Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jalaun285123

जालौन में मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण की शुरुआत, महिलाओं की सुरक्षा पर जोर

JSJitendra Soni
Mar 22, 2026 13:36:46
Jalaun, Uttar Pradesh
जालौन में नवरात्रि के पावन अवसर पर महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार द्वारा इस अभियान की औपचारिक शुरुआत करते हुए महिला जागरूकता के संदेश के साथ स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली पुलिस लाइन उरई से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों अंबेडकर चौराहा, मच्छर चौराहा, स्टेशन रोड और टाउन हॉल से होते हुए पुनः पुलिस लाइन में समाप्त हुई। रैली का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाना रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों का एक प्रमुख कारण अशिक्षा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को हर हाल में शिक्षित करें, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने यह भी कहा कि आज महिलाएँ हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी निभा रही हैं, लेकिन उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करना समय की आवश्यक है। इससे वे मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनेंगी। शासन के निर्देशों पर विशेष फोकस मिशन शक्ति 5.0 के तहत शासन द्वारा जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करने पर जोर दिया गया। इसके अंतर्गत महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को शीघ्र और कठोर सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी की जाएगी। साथ ही महिला बीट पुलिसिंग को मजबूत कर पुलिस की सीधी पहुँच हर महिला तक सुनिश्चित की जाएगी। एंटी रोमियो स्क्वॉड को और अधिक सक्रिय बनाया जाएगा, जबकि सभी थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क को निरंतर सक्रिय रखते हुए महिलाओं की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा। नवरात्रि एवं अन्य आयोजनों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं। महिलाओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद के सभी थानों पर महिला सुरक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से महिला हेल्प डेस्क, बीट पुलिसिंग, एंटी रोमियो स्क्वॉड तथा 1090, 181 और 112 जैसी हेल्पलाइन सेवाओं को एकीकृत किया गया है। इससे महिलाओं की शिकायतों का शीघ्र और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित होगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियान को जमीनी स्तर तक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सीधे गाँवों और मोहल्लों में जाकर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद करेंगे। ग्राम चौपालों के माध्यम से जागरूकता फैलाते हुए उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक जालौन, क्षेत्राधिकारीगण एवं अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। मिशन शक्ति 5.0 के इस चरण से जिले में महिला सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जताई जा रही है。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ACAshish Chaturvedi
Mar 22, 2026 14:46:24
Karauli, Rajasthan:बरखेड़ा गांव में घर में घुसा मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर छोड़ा सुरक्षित स्थान पर, जिला करौली ग्राम पंचायत बरखेड़ा के गांव बरखेड़ा में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मगरमच्छ घर में घुस आया। गनीमत रही कि समय रहते परिजनों ने उसे देख लिया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, मगरमच्छ पास की बरखेड़ा नदी से निकलकर पहाड़ी रास्ता पार करते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग के कर्मचारी रमेश माली के मकान के समीप बनी झोपड़ी में पहुंच गया। वह झोपड़ी के अंदर पलंग के नीचे जाकर बैठ गया। सुबह जब परिवार के सदस्य झोपड़ी में पहुंचे, तो मगरमच्छ को देखकर घबरा गए और तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को वन विभाग अपने साथ ले गया, जिसे बाद में सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों का कहना है कि बरखेड़ा नदी में बड़ी संख्या में मगरमच्छ हैं, लेकिन नदी से दूरी होने के बावजूद मगरमच्छ का आबादी क्षेत्र तक पहुंचना चिंता का विषय है। ऐसे में ग्रामीणों ने वन विभाग से निगरानी बढ़ाने और आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।
0
comment0
Report
Mar 22, 2026 14:46:17
Serwa, Rajasthan:बाड़मेर: एसपी चूनाराम जाट का सेड़वा थाने का दौरा, व्यवस्थाओं और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बाड़मेर जिले के पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने सेड़वा थाने का दौरा कर थाना स्तर पर व्यवस्थाओं और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित सेड़वा थाने में एसपी चूनाराम जाट ने पहुंचकर थाना परिसर का निरीक्षण किया और विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इस दौरान थाना अधिकारी प्रभु राम ने गुलदस्ता भेंट कर एसपी का स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने रिकॉर्ड संधारण, लंबित मामलों और पुलिस व्यवस्था की समीक्षा की। बॉर्डर क्षेत्र होने के कारण एसपी ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाका होने से गश्त, निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाए ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को आमजन की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने और अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के भी निर्देश दिए
0
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Mar 22, 2026 14:46:03
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर-चित्तौड़गढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 48 स्थित नवानिया के पास एल्युमीनियम फेक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। जिससे फेक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर उदयपुर से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने दो घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि मन मंदिर एल्युमीनियम प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। समय रहते सभी मजदूर बाहर निकल गए। मजदूरों ने घटना की जानकारी फैक्ट्री मालिक को दी। सूचना पर दमकल के साथ वल्लभनगर थाने से हेड कॉस्टबल जगदीश प्रसाद सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। आगजनी घटना की सूचना पर उदयपुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। फायर ब्रिगेड के कार्मिको ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से पानी का छिड़काव करके करीब 2 घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया.
0
comment0
Report
Mar 22, 2026 14:46:00
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 22, 2026 14:45:52
Chittorgarh, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। भदेसर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 45 कट्टों में भरा 913 किलो से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर की बंद बॉडी पिकअप वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन तस्कर नाकाबंदी तोड़कर भाग निकले, जिस पर पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पीछा किया और स्टॉप स्टिक का उपयोग कर वाहन का टायर पंचर किया। बाद में सुखवाड़ा गांव में एक नोहरे से पिकअप और डोडाचूरा बरामद किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तस्करों के नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
0
comment0
Report
Mar 22, 2026 14:45:17
Netua Grameen, Uttar Pradesh:उन्नाव: जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु सफीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। थाना प्रभारी सफीपुर सुब्रतनारायण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गौकशी से जुड़े मामलों में संलिप्त 15 व्यक्तियों को थाने बुलाकर उनका भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान उनकी वर्तमान गतिविधियों और आपराधिक पृष्ठभूमि की गहन जांच की गई। पुलिस अधिकारियों ने सभी संबंधित व्यक्तियों को कड़ी चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, विशेषकर गौकशी जैसे संवेदनशील मामलों में संलिप्त पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्हें कानून का पालन करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। कार्रवाई के दौरान 3 व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत विधिक कार्रवाई भी की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि संदिग्ध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। ‘ऑपरेशन दस्तक’ का उद्देश्य आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर समय रहते नियंत्रण स्थापित कर अपराध की पुनरावृत्ति रोकना है। उन्नाव पुलिस ने दोहराया कि जनपद में कानून-व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
0
comment0
Report
SRSANJAY RANJAN
Mar 22, 2026 14:45:15
Arwal Sipah Panchayat, Bihar:पांचवें चरण की समृद्धि यात्रा: जहानाबाद से अरवल पहुंचेंगे सीएम, 153 करोड़ की योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का पांचवां चरण सोमवार से शुरू हो रहा है। यह यात्रा जहानाबाद से शुरू होकर अरवल पहुंचेगी, जहां मुख्यमंत्री कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। अरवल जिले में मुख्यमंत्री करीब 153 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान वे 63 करोड़ की 22 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे, जबकि 90 करोड़ की लागत से पूरी हुई 250 योजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। कार्यक्रम के तहत इटवा मॉडल हाई स्कूल का निरीक्षण किया जाएगा, जहां आधुनिक सुविधाओं का जायजा लिया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री मेडिकल कॉलेज के चिन्हित स्थल पर पहुंचकर शिलान्यास करेंगे और अटल भवन का शिलान्यास के साथ साथ जनसंवाद कार्यक्रम के जरिए लोगों से सीधे संवाद भी करेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेंगे० जिला प्रशासन ने इस दौरे को लेकर व्यापक तैयारी की है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और हर स्थल पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है।
0
comment0
Report
Mar 22, 2026 14:38:34
Netua Grameen, Uttar Pradesh:उन्नाव: सरकार के लाख दावों के बावजूद जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर पेश कर रही है। गैस की किल्लत ने उन्नाव समेत आसपास के इलाकों में फास्ट फूड, होटल, रेस्टोरेंट और मिठाई कारोबारियों की कमर तोड़ दी है। हालात ऐसे बन गए हैं कि दुकानदारों को फिर से कोयला और लकड़ी की भट्ठियों का सहारा लेना पड़ रहा है। गैस की कमी के चलते जहां पहले बड़े पैमाने पर खाद्य पदार्थ तैयार किए जाते थे, अब दुकानदार मजबूरी में सीमित मात्रा में ही सामान बना पा रहे हैं। इसका सीधा असर उनकी आमदनी पर पड़ रहा है, वहीं महंगाई की मार पहले से झेल रही आम जनता की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। दुकानदारों का कहना है कि वे अपने साथ-साथ अपने यहां काम करने वाले मजदूरों की रोजी-रोटी चलाने के लिए भट्ठियों पर काम करने को मजबूर हैं। शहर के कई इलाकों में कोयले की भट्ठियां फिर से सुलगती नजर आ रही हैं, जो हालात की गंभीरता को साफ दर्शाती हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान, इराक और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत के बाजारों में भी देखने को मिल रहा है। इसके बावजूद सरकार गैस आपूर्ति को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन हकीकत में उपभोक्ता और छोटे कारोबारी परेशान हैं। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गैस आपूर्ति सुचारू नहीं की गई, तो छोटे कारोबार पूरी तरह ठप हो सकते हैं और हजारों लोगों की रोजी-रोटी पर गहरा संकट खड़ा हो जाएगा।
73
comment0
Report
AAAMIT AGGRWAL
Mar 22, 2026 14:32:50
Budaun, Uttar Pradesh:इश्क, जिद और साजिश: सैलून में चली गोलीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार बदायूं जिले के थाना उघैती क्षेत्र के ग्राम ईखखेड़ा में एक साधारण से हेयर सैलून में घटी घटना ने यह साबित कर दिया कि कभी-कभी कैंची और कंघी के बीच भी साजिशें पल रही होती हैं। युवक पर जान lept f fires: the police disclosed that four accused have been arrested. घटना 16 मार्च 2026 की है, जब सैलून में बैठे समीर पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी और मौके से मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। उस वक्त यह एक सीधी आपराधिक वारदात लग रही थी, लेकिन जांच की परतें खुलीं तो कहानी में “इश्क” का एंगल सामने आ गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मामला पुराने संबंधों और नई शादी के बीच फंसा हुआ था। आरोपी मनवीर की पत्नी से समीर के पूर्व संबंध थे और शादी के बाद भी बातचीत का सिलसिला थम नहीं रहा था। समझाइश हुई, नाराजगी बढ़ी और आखिरकार “समाधान” के नाम पर साजिश रच दी गई। SSP के निर्देशन में पुलिस व सर्विलांस टीम ने 21 मार्च को ऐपुरा मोड़ से यशपाल, राकेश, आशीष और मनवीर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, दो अवैध तमंचे, कारतूस, चाकू और मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि निजी रिश्तों की उलझन जब कानून की चौखट तक पहुंचती है, तो अंजाम अक्सर सैलून की कुर्सी से सीधे अस्पताल या जेल तक जा पहुंचता है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में जांच जारी है।
140
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Mar 22, 2026 14:32:16
Munger, Bihar:मुंगेर में बेमौसम बारिश का कहर: मक्का-गेहूं की फसल बर्बाद, किसानों ने मांगा मुआवजा मुंगेर : जिले में लगातार दो दिनों तक हुई बेमौसम बारिश एवं तेज आंधी ने किसानों की फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचाया है। खेतों में खड़ी तथा कटाई के बाद रखी गई फसलें बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। इस प्राकृतिक आपदा का सर्वाधिक प्रभाव मक्का तथा दलहन फसलों पर पड़ा है। गंगा पार के दियारा क्षेत्रों में उगाई जाने वाली मक्का की फसल को व्यापक क्षति हुई है। सदर प्रखंड अंतर्गत कुतलुपुर पंचायत में कई एकड़ में लगी मक्का की फसल नष्ट हो गई, वहीं तेज हवा के कारण कई स्थानों पर फसलें जमीन पर गिर गईं।इसके अतिरिक्त धरहरा, जमालपुर, टेटिया बंबर, हवेली खड़गपुर एवं संग्रामपुर सहित अन्य प्रखंडों में सरसों, मसूर एवं चना जैसी दलहन फसलें भी प्रभावित हुई हैं। कई स्थानों पर कटाई कर खेतों में रखी गई फसल बारिश के कारण भीग गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। साथ ही, गेहूं की फसल को भी आंशिक क्षति पहुंचने की सूचना है। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र सर्वेक्षण कराकर उन्हें उचित मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि वे इस विपरीत परिस्थिति से उबर सकें। इधर, जिला कृषि पदाधिकारी सुष्मिताने बताया कि फसल क्षति के आकलन हेतु जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। सभी कृषि समन्वयकों को निर्देश दिया गया है कि वे दो दिनों के भीतर प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें, जिससे नुकसान का सही आकलन कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
119
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Mar 22, 2026 14:32:03
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में सीपीआई का दो दिवसीय जिला सम्मेलन संपन्न हो गया है। इस सम्मेलन में पार्टी संगठन को मजबूत करने से लेकर राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन तेज करने का फैसला लिया गया। सम्मेलन के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में पार्टी नेताओं ने कई बड़े राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी बात रखी। आपको बताते चले कि बेगूसराय में सीपीआई के केंद्रीय कमेटी मेंबर सरोज चौबे के नेतृत्व में आयोजित दो दिवसीय जिला सम्मेलन का समापन हो गया। यह पार्टी का नौवां जिला सम्मेलन था, जिसमें दिवाकर कुमार को दोबारा जिला सचिव चुना गया और 27 सदस्यीय जिला कमेटी का गठन किया गया। सम्मेलन में कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए। नेताओं ने आरोप लगाया कि बिहार में उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बुलडोजर राज लागू करने की कोशिश हो रही है, जिसका पार्टी पुरजोर विरोध करेगी। साथ ही अल्पसंख्यकों, महिलाओं और गरीबों पर बढ़ते दमन-उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष तेज करने की बात कही गई। पार्टी नेताओं ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा। दरभंगा में 16 से 18 मई तक होने वाले राज्य सम्मेलन में इन मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी। बिहार में बुलडोजर राज लाने की कोशिश हो रही है, हम इसका विरोध करेंगे। महिलाओं, गरीबों और अल्पसंख्यकों पर जो अत्याचार बढ़ रहा है, उसके खिलाफ हम अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ेंगे। सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई। नेताओं ने ईरान पर हमले और वैश्विक हालात पर चिंता जताते हुए साम्राज्यवाद विरोधी आंदोलन को तेज करने की बात कही। इसके साथ ही 23 मार्च से 31 मार्च तक शहीद भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद की याद में ‘विरोध सप्ताह’ मनाने का ऐलान किया गया। मजदूरों के अधिकारों, श्रम कानूनों में बदलाव, मनरेगा और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर भी आंदोलन तेज करने की रणनीति बनाई गई। पहली मई को मजदूर दिवस पर बड़े स्तर पर गोलबंदी करने का निर्णय लिया गया। हम पार्टी को मजबूत करेंगे, सदस्यता दोगुनी करेंगे और बेगूसराय में इसे नंबर वन कम्युनिस्ट पार्टी बनाएंगे। सम्मेलन में यह भी तय किया गया कि छात्रों, नौजवानों, मजदूरों और महिलाओं को जोड़कर संगठन का विस्तार किया जाएगा। जयमंगला गढ़ और काबर क्षेत्र में हो रहे विस्थापन के खिलाफ भी संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया गया। कुल मिलाकर, इस सम्मेलन के जरिए सीपीआई ने आने वाले दिनों में संगठन विस्तार और सरकार के खिलाफ आंदोलन को तेज करने का संकेत दे दिया है।
215
comment0
Report
Advertisement
Back to top