284003
प्रेमनगर झांसी में हुआ 50वां विराट दंगल
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के प्रेमनगर में खातीबाबा मंदिर पर 50वां विराट दंगल आयोजित हुआ। इसमें बुंदेलखंड के कई पहलवानों ने हिस्सा लिया। एसपी सिटी श्री ज्ञानेंद्र कुमार, आरपीएफ कमांडेंट और स्थानीय थाना अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सियाराम चरण चतुर्वेदी ने किया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।
झांसी में हुआ 50वां विराट दंगल
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Baltal से अमरनाथ यात्रा का आगाज, रिकॉर्ड सुरक्षा के बीच भक्तों की उमंग
Aram Pora, Ganderbal, Ganderbal, July 3: The annual Shri Amarnath Yatra commenced today with the flagging off of the first batch of pilgrims from the Baltal base camp in central Kashmir's Ganderbal district, marking the formal beginning of the 2026 pilgrimage through the Baltal route under a robust security cover and comprehensive administrative arrangements. The inaugural batch was flagged off by Deputy Commissioner Ganderbal Jatin Kishore, accompanied by Shri Amarnath Ji Yatra Nodal Officer Rahul Yadav, DIG North Kashmir Range Maqsood-ul-Zaman, Senior Superintendent of Police Ganderbal Sudhanshu Dhama, and other senior civil, police, and security officials. Amid chants of "Bam Bam Bhole," the Baltal base camp witnessed an atmosphere of deep religious fervour as devotees carrying saffron flags and prayer offerings embarked on their sacred journey to the Holy Cave Shrine. Authorities have put in place elaborate arrangements to ensure the smooth, safe, and hassle-free conduct of the pilgrimage. A multi-layered security grid has been established along the route, while medical facilities, emergency response teams, disaster management units, sanitation services, help centres, and round-the-clock logistical support have been deployed to facilitate the yatris. Officials said all concerned departments have worked in close coordination to ensure the efficient management of the yatra. Security forces, civil administration, healthcare personnel, volunteers, and service providers have been stationed at strategic locations to provide uninterrupted assistance and respond swiftly to any eventuality. One of the pilgrims said, "We are very happy with the arrangements made for the yatra. I have been visiting the Holy Cave for the past 20 years, and this year I have noticed significant improvements. The facilities have been enhanced, making the journey more comfortable and convenient for devotees."0
0
Report
प्रतापगढ़ के रठांजना में अवैध शराब के चार कार्टन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के रठांजना थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध देशी व अंग्रेजी शराब के परिवहन कर रही महिंद्रा मेजर जीप को जब्त किया है. कार्रवाई के दौरान शराब के कुल 4 कार्टन बरामद किये गए; एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी का नाम जितेन्द्र कुमार पुत्र जगदीश मीणा (28) निवासी सोहनपुर, थाना प्रतापगढ़ है. वाहन की तलाशी में एक कार्टन प्रिन्स देशी शराब, एक कार्टन में 17 किंगफिशर बीयर कैन, Royal Stag Deluxe Whisky के 5 पव्वे और Turbo बीयर के 2 कार्टन मिले. मामला आबकारी अधिनियम धारा 19/54 के तहत दर्ज किया गया.0
0
Report
मानव तस्करी के फरार आरोपी रामा चौहान गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड में भेजा गया
Darogapara, Chhattisgarh:मानव तस्करी के गंभीर मामले में करीब चार वर्षों से फरार चल रहे आरोपी रामा चौहान को धरमजयगढ़ पुलिस ने जशपुर जिले के ग्राम जोराडोल से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।पुलिस के अनुसार वर्ष 2022 में थाना धरमजयगढ़ क्षेत्र की 17 वर्षीय बालिका के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। विवेचना के दौरान बालिका को मध्यप्रदेश के अनुपपुर में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने दो संदिग्धों के साथ ट्रेन से बरामद किया था। बाद में धरमजयगढ़ पुलिस ने उसे सुरक्षित दस्तयाब किया।जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी हीरालाल चौहान, देवलाल तिग्गा, रामपाल यादव और रामा चौहान ने मिलकर बालिका को बहला-फुसलाकर राजस्थान ले जाकर शादी कराने के नाम पर 20 हजार रुपये में बेचने की साजिश रची थी। मामले में मानव तस्करी सहित कई गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया था।इस प्रकरण में वर्ष 2022 में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जबकि रामा चौहान लगातार फरार चल रहा था। उसके खिलाफ गिरफ्तारी शेष अभियोग पत्र भी न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था।हाल ही में सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम जोराडोल में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।0
0
Report
Advertisement
श्रावस्ती में दो ट्रकों की भिड़ंत: दो की मौत, पांच घायल
Shravasti, Uttar Pradesh:बौद्ध परिपथ नेशनल हाईवे-730 पर सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लकड़ी से लदे ट्रक और कोल्ड ड्रिंक से लदे ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों ट्रक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसा नवीन मॉडर्न पुलिस थाना क्षेत्र के बौद्ध परिपथ नेशनल हाईवे-730 पर खरगौरा बस्ती गांव के पास हुआ। आमने-सामने हुई भीषण टक्कर के बाद लकड़ी से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा पहुंचा। ट्रक से गिरी लकड़ियां घर के बाहर चारपाई पर सो रहे लोगों पर जा गिरीं। हादसे में 32 वर्षीय अरुण कुमार पाण्डेय, उनकी 30 वर्षीय पत्नी सीमा पाण्डेय और 13 वर्षीय पुत्र पीयूष पाण्डेय गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दोनों ट्रकों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों ट्रकों के खलासी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही नवीन मॉडर्न पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद व जेसीबी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद ट्रकों में फंसे चालकों के शव बाहर निकलवाए। सभी घायलों को एम्बुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना भेजा गया, जबकि पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर हाईवे पर यातायात बहाल करा दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है。0
0
Report
Kṛṣṇ janmabhūmi par bada bayān: gumbad todne ke sanket, Ram Mandir jaise chāl?
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा: श्री चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी सच्चिदानंद ने कृष्ण जन्मभूमि को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'अब गुम्बद तोड़ने का समय आ गया है' मथुरा/ श्री चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी सच्चिदानंद ने कृष्ण जन्मभूमि विवाद को लेकर एक बेहद आक्रामक और बड़ा बयान दिया है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में उन्होंने सनातनियों और संतों से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा है कि अब अदालतों के चक्कर काटने का समय खत्म हो चुका है और राम मंदिर आंदोलन की तर्ज पर ही कृष्ण जन्मभूमि के लिए भी कदम उठाना होगा. "राम मंदिर आंदोलन का इतिहास दोहराएंगे" श्री चित्रगुप्त पीठ से जारी अपने संदेश में स्वामी सच्चिदानंद ने कहा, "बहुत हो गया, अदालतों का चक्कर काट-काटकर हम रोज़ भीख मांग रहे हैं कि हमारे भगवान का स्थान वापस कर दो। अब हम स्थान मांगने नहीं जाएंगे। आज हम वही दोहराएंगे जो हमने राम मंदिर के लिए किया था." उन्होंने उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री के बयानों का हवाला देते हुए कहा कि अब कृष्ण जन्मभूमि की बारी है और हिंदू समाज अब केवल बातों में फंसने वाला नहीं है. "एक धक्का और दो" का दिया नारा स्वामी सच्चिदानंद ने वीडियो में सीधे तौर पर विवादित ढांचे को हटाने की बात करते हुए कहा, "अब एक ही निर्णय है कि 'एक धक्का और दो' और कृष्ण जन्मभूमि के बाहर बना हुआ एक गुम्बद भी तोड़ दो." उन्होंने दावा किया कि जब तक यह गुम्बद नहीं हटेगा, तब तक कृष्ण जन्मभूमि का भव्य निर्माण संभव नहीं है. "इस बार वहीं मनेगी जन्माष्टमी" पीठाधीश्वर ने एलान किया है कि इस बार की जन्माष्टमी उसी मूल स्थान पर मनाई जाएगी जहाँ भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। उन्होंने कहा, "प्रभु कृष्ण जहाँ जन्मे थे, वहीं पर पूजन और अर्चना होगी। उससे पहले इस गुम्बद को तोड़ने की तैयारी है." "एक और 'कारसेवा' का आह्वान" स्वामी सच्चिदानंद ने देश भर के संतों और सनातन धर्म के अनुयायियों से मथुरा कूच करने का आह्वान करते हुए कहा कि राम मंदिर के बाद अब श्री कृष्ण के भव्य-दिव्य मंदिर निर्माण के लिए एक और कारसेवा की जाएगी. इस बयान के बाद क्षेत्र में धार्मिक और राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने की संभावना है। प्रशासन इस तरह के संवेदनशील बयानों को लेकर पूरी तरह सतर्क है.0
0
Report
वैशाली के राघोपुर दियारा में अवैध शराब भट्टियाँ ध्वस्त, 30 हजार लीटर जावा नष्ट
Hajipur, Bihar:शराबबंदी के बावजूद वैशाली के राघोपुर दियारा में अवैध शराब का बड़ा नेटवर्क सक्रिय मिला है। रुस्तमपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ आठ अवैध शराब भट्टियों को ध्वस्त कर दिया। मौके से करीब 30 हजार लीटर कच्चा जावा और शराब बनाने के उपकरण नष्ट किए गए, हालांकि तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।मामला वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड के सुकुमारपुर दियारा का है। गुरुवार को रुस्तमपुर थाना पुलिस ने नदी किनारे और जंगलों में चल रही अवैध देशी शराब की eight भट्टियों पर एक साथ छापेमारी की। पुलिस ने शराब बनाने के लिए तैयार करीब 30 हजार लीटर कच्चा जावा, प्लास्टिक और टिन के ड्रम समेत सभी उपकरणों को मौके पर ही आग लगाकर नष्ट कर दिया।पुलिस के पहुंचने से पहले ही कार्रवाई की भनक शराब कारोबारियों को लग गई। घने जंगलों का फायदा उठाकर सभी तस्कर मौके से फरार हो गए। इस वजह से किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस अब फरार कारोबारियों की पहचान कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।थानाध्यक्ष कुमार अभिषेक ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण, परिवहन और सेवन के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सुकुमारपुर दियारा में यह बड़ी कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि दियारा क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।हालांकि पुलिस की इस कार्रवाई से शराब माफियाओं को बड़ा झटका लगा है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि दियारा में इतने बड़े पैमाने पर अवैध शराब का कारोबार आखिर कब से चल रहा था और इसकी भनक पहले क्यों नहीं लगी。0
0
Report
Advertisement
एक ही रात दो घरों में सेंध, दीवार तोड़ लाखों की चोरी से गांव में दहशत
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। थाना क्षेत्र की नारायण नगला चौकी के अंतर्गत ग्राम गुरसौली में एक ही रात दो अलग-अलग घरों में दीवार तोड़कर लाखों रुपये की चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी रामपाल पुत्र कामिल प्रसाद के अनुसार, अर्धरात्रि में वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर मकान के पीछे की दीवार तोड़कर घर में घुस गए और सोने-चांदी के आभूषण, 40 हजार रुपये नकद, कपड़ों से भरा बैग तथा उसमें रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान में लगभग 5 ग्राम का मंगलसूत्र, 9 ग्राम की सोने की चेन, 10 ग्राम के कान के कुंडल तथा करीब 250 ग्राम की चांदी की पाजेब शामिल हैं। पीड़ित ने करीब 4.50 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है। वहीं, ग्रामीणों के अनुसार इसी रात गांव के समद अहमद के घर की भी दीवार तोड़कर चोर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाए जाने से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। घटना की सूचना पर नारायण नगला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र, पुलिसकर्मी कपिल कुमार व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों मामलों में तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है तथा चोरों की तलाश की जा रही है। मौके पर बुद्धसेन दिवाकर, ओमप्रकाश दिवाकर, सोमपाल, देवेश गंगवार, डॉ. ब्रह्म स्वरूप, सागर, झम्मन लाल, डॉ. वीरेंद्र दिवाकर, कृष्ण पाल दिवाकर, दीनू चरण दिवाकर, कासिम अहमद, रजा, सलीम, इरफान, पप्पू दिवाकर, वेद प्रकाश, अनिल, मोहन लाल वीरू और प्रताप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।0
0
Report
युवक ने घरेलू आंगन में फांसी लगाकर आत्महत्या, पुलिस मर्ग दर्ज
Saiki, Bihar:सारंगढ़ शहर के वार्ड क्रमांक 02, दुबे कॉलोनी मार्ग प्रतापगंज निवासी शंकर देवांगन ने बीती रात अपने घर के आंगन में अज्ञात कारणों से रस्सी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर सारंगढ़ सिटी कोतवाली Police मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
दलित किसान की संदिग्ध मौत: हत्या का शक, पैसे के लेनदेन से जुड़ा मामला
Damoh, Madhya Pradesh:सन्दिग्ध हालात में खेत में मिला दलित किसान, अस्पताल में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका.. एंकर/ दमोह जिले के गैसाबाद थाना क्षेत्र में आने वाले हिनौता गांव में एक दलित किसान संदिग्ध हालत में मिला और फिर अस्पताल में उसकी मौत हो गई इस मौत के बाद सनसनी फैल गई है मामला हत्या या आत्महत्या में उलझ गया है। दरअसल हिनौता गांव के 40 साल के किसान संतोष अहिरवाल अपने ही खेत ने संदिग्ध हालत में परिजनों को मिले थे। जिन्हें उनके परिजन हटा सिविल अस्पताल लाये जहां इलाज मिलने से पहले ही किसान ने दम तोड़ दिया। किसान संतोष के परिजनों के मुताबिक उनके पास फोन आया था कि खेत में उनके साथ मारपीट हो रही है और वो लोग जल्दी आ जाएं और जब लोग खेत में पहुंचे तो संतोष अचेत अवस्था में पड़े हुए थे जबकि उनके अलावा खेत में कोई नहीं था। परिजनों का आरोप है कि ये हत्या का मामला है और वजह पैसे का लेनदेन है। परिजनों के मुताबिक गांव के ही दो लोगों से संतोष को पैसे चाहिए थे और अभी खरीफ की बुआई के लिए खाद बीज खरीदने पैसे की जरूरत थी लेकिन जिन लोगों से उधार दिए पैसे चाहिए थे उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया जिस वजह से आपस में विवाद चल रहा था और इस घटना को उन्हीं के द्वारा अंजाम दिया गया है। इस मामले में गैसाबाद पुलिस का कहना है कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह सामने आएगी और पुलिस अभी हत्या या आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। बाइट/ कुरा अहिरवाल ( मृतक किसान के भाई) बाइट/ शांति अहीरवाल ( मृतक किसान की पत्नी) बाइट/ सौरभ शर्मा ( थाना प्रभारी गैसाबाद दमोह)0
0
Report
Advertisement
धौलपुर के विपरपुर में बच्चों के खेल विवाद से खूनी संघर्ष, जीजा की मौत
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: बच्चों के खेल में विवाद बना खूनी संघर्ष, जीजा की हत्या, तीन घायल धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र के गांव विपरपुर में बच्चों का मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। झगड़े के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव और लाठी-भाटा जंग हुई। इस हिंसक झड़प में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। *कैसे शुरू हुआ विवाद* मिली जानकारी के अनुसार, विपरपुर गांव में दो पक्षों के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। खेल-खेल में बच्चों के बीच कहासुनी हो गई और विवाद बढ़ गया। झगड़े के बाद एक पक्ष की महिला ने दूसरे पक्ष के बच्चे के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद मामला बच्चों से बड़ों तक पहुंच गया और दोनों परिवार आमने-सामने हो गए। *थाने में शिकायत करने गए तो कर दिया हमला* विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के कुछ लोग शिकायत दर्ज कराने मनियां थाने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के जीजा गुलफान पर लोहे के सरियों से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से गुलफान लहूलुहान होकर गिर पड़ा। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे, लेकिन हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। गंभीर रूप से घायल गुलफान को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। *पुलिस जांच में जुटी, आरोपी फरार* घटना की सूचना मिलते ही मनियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। वहीं, हमला करने वाला दूसरा पक्ष मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। *तीन साल से ससुराल में रह रहा था मृतक* बताया जा रहा है कि मृतक गुलफान मूल रूप से आगरा का रहने वाला था और पिछले तीन साल से अपनी ससुराल विपरपुर में रह रहा था। गुलफान के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने कहा कि बच्चों के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक पर सरियों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। Byte-1: हरिसिंह चौहान, SI मनियां थाना0
0
Report
छतरपुर में बुजुर्ग के साथ शराबियों की बेरहमी मारपीट वायरल वीडियो
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर. दुकानदार के साथ मारपीट का बीडीओ बायरल बुजुर्ग व्यक्ति के साथ शराबियों ने की बुरी तरीके से मारपीट, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, वायरल वीडियो में शराबियों ने शराब पीने के लिए गिलास और पानी के पैसे मांगने पर हुई मारपीट, बुजुर्ग के साथ प्लास्टिक के पाइप और लात घूसो से बेरहमी से मारपीट, बीते रात का बताया गया वायरल वीडियो, कोतवाली थाना क्षेत्र के चौबे तिराहा की घटना.0
0
Report
मथुरा: बांके बिहारी मंदिर के वीआईपी कटघरे में केक काटने से श्रद्धालुओं में रोष
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा।जगप्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में एक बार फिर मर्यादा हुई तार तार, बरेली के मेयर ने जन्मदिन के मौके पर विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर के वीआईपी कठघरे में काटा केक वीआईपी कटघरे में मेयर द्वारा केक काटते हुए का वीडियो हुआ शोशल मीडिया पर वायरल मंगलवार को हैलीकॉप्टर द्वारा वृंदावन में जन्मदिन मनाने आए थे बरेली के मेयर उमेश गौतम वीडियो वायरल होने के बाद आम श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त श्रद्धालुओं ने लगाए मंदिर प्रबंधन पर वीआईपी कल्चर को बढ़ावा देने का आरोप0
0
Report
Advertisement
दमोह के झापन में ब्यारमा पुल डूबा, 70 गांवों का संपर्क टूट गया
Damoh, Madhya Pradesh:पहाड़ी इलाकों में हुई बारिश से डूबा झापन का पुल लोगों को हुई परेशानी.. एंकर/ दमोह जिले के अधिकांश इलाकों में मानसून अब भी अपना असर नहीं दिखा रहा है और बादल साफ है तो कुछ इलाकों में बारिश का दौर शुरू हुआ है इस बीच पहाड़ी इलाकों में हुई बारिश का असर दमोह जिले में भी देखने को मिल रहा है जब एक ही दिन में नदिया लबालब भर गई है, जिले से बहने वाली ब्यारमा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और देर रात तक इसका पानी पुल पर आ गया है। जिले के झापन में ब्यारमा नदी पर बना पुल पूरी तरह से डूब गया है और इस पुल पर पानी आने के बाद सागर से जबलपुर जाने वाला रास्ता बंद हो गया है और इसकी वजह से इस रास्ते का उपयोग करने वाले करीब 70 गांव के लोगों का संपर्क भी ब्लाक और जिला मुख्यालय से टूटा है जबकि इन अधिकांश गांव में बारिश नहीं हुई लेकिन नदी का जल स्तर बढ़ने से उनका रास्ता बंद है। झापन का ये पुल पिछले साल भीषण बाढ़ की वजह से क्षतिग्रस्त हो गया था और प्रशासन ने इस पर से आवागमन बंद कर दिया था और अभी तक पुल निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। यहां के लोगों ने अपने स्तर पर पुल को इस लायक बना लिया था कि लोग पैदल और बाइक से निकल सकें और रोक के बाद भी लोग इसका उपयोग कर रहे थे लेकिन अब कल से ये आवागमन बंद है। हालांकि जबलपुर से सागर जाने के लिए एक वैकल्पिक मार्ग जरूर है जिसके लिए लोगों को 26 किलोमीटर ज्यादा सफ़र करना पड़ेगा लेकिन आसपास के गांव के लोगों के लिए फिलहाल परेशानी ही झेलनी पड़ेगी।0
0
Report
अयोध्या में लवकुश मिश्र का अवैध मकान: नक्शा नहीं, बुलडोजर की तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:आरोपी लवकुश के मकान का निर्माण अवैध राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में पुलिस एक ओर आरोपितों के घरों पर छापेमारी कर नकदी और अन्य सामान की बरामदगी करने में जुटी है तो दूसरी ओर इससे जुड़े आरोपितों की संपत्तियों पर भी प्रशासन की नजर है। इनकी संपत्तियां खंगाली जा रही है। प्रकरण के बहुचर्चित आरोपित लवकुश मिश्र का निर्माणाधीन मकान ही 'अवैध निकला है। लवकुश ने इसका नक्शा पास कराए बिना मकान का निर्माण करा लिया। अयोध्या विकास प्राधिकरण की जांच में यह सच सामने आया है। अब इसके ध्वस्तीकरण के आसार बढ़ गए हैं। प्राधिकरण ने इसकी नोटिस भी भेज दी है। इस निर्माणीन मकान का क्षेत्रफल लगभग एक हजार वर्ग फिट से अधिक है। लवकुश का मकान सआदतगंज में निर्माणाधीन है। विकास प्राधिकरण के जेई की जांच में पता चला कि इस भवन का नक्शा पास नहीं हुआ है। यह भी पता चला है कि इस मकान को बनाने के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण में आवेदन ही नहीं किया गया है। बिना मानचित्र आवेदन के ही मकान निर्माण शुरू करा दिया गया। ये भी सूचना है कि इसका लेआउट प्राधिकरण से स्वीकृत नहीं है। दरअसल ये नोटिस जेल में निरुद्ध लवकुश मिश्र की पत्नी सुप्रिया के नाम जारी हुई है। चर्चा कि विकास प्राधिकरण की नोटिस का जवाब न मिलने पर निर्माण पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई भी हो सकती है। बताया गया कि सामान्य प्रक्रिया के अंतर्गत निर्माणीन मकान के खिलाफ नोटिस दी गई है। लवकुश मूलरूप से थाना रुदौली के ठकुरान फगौली का रहने वाला है। उसके घर से लगभग 14 लाख 25 हजार की नकदी भी मिली है। उधर एक अन्य आरोपित के घर पर राजस्व टीम के जाने की चर्चा है। यह मकान शहर में ही है।0
0
Report
बिहार के महनार में शादी से पहले हथियार लहराते दूल्हा-परिजन का वीडियो वायरल
Hajipur, Bihar:शादी समारोह में हथियार लहराना और हर्ष फायरिंग करना बिहार के लिए कोई नई बात नहीं है।आए दिन ऐसी खबरें सामने आती रहती है लेकिन शादी समारोह में हथियार प्रदर्शन की तस्वीर सामने आई है वह हैरान करने वाली।क्योंकि इस वीडियो में ना सिर्फ घर के लोग बल्कि दूल्हा बनने जा रहा युवक भी खुलेआम हाथ मे हथियार लेकर डांस करता दिख रहा है।वैशाली में महनार के लावापुर का यह वीडियो अब सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते है कि पहले एक युवक हथियार लेकर एक जाति विशेष पर बने गाने पर झूम रहा है।वहीं पीला कुर्ता पहना युवक भी हाथ मे हथियार लेकर प्रदर्शन कर रहा है और बताया जा रहा कि उसी युवक की शादी होने वाली है।दरअसल बताया जा रहा है कि लावापुर गांव के जय राम राय के पुत्र गुड्डू कुमार کی शादी से قبل बिलौकि का रस्म चल रहा था और घर की महिलाएं देवी पूजा के लिए जा रही है जिसमे शामिल खुद गुड्डू और उसका भाई सिंटू बारी बारी से हथियार लहरा रहा है।इधर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है。0
0
Report
Advertisement
