icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ईद-ए-अजहा पर ख्वाजा गरीब नवाज के शहर में बड़ी नमाज़, अजमेर पहुँचे जायरीन की भीड़

Ajmer, Rajasthan:सुल्तानुल हिन्द हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैही के शहर में भी ईद उल अज़हा की नमाज़ अदा की गई। जहा कसीर तादाद में मुल्क भर से ज़ायरीन अजमेर पहुचे हुए थे। दरगाह शरीफ की शाहज़ानी मस्जिद से ईद की नमाज़ अदा की गई। जहा नमाज़ियों ने खुत्बा समाअत किया और साल में 4 मर्तबा खुलने वाले जन्नती दरवाजा से गुजर कर आस्ताना शरीफ में हाज़री देकर गиляफ़े क़ाबा शरीफ़ की ज़ियारत की। इस मौके पर मुल्क भर से अजमेर पहुंचे ज़ायरीन को बेहद सुकून हासिल हुआ। देखते है अजमेर से हमारे नुमाईंदा मोहम्मद रईस खान की एक खास रिपोर्ट।
0
0
Report

गुवाहाटी में ईद-उल-अजहा: गाय की कुर्बानी नहीं, केवल बकरा कुर्बानी की अपील

Guwahati, Assam:गुवाहाटी के विभिन्न इलाकों में ईद उल अजहा की नमाज पढ़ी जा रही है हम आज मौजूद है गुवाहाटी के दक्षिण गांव शाही जामा मस्जिद मे यहाँ पर कुछ ही देर में नमाज शुरू होने वाले हैं देखा जाए तो आज कुर्बानी ईद है और गुवाहाटी के दक्षिण गांव शाही जामा मस्जिद के तरफ से इस बार फैसला लिया है कि गाय की कुर्बानी ना करेंगे सिर्फ बकरा बकरी की ही कुर्बानी की जाएगी देखा जाए तो इस बात को असम के मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया के जरिए तारीफ की की दक्षिण गांव शाही जामा मस्जिद ने बहुत अच्छी कदम उठाई है भाईचारे की कदम उठाई है देखा जाए तो आज पूरे मुल्क के साथ-साथ गुवाहाटी में भी ईद उल अजहा मनाई जा रही है हमने ईद उल अजहा के खास मौके पर दक्षिण गांव शाही जामा मस्जिद के कमेटी के सेक्रेटरी से बातचीत की उन्होंने कहा कि आज ईद का दिन है हमने शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा की है और हम फिर से अपील करते हैं कि अवैध जानवर की कुर्बानी ना करें और हमारी मस्जिद की तारीफ असम के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया में की है बहुत अच्छी बात है हम इसका तहे दिल से स्वागत करते हैं वहीं दक्षिण गांव शाही जामा मस्जिद के पेश इमाम जाकिर हुसैन मुफ्ती ने कहा कि सरकारी गाइडलाइन मानकर नमाज अदा किया जाए और कुर्बानी भी किया जाए और सभी को ईद उल अजहा की मुबारकबाद
0
0
Report
Advertisement

उदयपुर आयड़ के गंगू कुंड में डूबे युवक की मौत, शव MB अस्पताल भेजा

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के आयड़ इलाके में स्थित गंगू कुंड में उसे समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति की कुंड में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर भुपालपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने नागरिक सुरक्षा विभाग की रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया। रेस्क्यू टीम ने शव को बाहर निकाल पुलिस के सुपुर्ध कर दिया। पुलिस ने शव को एमबी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। बताया जा रहा है कि शंकर सालवी नाम का यह व्यक्ति अपनी बेटी को तैरना सीख रहा था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह कुंड की गहराई में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले में अग्रिम अनुसंधान कर रही है。
0
0
Report

टोंक की बहीर ईदगाह में ईदुल-अजहा नमाज, अमन-चैन की दुआएं

Tonk, Rajasthan:टोंक की बहीर ईदगाह में अदा हुई ईदुलअजहा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआएं टोंक शहर स्थित बहीर ईदगाह में ईदुलअजहा का पर्व धार्मिक उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। प्रदेश की सबसे बड़ी बहीर ईदगाह में हजारों नमाजियों ने ईदुलअजहा की नमाज अदा की और देश-प्रदेश में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। मुफ़्ती इसलाउद्दीन खिजर साहब ने ईदुलअजहा की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। नमाज को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर रामरतन सौकरिया, एडिशनल एसपी रतनलाल भार्गव सहित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए ईदगाह परिसर और आसपास पुलिस जाप्ता तैनात रहा।
0
0
Report

हापुड़ की ईदगाह में बच्चे ईदी-खरीदारी से भरा शांतिपूर्ण मेला

Hapur, Uttar Pradesh:मुंशी प्रेमचंद की कहानी ईदगाह साकार होती दिख रही है हापुड़ जिले में यहाँ शांतिपूर्ण तरीक़े से ईद मनाई गई बक़रीद के दौरान यह काफी बड़ी संख्या में बच्चे बक़रीद के दौरान लगे मेले का मज़ा लेते दिखे। हापुड़ में सबसे बड़ी ईदगाह में शांतिपूर्ण तरीक़े से नमाज़ अदा की गई लेकिन काफी बड़ी संख्या में बड़ों से ज़्यादा बच्चे ईदी लेकर सामान की ख़रीदारी करते, खाने पीने की चीज़ें ख़रीद के खिलौने ख़रीदते दिखे। साथ ही यहाँ लगे झूलों का मज़ा लेते दिखे। सबसे बड़ी बात यह है कि यहाँ लगी सभी खाने की दुकानें और खिलौने और झूले की दुकानें इन हिंदुओं ने लगाई हैं। बच्चों के साथ बातचीत वॉक थ्रू
0
0
Report
Advertisement

हल्द्वानी में बकरीद शांतिपूर्ण माहौल के लिए नैनीताल पुलिस की चाक-चौबंद निगरानी

Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आयी, एसएसपी नैनीताल ने ने खुद मोर्चा संभालते हुए शहर के संवेदनशील इलाकों का औचक निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जवानों को मुस्तैदी और सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के सख्त निर्देश दिए, बकरीद पर्व को लेकर हल्द्वानी में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने एसपी सिटी, एसपी क्राइम, सीओ हल्द्वानी और पुलिस अधिकारियों के साथ बनभूलपुरा सहित संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, पेट्रोलिंग और रूट मार्च व्यवस्था की समीक्षा की गई। उन्होंने सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश भी दिये और पुलिस कर्मियों को आम जनता और नमाजियों के साथ शालीन व्यवहार रखने के निर्देश दिए, ताकि त्योहार भाईचारे और सौहार्द के माहौल में सम्पन्न हो सके, पुलिस प्रशासन द्वारा संवेदनशील इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग और रूट मार्च किया.
0
0
Report

बोकारो में ईद-उल-अजहा की नमाज में भाईचारे की मिसाल, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में अकीदत के साथ मनी ईद-उल-अजहा, सेक्टर-9 से सिवनडीह तक मस्जिदों में अदा की गई नमाज; देश में अमन-चैन की मांगी दुआ. जिले के गोमिया, चंद्रपुरा, कसमार सहित अन्य जगहों के मस्जिदों में सुबह से ही नमाज अदा की गई। कुर्बानी के इस त्योहार पर दिखा भाईचारे का मंजर, गले मिलकर दी मुबारकबाद। बताते चले कि बोकारो में गुरुवार को कुर्बानी का त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) अकीदत और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। शहर के सेक्टर-9 जामा मस्जिद, सिवनडीह, भरा, बालीडीह, जरीडीह सहित विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं गोमिया, चंद्रपुरा और चन्दनक्यारी में भी ऐसा नजारा देखने को मिला। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इमामों ने खुतबा पढ़ा और सभी लोगों तथा राज्य-देश की खुशहाली, तरक्की और अमन-चैन के लिए विशेष दुआ मांगी। मस्जिदों में 'अल्लाहु अकबर' की सदाओं से माहौल रूहानी हो गया। वक्ताओं ने कहा कि यह त्योहार सिर्फ कुर्बानी के लिए नहीं मनाया जाता है, बल्कि अल्लाह और एक-दूसरे के प्रति समर्पण, त्याग और प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कुर्बानी का हिस्सा जरूरतमंदों, गरीबों और रिश्तेदारों के बीच वितरण किया जाता है, जिससे गरीब वर्ग के लोग भी इस खुशी में शामिल हो सकें। यह त्योहार समाज में बराबरी और भाईचारे का संदेश देता है। इधर शांति व्यवस्था बनाए رکھنے के लिए जिले के उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक खुद लगातार निगरानी रखे हुए हैं। संवेदनशील जगहों पर पुलिस टीम तैनात की गई है, ताकि असामाजिक तत्वों द्वारा किसी प्रकार की अव्यवस्था न फैलाई जा सके। पर्व से कुछ दिन पूर्व विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा शांति समिति की बैठक कराई गई थी। शांति व्यवस्था भंग न हो, इसके लिए बुधवार शाम शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च भी निकाला गया था। मौके पर सिटी डीएसपी भी जायजा ले रहे थे।
0
0
Report

नालंदा में बकरीद के मौके पर अमन-चैन और भाईचारे का उत्सव, कुर्बानी का वितरण

Pariaunna, Bihar:बकरीद न्यूज नालंदा नालंदा जिले में गुरुवार को बकरीद का पर्व श्रद्धा, उल्लास और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ उमड़ी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी और अमन-चैन की दुआ मांगी। बिहारशरीफ की बड़ी दरगाह, शाही जामा मस्जिद समेत जिलेभर में सामूहिक नमाज अदा की गई। बड़ी दरगाह के गद्दीनशीन पीर साहब ने कहा कि ईद-उल-अजहा त्याग, समर्पण और इंसानियत का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। बकरीद को लेकर बच्चों में भी खास उत्साह देखने को मिला। नमाज के बाद लोगों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार कुर्बानी दी और मांस का एक हिस्सा गरीबों व जरूरतमंदों में वितरित किया। इस्लामिक मान्यता के अनुसार यह पर्व हजरत इब्राहीम और हजरत इस्माइल की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है तथा त्याग, प्रेम और सामाजिक एकता का प्रतीक माना जाता है।
0
0
Report
Advertisement

रांची में ईद-उल-अजहा की खुशी: एकता पर देशभर की दुआ और कुर्बानी की तैयारी

Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व पूरे हर्षोल्लास, श्रद्धा और अकीदत के साथ मनाया गया। शहर की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह विशेष नमाज अदा की गई, जहां लोगों ने देश और समाज में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी। इसी क्रम में रांची के गाड़ीखाना ईदगाह में भी बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने पहुंचे। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी और कुर्बानी की रस्म अदा करने की तैयारी की। इस अवसर पर गाड़ीखाना ईदगाह के इमाम ने कहा कि ईद-उल-अजहा मुस्लिम समुदाय का दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक पर्व है। उन्होंने बताया कि यह त्योहार कुर्बानी, त्याग और अल्लाह के प्रति समर्पण का संदेश देता है। नमाज के बाद शुक्राने की दुआ की गई और लोगों ने कुर्बानी की अहमियत को समझते हुए इस पर्व को मनाया। इमाम ने कहा कि इस्लाम में मुख्य रूप से दो बड़े त्योहार होते हैं—ईद-उल-फितर और ईद-उल-अजहा। बकरीद का विशेष महत्व है और इसी महत्व को देखते हुए बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने ईदगाह पहुंचे। उन्होंने देश में आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि भारत हमारा प्यारा वतन है, जिसे सभी समुदायों ने मिलकर बनाया और आगे बढ़ाया है। जब तक देश में प्रेम, भाईचारा और आपसी सम्मान कायम रहेगा, तब तक देश तरक्की करता रहेगा। उन्होंने कहा कि नफरत और विभाजन का माहौल किसी भी समाज और देश के लिए अच्छा नहीं होता। इमाम ने कहा कि देश के सभी नागरिकों को संविधान द्वारा दिए गए अधिकार समान रूप से मिलने चाहिए। सभी धर्मों और समुदायों के लोगों के अधिकारों का सम्मान होगा, तभी समाज में न्याय, समानता और भाईचारा मजबूत होगा। बाइट: इमाम, गाड़ीखाना ईदगाह, रांची बाइट: एस. अली, स्थानीय
0
0
Report

धौलपुर में बकरीद शांति से सम्पन्न, ड्रोन निगरानी के बीच सुरक्षा व्यवस्था मजबूत

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, शांति और भाईचारे का दिया संदेश धौलपुर. बकरीद, जिसे ईद-उल-अजहा के नाम से भी जाना जाता है, का पर्व गुरुवार को धौलपुर में श्रद्धा, उल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में सुबह-सुबह ईदगाह पहुंचे और सामूहिक रूप से नमाज अदा की। सुबह से ही ईदगाह परिसर में नमाजियों का पहुंचना शुरू हो गया था। कुछ ही देर में पूरा परिसर श्रद्धालुओं से भर गया। नमाज के दौरान देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की विशेष दुआएं मांगी गईं। धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल पूरे परिसर में बना रहा। *सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ड्रोन से निगरानी* त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। ईदगाह परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिसकर्मी लगातार गश्त करते रहे और सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए रखी। इस बार सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए ड्रोन कैमरों का भी उपयोग किया गया। ड्रोन के माध्यम से ईदगाह परिसर के साथ-साथ आसपास के इलाकों की निरंतर निगरानी की गई। इससे भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित करने में मदद मिली। प्रशासन की सतर्कता और समय पर की गई तैयारियों के चलते पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। *गले मिलकर दी मुबारकबाद, लौटे शांतिपूर्वक* नमाज की समाप्ति के उपरांत लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। इस दौरान आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता का संदेश स्पष्ट रूप से देखने को मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बकरीद की नमाज शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। प्रशासन द्वारा पूर्व में जारी शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील का भी सकारात्मक प्रभाव दिखाई दिया। पूरे आयोजन के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई। नमाज के पश्चात श्रद्धालु शांतिपूर्वक अपने-अपने घरों को लौट गए। धौलपुर में बकरीद का पर्व परंपरागत सौहार्द, अनुशासन और आपसी प्रेम के साथ संपन्न हुआ。
0
0
Report

हरि सागर कुंड में डूबे युवक की मौत: शव निकाला गया

Tonk, Rajasthan:लांबा हरि सिंह (टोंक) हरि सागर कुंड में डूबने से युवक की मौत लांबा हरि सिंह में ऐतिहासिक हरि सागर कुंड में युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक प्रकाश नाथ 22 पुत्र घीसा नाथ निवासी गुजरवाड़ा थाना बोराडा जिला अजमेर है। मृतक शादीशुदा है जो सुबह पड़ौसी किशन बेरवा के साथ बाइक पर सवार होकर कार्य की तलाश में लंबा हरि सिंह आए हुए थे। बाइक पर सवार होकर कुंड पर गए थे जहां अचानक कुंड के गहरे पानी में कूद कर डूब गया। साथ में मौजूद बाइक सवार व अन्य ने तलाश किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से लोहे की जाल गहरे पानी में डाल तलाश किया बड़ी मशक्कत के बाद गहरे पानी से शव को बाहर निकाल कब्जे में लेकर पास ही राजकीय सामुदायिक अस्पताल मोर्चरी में सुरक्षित रखा। सूचना पर पहुंची तकनीकी दल ने साक्ष्य जूटाए और प्रशिक्षुक आईपीएस गौरव ने शव का निरीक्षण कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। चिकित्सक कमलेश माली ने शव का पोस्टमार्टम कर जांच के लिए नमूने एकत्रित किए। police ने शव का अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सुपुर्द किया।
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में इंटर छात्र की हत्या: दो आरोपी हिरासत में

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। बेखौफ बदमाशों ने इस बार एक इंटर के छात्र का पहले अपहरण किया और फिर पीट-पीटकर उसकी निर्मम हत्या कर शव को दियारा इलाके में फेंक दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अपहरण के वक्त का वीडियो भी सामने आया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल गांव की है, जहां राम उदय यादव के पुत्र विकास कुमार की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। परिजनों के मुताबिक विकास बुधवार की दोपहर छात्रवृत्ति योजना का फॉर्म भरने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। खोजबीन के दौरान पता चला कि गांव का ही मोहित यादव उर्फ कारेलाल उसे बाइक पर बैठाकर ले गया था। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही विकास यादव और मोहित यादव ने मिलकर विकास कुमार का अपहरण किया और बाद में पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को खगड़िया जिले के बलदौर दियारा इलाके में फेंक दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मुफस्सिल थाना पहुंच गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर-वन डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं अपहरण के समय का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विकास कुमार को बाइक पर बैठाकर ले जाते देखा जा रहा है। परिजनों ने बताया कि कुछ महीने पहले आरोपी विकास यादव ने मृतक के छोटे भाई के नाम से फेक फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील फोटो वायरल किया था। शिकायत के बाद साइबर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद आरोपी बदला लेने की फिराक में था और इसी रंजिश में विकास कुमार की हत्या कर दी गई। मेरा बेटा छात्रवृत्ति का फॉर्म भरने गया था। गांव के ही मोहित उसे बाइक पर बैठाकर ले गया। बाद में पता चला कि मेरे बेटे की हत्या कर शव दियारा में फेंक दिया गया। आरोपी पहले से रंजिश रखता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। सवाल यह है कि आखिर बेगूसराय में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं और पुलिस कब तक ऐसे अपराधों पर लगाम लगा पाएगी।
0
0
Report

झालावाड़ में ईद उल जुहा की खुशी, मुस्लिम समुदाय ने एक-दूसरे को बधाई दी

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़\n\nईद उल जुहा का त्योहार आज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिले के सभी शहरों व कस्बों में मुस्लिम समुदाय ईदगाहों पर पहुंचे और नमाज अदा कर एक दूसरे को बकरीद की बधाई दी। ईद की नमाज के बाद अब मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा घरों में कुर्बानी की रस्म अदा की जा रही है।\n\nईदगाह परिसर में मौलाना अब्दुल मन्नान द्वारा ईद की नमाज अदा करवाई गई और मुल्क में चैन और अमन की दुआएं मांगी गईं। इस दौरान झालावाड़ राजपरिवार द्वारा शहर काजी व मौलाना की दस्तारबंदी भी करवाई गई। नमाज के बाद सभी मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद उल जुहा की बधाई दी। इस दौरान कोतवाली सीआई सहित सभी धर्मों के लोग भी ईदगाह पहुंचे और मुस्लिम भाइयों को बधाई दी।\n\nईदगाह कमेटी की ओर से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों का साफा बांधकर व माला पहनाकर स्वागत किया गया।\n\nइधर झालावाड़ जिले के पिडावा, भवानीमंडी, झालरापाटन, बकानी, गंगधार, चौमहला, अकलेरा, खानपुर सहित सभी कस्बों में भी मुस्लिम भाइयों द्वारा एक दूसरे को ईद की बधाइयां दी जा रही हैं और बच्चों को मिठाई, चॉकलेट के साथ ईदी बांटी जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top