222142
जौनपुर पुलिस ने चोरी के रूपये तथा अल्टीनेटर मोटर सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Murki, Uttar Pradesh:जौनपुर के केराकत पुलिस ने चोरी के मामले का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में अभियुक्त सुरेश और मुन्ना, दोनों निवासी ग्राम मोहर, थाना चोलापुर, वाराणसी को टाईवीर पुलिया के पास पकड़ा गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए 4700 रुपये और एक अल्टीनेटर मोटर बरामद किया गया। यह मोटर और रुपये संबंधित मामलों मु0अ0सं0 325/24 और मु0अ0सं0 331/24 से जुड़ी हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तितली उद्यान घोटाले से मरवाही में CAMPA योजना के पैसे गड़बड़ा: 15 लाख चुकना पड़ा
Karhi, Chhattisgarh:लोकेशन - पेन्ड्रा एंकर - मरवाही वन मंडल की पूर्व DFO ग्रीष्मी चाँद IFS के कार्यकाल में तितली उद्यान (BUTTERFLY GARDEN) के नाम पर हुए भ्रष्टाचार का नया मामला सामने आया है, जिसमें कैम्पा मद वित्तीय वर्ष 2024-25 से पक्षी रहवास क्षेत्र विकास योजना अन्तर्गत मार्च 2026 में तितली उद्यान के नाम पर प्राप्त 15 लाख रुपये राशि को भ्रष्टाचार कर कागजो में पूरा बताकर आहरण कर लिया गया, जबकि कागजो में कार्य पूर्णता बताने के 6 महीने बाद भी गार्डन के नाम पर 5 बाई 5 व्यास के 3 आधे अधूरे टैंक और गड्ढे के अलावा कुछ भी नहीं है, तितली उद्यान के स्थल चयन को लेकर भी वन विभाग की नियत सवालों के घेरे में है, नए पदस्थ DFO ने पूरे मामले पर जांच की बात की है... मरवाही वन मंडल में ग्रीन क्रेडिट योजना के तहत हुए भारी भ्रष्टाचार कीหลาย परतें खुलने के बाद भी अभी इस पर जांच जारी है, तत्परता से प्राप्त जानकारी के अनुसार खोडरी वन परिक्षेत्र से CAMPA योजना में भी मार्च 2026 में फर्जी बिल-वाउचर लगाकर राशि हजम कर लेने का मामला सामने आना शुरू हो गया है, जिसकी शुरुआत खोडरी वन परिक्षेत्र से हुई है जहां तितली उद्यान योजना के नाम पर बड़ा भ्रष्टाचार किया गया है, जानकारी के अनुसार इस योजना में लगभग 78 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे, जिसमें कई कार्यों के साथ-साथ 15 लाख रुपये की लागत से तितली उद्यान भी प्रस्तावित था, जिसका उद्देश्य तितलियों के संरक्षण, परागण, जैव विविधता, स्वास्थ्य, प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ आम-जन को तितलियों के बारे में शिक्षित करना भी है, साथ ही उद्यान में फाउंटेन सहित कई तरह के निर्माण कार्य भी स्वीकृत किए गए थे ताकि लोग वहां बैठकर आराम से तितलियों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारियां ले सकें, पर वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारीयों ने जमीनी स्तर के कर्मचारियों के साथ मिलकर पूरी योजना को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया और मार्च तक पूरी योजना कागजों में पूरा बताकर ठेकेदारों के नाम पर पैसा बुक करके बड़ा भ्रष्टाचार किया है, साथ ही तितली उद्यान के लिए स्थल चयन को लेकर विभाग की नियत सवालों के घेरे में है, क्योंकि गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में पेंड्रा के अंदर ही वन विभाग द्वारा संचालित इंदिरा उद्यान में बड़ा भू-रकबा मौजूद है जहां पहले से ही बायोडायवर्सिटी पार्क निर्माणाधीन है, जिससे जिले के बीचो-बीच सघन वन और प्राकृतिक माहौल पहले से मौजूद है, सधवानी हाईटेक नर्सरी के मजदूर ने साफ बताया कि पिछले एक महीने के अंदर ही उद्यान के नाम पर जेसीबी मशीनों से तीन गड्ढे खोदकर 3 टैंक बनाए गए हैं और वह भी आधे अधूरे पड़े हैं; साथ ही जिस जगह पर उद्यान के नाम पर निर्माण चल रहा है वह स्थल भी नर्सरी के सबसे पीछे कोने में है जहां पहुंचना बहुत कठिन है।0
0
Report
महानदी एवं सहायक नदियों में उफान, डभरा-चंद्रपुर में बाढ़ की चेतावनी
Sakti, महानदी एवं सहायक नदियों में पानी उफान पर है, सक्ती जिले के डभरा एवं चंद्रपुर क्षेत्र में निचली बस्तियों में पानी भर चुका है, नदी समीप के रास्ते बंद हैं, प्रशासन ने ऐतिहातन के तौर पर अलर्ट जारी किया है और स्थानीय स्तर पर लोगों को नदी में नौकायन, नहाने एवं नदी पार करने से मना किया है, इसके अलावा नदी के समीप जाने से मना किया गया है, माना जा रहा है कि गंगरेल डैम से पानी छोड़े जाने तथा उड़ीसा के हीराकुड डैम के गेट बंद रहने के कारण यह पानी भराव के कारण बाढ़ की स्थिति बनी है, प्रशासन के आह्वान पर हीराकुड डैम के गेट खोले गए हैं जिससे धीरे-धीरे संभावना है कि पानी का स्तर कम हो, लेकिन इस बाढ़ के कारण कछार एवं नदी के आसपास के धान फसल के खेत डूब चुके हैं अगर यही हालात रहे तो धान की फसल का नुकसान हो सकता है।0
0
Report
माहिष्मती घाट पर पितृ तर्पण शुरू, नि:शुल्क विधि से श्रद्धालुओं का सहभाग
Mandla, Madhya Pradesh:माहिष्मती घाट पर पितृ तर्पण पितृ पक्ष के साथ पूर्वजों के तर्पण का सिलसिला शुरू हो गया है. सुबह से श्रद्धालु नर्मदा तट पर तर्पण अर्पित कर रहे हैं. नि:शुल्क तर्पण विधि पंडित प्रदीप पांडे के मार्गदर्शन में कराई जा रही है. पितृ पक्ष की शुरुआत के साथ माहिष्मती घाट पर आस्था का नजारा दिख रहा है. श्रद्धालु अपने दिवंगत पूर्वजों की आत्मशांति और श्रद्धांजलि के लिए विधि-विधान से तर्पण कर रहे हैं. पंडित प्रदीप पांडे के मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं को तर्पण की पूरी विधि और उसके धार्मिक महत्व की जानकारी दी जा रही है. नर्मदा तट पर श्रद्धालु पितरों का स्मरण कर जल अर्पित कर रहे हैं. पितृ पक्ष को पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता और श्रद्धा व्यक्त करने का अवसर माना जाता है. माहिष्मती घाट पर नि:शुल्क तर्पण व्यवस्था श्रद्धालुओं को अपने पितरों का तर्पण करने का अवसर दे रही है. सुबह से घाट पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है और वातावरण श्रद्धा, आस्था और पूर्वजों के स्मरण से भावपूर्ण है.0
0
Report
Advertisement
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीएमआर में नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ सुनी मन की बात
Jaipur, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीएमआर में नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ सुनी मन की बात0
0
Report
नरसिंहपुर में बीच सड़क पर चलती कार आग बन गई; ड्राइवर ने जान बचाई
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एक्सक्लूसिव ब्रेकिंग नरसिंहपुर एंकर-नरसिंहपुर में बीच सड़क पर एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। हादसा स्टेशन गंज थाना क्षेत्र में केंद्रीय जेल के पीछे बने अंडरपास के पास हुआ। गनीमत रही कि कार चला रहे डॉक्टर ने समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली। तस्वीरों में धू-धू कर जलती यह कार विपतपुरा निवासी डॉक्टर फरीद खान की है। रविवार सुबह शहर की तरफ जाते वक्त जैसे ही कार ने अंडरपास क्रॉस किया, अचानक बोनट से धुआं उठने लगा। खतरा भांपते ही डॉक्टर फरीद ने तुरंत कार सड़क किनारे रोकी और बाहर निकल गए देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार जलकर राख हो गई। हादसे के चलते कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी थम गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।0
0
Report
सुखदेव विहार में दो दिवसीय सेवा सेतु शिविर से आम लोगों को एक ही जगह सभी सेवाएं मिलीं
New Delhi, Delhi:सुखदेव विहार में दो दिवसीय सेवा सेतु शिविर का आयोजन एक ही छत के नीचे लोगों को मिल रहीं विभिन्न सरकारी विभागों की सेवाएं नई दिल्ली। कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सुखदेव विहार स्थित सामुदायिक भवन में दो दिवसीय सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आम जनता को विभिन्न सरकारी विभागों से संबंधित सेवाएं, योजनाओं की जानकारी और आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर विभिन्न विभागों के काउंटरों पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाया और योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।सेवा सेतु शिविर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, बिजली विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, बैंक एवं रोजगार संबंधी सेवाएं, परिवहन विभाग, डीटीसी, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, कला एवं संस्कृति विभाग, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी), दिल्ली जल बोर्ड, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग तथा वन विभाग सहित कई विभागों ने हिस्सा लिया। विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को संबंधित सेवाओं एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में दिल्ली विधानसभा के मुख्य सचेतक एवं लक्ष्मीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अभय वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण किया और अधिकारियों से लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की。 वहीं, डीडीसी के चेयरमैन एवं कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. अनिल गोयल शिविर में आयोजनकर्ता के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ समन्वय करते हुए शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डॉ. अनिल गोयल ने इस आयोजन के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर लोगों को विभिन्न सरकारी विभागों की सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है, जिससे आम जनता को काफी सुविधा मिल रही है। शिविर में स्वास्थ्य, बिजली, राशन, रोजगार, परिवहन, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, श्रम, नगर निगम और जल आपूर्ति समेत कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। लोगों को सरकारी योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और संबंधित विभागों से मिलने والی सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। सेवा सेतु शिविर का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को आम जनता के करीब पहुंचाना और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर नागरिकों की समस्याओं के समाधान में सहायता करना है। दो दिवसीय इस शिविर के दूसरे दिन भी विभिन्न विभागों के स्टॉल और सेवाएं आम लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगी。0
0
Report
Advertisement
सीमांचल से पांजीपाड़ा तक गो तस्करी का जाल: पुलिस आरोपी तस्करों पर कार्रवाई
Kishanganj, Bihar:पिछले कई सालों में बिहार के सुपौल से लेकर किशनगंज और किशनगंज के रास्ते पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के पांजीपाड़ा तक पूरा इलाका गो तस्करी का पूरी तरह से जाल बिछ गया है। किशनगंज जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र के बगलबाड़ी गांव में देश के अलग अलग हिस्सों से पशु की तस्करी कर यहां लाया जाता है और यहां से पश्चिम बंगाल में इसकी तस्करी की जाती है। ऐसा ही कुछ नजारा जी मीडिया के कैमरा में कैद हुई है जहां दिन के उजाले में छोटे छोटे पिकअप वैन में दर्जनों गायों को क्रूरता पूर्वक ठूस ठूस कर लादकर यहां लाकर खाली किया जा रहा था। फिर यहां से मवेशियों को पैदल चलाकर बंगाल ले जाया जाता है। वही जब पशु खाली कर रहे व्यक्ति से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि सुपौल से गायों को लाया गया। मवेशी चिकित्सक के बारे पूछा गया तो मौके से भाग खड़े हुए। वहीं लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस से पूछने पर उन्होंने बताया कि मवेशी तस्करी कर लाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो सभी मवेशियों को लेकर मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान मवेशी तस्करी से संबंधित मामले में कुछ प्रमाण मिला है जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी। हम आपको बताते चले कि पशु तस्करी रोकने के लिए कानून लागू होने के बावजूद बिहार के सीमांचल के इलाकों में यह खेल धड़ल्ले से जारी है। देखना अब ये होगा कि पुलिस इस तस्करी के खेल को बेनकाब करने में कहां तक कामयाब हो पाती है।0
0
Report
मंडला में बाइक चोरी, CCTV फुटेज से आरोपियों की तलाश जारी
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के श्रीराम वार्ड में दो युवकों ने कथित तौर पर एक बाइक चोरी कर ली। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि 25 सितंबर की रात दो युवक पहले पैदल आते हुए सीसीटीवी में दिखाई दिए। इसके बाद दोनों बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में बाइक चोरी की पूरी करतूत कैद हुई है। फुटेज के आधार पर कोतवाली पुलिस बाइक चोरों की पहचान और तलाश में जुटी है। पुलिस आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है。0
0
Report
फर्रुखाबाद के नाले में 4 साल के मासूम की मौत, 17 घंटे बाद शव मिला
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में दर्दनाक हादसा, उफनाते नाले में गिरकर 4 साल के मासूम की मौत, 17 घंटे बाद खेत में मिला शव फर्रुखाबाद में नाले में गिराकर 4 वर्षीय मासूम की मौत , परिवार में मचा कोहराम पेशाब करने घर से निकला मासूम नगर पालिका के खुले नाले में बहा, रविवार सुबह खेत में मिला शव तेज बारिश के दौरान घर के बाहर उफनाते नाले में गिरकर बह गया था मासूम रीवांश NDRF ने कई घंटे तक चलाया सर्च ऑपरेशन JCB से खोजा , 17 घंटे बाद मासूम का शव बरामद खुले नाले ने ली मासूम की जान, 400 मीटर दूर खेत में मिला 4 वर्षीय बच्चे का शव, मचा कोहराम थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के टाउन हॉल स्थित मोहल्ला ढुइयाँ रकाबगंज का मामला0
0
Report
Advertisement
बरगी बांध लबालब, 17 गेट खुलने से निचले इलाकों में पानी का कहर
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-जंगलों और ऊपरी इलाकों में हुई झमाझम बारिश के चलते बरगी बांध लबालब हो गया है। डैम का जलस्तर संतुलित रखने के लिए प्रबंधन को इसके 17 गेट खोलने पड़े। जैसे ही बांध से पानी का विशाल सैलाब छोड़ा गया, निचले इलाकों में हड़कंप मच गया। सबसे ज्यादा असर नरसिंहपुर जिले में देखने को मिल रहा है, जहां नर्मदा नदी का जलस्तर अचानक कई फीट बढ़ गया है। तस्वीरें गोटेगांव के झांसीघाट की हैं... जहां नर्मदा का रौद्र रूप साफ देखा जा सकता है। नदी का पानी झांसीघाट पुल के ऊपर से बह रहा है। पुल के डूबने से नरसिंहपुर और जबलपुर को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नरसिंहपुर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। झांसीघाट पुल के दोनों तरफ पुलिस बल और होमगार्ड के जवानों को तैनात कर दिया गया है0
0
Report
सलौना स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरकर मजदूर की मौत
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में चलती ट्रेन से नीचे गिरने के दौरान एक मजदूर की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना बखरी थाना क्षेत्र के सलौना रेलवे स्टेशन के पास की है। मृतक की पहचान खगड़िया जिले के भड़ास गांव निवासी योगेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र रूपेश कुमार सिंह के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि रूपेश कुमार सलौना स्टेशन से ट्रेन पकड़कर समस्तीपुर मजदूरी करने के लिए जा रहा था। ट्रेन के स्टेशन से रवाना होने के बाद वह मोबाइल देखने लगा। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। ट्रेन से नीचे गिरने के दौरान रूपेश कुमार ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी है0
0
Report
द्वारका एक्सप्रेसवे पर थार की टक्कर, बाइक सवार घायल; चालक फरार
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम द्वारका एक्सप्रेसवे पर थार की टक्कर से बाइक सवार घायल. सर्विस लेन से तेज रफ्तार में आई थार, बाइक सवार को मारी टक्कर. बाइक को टक्कर मारकर मौके से फरार हुआ थार चालक. डैशकैम में कैद हुआ हादसा, टक्कर के बाद भी नहीं रुकी थार. थार की टक्कर से बाइक सवार और पीछे बैठा युवक सड़क पर गिरे. हेलमेट पहने होने से बची बड़ी चोट, दोनों को मामूली चोटें. थार पर खतरनाक ड्राइविंग का पहले भी है चालान0
0
Report
Advertisement
मथुरा में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य का चौथी मंजिल से गिरना वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:मथुरा में संत प्रेमानंद महाराज जी के शिष्य का चौथी मंजिल से गिरने का वीडियो आया सामने0
0
Report
धामी ने पीएम मोदी की मन की बात सुनी; देखें क्या संकेत मिले
Noida, Uttar Pradesh:Dehradun (Uttarakhand): Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami listening to Prime Minister Narendra Modi’s ‘Mann Ki Baat’ programme and visuals देहरादून (उत्तराखंड): उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुनते हुए。0
0
Report
रोहतक के स्ट्रीट लाइट स्कूल ने 100 प्रवासी मजदूर बच्चों का भविष्य बदला
Rohtak, Haryana:स्ट्रीट लाइट स्कूल ने मिटाया अशिक्षा का अंधकार 100 बच्चों का भविष्य संवार रहा ये शख्स यहां के स्टूडेंट्स इंजीनियरिंग से ले कर मेडिकल लाइन तक का सफर कर रहे है हाल ही मे तीन स्टूडेंट्स को पोस्ट आफिस में सरकारी नोकरी तक मिल चुकी रोहतक के सेक्टर-5 में स्थित ये स्कूल पिछले 15 साल से हर शाम स्ट्रीट लाईट के नीचे प्रवासी मजदूरों के बच्चे पढ़ते हैं और उनको पढ़ाने वाले शिक्षक का नाम है नरेश कुमार. दरअसल दूसरे प्रदेशों से आए प्रवासी मजदूर हरियाणा में मजदूरी करने के लिए आते हैं और यहां पर अपने बच्चों के साथ रहते हैं. ज्यादातर अनपढ़ होने के कारण इन्हें शिक्षा में रूचि कम होती है और अपने बच्चों को भी मजदूरी के काम में लगा लेते हैं पहले दिन स्कूल में आए थे सिर्फ 3 बच्चे वीओ-1-नरेश कुमार शिक्षक व समाजसेवी रोहतक वीओ -2 -नरेश कुमार पेशेवर शिक्षक नहीं हैं. सिर्फ समाजसेवा करते हैं. इस अंधकार को मिटाने की ठानी है. हर शाम 6 बजे वे अपनी साईकिल से यहां पहुंच जाते हैं. कोई नया मजदूर परिवार आता है तो सभी बच्चे जागरूकता रैली निकालते है. और उनके घर जाकर बच्चों को पढ़ने के लिए भेजने की गुजारिश करते हैं. हालांकि इनके इस स्ट्रीट स्कूल को भी कई बार बंद कराने का प्रयास किया गया आसपास के लोगों ने शोर होने के कारण दूसरी जगह शिफ्ट करने को बोला है. जिस कारण ये 21 साल में 8-10 बार जगह बदल चुके हैं. फिलहाल रोहतक में दो जगह इनकी कक्षाएं चलती हैं. नरेश कुमार का कहना है कि वे इस स्कूल को बंद नहीं करेंगे, चाहे इसके लिए उन्हें शहर के बाहर चैराहे पर कक्षा क्यों न लगानी पड़े. हालांकि उन्होंने माना कि ऐसे कुछ ही लोग हैं. इन्हें किताबें, कापियां और स्टेशनरी का सामान दे जाते है. बाईट -नरेश कुमार शिक्षक व समाज सेवी रोहतक बच्चे बोले- सर कभी नहीं लेते छुट्टी वीओ -3 -यहां पढ़ने वाले बच्चों का कहना है कि वे हर रोज शाम को खुले आसमान के नीचे आ जाते हैं और बेशक गर्मी-सर्दी या बारिश आ जाए, वे रोज आते हैं. नरेश सर कभी भी छुट्टी नहीं करते. कोई अपने बच्चों को भी इतना समय नहीं देता, जितना वे हमें देते हैं. यहाँ से पढ़ाई करने वाले कुछ बचचे इंजीनियरिंग ,मेडिकल साइंस ,व सरकारी नोकरी पर लग चुके है0
0
Report
Advertisement
