icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गाजीपुर: 72 घंटे में 3 चोरी वारदात, 3 शातिर गिरफ्तार, लाखों के आभूषण बरामद

Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर 72 घंटे में चोरी की तीन वारदातों का पर्दाफाश, नंदगंज पुलिस ने 3 शातिर चोरों को दबोचा, 5 लाख के जेवरात और नकदी बरामद घर में ताला बंद कर छठ पूजा करने गए थे लोग, पीछे से चोरों ने तीन घरों को बनाया था निशाना चोरी की तीन वारदातों का नंदगंज पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया खुलासा गिरफ्तार आरोपियों में आशीष कुमार, रोहित कुमार और एक अन्य आशीष कुमार शामिल पुलिस ने करीब 5 लाख रुपये कीमत के पीली धातु के आभूषण किए बरामद 30 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और चोरी में इस्तेमाल स्प्लेंडर बाइक भी बरामद मुख्य आरोपी आशीष कुमार का आपराधिक इतिहास आया सामने, नंदगंज थाने में पहले से दर्ज हैं तीन मुकदमे एसपी के निर्देश पर नंदगंज पुलिस की कार्रवाई, तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में गाजीपुर में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले चोरों के खिलाफ नंदगंज पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब 5 लाख रुपये कीमत के आभूषण, 30 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। इस बात की पुष्टि एसपी सिटी डॉ राकेश मिश्रा ने की है। मामले नंदगंज थाना क्षेत्र के धरवां गांव का है, जहां 16 नवंबर 2026 को छठ पर्व के दौरान कुछ लोग अपने घरों में ताला बंद कर घाट पर पूजा करने गए थे। उसी दौरान चोरों ने तीन घरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस की टीमें लगातार चोरों की तलाश में जुटी थीं। इसी क्रम में 19 नवंबर को नंदगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कुसुम्ही कलां पोखरा कुड़वार के पास से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में आशीष कुमार पुत्र रविन्द्र राम, रोहित कुमार पुत्र अवधेश नारायण राम और आशीष कुमार पुत्र अरुण कुमार शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पीली धातु के मंगलसूत्र के लॉकेट, कान के टॉप्स, झुमके, हार, सिकड़ी, अंगूठियां और अन्य आभूषणों के साथ सफेद धातु की पायल बरामद हुई हैं। इसके अलावा 30 हजार रुपये नकद, दो मल्टीमीडिया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल यूपी 61 बीवी 7674 भी पुलिस ने बरामद की है। बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी आशीष कुमार का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ नंदगंज थाने में चोरी और अन्य धाराओं में पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
0
0
Report

रावतभाटा में ऊदबिलाव समूह का मुखिया सड़क पर, निगरानी बढ़ी

Begun, Rajasthan:रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - ऊदबिलावों की अनोखी गतिविधि सामने आई है। यहां सुबह राणा प्रताप सागर बांध के पास ऊदबिलावों के झुंड का मुखिया सड़क पर विचरण करता नजर आया। क्षेत्रीय वन अधिकारी दिनेश नाथ के अनुसार, ऊदबिलावों में सितंबर से प्रजनन के लिए जोड़ी बनाने का समय शुरू हो जाता है। इस दौरान उनकी गतिविधियां बढ़ जाती हैं। झुंड का मुखिया पहले अकेले आगे बढ़कर आसपास के माहौल और संभावित खतरे का जायजा लेता है। इसके बाद सीटी जैसी आवाज निकालकर अपने साथियों को आगे बढ़ने का संकेत देता है। इसे देखते हुए वनकर्मियों को निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आमजन से वन्यजीवों को परेशान नहीं करने और उनके प्राकृतिक रास्तों में बाधा नहीं डालने की अपील की गई है।
0
0
Report
Advertisement

राशमी में कुएं से शव मिलने पर सनसनी, मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं

Begun, Rajasthan:राशमी, चित्तौड़गढ़ - नदी में बने खुले कुएं में आज सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर राशमी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कुएं के पास ही एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई। मृतक की पहचान 57 वर्षीय कैलाश सिंह के रूप में हुई है, जो भीलवाड़ा के प्रताप नगर थाना क्षेत्र में आजाद नगर स्थित चामुंडा मील के पास के निवासी थे। थानाधिकारी गेहरी लाल गुर्जर और एसआई घूड़ाराम ने मौके पर पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को राशमी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई के साथ मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।
0
0
Report

व्यापारी मांगों को लेकर सदर विधायक को ज्ञापन

VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollow14m ago
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापारियों की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सदर विधायक सरिता भदौरिया को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता, जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल और जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारी विधायक के पास पहुंचे। व्यापार मंडल ने मांग की कि व्यापारियों और उनके परिवारों को 10 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाए। वहीं मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना की सहायता राशि 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने की मांग की गई। व्यापारिक प्रतिष्ठान आग, प्राकृतिक आपदा या अन्य कारणों से क्षतिग्रस्त होने पर पंजीकरण की अनिवार्यता खत्म कर तत्काल आर्थिक सहायता देने की भी मांग रखी गई। इसके साथ ही विधान परिषद में स्नातक और शिक्षक प्रतिनिधियों की तर्ज पर व्यापारी प्रतिनिधियों को भी भेजने का अवसर देने और पात्र व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस जारी करने की मांग की गई। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारी देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है।
0
0
Report

MBM इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों का धरना, परीक्षा परिणाम और सुरक्षा मांगें

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। शहर के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित MBM इंजीनियरिंग कॉलेज में इन दिनों अव्यवस्थाओं को लेकर छात्रों में नाराजगी देखने को मिल रही है। जेएनवीयू से अलग होकर विश्वविद्यालय बनने के बाद व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने का आरोप लगाते हुए छात्र अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय में समय पर परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किए जा रहे हैं। पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। छात्राओं की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं और विश्वविद्यालय में प्रवेश को लेकर भी कोई सख्त नियम नहीं होने से बाहरी लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इसके चलते आए दिन विवाद और झगड़े होते हैं। छात्रों का कहना है कि इन समस्याओं को लेकर कई बार कुलगुरु को शिकायत की गई, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ。 छात्रों ने सांस्कृतिक गतिविधियों को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि विश्वविद्यालय में अपने विद्यार्थियों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं होते, जबकि दूसरे विश्वविद्यालयों के कार्यक्रमों के लिए यहां का ऑडिटोरियम किराए पर दिया जा रहा है。 धरने पर बैठे छात्रों ने कुलगुरु से विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार, समय पर परीक्षा परिणाम जारी करने, छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और बाहरी लोगों के प्रवेश पर नियंत्रण लगाने की मांग की। छात्रों ने चेतावनी दी कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, उनका धरना जारी रहेगा। इस दौरान छात्रों ने कुलगुरु को ज्ञापन भी सौंपा।
0
0
Report
Advertisement

शामली में दर्दनाक हादसा: गैस सिलेंडर फटने से मकान में लगी आग, मां और दो बेटियों की मौत

Amit TararAmit TararFollow19m ago
Silawar, Uttar Pradesh:शामली.... रिपोर्ट:-अमित तरार (उत्तर प्रदेश) शामली जिले के बाबरी थाना क्षेत्र के गांव कैड़ी में बुधवार देर रात एक मकान में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आकर एक महिला और उसकी दो मासूम बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आग के दौरान घर में रखा गैस सिलेंडर भी धमाके के साथ फट गया। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, गांव कैड़ी निवासी साजिद के मकान में बुधवार रात करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। मकान के एक हिस्से में साजिद की 32 वर्षीय पत्नी साईदा अपनी 13 वर्षीय बेटी अदन और 11 वर्षीय बेटी माहिरा के साथ सो रही थीं। आग इतनी तेजी से फैली कि तीनों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका और वे आग की चपेट में आ गईं। आग लगने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। इसी दौरान मकान में रखा गैस सिलेंडर भी जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे आग और भड़क उठी। हालांकि, मकान के दूसरे हिस्से में सो रहे साजिद और उनके दो अन्य बच्चों को ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना पर डायल 112 की टीम और बाबरी थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद मकान के अंदर का दृश्य बेहद भयावह था। मां और दोनों बेटियों की मौत हो चुकी थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हादसे में तीन जिंदगियां खत्म होने के बाद परिवार में कोहराम मचा है, वहीं गांव कैड़ी में शोक की लहर है। बाईट..मोहम्मद साजिद (मृतकों का परिजन)
0
0
Report

गुरुग्राम सेक्टर-7 में पिज्जा शॉप मालिक पर जानलेवा हमला, आरोपी फरार

Gurugram, Haryana:गुरुग्राम में पिज्जा शॉप के मालिक ललित पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है... सेक्टर-7 इलाके में मंगलवार देर रात करीब 10 बजे अज्ञात शख्स ने पिज्जा शॉप संचालक ललित पर अचानक हमला कर दिया... वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया... मामले में न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है... गुरुग्राम के सेक्टर-7 में मंगलवार देर रात उस वक्त वारदात हुई, जब पिज्जा शॉप के मालिक ललित पर एक अज्ञात शख्स ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया... रात करीब 10 बजे हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया... हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया... मामले की सूचना मिलने के बाद न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है... फिलहाल आरोपी की पहचान और हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है... पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा...
0
0
Report
Advertisement

सासाराम के न्यू स्टेडियम में उद्घाटन, 300 से ज्यादा खिलाड़ी तीन दिनों तक मुकाबलों में होंगे

Sasaram, Bihar:सासाराम के न्यू स्टेडियम फजलगंज में जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने इस खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। बता दे कि आज से शुरू हुआ ये प्रतियोगिता तीन दिनों तक चलेगी। जिसमें बिहार के अलग-अलग जिलों से 300 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीएम ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए लगातार योजना ला रही है। यहां पहुंचने वाले तमाम खिलाड़ी को किसी तरह की समस्या न हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है। डीएम ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता दोनों को सम्मानित किया जाएगा।
0
0
Report

जयपुर डिस्कॉम के बासखो फीडर में लोड शिफ्टिंग घोटाला: 12 पोल, 1 किमी लाइन

Jaipur, Rajasthan:नोट - PTC - ofc se भेज दी हैं जयपुर बिजली विभाग में लोड शिफ्टिंग के कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार का ताज़ा मामला सामने आया है। बांसखो सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता बांसखो के कार्यक्षेत्र में आने वाले मालियाला गांव में लोड शिफ्टिंग के नाम पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं मामला हैं। करीब करीब 5 लाख रुपए अधिक में होने वाला कार्य पर 12 बिजली के खंभे लगभग एक किलोमीटर लंबी लाइन का काम कराया गया, लेकिन विभागीय दस्तावेजों में इसका एस्टीमेट महज 61,876.56 रुपए का बनाया गया। जयपुर डिस्कॉम के बासखो फीडर का यह पूरा मामला है जिसमें सहायक अभियंता ने अपने साठगांठ के साथ डिस्कॉम को लाखों रुपए का नुकसान पहुंचाया है,,, मामले में सबसे बड़ा सवाल एस्टीमेट और मौके पर हुए कार्य के बीच भारी अंतर को लेकर खड़ा हो रहा है। जानकारी के अनुसार, विभागीय रिकॉर्ड में लोड शिफ्टिंग के लिए केवल तीन खंभे और 200 मीटर लंबी विद्युत लाइन दर्शाई गई है, जबकि वास्तविकता में मौके पर 12 खंभे लगाए गए और करीब एक किलोमीटर लंबी लाइन बिछाई गई। बांसखो में लोड शिफ्टिंग के नाम पर भारी भ्रष्टाचार, Maliyala गांव में बिजली विभाग के काम में भारी वित्तीय अनियमितता, मौके पर 12 पोल्स से 1 किलोमीटर से अधिक लंबी लाइन बिछाई, मौके पर 10 लख रुपए से अधिक का कार्य विभाग में जमा हुए महज 61 हजार। अख़िर कैसे किया अभियंताओं ने इतना बड़ा झोल। विभागीय एस्टीमेट में सिर्फ 3 खंभे और 200 मीटर लाइन दर्शाई, रिकॉर्ड में एस्टीमेट की राशि महज 61,876 रुपए। सहायक और कनिष्ठ अभियंता की भूमिका पर उठे सवाल, बड़ा सवाल अधिशासी अभियंता व अधीक्षण अभियंता की छुट्टी कर रही सवाल खड़े। ऐसेमें सवाल उठता है कि इस कार्य की फीजिबिलिटी देखी जाए तो करीब 10 लाख रुपए में होने वाला कार्य हैं,, तो विभागीय रिकॉर्ड में इतनी कम राशि का एस्टीमेट क्यों बनाया गया? शेष राशि का हिसाब कहां है और वास्तविक कार्य के अनुरूप विभागीय रिकॉर्ड तैयार क्यों नहीं किया गया? इस पूरे मामले में सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता की भूमिका भी जांच के दायरे में आने की जरूरत है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो इससे विभाग को राजस्व का नुकसान होने के साथ ही सरकारी कार्यप्रणाली की पारदर्शिता पर भी गंभीर सवाल खड़े होंगे। हैरानी की बात यह है कि इतने बड़े अंतर के बावजूद उच्च अधिकारियों की ओर से अब तक प्रभावी जांच नहीं किए जाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि बिजली विभाग के उच्च अधिकारी मामले का संज्ञान लेकर मौके पर हुए कार्य, उपभोक्ता से ली गई राशि और विभागीय एस्टीमेट की निष्पक्ष जांच करवाते हैं या नहीं।
0
0
Report

खाटूश्यामजी जन्मोत्सव: लाखों भक्तों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने मजबूत इंतजाम

Jaipur, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के जन्मोत्सव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी को लेकर उपखंड अधिकारी अमृता खंडेलवाल की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार कुमावत, डिप्टी श्रेष्ठ दीक्षित एवं थानाधिकारी पवन दुलड़ सहित उपखंड स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में उपखंड अधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को जन्मोत्सव से संबंधित व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए। 20 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी पर बाबा श्याम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान लाखों श्रद्धालुओं के खाटूधाम पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में श्याम तोरण द्वार, दो पार्किंग स्थलों सहित बाबा पार्किंग में पांच दमकल तैनात रखने की व्यवस्था तय की गई। वहीं नगर पालिका को कस्बे में अस्थाई अतिक्रमण हटाने एवं रास्तों को सुगम बनाने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, अग्निशमन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर आपसी समन्वय से कार्य करने पर जोर दिया। जन्मोत्सव पर इस बार भी फाल्गुनी वार्षिक लक्खी मेले की तर्ज पर व्यवस्थाएं की जाएंगी, ताकि बाबा श्याम के दर्शन के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित दर्शन हो सकें।
0
0
Report
Advertisement

देवघर के 108 एंबुलेंस चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से मरीजों को भारी परेशानियाँ

Deoghar, Jharkhand:देवघर में 108 एंबुलेंस चालकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल से गर्भवती महिला एक्सीडेंट सहित अन्य बीमारी से जूझने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताली कर्मी ड्राइवर ने बताया कि देवघर जिले में कुल 20,108 एम्बुलेंस मौजूद हैं जो हर आपात स्थिति में लोगों की मदद के लिए पहुंचती हैं, लेकिन कंपनी के द्वारा इन सभी चालकों को चार महीने से वेतन नहीं दिया गया है। इसके अलावा कई और योजना का लाभ इन्हें नहीं मिल पाता है। इनकी मांगे हैं कि चालक और मरीज का बीमा गाड़ी में होना चाहिए। वहीं गाड़ी भी काफी जर्जर स्थिति में है, इसलिए एंबुलेंस चलाने में काफी परेशानी होती है। वही कंपनी के द्वारा वेतन दिया जाता है आधा या उससे अधिक वेतन एक बार मिलता है, फिर दूसरे जिले को वेतन देता है, जिससे घर चलना भी मुश्किल हो गया है। यह हड़ताल अनिश्चित कालीन है जब तक उनकी सभी मांगों को पूर्ण किया जाए।
0
0
Report
0
0
Report

पुलिस ने पलसूद में 9 पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-पलसूद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर 9 पेटी अवैध शराब बरामद कर एक इक्को कार सहित आरोपी को किया गिरफ्तार. नगर में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा अवैध शराब को लेकर कार्रवाई की गई है पुलिस के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने एक वाहन की तलाशी ली जिसमें से 9 पेटी अवैध शराब भरी हुई थी पुलिस ने मौके से शराब सहित वाहन को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की है. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा शराब के परिवहन से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top