Back
सीकर में 2026 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत सफल, 21 बैंचों ने निस्तारण किया
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 14, 2026 10:23:35
Sikar, Rajasthan
सीकर वर्ष 2026 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीकर की ओर से किया गया। लोक अदालत के सफल संचालन के लिए जिले भर में कुल 21 बैंचों का गठन किया गया, जो विभिन्न तालुका एवं तहसील स्तरों पर प्रकरणों की सुनवाई कर उनका निस्तारण कर रही हैं। इस लोक अदालत में आपसी सहमति के आधार पर लंबित मामलों का समाधान किया गया, जिससे लोगों को त्वरित न्याय मिलने के साथ समय और धन दोनों की बचत हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शालिनी गोयल ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य ऐसे प्रकरणों का समाधान करना है, जिन्हें आपसी सहमति और समझौते के माध्यम से निपटाया जा सकता है। लोक अदालत में किए गए निर्णय अंतिम होते हैं और इनके खिलाफ आगे किसी भी अदालत में अपील नहीं की जाती। इन मामलों में न तो किसी की हार होती है न ही जीत, बल्कि दोनों पक्षों की सहमति से विवाद समाप्त किया जाता है। उन्होंने बताया कि लोक अदालतों के माध्यम से जन उपयोगी सेवाओं से जुड़े मामलों, बैंक ऋण प्रकरणों, बिजली-पानी बिल विवाद, दुर्घटना दावा प्रकरण, पारिवारिक विवाद सहित कई प्रकार के मामलों का निस्तारण किया जाता है। इस व्यवस्था से लोगों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिलती है और दोनों पक्षों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध भी बने रहते हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक संबंधी कई मामलों का भी समाधान हुआ। आईडीबीआई बैंक के एक प्रकरण में 2 लाख 10 हजार रुपये की बकाया राशि का निस्तारण मात्र 80 हजार रुपये में किया गया। इसी प्रकार राजस्थान ग्रामीण बैंक के एक ऋण मामले में 2 लाख 25 हजार रुपये के बकाया लोन का समझौता 1 लाख 20 हजार रुपये में कर दिया गया। ऐसे समझौतों से ऋणग्रस्त लोगों को बड़ी राहत मिलती है और बैंक को भी अपनी बकाया राशि की वसूली हो जाती है। सचिव शालिनी गोयल ने बताया कि इस वर्ष आयोजित पहली राष्ट्रीय लोक अदालत में मध्यस्थता प्रकरणों के निस्तारण में सीकर जिला पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर चल रहा है। लोक अदालतों के माध्यम से न्याय प्रक्रिया को सरल, सुलभ और त्वरित बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों के मामले समझौते के माध्यम से सुलझ सकते हैं, वे लोक अदालत का लाभ उठाएं। इससे समय, धन और ऊर्जा की बचत के साथ विवादों का स्थायी समाधान संभव हो पाता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NMNitesh Mishra
FollowMar 14, 2026 11:46:040
Report
0
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 14, 2026 11:45:390
Report
MMManoj Mallia
FollowMar 14, 2026 11:45:070
Report
117
Report
42
Report
ANAnil Nagar1
FollowMar 14, 2026 11:36:1055
Report
NANasim Ahmad
FollowMar 14, 2026 11:35:5132
Report
PCPartha Chowdhury
FollowMar 14, 2026 11:35:00Bardhaman, West Bengal:জাতীয় সড়ক ধরে পালসিট টোল প্লাজা হয়ে ব্রিগেডে প্রধানমন্ত্রীর সভায় যোগ দিতে রওনা দিচ্ছেন বিজেপি কর্মী সমর্থকরা। সবার লক্ষ্য ব্রিগেড。
41
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowMar 14, 2026 11:34:5327
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 14, 2026 11:34:1980
Report
PTPreeti Tanwar
FollowMar 14, 2026 11:34:0834
Report
SKSHIV KUMAR
FollowMar 14, 2026 11:33:5557
Report
HGHarish Gupta
FollowMar 14, 2026 11:33:0942
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 14, 2026 11:33:0077
Report