icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
222002
Ajeet Kumar SinghAjeet Kumar SinghFollow22 Sept 2024, 06:12 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

वाराणसी में CM योगी के आगमन पर 15 जगहों पर यातायात रोक और डायवर्जन

JPJai Pal5m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री के आगमन पर वाराणसी में यातायात में बदलाव: 15 जगहों पर रोक और डायवर्जन, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी वाराणसी में आज CM योगी, असम के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन, भ्रमण और प्रस्थान के मद्देनजर यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने यातायात रोक और डायवर्जन को लेकर एडवाइजरी जारी की है। यातायात पुलिस की अपील है कि लोग प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और बहुत जरूरी होने पर ही वाहन लेकर निकलें और अतिरिक्त समय लेकर चलें। यातायात एडवाइजरी - क्या-क्या बंद रहेगा 1. सुबह 11 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक हरहुआ ओवरब्रिज के शुरुआती छोर, बाबतपुर की तरफ से आने वाली सभी रोडवेज और निजी बसों को ओवरब्रिज के ऊपर नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें हरहुआ रिंग रोड चौराहा से परमपुर की तरफ मोड़ा जाएगा। 2. सुबह 11 बजे से जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ की तरफ से आने वाली सभी बसों को हरहुआ रिंग रोड अंडरपास चौराहा तक ही आने दिया जाएगा। वहां से इन्हें परमपुर की तरफ मोड़ दिया जाएगा, जो थाना लोहता होते हुए चांदपुर चौराहा तक आएंगी और चांदपुर चौराहे से वापस कर दिया जाएगा। 3. मोहनसराय अंडरपास की तरफ से आने वाले चार पहिया और बड़े वाहनों को सुबह 11 बजे से जगतपुर डिग्री कॉलेज की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें अखरी और रखौना की तरफ मोड़ा जाएगा। 4. चांदपुर चौराहे से जरूरत के अनुसार चार पहिया और बड़े वाहनों को सुबह 11 बजे से जगतपुर डिग्री कॉलेज की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन्हें लोहता, परमपुर की तरफ मोड़ा जाएगा। 5. सुबह 11 बजे से अमरा-अखरी अंडरपास की तरफ से आने वाली सभी बसों को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा, इन्हें डाफी की तरफ मोड़ा जाएगा। 6. जरूरत के अनुसार पुलिस लाइन से चौकाघाट चौराहा, तेलियाबाग तिराहा, मलदहिया से सिगरा तक ऑटो और ई-रिक्शा का आना-जाना बंद रहेगा। 7. जरूरत के अनुसार भिखारीपुर से लहरतारा चौराहा से चांदपुर चौराहा तक ऑटो और ई-रिक्शा का आना-जाना बंद रहेगा। 8. शाम 4 बजे से लकड़ीमंडी, चौकाघाट से लहुराबीर, मैदागिन से विश्वेश्वरगंज तक ऑटो और ई-रिक्शा का आना-जाना बंद रहेगा। 9. मैदागिन चौराहा से गोदौलिया चौराहा के बीच अति विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन और प्रस्थान के समय सभी प्रकार के वाहनों का आना-जाना बंद रहेगा। 10. राजघाट पुल, सूजाबाद की तरफ से शाम 4 बजे से सभी मालवाहक वाहनों का संचालन बंद रहेगा। 11. विश्वेश्वरगंज तिराहा से शाम 4 बजे से चार पहिया वाहनों को मैदागिन की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को गोलगड्डा की तरफ मोड़ा जाएगा। 12. अंबेडकर चौराहा, जेपी मेहता तिराहा, सर्किट हाउस, भोजूबीर, यूपी कॉलेज, गिलट बाजार तिराहा तक ऑटो और ई-रिक्शा का आना-जाना बंद रहेगा। 13. सिगरा चौराहा और रथयात्रा चौराहा से साजन तिराहा की तरफ आने वाले सभी वाहनों को अति विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन और प्रस्थान के समय आकाशवाणी तिराहा की तरफ मोड़ा जाएगा, जो महमूरगंज तिराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। 14. मंडुवाडीह चौराहा से महमूरगंज की तरफ आने वाले सभी वाहनों को अति विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन और प्रस्थान के समय ककरमत्ता की तरफ मोड़ा जाएगा, जो भिखारीपुर तिराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। 15. आकाशवाणी तिराहा से सिगरा चौराहा की तरफ आने वाले सभी वाहनों को अति विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन और प्रस्थान के समय रथयात्रा चौराहा की तरफ मोड़ा जाएगा।
0
0
Report

खाटूधाम में श्रीमद्भागवत कथा से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

Sikar, Rajasthan:हेडलाइन - खाटूधाम में श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ कपिल मुनि, ध्रुव चरित्र एवं वराह अवतार की कथा का हुआ भावपूर्ण वर्णन, एंकर सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूधाम में अनोखी धर्मशाला के पास आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के तीसरे दिन वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक मोहन श्याम दीक्षित महाराज ने कपिल मुनि, ध्रुव चरित्र एवं भगवान के वराह अवतार की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया।कथावाचक ने धार्मिक प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान की भक्ति, धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा के दौरान भजनों एवं धार्मिक प्रसंगों को सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। बड़ी संख्या में बाबा श्याम के श्रद्धालु भी कथा पंडाल में पहुंचे और भागवत कथा का रसपान किया। आयोजन मुख्य यजमान एवं गोपीनाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष राधेश्याम व्यास के सानिध्य में हो रहा है। इस दौरान राधेश्याम व्यास, विनय पाराशर जीण माताजी पुजारी, गोपाल व्यास, मुरारी व्यास, केशव व्यास सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

जमुई में मंत्री-विधायक की तकरार: अफसरशाही और अवैध खनन पर सवाल तेज

Jamui, Bihar:जमुई बिहार में सम्राट चौधरी सरकार के कार्यकाल में अब अफसरशाही को लेकर सवाल सिर्फ विपक्ष की ओर से नहीं, बल्कि एनडीए के ही जनप्रतिनिधियों की जुबान से भी सामने आने लगे हैं। लिहाजा, सत्ता पक्ष के नेताओं के इन बयानों ने प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर बहस तेज कर दी है। दरअसल, जमुई सदर अस्पताल में चार-पांच घंटे के अंतराल पर दो प्रसूताओं की मौत के बाद मामला तूल पकड़ गया था। इसके बाद जमुई की विधायक सह मंत्री श्रेयसी सिंह सदर अस्पताल पहुंचीं और अस्पताल की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने पूरे मामले में लापरवाही की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी उठाई। अब दूसरी तस्वीर सिकंदरा में देखने को मिली। एनडीए गठबंधन की हम पार्टी के विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी ने ईंट निर्माता संघ के कार्यक्रम में खनन विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी के सामने ही अवैध और अत्यधिक बालू खनन का मुद्दा उठाया। विधायक ने सिर्फ खनन से नदी के स्तर में आ रहे बदलाव और किसानों की सिंचाई की समस्या की बात नहीं कही, बल्कि अवैध खनन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं होने को लेकर भी सवाल खड़े किए। यानी एक तरफ एनडीए की मंत्री श्रेयसी सिंह अपने ही सरकार के स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर सवाल उठा रही हैं, तो दूसरी तरफ एनडीए के ही विधायक प्रफुल्ल मांझी खनन विभाग के मंत्री के सामने अवैध खनन और कार्रवाई को लेकर सवाल खड़ा कर रहे हैं। सवाल अब विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष के भीतर से बहरहाल, इन दोनों घटनाओं को एक साथ देखें तो सवाल सिर्फ स्वास्थ्य या खनन विभाग का नहीं रह जाता। सवाल यह भी है कि अगर सरकार के अपने ही मंत्री और विधायक को विभागीय व्यवस्था और कार्रवाई को लेकर सार्वजनिक मंच पर सवाल उठाना पड़ रहा है, तो फिर जिले में अफसरशाही और अधिकारियों की जवाबदेही किस स्तर पर है? हालांकि,इतना जरूर है कि एनडीए के ही जनप्रतिनिधियों की सार्वजनिक आपत्तियों ने सरकार के सामने अधिकारियों की कार्यशैली और विभागीय निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि सरकार इन सवालों को सिर्फ मंच से उठी आवाज मानती है या संबंधित विभागों के अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए धरातल पर कार्रवाई भी करती है। खान विभाग के मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने मामले को ज्यादा तुल ना देते हुए कहा कि कोई लिखित अगर मुझे आवेदन प्राप्त होती है तो उसके अनुसार विभागीय कार्रवाई की होगी; अवसर शामिल होंगे उनके खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा। मेरे विभाग में लगभग 36 परसेंट अधिक कमाई किया है तो ऐसे में अगर विभाग लापरवाह होती है 10-15 परसेंट को पढ़ना आम बात है, लेकिन कितना पर्सेंट की बढ़ोतरी नहीं होती। इस मामले को लेकर विधायक ने सवाल खड़ा किया उसकी जांच करने की बात चंद्रवंशी के द्वारा कही गई। ईट भट्ठा निर्माता संघ के द्वारा कार्यक्रम जमुई जिले के सिकंदरा में किया गया था जिसे लेकर खनन विभाग के मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी यहां पर पहुंचे थे।
0
0
Report

मसौढ़ी-पुनपुन में दशहरा: रात 10 बजे तक लाउडस्पीकर, डीजे पर रोक

Masaurhi, Bihar:दशहरा पर्व में रात दस बजे के बाद नहीं बजेंगे लाउडस्पीकर। डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध। जिला प्रशासन के निर्देश। मसौढ़ी।दशहरा पर्व को लेकर मसौढ़ी और पुनपुन में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक थाना परिसर में आयोजित थी। जिसमें उपस्थित जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों को जिला प्रशासन के निर्देश बताए गए। जिसमें पर्व को प्रेम और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। कहा गया कि हुड़दंग और हंगामा करने वालो के विरुद्ध पुलिस सख्ती से निपटेगी। सोसल मीडिया में या किसी अन्य तरीक़े से धार्मिक भावना भड़काने वाले कथन या पोस्ट पर एक्शन लिया जाएगा। इसके साथ ही पूजा समिति को पूर्व से लाइसेंस लेना, विसर्जन रूट बताना, पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए भी सख्त निर्देश दिए गए। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी पूर्व सूचना उपलब्ध कराने की बात कही गई। बैठक में सख्त निर्देश देते हुए यह भी बताया गया कि पर्व में डीजे बजाने को प्रतिबंधित किया गया है। साथ ही लाउडस्पीकर की समय सीमा रात दस बजे तक ही निर्धारित की गई है। यानि रात दस बजे के बाद लाउडस्पीकर का प्रयोग भी वर्जित रहेगा। अनदेखी करने पर कानूनी कारवाई की जाएगी।
0
0
Report

खाटूश्यामजी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक्सपायरी सामग्री नष्ट की

Sikar, Rajasthan:जिला-सीकर लोकेशन-खाटूश्यामजी(सीकर) खाटूश्यामजी कस्बे में खाटूधाम में राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘सही खान-पान, स्वस्थ राजस्थान’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न दुकानों, होटलों और ढाबों का औचक निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूल सिंह बाजिया और सुरेश शर्मा के नेतृत्व में टीम ने विशेष रूप से स्कूल-कॉलेजों के आसपास खाद्य पदार्थ बेचने वाले प्रतिष्ठानों की जांच की। जांच के दौरान टीम को कई स्थानों पर एक्सपायरी एवं अमानक खाद्य सामग्री मिली जिसे मौके पर ही जब्त कर सुरक्षित तरीके से नष्ट करवाया गया। अभियान 3 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक प्रदेशभर में चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य शिक्षण संस्थानों के आसपास बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना तथा मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाना है। अधिकारियों ने खाद्य कारोबारियों को खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और एक्सपायरी डेट का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। बाइट- फूल सिंह बाजिया, खाद्य सुरक्षा अधिकारी
0
0
Report
Advertisement

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन पर दो भैंसें प्लेटफॉर्म 1 पर घूमती वायरल

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपालभोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का वीडियो देश में वायरल प्लेटफॉर्म पर दो भैंसों के घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो में भैंसें यात्रियों के बीच से गुजरते हुए ट्रेन के पास तक पहुंचती दिख रही हैं 450 करोड़ रुपए से विकसित भोपाल के वर्ल्ड क्लास रानी कमलापति स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर दो भैंसें घूमती नजर आईं इसमें दोनों भैंसें प्लेटफॉर्म पर घूमती दिख रही हैं, जबकि आसपास यात्री और रेलवे स्टाफ मौजूद हैं वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दो भैंसें प्लेटफॉर्म पर आराम से टहल रही हैं और यात्रियों के बीच से होते हुए ट्रेन के पास तक पहुंच गईं. ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर भैंसें प्लेटफॉर्म तक कैसे पहुंचीं घटना के बाद स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था और आवारा पशुओं की एंट्री को लेकर सवाल उठ रहे हैं
0
0
Report

काशी में Abe Memorial Corridor लोकार्पण, यूपी-जापान मिलकर ₹90,000 करोड़ के MoU

Noida, Uttar Pradesh:Yogi Adityanath @myogiadityanath · 8m भारत-जापान मैत्री विश्वास की विरासत, विकास की साझेदारी और दो प्राचीन संस्कृतियों की आत्मीयता का जीवंत सेतु है, जिसे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी और जापान के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत शिंजो आबे जी ने नई ऊंचाइयां प्रदान कीं। इसी आत्मीय मैत्री और शिंजो आबे जी की स्मृतियों को समर्पित 'Abe Memorial Corridor' के लोकार्पण अवसर पर आज काशी स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करूंगा। आज यही आत्मीयता आर्थिक साझेदारी की नई शक्ति भी बन रही है। उत्तर प्रदेश जापानी कंपनियों के साथ लगभग ₹90,000 करोड़ के MoU कर चुका है। काशी से क्योटो तक, आस्था से अर्थव्यवस्था तक, यह मैत्री अब साझी समृद्धि की नई राह बना रही है।
0
0
Report

दिल्ली IG स्टेडियम कार्यक्रम के कारण 07.10.2026 को प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस की ओर से बुधवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। पुलिस का कहना है कि सुबह 5 से दोपहर 1 बजे तक दिल्ली की प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रतिबंधित और डायवर्ट रहेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोक सेवा में 25 साल पूरे होने पर बुधवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में भाजपा का 'सेवा ज्योति' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कारण बुधवार को सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक दिल्ली की कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावत रहेगा। इन रास्तों पर गाड़ियों की आवाजाही नियंत्रित रहेगी या डायवर्जन लागू रहेगा। दिल्ली पुलिस ने इसको लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को समय से पहले यात्रा शुरू करने की सलाह दी है। 07.10.2026 को सुबह 05:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम कॉम्प्लेक्स स्थित KD जाधव इंडोर स्टेडियम में होने वाले एक तय कार्यक्रम के सिलसिले में, इस इलाके में बड़ी संख्या में लोगों और गाड़ियों के आने की उम्मीद है। ट्रैफ़िक डायवर्ज़न/रेगुलेशन: ट्रैफ़िक की स्थिति और ऑपरेशनल ज़रूरतों के आधार पर, BSZ मार्ग, JLN मार्ग, महात्मा गांधी मार्ग (रिंग रोड), IP मार्ग और विकास मार्ग पर सुबह 05:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक ट्रैफ़िक को रेगुलेट/डायवर्ट किया जाएगा। ऑपरेशनल ज़रूरतों के अनुसार, सुबह 06:00 बजे के बाद से सेक्रेटेरिएट रोड और वेलोड्रोम रोड पर किसी भी ट्रैफ़िक की अनुमति नहीं होगी। महात्मा गांधी मार्ग (रिंग रोड) के दोनों कैरिजवे पर शांति वन क्रॉसिंग, राजघाट और भैरों मार्ग। गीता कॉलोनी फ्लाईओवर - आईपी फ्लाइओवर - सलीमगढ़ बाईपास के नीचे, दोनों कैरिजवे पर। W-पॉइंट - दिल्ली गेट, दोनों कैरिजवे पर। बहादुर शाह ज़फ़र मार्ग (BSZ मार्ग)। JLN मार्ग पर दिल्ली गेट - राजघाट, दोनों कैरिजवे। राजघाट - किसान घाट/पावर हाउस रोड। IP मार्ग और विकास मार्ग से होते हुए ITO - यमुना ब्रिज, दोनों कैरिजवे। इन रास्तों से बचें: यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे 07.10.2026 को सुबह 05:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे के बीच, जहाँ तक संभव हो, इन रास्तों पर जाने से बचें: बहादुर शाह ज़फ़र मार्ग IP मार्ग विकास मार्ग JLN मार्ग महात्मा गांधी मार्ग (रिंग रोड) सलीमगढ़ बाईपास
0
0
Report
Advertisement

दमोह में कांग्रेस का आक्रोश: पुतला जलाकर विरोध वाटर कैनन के बीच गिरफ्तारी पर हंगामा

Damoh, Madhya Pradesh:दिल्ली की घटना पर दमोह में आक्रोश, कांग्रेसियों ने देर रात तक दिया धरना, पुतला जलाया, पुलिस ने चलाई वाटर कैनन.. राहुल गांधी की गिरफ्तारी को लेकर दमोह में भी कांग्रेसियों ने अपना आक्रोश जाहिर किया और रात के समय अम्बेडकर प्रतिमा के सामने कांग्रेसियों ने धरना दिया। बडी संख्या में जमा हुए कांग्रेसियों ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। इस دوران कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतले जलाने की कोशिश की तो पुलिस से उनकी झड़प हुई और जैसे ही पुतला जलाया गया पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर भीड़ को अलग किया। कांग्रेस नेताओं ने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी की गिरफ्तारी को लोकतंत्र की हत्या करार दिया।
0
0
Report

Bahraichडिग्री-रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं मिलने पर छात्रों का प्रदर्शनः बहराइच में कलेक्ट्रेट पर धरना

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में मंगलवार दोपहर छात्र-छात्राओं ने नंदा इंस्टीट्यूट के खिलाफ कलेक्ट्रेट के धरनास्थल पर प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि इंस्टीट्यूट उन्हें डिग्री और रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं दे रहा है। उन्होंने इंस्टीट्यूट को सीज करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं होने का आरोप छात्रों ने बताया कि इंस्टीट्यूट की समस्याओं को लेकर वे कई बार शिकायत कर चुके हैं। उनका आरोप है कि इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस से शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं होने पर छात्र धरने पर बैठ गए।छात्रों का कहना है कि पढ़ाई पूरी करने के बाद भी उन्हें जरूरी दस्तावेज नहीं मिल रहे हैं। इससे आगे की पढ़ाई और रोजगार से जुड़ी प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। छात्रों ने कहा कि उनका भविष्य खराब हो रहा है। समस्या हल होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी प्रदर्शन के दौरान छात्रों की पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हुई। छात्रों ने कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, धरना जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कराने, इंस्टीट्यूट पर कार्रवाई करने और जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग की।
0
0
Report

मेरठ: बेगमपुल के होटल लिब्रा में सैन्यकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, टॉयलेट में मिला हवलदार

MANISH PARASHARMANISH PARASHARFollow31m ago
Meerut, Uttar Pradesh:Manish Parashar Meerut 9457843475 मेरठ बेगमपुल स्थित होटल लिब्रा में मंगलवार शाम एक सैन्यकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अंबाला (हरियाणा) निवासी 36 वर्षीय पलविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो भारतीय सेना की रुड़की यूनिट में हवलदार के पद पर तैनात थे। पलविंदर का शव होटल के बाथरूम में फर्श पर पड़ा मिला। ​मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे हवलदार पलविंदर सिंह अपने दो साथी सैन्यकर्मियों—नायब सौरभ और यशवीर सिंह—के साथ बेगमपुल स्थित होटल लिब्रा में चाय पीने के लिए रुके थे। तीनों ने पहली मंजिल पर बैठकर टेबल ली। इसी बीच पलविंदर टॉयलेट चले गए। जब 15 मिनट तक वह बाहर नहीं आए, तो उनके साथियों ने जाकर दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज न आने और दरवाजा न खुलने पर साथियों ने शोर मचाया, जिससे होटल स्टाफ एकत्र हो गया। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया, तो पलविंदर अंदर फर्श पर अचेत पड़े मिले। साथियों ने पुलिस को बताया कि पलविंदर को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते 30 सितंबर को मेरठ कैंट स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार शाम ही उन्हें छुट्टी मिली थी और वे रुड़की वापस लौट रहे थे। ​सूचना मिलते ही सदर बाजार थाना पुलिस और चौकी इंचार्ज सचिन कुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद मिलिट्री पुलिस को भी तुरंत सूचित किया गया। ​ सदर बाजार थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि प्राथमिक जांच में मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट प्रतीत हो रही है। मिलिट्री पुलिस और सदर बाजार थाना पुलिस की संयुक्त मौजूदगी में शव के पंचनामे की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। परिजन को सूचित कर दिया गया है। सैन्यकर्मी ऑन-ड्यूटी अस्पताल में भर्ती थे, इसलिए आगे की सभी वैधानिक व सैन्य प्रक्रियाएं सेना द्वारा पूरी की जा रही हैं। मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।" ​सैन्य पुलिस ने शव को अपने संरक्षण में ले लिया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को मोर्चरी भिजवाया गया है, जहाँ से पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर को परिजनों और सैन्य अधिकारियों को सौंपा जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

बिजनौर के कलयुगी पिता-बेटी ने मिलकर दुकानों के गल्ले साफ किए

Moradabad, Uttar Pradesh:एक ऐसा कलयुगी पिता जिसने अपनी ही जवान बेटी को चोर बना दिया। पिता अपनी बेटी को बाइक पर बैठाकर निकल पड़ते दुकानों की रैकी करने और फिर दुकानों का गल्ला साफ कर के निकल पड़ते अगली दुकान पर चोरी करने। बेटी पिता का यह चोर गैंग बिजनौर ही नहीं बल्कि मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर जैसे जनपदों में दर्जनभर से ज्यादा दुकानों से चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। तेज तर्रार बिजनौर के एसपी ने चोर पिता बेटी को समाज के सामने बेनकाब किया है। यूपी के बिजनौर से एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक कलयुगी पिता ने अपनी जवान हसीन बेटी को अच्छे संस्कार देने के बजाय हाई प्रोफाइल चोर बना दिया। पुलिस के हत्थे चढ़े ये योगेंद्र और उसकी खूबसूरत बेटी लक्ष्मी जनपद सहारनपुर के गांव मुनारसा के रहने वाले हैं। पिता बेटी पिछले कई सालों से दुकानों से चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं लेकिन कभी पकड़े नहीं गए। जरा इनकी चोरी करने का अंदाज भी सुन लीजिए: योगेंद्र और इसकी खूबसूरत बेटी लक्ष्मी बाइक पर सवार होने से पहले चेहरे पर मास्क लगाती थीं और पिता हेलमेट पहनता था ताकि पहचान न हो सके। भोले भाले दुकानदारों को लक्ष्मी अपनी हसीन अदाओं के जरिए बातों में लगाती थीं और पिता आसानी से दुकान का गल्ला साफ कर देता था और फिर बाइक पर सवार होकर बड़ी आसानी से रफूचक्कर हो जाया करते थे। लेकिन बिजनौर पुलिस के जाल में पिता बेटी दोनों फंस गए। पिता बेटी ने बिजनौर के जलीलपुर गांव से उर्वरक क्रय विक्रय केंद्र से एक लाख पचास हजार रुपए का गल्ला साफ किया था। पीड़ित दुकानदार ने थाने में शिकायत की थी साथ ही दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे से पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है। कलयुगी पिता ने पुलिस को बताया कि पिता बेटी मिलकर काफी समय से दुकान का गल्ला साफ कर रहे थे बिजनौर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर में अब तक दो दर्जन से ज्यादा गल्ले साफ कर चुके हैं लेकिन कभी पकड़े नहीं गए क्योंकि मास्क और हेलमेट की वजह से चेहरे की पहचान न होने की वजह से आए दिन चोरी की वारदात को आसानी से अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने इनके पास से चोरी किए तीस हजार रुपए से ज्यादा बरामद किए हैं।
0
0
Report

सागर के मोतीनगर में लकड़ी टाल में भीषण आग, दमकलें काबू पाने में सफल

Sagar, Madhya Pradesh:भीषण आग, लकड़ी का टॉल जलकर खाक, लाखों का नुकसान.. एक लकड़ी के टाल में भीषण आग ने कोहराम मचाया। सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में स्थित रवि कोरी के लकड़ी टाल में बीती रात लोगों ने धुआं निकलते देखा तो टाल मालिक को खबर की गई। मालिक ने हालात देखे तो कुछ कर पाते उसके पहले ही आग ने लकड़ियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया और आग तेजी से फैल गई। पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस और दमकल की गाड़ियां यहां पहुंची और आग बुझाने की कोशिश शुरू हुई, नगर निगम की दमकल के साथ सेना के फायर ब्रिगेड भी यहां पहुंचे और करीब 15 गाड़ियों ने इस आग पर काबू पाया। ये हादसा और भी बड़ा हो सकता था जिसका अंदेशा लगाकर लोग डरे हुए थे क्योंकि इस टाल से लगे और भी लकड़ी टाल है तो कई बड़ी दुकानें भी इससे लगी हुई है और आग फैलती तो बड़ा नुकसान सामने आता। फिलहाल देर रात आग पर काबू पा लिया गया है वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report

उत्तराखण्ड के चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड 56.18 लाख श्रद्धालु

Noida, Uttar Pradesh:देवभूमि उत्तराखण्ड की पावन चारधाम यात्रा ने इस वर्ष 56.18 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आगमन के साथ एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। श्रद्धालुओं की यह ऐतिहासिक संख्या केवल एक आंकड़ा नहीं बल्कि देश-दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था तथा देवभूमि उत्तराखण्ड के प्रति उनके बढ़ते विश्वास का जीवंत प्रमाण है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार द्वारा यात्रा मार्गों, स्वास्थ्य सेवाओं, यातायात, स्वच्छता, पेयजल, पार्किंग, आवास और आपदा प्रबंधन सहित हर स्तर पर व्यापक एवं सुव्यवस्थित तैयारियां की गई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top