Back
सेवानिवृत्त शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा
JSJitendra Soni
Mar 25, 2026 08:15:31
Jalaun, Uttar Pradesh
सालग- जालौन में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक सेवा निवृत्त शिक्षक कल्याण परिषद के बैनर तले सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा है। परिषद ने कहा है कि वर्षों से लगातार मांग करने के बावजूद सेवानिवृत्त शिक्षकों को राज्य कर्मचारियों की भांति कैशलेस चिकित्सा सुविधा से वंचित रखा जा रहा है।
परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि विगत कई वर्षों से यह मांग वित्त मंत्री, बेसिक शिक्षा मंत्री तथा उपमुख्यमंत्री के माध्यम से उठाई जाती रही है, लेकिन यह कहकर मांग को टाल दिया गया कि राज्य कर्मचारियों को सेवा अवधि में यह सुविधा प्राप्त होती है, इसलिए सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्हें यह लाभ दिया जाता है, जबकि प्राथमिक शिक्षक इस सुविधा से वंचित हैं।
सेवानिवृत्त शिक्षकों ने बताया कि 5 सितंबर 2025 शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं अशासकीय शिक्षकों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करने की घोषणा की गई थी। इस घोषणा के बाद सेवानिवृत्त शिक्षकों में भी उम्मीद जगी थी कि उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलेगा।
हालांकि, शासनादेश जारी होने के बाद सेवानिवृत्त शिक्षकों को इस सुविधा से बाहर रखे जाने पर नाराजगी जताई गई। परिषद के पदाधिकारियों का कहना है कि इस दौरान कई स्थानों पर शिक्षकों ने विरोध भी दर्ज कराया तथा शासनादेश की प्रतियां जलाकर असंतोष प्रकट किया।
ज्ञापन में कहा गया है कि सेवानिवृत्त शिक्षक वरिष्ठ नागरिक होने के साथ-साथ समाज के मार्गदर्शक भी हैं। उन्होंने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय राष्ट्र निर्माण और शिक्षा के विकास में समर्पित किया है। वर्तमान समय में भी वे विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।
परिषद ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षकों को भी राज्य कर्मचारियों की तरह कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए तथा इस संबंध में शीघ्र शासनादेश जारी किया जाए।
सेवानिवृत्त शिक्षकों ने उम्मीद जताई है कि सरकार उनकी मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी और जल्द ही राहत प्रदान करेगी। इस संबंध में परिषद ने कहा कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SRSANDEEP RATHORE
FollowMar 25, 2026 09:30:540
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 25, 2026 09:30:460
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 25, 2026 09:30:310
Report
MSManish Sharma
FollowMar 25, 2026 09:30:180
Report
AMALI MUKTA
FollowMar 25, 2026 09:23:10162
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 25, 2026 09:21:580
Report
VSVISHAL SINGH
FollowMar 25, 2026 09:21:430
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 25, 2026 09:21:29188
Report
141
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 25, 2026 09:21:11150
Report
JPJai Pal
FollowMar 25, 2026 09:20:560
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowMar 25, 2026 09:20:310
Report
NKNaveen Kumar Kashyap
FollowMar 25, 2026 09:20:170
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 25, 2026 09:20:070
Report
SKSandeep Kumar
FollowMar 25, 2026 09:19:570
Report