को सूचना दी। ग्रामीणों ने युवक को पकड़ा और रोसड़ा थाना ले आए। थाने में जिंदा युवक को देख पुलिस भी हैरान रह गई। सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण थाने पहुंच गए और बिना सत्यापन झूठा केस दर्ज कर निर्दोषों को जेल भेजने वाले तत्कालीन थानाध्यक्ष, आईओ और डीएसपी पर कार्रवाई की मांग करने लगे। वही इस मामले के चारों आरोपी ने जी मीडिया से बातचीत करते हुए कहा पुलिस ने चार साल में हमलोगों को बर्बाद कर दिया ।आरोपी मुकेश कुमार बताता है कि वो पढ़ाई करता था लेकिन पुलिस उसे हत्यारा बना दिया ।अब उस पुलिसकर्मी पर कार्रवाई होना चाहिए ताकि कोई दूसरा निर्दोष जेल नहीं जाए ।हालांकि पुलिस ने दिल्ली से ग्रामीणों द्वारा ले गए मुख्य बधिर रवि शंकर कुमार को कोर्ट में 183 का बयान कर दिया है और उसके परिजनों को शक सौंप कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है ।
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर भीड़ ने चोरी के आरोपी की बेरहमी से पिटाई

Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में एक बार फिर भीड़ द्वारा कानून हाथ में लेने का मामला सामने आया है। चोरी के आरोप में लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के बेगूसराय रेलवे स्टेशन की है। सूचना मिलते ही रेल जीआरपी की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर अपने साथ थाने ले गई। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। यह तस्वीरें बेगूसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन की हैं, जहां चोरी के आरोप में एक युवक की लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि युवक कथित तौर पर एक बच्चे के हाथ से चांदी का बाला निकालकर भागने की कोशिश कर रहा था। तभी बच्चे के परिजनों की नजर उस पर पड़ गई। परिजनों ने शोर मचाते हुए चोर-चोर चिल्लाना शुरू कर दिया।शोर सुनकर मौके पर मौजूद रेल यात्रियों ने युवक को खदेड़कर पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। वायरल तस्वीरों में युवक को कुछ लोग लात-घूंसों से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान युवक के घायल होने की बात सामने आई है।वहीं, घटना की सूचना मिलते ही रेल जीआरपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से युवक को छुड़ाकर अपने साथ ले गई। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी है।हालांकि, चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक के खिलाफ आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। सवाल यह भी है कि आखिर चोरी के संदेह में किसी को पकड़ने के बाद कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार किसे है? किसी भी आरोप की जांच करना पुलिस का काम है, न कि भीड़ को खुद सजा देने का।
0
0
Report

प्रतापगढ़ के घंटाली में जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट क्षेत्र के घंटाली में आयोजित जिला स्तरीय 14 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन समारोह हुआ। कार्यक्रम में अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया। समारोह में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र निनामा, पीईईओ घंटाली राशिद खान, नवजीवन स्कूल के प्रधानाचार्य मांगीलाल विश्नोई तथा आयोजक रामनिवास विश्नोई अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला खेल प्रभारी महेश सिंह जाडावत ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता संत बलराम दास शास्त्री उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर 2, जिला नागौर में आयोजित होगी। इसमें प्रतापगढ़ जिले की टीम भाग लेगी। समापन समारोह में अतिथियों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
0
0
Report
Advertisement

पिसे आदिवासी आश्रम स्कूल में छात्र की मौत पर FIR, शिक्षकों पर आरोप

Thane, Maharashtra:भिवंडी तालुक्यातील पिसे येथील आदिवासी आश्रम शाळेतील विद्यार्थ्याच्या मृत्यू प्रकरणात मोठी अपडेट समोर आली आहे. तब्बल 12 तास चाललेल्या ठिय्या आंदोलनानंतर अखेर रात्री उशिरापर्यंत शहापूर पोलिसांनी दोषी अधीक्षक, मुख्याध्यापक आणि शिक्षकावर गुन्हा दाखल केला आहे. या प्रकरणातील FIR ची प्रत आता समोर आली असून त्यात धक्कादायक माहिती समोर आली आहे. भिवंडी तालुक्यातील पिसे येथील शासकीय आश्रम शाळेत शिकणारा विवेक सुभाष भोये, वय 11, इयत्ता 5 वी याचा शहापूर उप जिल्हा रुग्णालयात मृत्यू झाला होता. या प्रकरणात मृत विद्यार्थ्याची आई योगिता सुभाष भोये यांनी दिलेल्या फिर्यादीनुसार गुन्हा दाखल झाला आहे. फिर्यादीत म्हटले आहे की, त्यांना 3 मुले आहेत - विवेक 11 वर्षे, अभिमन्यु 10 वर्षे आणि मुलगी नेहा 8 वर्षे. तिघेही भादाणे रोड पडघा येथील शासकीय आश्रम शाळा पिसे येथे शिकतात. दिनांक 09/10/2026 रोजी सकाळी 07.00 वाजता आश्रम शाळेतील वार्डन राहुल जंजाळ यांचा फोन आला. त्यांनी सांगितले की तुमचा मुलगा विवेक 04 दिवसांपासून आजारी आहे, ताप येत आहे, आम्ही त्याला शहापूर सरकारी दवाखान्यात घेऊन येत आहोत, तुम्ही 09.30 पर्यंत या. फिर्यादी आपला भाऊ गोपाळ काशिनाथ इंदल याच्यासोबत शाळेत गेल्या, तेव्हा मुलगा धापा टाकत होता. तेव्हा उपस्थित मुख्याध्यापक जयवंत सापळे, वार्डन राहुल जंजाळ आणि वर्गशिक्षक अशोक साळवे यांना जाब विचारला असता की 4 दिवस आजारी असताना का कळवले नाही, योग्य उपचार का दिले नाहीत. त्यावर मुख्याध्यापक म्हणाले - तू मुलाला घरी घेऊन जाऊन काय करणार आहेस, दवाउपचाराची जबाबदारी आमची आहे. त्यानंतर ऑटोरिक्षाने मुलाला सकाळी 10.15 वाजता शहापूर सरकारी दवाखान्यात आणले. डॉक्टरांनी उपचार सुरू करताना आईला आणि नातेवाईकांना बाहेर बसण्यास सांगितले. मुख्याध्यापक, शिक्षक आणि वार्डन आतमध्ये होते. डॉक्टरांनी मुलाला तपासले असता तो मयत झाल्याचे समजताच, या तिघांनीही आईला माहिती न देता तेथून पळ काढला. थोड्या वेळाने डॉक्टरांकडे विचारपूस केली असता ड्युटीवरील डॉक्टरांनी मुलगा विवेक हा 10.45 वाजताच्या सुमारास मयत झाल्याचे सांगितले. मुलाची तब्येत अत्यंत खराब असतानाही योग्य औषधोपचार दिले नाहीत, डॉक्टरांनी एडमिट करण्याबाबत सांगूनही एडमिट केले नाही आणि अंतिम क्षणापर्यंत कुटुंबाला माहिती दिली नाही. याच हयगई आणि निष्काळजीपणामुळेच माझ्या मुलाचा मृत्यू झाला असल्याचे फिर्यादीत म्हटले आहे. या घटनेनंतर नातेवाईकांनी शहापूर प्रकल्प अधिकारी कार्यालयात ठिय्या मांडला होता. कार्यालयात अधिकारी हजर नसल्याने आदिवासी संघटना आक्रमक झाल्या होत्या. प्रकल्प अधिकारी तेजस्विनी गलांडे यांनी नातेवाईक व आंदोलकांची भेट घेऊन तात्काळ मुख्याध्यापक जयवंत सापळे, वार्डन राहुल जंजाळ आणि शिक्षक अशोक साळवे यांना निलंबित केले. मात्र नातेवाईक गुन्हा दाखल करण्याच्या मागणीवर ठाम होते. अखेर जवळजवळ 12 तास आंदोलनानंतर रात्री उशिरापर्यंत प्रशासनाने दखल घेत गुन्हा दाखल केला, त्यानंतरच आंदोलकांनी ठिय्या मागे घेतला. मृत मुलाच्या कुटुंबाला एक कोटी रुपयांची भरपाई मिळावी अशी मागणीही संघटनांनी केली आहे.
0
0
Report

गिहर नगर में माता रानी की मूर्ति स्थापित, नौ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम शुरू

Gaurav GuptaGaurav GuptaFollow14m ago
Bharthana, Uttar Pradesh:🔴 पूर्व अध्यक्ष मनोज पोरवाल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, पूर्व सभासद दलबीर यादव फौजी रहे मौजूद भरथना, संवाददाता गौरव गुप्ता ☎️ 7060278594। इटावा जनपद के भरथना कस्बे के मोहल्ला गिहर नगर में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर माता रानी की मूर्ति स्थापित कर नौ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व अध्यक्ष मनोज पोरवाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पूर्व सभासद दलबीर यादव फौजी भी मौजूद रहे। मूर्ति स्थापना से पूर्व पंडित अनिल दीक्षित ने विधि-विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। मोहल्ले में माता रानी की प्रतिमा नौ दिनों के लिए स्थापित की गई है। इस दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम पूजा-पाठ एवं आरती का आयोजन किया जाएगा। साथ ही नौ दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी। मोहल्लेवासियों के सहयोग से हो रहा आयोजन माता रानी के इस धार्मिक आयोजन को लेकर मोहल्ले में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। कार्यक्रम में अनिल, बृजेश, विक्रम सिंह, कन्हैया राज, साहिल, धीरज और नीरज सहित अन्य लोगों का सहयोग रहेगा। नौ दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में श्रद्धालु माता रानी की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। आयोजन के माध्यम से धार्मिक आस्था, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया जा रहा है। 📺 भरथना से गौरव गुप्ता की रिपोर्ट।
0
0
Report
Advertisement

दमोह जिला अस्पताल में तीमारदार की सफाई का VIDEO, प्रशासन पर सवाल

Damoh, Madhya Pradesh:चर्चाओं में रहने वाले जिला अस्पताल का एक वीडियो हुआ वायरल, मरीज की तीमारदार बुजर्ग महिला से कराई सफ़ाई, अस्पताल प्रबंधन ने कहा बातें गलत.. एंकर/ अव्यवस्थाओं और अराजकता के लिए प्रसिद्ध दमोह के जिला अस्पताल का एक और कारनामा सुर्खियों में है और एक वायरल वीडियो ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को कटघरे में खड़ा किया है। दरअसल जिला अस्पताल के इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला सफाई करती नजर आ रही है, और कहा का रहा है कि अस्पताल स्टाफ ने इस महिला को गंदगी साफ करने के लिए दबाव बनाया और मजबूरन इस महिला को सफाई करना पड़ी। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए वीडियो को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी में भी ट्वीट किया और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े किए। वीडियो के बारे में जांच पड़ताल की गई तो ये वीडियो दमोह के जिला अस्पताल का ही निकला और जब अस्पताल प्रबंधन से जानकारी ली तो प्रबंधन ने भी माना कि ये वीडियो इसी अस्पताल का है। इस पुष्टी के साथ प्रबंधन एक दम नई कहानी बता रहा है, प्रबंधक की माने तो ये वीडियो ताजा नहीं है बल्कि डेढ़ महीने पुराना है और उनके मुताबिक जांच में पाया गया कि इस पुराने घटनाक्रम वाले वीडियो में महिला स्वेक्षा से स्टूल को साफ कर रही है और इसके पीछे की हक़ीक़त है कि महिला का परिजन मेल वार्ड में एडमिट था जिसे लूज मोशन की शिकायत थी और वार्ड में उसने मोशन कर दिया जिसकी सफाई सफाई कर्मियों में की लेकिन स्टूल पर कुछ छींटे आ गई थी और वीडियो में दिख रही महिला ने खुद उसे साफ करने के लिए कहा और सामान्य तरीके से उसने स्टूल धोया और इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया, किसी भी स्टाफ ने महिला के साथ जबरदस्ती नहीं की और न ही कोई दबाव बनाया, प्रबन्धक कहते है कि ऐसा करके अस्पताल की छवि खराब की जा रही है। स्वाभाविक है अस्पताल प्रबंधन अपनी सफाई में ऐसा ही कुछ बयान देगा लेकिन घटनाक्रम ने कई सवाल खड़े किए और प्रबंधन कटघरे में भी खड़ा है क्योंकि सवाल एक गरीब परिस्थिति की महिला का है, आखिर जब साफ सफाई के लिए प्रबंधन हर महीने हजारों लाखों रुपए खर्च कर रहा है तो आखिर एक तीमारदार महिला को ऐसे सफाई क्यों करना पड़ी? बाइट/ डॉ सुरेंद्र विक्रम सिंह ( प्रबंधक जिला अस्पताल दमोह)
0
0
Report

शहापुर मुसई ग्रामपंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप, ग्रामसेवक का तबादला, प्रशासनिक कार्रवाई की तैयारी

Thane, Maharashtra:अखेर ग्रामसेवकाची बदली करण्यात आली... शहापूर तालुक्यात ग्रामसेवककाच्या भ्रष्टाचाराविरोधात सरपंचाचं उपोषण हत्यार... शहापूरच्या मुसई ग्रामपंचाईत ग्रामसेवक व ग्रामपंचायत सदस्य यांच्या मनमानी आणि भ्रष्ट कारभाराविरोधात सरपंच आणि उपसरपंचांनी आमरण उपोषणाचा इशारा दिला होता मात्र गटविकास अधिकारी राठोड यांनी मध्यस्थी करत‌ हे उपोषण थांबविले आहे. गटविकास अधिकाऱ्यांना दिलेल्या निवेदनात सरपंच व उपसरपंच यांनी गंभीर आरोप केले आहेत. मुसई ग्रामपंचायतचे सरपंच रेखा पद्माकर वाख आणि उपसरपंच गणपत शांताराम कुडव यांनी पंचायत समिती शहापूरच्या गटविकास अधिकारीांना दिनांक 29/09/2026 रोजी लेखी निवेदन दिलं होतं. त्यांच्या निवेदनात, दि. 25/06/2025 पासून त्यांनी ग्रामसेवकाच्या भ्रष्टाचाराबाबत अनेक लेखी आणि तोंडी तक्रारी केल्या आहेत. शासनाकडून ग्रामपंचायतीला 1.50 लाख रुपयांचा निधी आला होता. त्यापैकी कालनेरीवाडी येथे 3 लाख रुपयाचं काम सरपंच-उपसरपंचांना विचारून देण्यात आलं, परंतु उर्वरित 1.50 लाख रुपये जनरेटर खरेदीच्या कामासाठी ग्रामसेवकाने कोणालाही न विचारता मनमानी करत परस्पर दिले असल्याचा आरोप आहे. तक्रारी करूनही आजतागायत कोणतीही चौकशी किंवा कारवाई झाली नसल्याने, त्यांनी 05/10/2026 रोजी सकाळी 11 वाजल्यापासून पंचायत समिती आवारात आमरण उपोषणास बसण्याचा इशारा दिला होता. याची दखल‌ घेत शहापूर पंचायत समिती गटविकास अधिकारी बाबूराव राठोड यांनी मुसई ग्रामपंचायत सरपंच/उपसरपंच यांच्याशी चर्चा साधून त्यांच्या अडचणी जाणून घेत, तात्काळ मुसई ग्रामपंचायतचे ग्रामसेवक यांची बदली केली व नवीन ग्रामसेवक उपलब्ध करून दिले. मात्र याच ग्रामपंचायतचे एक सदस्य गावाच्या विकास कामात अडथळा निर्माण करत असून त्याचीही चौकशी करून कारवाईचे आदेश काढण्यात येतील असे आश्वासन गट विकास अधिकारी यांनी मुसई ग्रामपंचायतचे सरपंच व उपसरपंच यांना दिले आहे. या संदर्भात ग्रामसेवक बहिराम यांना वारंवार संपर्क करून देखील‌ त्यांनी या संदर्भात बोलणं टाळलं आहे.‌ आता प्रशासन या प्रकरणी काय कारवाई करणार, याकडे मुरई गावचं लक्ष लागलं आहे.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top