222002
जौनपुर में कोचिंग संस्थानों और जिम की सुरक्षा चेकिंग, नोटिस के बाद होंगे बंद
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में सिटी मजिस्ट्रेट और क्षेत्राधिकारी नगर ने शिकायत के बाद कोचिंग संस्थानों, जिम, लाइब्रेरी और कंप्यूटर क्लासेस की सुरक्षा चेकिंग की। इन संस्थानों को नोटिस देने के बाद बंद कर दिया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट ने भारी पुलिस बल के साथ निरीक्षण किया जिससे अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
महिला वायरल: एसी धोती दिखीं
Noida, Uttar Pradesh:WOMAN VIRAL WASHING AC0
0
Report
स्कूटी पर छह सवार, लड़की के साथ लटकने पर ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:ट्रैफिक नियम नहीं मानता चाहे कुछ भी हो एक स्कूटी पर 6 सवार है मगर हौसला बरकरार है लड़की को साइड में लटकाया है मगर जज़्बात पूरे हैं अगर लड़की गिर गई और गंभीर चोट लग जाए तो जिम्मेदार कौन होगा पुलिस या माता पिता यह नई जनरेशन जिसे तूफानी जनरेशन का तमगा प्राप्त है0
0
Report
छतरपुर में सचिव अमर सिंह का निलंबन, मृत्यु प्रमाणपत्र से धांधली की जांच
Chhatarpur, Madhya Pradesh:खबर का असर छतरपुर। खबर का असर गौरिहार विकासखंड क्षेत्र चंद्रपुरा सचिव निलंबित जीवित लोगों का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करके शासन की योजनाओं से किया गया था वंचित जी मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ ने प्रमुखता से दिखाई खबर जांच के बाद हुई बड़ी कार्रवाई जिला सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने सचिव अमर सिंह को किया निलंबित0
0
Report
Advertisement
तमिलनाडु के ऑटो चालक ने गर्मी से बचने के लिए ऑटो पर नारियल के पत्ते लगाए
Noida, Uttar Pradesh:In Tamil Nadu, a clever auto driver has tied coconut leaves all over his auto to beat the scorching summer heat.0
0
Report
AAP सांसदों के BJP में विलय पर केशव मौर्य का बयान
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: AAP के 2/3 राज्यसभा सांसदों के BJP में विलय पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "हम इन सभी सांसदों का स्वागत करते हैं। AAP एक आंदोलन से पैदा हुई थी, और AAP के खत्म होने का समय आ गया है."0
0
Report
जल स्लाइड के खतरे: जान जोखिम में डालने वाला डरावना वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:water slide you risk your life on is way too scary.0
0
Report
Advertisement
पंकज चौधरी: अखिलेश के समय किसान बदहाल, अब भाजपा सरकार सुविधाएं दे रही
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा, "अखिलेश यादव के समय किसानों की क्या हालत थी और अब सरकार किसानों को क्या सुविधाएं दे रही है, भाजपा अच्छी तरह जानती है... आज पूरा देश उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था का पालन करना चाहता है..."0
0
Report
जिपलाइन पर अनोखा नजारा: देखने वालों की भीड़ उमड़ी
Noida, Uttar Pradesh:जिपलाइन पर अनोखा नजारा0
0
Report
झांसी में थार की टक्कर से डिप्टी रजिस्ट्रार की मौत, कांस्टेबल हिरासत में
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के रिटायर्ड डिप्टी रजिस्ट्रार की स्कूटी को टक्कर मारने और घटना में डिप्टी रजिस्ट्रार की मौत मामले में झांसी पुलिस ने कार्रवाई की है। थार चला रहे घटना के मुख्य आरोपी पुलिस कांस्टेबल को हिरासत में लिया गया है। थार में सवार अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। झांसी के एसएसपी मूर्ति ने बताया कि आज सूचना मिली थी कि थाना नवाबाद के चौकी विश्वविद्यालय क्षेत्र में एक थार गाड़ी ने स्कूटी को टक्कर मार दी है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घटना में जख्मी हुए पूर्व रजिस्ट्रार मनीराम वर्मा को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। वहां उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद थार और स्कूटी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। जांच में पता चला कि थार को कांस्टेबल रजत चला रहा था। रजत को हिरासत में ले लिया गया है। सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। कांस्टेबल को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।0
0
Report
Advertisement
खेड़ा कला गांव के अवैध गोदाम में भीषण आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप
Delhi, Delhi:बाहरी उत्तरी जिले के खेड़ा कला गांव में खेती की जमीन पर बने अवैध गोदाम में पेपर का काम किया जा रहा था जिसमें आज भीषण आग लग गई0
0
Report
बैंक में फर्जी चेक लगाकर पैसे निकालने का मामला, CCTV में दो संदिग्ध
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र जिले में बैंक के अंदर ही ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां लेडी उपभोक्ता के फर्जी साइन करके अकाउंट से पैसे निकाल लिए। घटना के बाद बैंक की सुरक्षा और चेक वेरिफिकेशन सिस्टम पर सवाल खड़े हो गए। बैंक में हुई घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। धूलगढ़ गांव की रहने वाली नैसी देवी के मुताबिक, उसका पिहोवा के सरकारी बैंक की शाखा में अकाउंट है। 17 अप्रैल को उसे पैसे की जरूरत आ गई। इसलिए उसने गांव से अपनी बैंक शाखा में आकर 22 हजार रुपए अपने अकाउंट से निकाल लिए। पैसे लेकर वह अपने घर लौट आई। अगले दिन उसके अकाउंट से 18 हजार रुपए कैश हो गए, जबकि उसने कोई रकम कैश नहीं करवाई। इसका मैसज उसके मोबाइल पर आया, जिसे देखकर वह तुरंत अपने पति टेक चंद को साथ अपनी बैंक शाखा पहुंची। यहां जांच करने पर पता चला कि उसके अकाउंट से चेक जरिए कैश लिया गया है। पासबुक से गिरा चेक उसने तुरंत अपनी पासबुक के अंदर रखे चेक को देखा। उसका चेक पासबुक में नहीं था, जबकि उसने चेक किसी और को दिया ही नहीं था। किसी ने उसकी पासबुक से चेक चुरा लिया या फिर गिर चेक कहीं बैंक में गिर गया। आरोपी ने उसके चेक पर फर्जी साइन करके पैसे कैश करवाए। पुलिस कर रही मामले की जांच उधर, सिटी थाना पिहोवा के कार्यरत जांच अधिकारी SI महेश कुमार ने बताया कि पुलिस को महिला नैसी देवी की ओर से शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बैंक की सीसीटीवी फुटेज में 2 युवक दिख रहे हैं। पुलिस उनकी पहचान में जुटी है।0
0
Report
गोरखपुर में विदेश भिजवाने के नाम पर 69 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में विदेश भेजने के नाम पर 69 लाख की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दर्जनों युवकों से विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और करीब 69 लाख रुपये वसूले, जिसमें 29 लाख रुपये ऑनलाइन और 40 लाख रुपये नकद शामिल हैं। उसने फर्जी वीजा तक बनवाकर युवकों को दिल्ली बुलाया। पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। मामले में थाना एम्स में दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने जाँच तेज कर आरोपी को धर दबोचा। स्थानीय पुलिस ने कहा है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी चल रही है। पुलिस से जुड़े दलों का कहना है कि बेरोजगारी का फायदा उठाकर ऐसे ठग युवाओं के सपनों से खिलवाड़ करते रहेंगे।0
0
Report
Advertisement
झांसी में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश; 3 अभियुक्त गिरफ्तार, करोड़ों की रकम बरामद
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी प्रेमनगर थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा गिरोह का खुलासा किया, नगरा हाट क्षेत्र में दबिश देकर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्त ऑनलाइन सट्टा वेबसाइट admin.1xbets247.com के माध्यम से नेटवर्क संचालित कर रहे थे। ऑनलाइन सट्टा साइट पर कुल 2,07,527 रुपये के क्वाइंस संचालित हो रहे थे, और विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से सट्टा के रूपयों का लेन-देन किया जा रहा था। जांच में 25,51,492 रुपये का ट्रांजैक्शन पाया गया, इसलिए बैंक अकाउंट्स को भी फ्रीज कराया गया है। पुलिस की गिरफ्त में आये आरोपी हरेन्द्र सिंह परिहार, दिलीप सिंह और नीरज निरजंन वेबसाइट के जरिए आईपीएल मैच में सट्टा लगवा रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई करके उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं पिछले दो हफ्ते में सट्टा खिलाने वाले 27 लोगों को अरेस्ट कर पुलिस जेल भेज चुकी है। जिसमें 16 करोड़ 30 लाख 99 हजार 626 मूल्य के क्वाइंस को भी बरामद किया गया है इसके अलावा 3 लाख 81 हजार 110 रुपया कैश बरामद किया जा चुका है।0
0
Report
गोंडा: अनामिका सिंह ने योगी से पति गोलीकांड के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी माँगी
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले के परसपुर पंचम से भाजपा जिला पंचायत सदस्य अनामिका सिंह ने अपने पति भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह पर 20 अप्रैल की रात्रि में गोली कांड को लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परेशान होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है। अनामिका सिंह ने मांग की है कि हमला करने वाले दो नामजद अखिलेश प्रताप सिंह उर्फ मुकुंद सिंह, वैभव सिंह उर्फ सोनू सिंह और दो अज्ञात आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज हुआ लेकिन वे घूम रहे हैं, उन पर कार्रवाई नहीं हो रही है; मेरे पति मौत से जंग लड़ रहे हैं और मैं सीएम योगी से मुलाकात करूँगी। अगर फिर भी कार्रवाई नहीं होगी तो मैं अपने बेटे के साथ आत्महत्या कर लूंगी जिसकी जिम्मेदारी गोंडा पुलिस की होगी। अनामिका सिंह ने कहा कि हमारे पति लखनऊ में घायल अवस्था में भर्ती होने के बावजूद 22 अप्रैल को देर शाम मुकदमा दर्ज करवाया गया था। मुकदमा दर्ज होने के आज तीन दिन बीत जाने के बावजूद नामजद और अज्ञात दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। भाजपा जिला पंचायत सदस्य अनामिका सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में जाने के लिए उनसे रात निकली गई थी; घटना के समय वह अपनी छत पर बैठी थीं। अचानक गोली की आवाज़ सुनाई दी। एक लड़का जो गांव का है, कार्यक्रम से लौट रहा था, उसने देखा कि गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ है, लेकिन जब उसने पति को गिरा देखा तो सूचना दी। उसके बाद अस्पताल ले जाया गया और लखनऊ रेफर कर दिया गया; वहां पांच घंटे ऑपरेशन हुआ, अभी भी वह मौत से जंग लड़ रहे हैं; पेट के भीतर एक गोली फंसी है और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।0
0
Report
डबल डेकर निर्माण में सुरक्षा चूक: बाइक सवार घायल, हालत गंभीर
Chapra, Bihar:शहर में चल रहे डबल डेकर निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी एक बार फिर सामने आई है। आज देर शाम एक अज्ञात युवक अपनी बाइक समेत निर्माण स्थल के गड्ढे में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से युवक को गड्ढे से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही निर्माण कार्य में लगी कंपनी ने अपनी क्रेन के जरिए बाइक को बाहर निकाला। घायल युवक को आनन-फानन में सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि डबल डेकर निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग की व्यवस्था है और न ही चेतावनी संकेत लगाए गए हैं, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि निर्माण कंपनी की लापरवाही के कारण किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन इसके बावजूद कंपनी के अधिकारी पूरी तरह उदासीन बने हुए हैं। वहीं प्रशासन की निष्क्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और उन्होंने जल्द से जल्द सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
