222002
जौनपुर में जलभराव और खराब सड़कों से जनता परेशान
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर के राम नगर भड़सरा कचगांव रोड पर हल्की बारिश के बाद घुटने तक पानी भर जाता है जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल जाने वाले बच्चों को होती है जो आए दिन जलभराव के कारण गिरकर घायल हो रहे हैं। हाल ही में नगरपालिका द्वारा सिवर लाइन बिछाई गई थी, लेकिन वह भी पर्याप्त नहीं साबित हो रही है। खराब सड़कों और जलभराव की समस्या पिछले 6 सालों से बनी हुई है और जनता कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से कर चुकी है लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दतिया के रसूलपुरा में 55 वर्षीय ने लाइसेंसी बंदूक से आत्महत्या कर ली
Datia, Madhya Pradesh:दतिया: रसूलपुरा में 55 वर्षीय व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जांच जारी दतिया जिले के थाना सेवढ़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रसूलपुरा में रविवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के 55 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी माउजर बंदूक लेकर घर से बाहर निकला। परिजनों और भाइयों ने उसे रोकने एवं समझाने का प्रयास किया, लेकिन इससे पहले कि वे कुछ कर पाते, उसने बंदूक से अपने सिर में गोली मार ली। गोली लगते ही जसराम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना सेवढ़ा पुलिस एवं एसडीओपी अजय चानना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है तथा आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। बाइट – अजय चानना, एसडीओपी सेवढ़ा "सूचना प्राप्त होने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मृतक द्वारा अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।"0
0
Report
लिधोरा में मारपीट: लोधी समाज ने थाने घेराव, FIR दर्ज
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के भगवां, थाना क्षेत्र के ग्राम लिधोरा में हुई मारपीट की घटना को लेकर लोधी समाज और ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी करते हुए एसडीओपी बड़ामलहरा को ज्ञापन सौंपा। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पीड़ित की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी गई हैं। पुलिस ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा का भरोसा देते हुए किसी भी आपात स्थिति में 112 पर संपर्क करने की सलाह दी है0
0
Report
सोशल मीडिया से ब्लैकमेल, धर्मांतरण के दबाव में युवती ने दर्ज़ कराई शिकायत
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा के शिवपुरी थाना क्षेत्र में एक युवती ने सोशल मीडिया से संपर्क में आए युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं युवती का कहना है कि रावणवाड़ा निवासी युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसका शारीरिक शोषण किया और अब वह अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है. निकाह और धर्म परिवर्तन के दबाव के इस मामले में विश्व हिंदू परिषद के हस्तक्षेप के बाद शिवपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है.शिवपुरी थाना प्रभारी कंचन राजपूत ने बताया कि शंकरगढ़ क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की पहचान आरोपी युवक से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी दोनों के बीच लगातार बातचीत होने लगी और नजदीकियां बढ़ गईं. आरोप है कि इसी दौरान युवक ने युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उसके साथ अनैतिक संबंध बनाकर उसका वीडियो बना लिया. शिकायत के अनुसार आरोपी युवक वीडियो बनाने के बाद से ही पीड़िता को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था वह वीडियो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर उससे बार-बार पैसों की मांग करता था डरी-सहमी युवती लंबे समय तक उसकी प्रताड़ना सहती रही. युवती ने आरोप लगाया है कि बाद में युवक उस पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाने लगा. जब युवती ने इसका कड़ा विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देना लगा इस मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने अपने परिचितों को पूरी घटना की जानकारी दी और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई.0
0
Report
Advertisement
मैहर के मनौरा गांव में मोबाइल नेटवर्क न होने से ग्रामीण जूझ रहे
Maihar, Madhya Pradesh:लोकेशन मैहर (MP) एक ओर देश डिजिटल इंडिया की ओर तेजी से बढ़ रहा है, वहीं मैहर जिले का मनौरा गांव आज भी मोबाइल नेटवर्क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित है। गांव के लोगों को फोन पर बात करने और इंटरनेट का उपयोग करने के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। नेटवर्क न होने के कारण ग्रामीणों को, स्वास्थ्य, बैंकिंग और सरकारी योजनाओं से जुड़ी ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लेने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार आपातकालीन स्थिति में भी समय पर संपर्क नहीं हो पाता, जिससे जान-माल का खतरा बना रहता है। छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई प्रभावित होती है, जबकि किसान और मजदूर भी जरूरी जानकारी समय पर नहीं प्राप्त कर पाते। मनौरा गांव में मोबाइल नेटवर्क की समस्या विकास में बड़ी बाधा बन रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन और दूरसंचार विभाग से गांव में मोबाइल टावर स्थापित कर नेटवर्क सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जब आसपास के क्षेत्रों में नेटवर्क पहुंच चुका है तो मनौरा गांव को इससे वंचित रखना उचित नहीं है।0
0
Report
अखिलेश यादव ने कन्नौज से बीजेपी पर राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप लगाया
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज पहुंचे सपा सुप्रीमो और सांसद अखिलेश यादव ने सरायप्रयाग में शोक संवेदना कार्यक्रम में शिरकत की। दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने के बाद सांसद अखिलेश यादव बीजेपी और राम मंदिर में चंदा चोरी के मामले में फायर दिखाई दिए। अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कई बयान दिया - राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर - लोग कभी स्वीकार नहीं कर सकते थे की चढ़ावे पर ऐसी खबर आएगी। अधिकारी संतान धर्म साधुओं से पूछताछ करेंगे, बीजेपी को धर्म से ज्यादा धन से प्यार है। बीजेपी योग से लाभ लेती, यह लोग योग दिवस पर योग करते और बाकी दिन सीसीटीवी से सीसी करते- अखिलेश यादव यूपी में चार लाख लोग प्रभावित हुए, यूपी में 20 लोग प्रभावित हुए, हम लोग किसी भी एनकंटर के साथ नहीं - अखिलेश यादव सीबीआई इनकम की टीम कन्नौज में आलू देखने आएगी -अखिलेश यादव साधु संतों की जांच अधिकारी केसे कर सकते, sit की जांच कोन करेगा, देरी कर रहे जिससे सच सामने न आए। योगी आदित्यनाथ के योग करने पर तंज - अनुलोम विलोम करने में कितना टाइम लगेगा, हम लोग ऐसा खाना नही खाते जैसा तस्वीर में दिखाई दे रहा। वो योग किस लिए यहां गरीब को खाना नही मिल रहा अब वो योग दिखा रहे जिससे पेट ठीक जाए - अखिलेश यादव सुब्रत पाठक के राम मंदिर से जुड़े टिन्नू यादव का नाम सपा से जोड़ने पर तंज - टिन्नु यादव हमारे क्या लगते बताओ, उनका भाव हो गया जीरो, टिन्नू यादव हमारे भाई होंगे ? आप सोचो, फिर तो आप भी हमारे कुछ न कुछ लग रहे होंगे - अखिलेश यादव0
0
Report
जांजगीर-चांपा में पाकिस्तान समर्थित स्लीपर सेल की गिरफ्तारी; विदेशी नंबरों से मिले डिजिटल सबूत
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग न्यूज़ जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान समर्थित संदिग्ध स्लीपर सेल सदस्य गिरफ्तार,, ISI से संपर्क के मिले डिजिटल सबूत, विदेशी नंबरों से लगातार बातचीत का दावा,, पंजाब का युवक अकलतरा में किराए के मकान में रह रहा था, किरायेदार सत्यापन के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा,, मोबाइल से व्हाट्सएप चैट, वीडियो कॉल, कॉल रिकॉर्डिंग और विदेशी संपर्कों से जुड़े महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मिलने का दावा,, संवेदनशील लोकेशन, महत्वपूर्ण व्यक्तियों और अन्य जानकारियां पाकिस्तान भेजने के आरोप,, जांच में सामने आया हथियार मिलने के बाद टारगेट किलिंग की संभावित साजिश का एंगल,, पाकिस्तान, सऊदी अरब और अन्य विदेशी नंबरों से संपर्क की जांच जारी,, गिरफ्तार आरोपी सेवक सिंह (23 वर्ष), निवासी तरन तारण, पंजाब,, अकलतरा थाना में BNS की धारा 152 एवं 61(2) के तहत मामला दर्ज, राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी जुटीं जांच में,, किरायेदार सत्यापन अभियान में जांजगीर-चांपा पुलिस को मिली अब तक की सबसे बड़ी सफलता में से एक, पूरे नेटवर्क की तलाश जारी,,0
0
Report
Advertisement
दिनदहाड़े पुलिसकर्मी बनकर अपहरण: पेंड्रा-मरवाही क्षेत्र में सनसनी
Karhi, Chhattisgarh:लोकेशन - पेंड्रा दिनदहाड़े किराना व्यवसायी का अपहरण: पुलिसकर्मी बनकर आए बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर उठाया, जांच में जुटी पुलिस... मरवाही थाना क्षेत्र अंतर्गत उषाढ़ गांव में दिनदहाड़े एक किराना व्यवसायी के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कार सवार अज्ञात लोग स्वयं को पुलिसकर्मी बताकर गांव पहुंचे और पिस्तौल दिखाकर व्यवसायी गिरीश यादव को अपने साथ ले गए। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। परिजनों की शिकायत पर मरवाही पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उषाढ़ निवासी किराना व्यवसायी गिरीश यादव को कुछ अज्ञात लोग कार में सवार होकर अपने साथ ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपियों ने स्वयं को पुलिसकर्मी बताया और हथियार दिखाकर गिरीश यादव को जबरन वाहन में बैठा लिया। घटना के बाद परिजनों ने मरवाही थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपहरण एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है तथा आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों सहित आसपास के जिलों में भी सूचना प्रसारित की गई है। पूर्व में भी सुर्खियों में रहा है नाम गौरतलब है कि गिरीश यादव का नाम वर्ष 2022 में एक बड़े गांजा तस्करी प्रकरण में सामने आया था। 25 अप्रैल 2022 को पुलिस ने उड़ीसा से लाए जा रहे लगभग 22 क्विंटल 50 किलोग्राम गांजा जब्त किया था। पुलिस के अनुसार उस समय गांजा तस्करों ने तस्करी का नया तरीका अपनाया था। 12 चक्का हाइवा वाहन में गांजे को नीचे छिपाकर उसके ऊपर गिट्टी भर दी गई थी, ताकि जांच के दौरान किसी को संदेह न हो। उड़ीसा से निकला यह वाहन महासमुंद और गरियाबंद होते हुए पेंड्रा-मरवाही क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करियाआम जंगल के पास वाहन को रोककर तलाशी ली थी। जांच में बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ था। इस मामले में फिरोज खान निवासी उड़ीसा तथा गिरीश यादव निवासी उषाढ़ को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस Act के तहत कार्रवाई की थी। वर्तमान अपहरण की घटना को लेकर पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में जल्द ही महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है। फिलहाल अपहरणकर्ताओं की पहचान और व्यवसायी के सुरक्षित पता लगाने के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है....0
0
Report
प्रेमिका-प्रेमी खेत में मिले मृत, जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में दो गांवों से जुड़े एक प्रेमियों के जोड़े की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। शनिवार देर रात ग्रामीणों ने गांव के बाहर एक खेत में एक युवक और युवती के शव पड़े होने की सूचना दी। पहचान होने पर मृतकों की शिनाख्त काजल पत्नी राजू नागल क्षेत्र और अंकुश पुत्र राकेश देहात कोतवाली क्षेत्र के रूप में हुई। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना गागलहेड़ी पुलिस और क्षेत्राधिकारी बेहट प्रिया ने बताया कि मामले की जांच और पंचनामे की कार्रवाई की जा रही है तथा तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा।0
0
Report
सात माह की गर्भवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। सात माह की गर्भवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिजनों ने लगाया मृतका के पति पर जहर देकर हत्या का आरोप परिजनों का आरोप मृतका साहिबा से पति शारिक करता था मारपीट 5 साल पहले हुई थी शादी और और मृतका का 2 साल का है बेटा परिजनों ने की कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग0
0
Report
Advertisement
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद हुआ योगमय,राज्यमंत्री ने किया औषधीय पौधों का रोपण।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। योग फॉर हेल्दी एजिंग थीम पर आधारित “बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” के अवसर पर डॉ0 भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ शंखध्वनि एवं भगवान धनवंतरी तथा गणेश जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। अतिथियों का स्वागत औषधीय पौधे देकर किया गया। पुलिस लाईन सहित समस्त तहसीलों, निकायों, ब्लाकों एवं ग्राम पंचायतों में भी योग कार्यक्रम आयोजित किए गये। माननीय प्रधानमंत्री जी के कोलकाता से प्रसारित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा एवं उनका प्रेरणादायी संबोधन सुना गया। सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग श्री ब्रजेश सिंह, महापौर डॉ0 अजय कुमार सिंह, नगर विधायक श्री राजीव गुंबर, विधान परिषद सदस्य श्री शाहनवाज, जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान उपस्थित रहे। पुलिस लाईन में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रमुख सचिव कृषि, कृषि रक्षा एवं अनुसंधान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग तथा जनपद के नोडल अधिकारी श्री रविन्द्र, पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री अभिषेक सिंह, एसपी सिटी श्री व्योम बिंदल, एसपी देहात श्री मंयक पाठक, एसपी यातायात श्री शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा योगाभ्यास किया गया। योगाभ्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता योग गुरू पद्मश्री भारत भूषण द्वारा की गई। जिसमें वृहद स्तर पर सहारनपुर नगर निवासियों, जनमानस व विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरे उत्साह वह ऊर्जा के साथ विभिन्न योगक्रियाओं एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योग गुरू ने पुरूष, महिलाओं एवं बच्चों व हर उम्र के व्यक्तियों को योगाभ्यास से स्वस्थ रहने के योग मंत्र सिखाएं। पद्म श्री योग गुरु श्री भारत भूषण द्वारा सामान्य योग अभ्यास कराया गया जिसमें मुख्य रूप से ताड़ासन, वृक्षासन, सेतु बँध आसन, भद्रासन, मकर आसन, अर्ध चक्र आसन आदि योगासन तथा नाड़ी शोधन हेतु प्राणायाम अनुलोम विलोम भ्रामरी आदि यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया गया।0
0
Report
योगी ने आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट, पुस्तक भेंट
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से आज जन भवन, लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिष्टाचार भेंट की। तथा उन्हें लेखक श्री पं. लालचंद राम द्वारा लिखित पुस्तक "भारतीय ज्ञान परंपरा योग" भेंट की।0
0
Report
बिलासपुर कोयला चोरी मामले के मुख्य आरोपी अजय कुमार सिंह गिरफ्तार
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में कोयला चोरी और उसमें मिलावट कर धोखाधड़ी करने के एक बड़े मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी अजय कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला 9-10 जून 2026 का है, जब दीपका कोल माइन्स से भाटिया एनर्जी एंड कोल BENIFICATION PRIVATE LIMITED, लोखंडी के लिए लाए गए एफ/जी ग्रेड के कोयले के स्थान पर निम्न गुणवत्ता वाला कोयला पाया गया था। जांच के दौरान ट्रेलर चालकों ने खुलासा किया था कि बालाजी कोल ट्रेडिंग एंड कंस्ट्रक्शन के संचालक और प्लांट सुपरवाइजर के साथ मिलकर एक आपराधिक षड्यंत्र रचा गया था, जिसके तहत रास्ते में ही असली कोयला चोरी कर उसमें मिलावट की गई थी। इस मामले में पूर्व में ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि घटना के बाद से ही अजय कुमार सिंह फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कोनी स्थित समृद्धि विहार से घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। विधिवत गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
अलवर के उद्योग नगर में बड़े चोरी: सूने मकान से 25 लाख के आभूषण-नकदी गायब
Alwar, Rajasthan:अलवर में बड़ी चोरी: सूने मकान को निशाना बनाकर चोरों ने 25 लाख के जेवर व नकदी उड़ाई अलवर जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के ग्राम मदनपुरी में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना 18 जून की रात की बताई जा रही है, जब मकान मालिक परिवार घर पर मौजूद नहीं था। पीड़िता राजबाला जाटव ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि वह 18 जून को अपने पीहर भिवाड़ी गई हुई थी। 20 जून को वापस लौटने पर घर के दरवाजे टूटे मिले और अंदर का सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोर घर में घुसकर सोने-चांदी के कीमती आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान में सोने के हार, अंगूठियां, टॉप्स, चेन, नथ, कानों के जेवर, चांदी की पायजेब, कड़ियां, सिक्के सहित अन्य आभूषण शामिल हैं। इसके अलावा करीब 3 लाख रुपये नकद भी गायब मिले। कुल मिलाकर लगभग 25 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। चोर मकान की चारदीवारी फांदकर अंदर घुसे और मुख्य गेट को तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ग्रामीण क्षेत्र में हुई इस बड़ी चोरी से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। पुलिस आसपास के संदिग्धों और घटनास्थल के सुरागों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी हुई है।0
0
Report
अलवर ट्रेन से कटकर युवक की मौत; प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था
Alwar, Rajasthan:अलवर में ट्रेन से कटकर युवक की मौत, प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी अलवर के सदर थाना क्षेत्र स्थित भूगोर पुलिया के पास गत रात्रि एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत होने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया。 पुलिस जांच में मृतक की पहचान लखन मीणा, निवासी सुमेल अचलपुरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लखन मीणा अलवर के भूगोर तिराहे पर किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था。 घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों के अनुसार, लखन मीणा तीन दिन पहले ही अपने गांव से अलवर आया था。 मौके से पुलिस को युवक का बैग भी मिला है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि किन परिस्थितियों में युवक ट्रेन की चपेट में आया। मामले की जांच जारी है。0
0
Report
रायपुर दौरे में राहुल गांधी की ट्रेनिंग और चाय-बिस्किट पर एकप्लेनर वीडियो
Raipur, Chhattisgarh:राहुल गांधी के रायपुर दौरे, जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग, वरिष्ठ नेताओं को ताकीद और कार्ट पर चाय-बिस्किट पर एकप्लेनर वीडियो राहुल गांधी के रायपुर दौरे, जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग, वरिष्ठ नेताओं को ताकीद और कार्ट पर चाय-बिस्किट पर एकप्लेनर वीडियो करीब साढ़े छे मिनट का एकप्लेनर वीडियो......0
0
Report
Advertisement
