icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
285123
Jitendra SoniJitendra SoniFollow9 Jul 2024, 09:36 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

केरेन रिजिजू: पेपर लीक रोकथाम बिल पर संसद में बहस और एकजुटता की अपील

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सार्वजनिक परीक्षाओं (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक पर कहा, "आज लोकसभा में देश भर के छात्रों की चिंताओं को देखते हुए, पेपर लीक जैसी समस्याओं से निपटने के लिए एक महत्वपूर्ण बिल आने जा रहा है लेकिन कांग्रेस और विपक्ष के कुछ सदस्य इस पर चर्चा करने से मना कर रहे हैं, वे हंगामा कर रहे हैं। मैं उनसे अपील करता हूं कि वे प्रधानमंत्री द्वारा आज लिए गए अहम फैसले पर विचार करें...मैं कांग्रेस पार्टी से एक बार फिर आग्रह करता हूं कि वे देश और छात्रों की भावनाओं को समझें...संसद के अलावा हम इन मुद्दों पर और कहां बहस और चर्चा करेंगे? मैं कांग्रेस पार्टी और विपक्ष के अपने साथियों से फिर अपील करता हूं कि हम छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एक अहम बिल ला रहे हैं...हंगामा करने के बजाय हमें छात्रों की भावनाओं को समझते हुए संसद में पूरी और खुली बहस होनी चाहिए और एकजुटता से इस बिल को पारित करना चाहिए..."
0
0
Report

नालंदा में मुख्यमंत्री के उद्घाटन से दूध उत्पादन में क्रांतिकारी परिवर्तन

Bikram, Bihar:नालंदा बिहार शरीफ सुधा डेयरी कैंपस मे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 20 MTPD दही प्लांट एवं कंफेड संचालित एचपीसीएल पेट्रोल पंप और सुविधा कैफेटेरिया का करेंगे उद्घाटन 300 डी फ्रीजर जीविका दीदी को देंगे मुख्यमंत्री डेयरी मंत्री नन्द किशोर राम बोल रहे है. ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का संबोधन. डेयरी के विकास के बिना गांव का विकास अधूरा है. डेयरी स्टोर खोलने के लिए हमने पूरे बिहार में 534 प्रखंड में जमीन राज्य सरकार ने दिया है. पशुपालन विभाग के साथ बातचीत करके जीविका दीदी के सहयोग से बकरी पालन को आगे बढ़ाएंगे. लोगों की अच्छी ताल मेल से बकरी पालन को बढ़ावा मिल सकता है. गांव में महिलाएं बकरी पालन से बड़ी संख्या में जुड़ी हुई है. उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव का संबोधन. एक वक्त था दूसरी प्रदेश से बिहार आता था. मुख्यमंत्री जी आज उद्घाटन किए हैं मैं मुख्यमंत्री जी को बधाई देता हूं. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महिलाओं को डी फ्रिज़र दिया. पशु उठाओ वाहन राज्य के 8 प्रमंडल में उपलब्ध होगा. मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना. टोल फ्री नंबर के जरिए बीमार पशु को वाहन से इलाज के लिए भेजा जाएगा. प्रमंडल स्तर पर इसकी शुरुआत की जा रही है. आठ वाहन को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का सम्बोधन. इतिहास के पन्नों में जब आप पढ़ेंगे नालंदा ही भारत था यही राजगीर मे राजधानी थी. आज इस कार्यक्रम में आने का मौका मिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व मुख्यमंत्री नालंदा के बेटा नीतीश कुमार के समृद्ध बिहार का सपना जरूर पूरा होगा. बिहार की सरकार पशुओं की चिंता करती है मनुष्य की चिंता को सभी लोग कर रहे हैं लेकिन हमारी सरकार पशु की भी चिंता करती है. कोई पशु बीमार पड़ जाए तो उसकी चिंता सरकार कर रहीं है. बिहार के एक-एक घर तक पशुपालन गै पालन करवाये. KCC लोन के माध्यम से काम हो रहा है आज से 20 साल पहले नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनकर आए उस समय दूध उत्पादन मे पीछे थे दूसरे राज्य से दूध लेना पडता था लेकिन आज भारत मे कुल दूध का 25% उत्पादन कर रहे है दुनिया के मार्केट में अपने दूध और आइसक्रीम को लें जाने की चिंता कर रहे हैं लगभग 2500 के आसपास समितियाँ बनाने का काम किया जा रहा है 200 आउटलेट के लिए काम हो रहा है बिहार के सभी गांव में ग्रामीण हॉट मॉडल दूध सब्जी और मछली का एक साथ बिक्री की व्यवस्था कर सके उस पर काम हो रहा है बिहार में 2000 से अधिक उत्पादन समिति बनी लगभग 3 लाख लीटर उत्पादन हो रहे है एक करोड़ लीटर का उत्पादन कैसे हो उसकी चिंता कर रहे है बिहार के प्रत्येक गांव में पशु के लिए दवाई बिक्री केंद्र खोले जाएंगे Today भारत खड़ा है तो उसकी नीव नालंदा से है गाय भैंस के अलावा बकरी पालन को भी आगे बढ़ाना है कोई बीमार पड़ता है तो बकरी का दूध पिलाने की बात करते है आने वाले दिन मे बकरी के दूध को इससे जोड़ा जाएगा स्वतंत्र तौर पर नालंदा में दूध उत्पादन का केंद्र बनेगा हम लोगों ने 100 दिनों में कई कार्य किए हैं मॉडल स्कूल डिग्री कॉलेज बच्चों के लिए लाइव क्लास ऑनलाइन टीचर उपलब्ध करवाये जा रहे है नालंदा के विकास के लिए बिहार की समृद्धि के लिए दूध उत्पादन के क्षेत्र में और तेजी से काम करना है
0
0
Report

सिवनी में बकरी चोर: CCTV में कैद तीन लोग रातोंरात चोरी

Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी जिले में इन दिनों बकरी चोर सक्रिय हैं, जी हां आप सही सुन रहे हैं बकरी चोर जो देर रात मौका देखकर बकरियों की चोरी की बारदात को अंजाम दे रहे हैं, ऐसा ही एक मामला कुरई थाना अंतर्गत परतापुर ग्राम से सामने आया आया है जहां रविवार देर रात 3 लोगो ने बाइक में बकरियों की चोरी कर ली।इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमे 3 लोग 2 बकरियों को बाइक पर चोरी कर ले जाते नजर आ रहे हैं, पशुपालक बसती राम पिता अंत राम गवारा ने इस बात की शिकायत कुरई पुलिस को की है, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। वहीं पशुपालक ने कहा कि जो भी चोरों की जानकारी देंगे उन्हें वह 2000 रुपये का इनाम भी देंगे।
0
0
Report
Advertisement

दुमका में पुलिस का सख्त यातायात चेकिंग, नियमों का पालन अनिवार्य

Dumka, Jharkhand:दुमका में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस का सघन जांच अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर वाहनों की जांच के साथ लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में दुमका के फूलो-झानो चौक पर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में स्टेट हाइवे साहेबगंज दुमका गोबिंदपुर सड़क पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई। वहीं चारपहिया वाहनों की भी गहन तलाशी लेते हुए आवश्यक कागजात की जांच की गई।जाँच के दौरान पुलिस ने सैकड़ों छोटे और बड़े वाहनों की जांच की। अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध जुर्माना लगाने के साथ-साथ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित सफर सुनिश्चित करें
0
0
Report

क्रॉसिंग रिपब्लिक में पूनम उर्फ पूजा पर मोबाइल चोरी का मामला—सीसीटीवी ने पकड़ा चोर

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र स्थित पैरामाउंट सिम्फनी सोसाइटी में घरेलू काम के लिए पहले ही दिन आई एक नौकरानी पर मोबाइल चोरी का आरोप लगा है। पीड़िता एवं शिकायतकर्ता शिल्पा यादव ने थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक में दी गई लिखित शिकायत में बताया कि रविवार को पूनम उर्फ पूजा नाम की महिला पहली बार उनके फ्लैट पर काम करने आई थी। शाम करीब 4:30 बजे उसने किसी जरूरी काम का हवाला देते हुए घर जाने की बात कही। उसके जाने के कुछ देर बाद जब परिवार ने मोबाइल फोन तलाशा तो वह गायब मिला। संदेह होने पर फ्लैट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई, जिसमें महिला के मोबाइल लेकर जाते हुए दिखाई देने का दावा किया गया है। इसके बाद शिल्पा यादव ने चोरी हुए मोबाइल के नंबर और आईएमईआई की जानकारी के साथ पुलिस को शिकायत देकर आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई तथा मोबाइल बरामद कराने की मांग की। वही मामले की सूचना मिलते ही क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी महिला की पहचान एवं तलाश में जुटी है।
0
0
Report

मानटाउन थाने की बड़ी कार्रवाई: लूट मामले के 5 आरोपी गिरफ्तार

Jaipur, Rajasthan:मानटाउन थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,सर्राफा व्यापारी से हुई लूट मामले में किया पर्दाफाश, पांच आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, पांचों आरोपियों को जयपुर से एक साथ किया गिरफ्तार, करीब 100 CCTV फुटेज की सहायता से आरोपियों को धर दबोचा, आरोपी आशीष सैन निवासी अरनिया, आरोपी रवि मीणा निवासी पट्टी कलां, आरोपी दिलखुश मीणा निवासी गढ़खेड़ा, आरोपी अशोक कुमार मीणा निवासी जोड़ली, आरोपी प्रशांत कांवटया निवासी कैमी को किया गिरफ्तार, आरोपियों से पूछताछ कर चोरी हुआ माल बरामदगी के किए जा रहे प्रयास, साइबर सेल इंचार्ज अजीत मोगा की रही विशेष भूमिका, पुलिस उपाधीक्षक शहर राजेन्द्र मीणा, मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने किया वारदात का खुलासा, एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देश पर दिया गया बड़ी कार्रवाई को अंजाम।
0
0
Report
Advertisement

बांकीपुर उपचुनाव में बदलाव की अटकलें, तेजस्वी यादव के रोड शो से संकेत

Patna, Bihar:बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर अब चुनाव प्रचार अंतिम चरण में है 30 जुलाई को वोटिंग है और 28 जुलाई को शाम 5:00 बजे चुनाव प्रचार खत्म हो जाएंगे वही आज इस चुनाव को लेकर दो बड़े रोड शो हो रहे हैं एक तरफ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीति नवीन रोड शो कर रहे हैं क्योंकि राज्यसभा में जाने से पहले वह बांकीपुर विधानसभा से 2006 से लेकर 2026 मार्च तक विधायक रहे अब यह सीट बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गया है तो वही बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव अपने प्रत्याशी रेखा गुप्ता के लिए रोड शो कर रहे हैं आरजेडी का दावा है कि इस बार बदलाव निश्चित है पार्टी के प्रधान महासचिव और विधायक राण विजय साहू ने कहा की बांकीपुर बदलाव मांगता है पिछले 40 वर्षों से एक ही पार्टी और एक ही परिवार का कब्जा है वही महागठबंधन के रेखा गुप्ता जो उम्मीदवार हैं तेजस्वी यादव के रोड शो में जो अपार जन समर्थन है बांकीपुर संकेत दे रहा है की कोई भी रोकने वाला नहीं है भारतीय जनता पार्टी के पास दो ही विकल्प है प्रधानमंत्री और गृह मंत्री बांकीपुर आवे और कोई कल्याण होने वाला नहीं है और बदलाव होना तय है बाइट---- रणविजय साहू RJD विधायक जेडयू के MLC खालिद अनवर ने कहा कि नितिन नवीन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बांकेपुर को लगातार उन्होंने प्रतिनिधित्व किया है बांकीपुर की एक-एक जनता को जानते हैं आज वह रोड शो कर रहे हैं वह एक रश्म है जहां तक राजद की बात है तेजस्वी यादव को बिहार की जनता सीरियस नहीं लिया है नॉमिनेशन हो या आरजेडी का कोई भी फंक्शन हो वह सीरियस नहीं लेते हैं वॉच रोड शो कर रहे हैं बाकी पर की जनता अच्छी तरीके से समझ रही है वह एक रस्म अदा करने अपने पर्सनल हित के लिए कर रहे हैं जनता के लिए नहीं बाइट---- खालिद अनवर जेडयू MLC कांग्रेस के नेता और पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा ने कहा उपचुनाव है बांकीपुर में और रोड सहर व्यक्ति को करना चाहिए आरजेडी से बड़े नेता हैं तेजस्वी यादव सबको करना चाहिए भाजपा एक आगरा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से काम नहीं चलने वाला है मोदी जी को और राष्ट्रीय अध्यक्ष को बुलाए कल कम से कम इन होगा रोशन कर दीजिए नहीं तो इस बार बचने वाला नहीं है बाइट---- ऋषि मिश्रा कांग्रेस नेता बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा की 1995 से हरा ही रहे हैं तेजस्वी जी के पिताजी पटना में हारते तक गये तो तेजस्वी की जगे है यह कार्य नींद में पड़े थे विदेश की यात्रा करके कल ही पटना आए हैं विदेश गये थे थकान मिटा रहे होंगे पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रेशर है उसी के लिए जा रहे हैं जगह-जगह चेहरा बदल कर जो बहरूपिया किशोर चुनाव लड़ रहा है यादव उसी का पक्ष में खड़े है
0
0
Report

किरण चौधरी ने विपक्ष के हंगामे पर हमला बोला; पेपर लीक पर कानून बनेगा

Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ संसद में विपक्ष के हंगामे को लेकर पूर्व राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने विपक्ष पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष बेवजह हंगामा कर रहा है। जब सरकार ने युवाओं की सभी मांगे मान ली है और उनका प्रदर्शन खत्म हो चुका है , तो फिर ऐसे में विपक्ष का हंगामा करने का कोई मतलब नहीं बनता。 विपक्ष पूरी तरह से मुद्दा विहिन है और सिर्फ विरोध करने के लिए ही हंगामा कर रहा है। सत्र न चलने देने का मतलब है कि विपक्ष लोगों के टैक्स के पैसे को बर्बाद कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर कहीं पर कोई कमी पाई जाती है या कोई समस्या होती है तो सरकार का काम है उसे दूर करना और काम को सही करना। सरकार इसी दिशा में काम भी कर रही है। पेपर लीक एक बड़ा मुद्दा है और सरकार इसे ठीक करने की कोशिश कर रही है। ताकि भविष्य में ऐसा ना हो। इसलिए सरकार ने युवाओं की मांगे मान ली। अब सरकार पेपर लेकर खिलाफ एक सख्त कानून बनना चाहती है। लेकिन विपक्ष फिर भी विरोध कर रहा है। ताकि नया कानून न बने और बार-बार पेपर लीक होते रहें। जिससे उन्हें विरोध करने का मौका मिलता रहे। अगर विपक्ष को लगता है कि वह इस तरह के काम करके सत्ता हासिल कर सकते हैं तो मैं उनसे कहना चाहती हूं कि इस तरह सत्ता नहीं मिलती। कई दूसरे लोगों द्वारा अलग-अलग मुद्दों पर विरोध प्रदर्शनों की चेतावनियों पर किरण चौधरी ने कहा कि विरोध प्रदर्शन करना सबका अधिकार है। इसे रोका नहीं जा सकता. लेकिन अगर विरोध प्रदर्शन किसी जायज मांग पर हो तो सरकार उसे पूरा भी करती है . लेकिन सिर्फ राजनीति करने के लिए विरोध प्रदर्शन को अपना हथियार बनाना सही नहीं है।
0
0
Report

पंजाब के क्लीनिक स्टाफ ने वेतन, स्थायी नौकरी सुरक्षा और छुटियों के लिए हड़ताल शुरू की

Fatehgarh Sahib, Punjab:ਆਮ ਆਦਮੀ ਕਲੀਨਿਕ ਸਾਂਝੇ ਫਰੰਟ, ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸੱਦੇ 'ਤੇ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਸਾਰੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਕਲੀਨਿਕਾਂ ਵਿੱਚ ਤਾਇਨਾਤ ਡਾਕਟਰਾਂ, ਫਾਰਮਾਸਿਸਟਾਂ ਅਤੇ ਕਲੀਨੀਕਲ ਅਸਿਸਟੈਂਟਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀਆਂ ਲੰਬਿਤ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਅਣਮਿੱਥੇ ਸਮੇਂ ਲਈ ਹੜਤਾਲ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸਟਾਫ਼ ਵੱਲੋਂ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਇਕੱਠੇ ਹੋ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਧਰਨੇ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਆਗੂ ਡਾ. ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਡਾ. ਸੁਲੱਖਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਨਾਲ ਕਈ ਦੌਰ ਦੀਆਂ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਹੋ ਚੁੱਕੀਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਹਰ ਵਾਰ ਮੰਗਾਂ ਮੰਨਣ ਦਾ ਭਰੋਸਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ, ਪਰ ਅਜੇ ਤੱਕ ਕਿਸੇ ਵੀ ਮੰਗ ਸਬੰਧੀ ਲਿਖਤੀ ਨੋਟੀਫਿਕੇਸ਼ਨ ਜਾਰੀ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਿਰਫ਼ ਭਰੋਸਿਆਂ ਨਾਲ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਦਾ ਹੱਲ ਨਹੀਂ ਹੋ ਸਕਦਾ। ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਮੁੱਖ ਮੰਗਾਂ ਵਿੱਚ ਤਨਖ਼ਾਹ ਅਤੇ ਇਨਸੈਂਟਿਵ ਵਿੱਚ ਹਰ ਸਾਲ ਵਾਧਾ, ਕੈਜ਼ੁਅਲ ਅਤੇ ਮੈਡੀਕਲ ਛੁੱਟੀਆਂ ਦੀ ਸਹੂਲਤ, ਨੌਕਰੀ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਅਤੇ ਸੇਵਾਵਾਂ ਨੂੰ ਰੈਗੂਲਰ (ਪੱਕਾ) ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ ਸ਼ਾਮਲ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਇਹ ਵੀ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਅਤੇ ਸਿਹਤ ਮੰਤਰੀ ਨਾਲ ਵੀ ਕਈ ਵਾਰ ਮੁਲਾਕਾਤਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾ ਚੁੱਕੀਆਂ ਹਨ, ਪਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕੋਈ ਠੋਸ ਅਤੇ ਗੰਭੀਰ ਕਦਮ ਨਹੀਂ ਚੁੱਕਿਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਕਾਰਨ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਸੰਘਰਸ਼ ਦਾ ਰਾਹ ਅਪਣਾਉਣਾ ਪਿਆ ਹੈ। ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਦੇ ਸਾਰੇ ਜ਼ਿਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਦਫ਼ਤਰਾਂ ਅੱਗੇ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ ਕਿ ਜਦੋਂ ਤੱਕ ਸਰਕਾਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਸਬੰਧੀ ਲਿਖਤੀ ਨੋਟੀਫਿਕੇਸ਼ਨ ਜਾਰੀ ਨਹੀਂ ਕਰਦੀ, ਉਦੋਂ ਤੱਕ ਇਹ ਅਣਮਿੱਥੇ ਸਮੇਂ ਲਈ ਹੜਤਾਲ ਅਤੇ ਸੰਘਰਸ਼ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਡਾਕਟਰ, ਫਾਰਮਾਸਿਸਟ ਅਤੇ ਕਲੀਨੀਕਲ ਅਸਿਸਟੈਂਟ ਹਾਜ਼ਰ ਰਹੇ।
0
0
Report
Advertisement

NTए की पारदर्शिता पर फिर भुक्कल का सवाल, जोशी से सुधार की उम्मीद

Jhajjar, Haryana:हरियाणा की पूर्व शिक्षा मंत्री एवं झज्जर से कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने एक बार फिर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब तक एजेंसी की व्यवस्था में व्यापक सुधार नहीं किया जाता, तब तक नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करना संभव नहीं है। झज्जर स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए भुक्कल ने कहा कि उन्हें नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के स्थान पर नियुक्त मंत्री जोशी से उम्मीद है कि वे शिक्षा व्यवस्था में सुधार करेंगे और लंबे समय से खाली पड़े विभागीय पदों को भरने का काम करेंगे, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर एवं पारदर्शी व्यवस्था मिल सके। भुक्कल ने हाल ही में छात्रों के आंदोलन के बाद तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे का उल्लेख करते हुए कहा कि इस संघर्ष में कांग्रेस पार्टी शुरू से छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी रही। उन्होंने कहा कि छात्रों और कांग्रेस के संयुक्त संघर्ष के आगे सरकार को आखिरकार झुकना पड़ा और अपनी हठधर्मिता छोड़नी पड़ी। उन्होंने नए शिक्षा मंत्री से आग्रह किया कि वे ऐसी व्यवस्था लागू करें जिससे भविष्य में किसी भी छात्र को अपनी मांगों के लिए सड़कों पर उतरकर धरना देने की नौबत न आए। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्र हित सर्वोपरि रखते हुए शिक्षा प्रणाली को पारदर्शी, जवाबदेह और विश्वसनीय बनाना चाहिए। पूर्व शिक्षा मंत्री ने युवाओं के भविष्य को लेकर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को अच्छी शिक्षा और बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने चाहिए, ताकि देश का युवा अपने परिवार को छोड़कर डंकी जैसे अवैध रास्तों से विदेश जाने के लिए मजबूर न हो। भुक्कल ने कहा कि यदि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार और सकारात्मक वातावरण मिलेगा तो वे नशे और अपराध जैसी सामाजिक बुराइयों से भी दूर रहेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार से युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए ठोस और प्रभावी नीतियां लागू करने की मांग की।
0
0
Report

हरीनगर के बेरी वाला बाग में दूषित पानी और सीवर संकट, महिलाएं विरोध में

Delhi, Delhi:दिल्ली के हरीनगर विधानसभा के बेरी वाला बाग में ढाई महीनों से काले गंदे पानी की सप्लाई से परेशान काले गंदे सीवर युक्त पानी को लेकर महिला ने किया हल्ला बोल सड़को की बदहाल स्थिति से कई महिलाएं हो चुकी है चोटिल बेरी वाला बाग में समस्याओं का अंबार राजधानी के कई इलाकों में गंदे पानी और सीवर की समस्या विकराल हो चली है। हरिनगर विधानसभा इलाके के बेरीवाला बाग में पिछले ढाई महीनों से काले गंदे सीवर युक्त पानी की सप्लाई से लोग परेशान है।लोग गंदा पानी पीकर बीमार हो रहे है यही नहीं सिर्फ लोगों की गलियां सीवर डालने के नाम पर खोदी गई और उसे दुरुस्त नहीं किया गया बल्कि जरा सी बरसात के बाद इन गलियों में कीचड़ ही कीचड़ हो जाता है ।और यहाँ से पैदल चलना निकलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में अक्सर कई बार महिलाएं और बच्चे गिरकर चोटिल होते हैं। इतना ही नहीं, इस वजह से इस इलाके में इतने ही समय से घर के नलों में गंदा काला बदबूदार पानी दिल्ली जलबोर्ड सप्लाई कर रहा है जिससे लोगों का जीवन और भी दुष्वार हो गया है। लोगों का कहना है कम से कम जो इलाके के विधायक और दिल्ली की बीजेपी सरकार ने साफ पानी देने का वादा किया था उस वादे का आखिर क्या हुआ? लोग इस बात को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं कि लाखों रुपये लगाकर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें राजनाथ सिंह से लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शिरकत कर रही हैं, लेकिन पास के इलाके में रहने वाले लोगों को साफ पानी नहीं मिल रहा जिससे लोग परेशान हैं। नाराज कॉलोनी की महिलाओं ने विधायक और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। यहां तक की बेरी बाग में रहने वाली एक महिला ने तो सीवर के गंदे पानी में विधायक की फोटो वाला फोस्टर डालकर अपना विरोध जताया। मौके से वाक थ्रू
0
0
Report
Advertisement

श्री dpradhanbjp जी ने इस्तीफा देकर हलचल मचा दी: तेज अदालतें और टास्क फोर्स से नयी उम्मीद

Noida, Uttar Pradesh:श्री dpradhanbjp जी ने जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दिया - त्वरित न्याय के लिए फास्ट-ट्रैक अदालतों की स्थापना - पेपर लीक को जड़ से खत्म करने के लिए टास्क फोर्स का गठन जब हर मांग स्वीकार कर ली गई और हर चिंता का ठोस समाधान कर दिया गया, तब भी संसद को ठप करना दर्शाता है कि विपक्ष को मुद्दों के समाधान से कोई सरोकार नहीं है। विपक्ष को न तो लोकतांत्रिक बहस में दिलचस्पी है और न ही युवाओं के भविष्य में...उनका एकमात्र मकसद संसद में लोकतांत्रिक चर्चा से भागना, अराजकता फैलाना और देश के करदाताओं के पैसे की बर्बादी करना है!
0
0
Report

शाहदरा नॉर्थ ज़ोन की पहली साप्ताहिक बैठक में जनहित मुद्दों पर चर्चा

New Delhi, Delhi:शाहदरा नॉर्थ ज़ोन की पहली साप्ताहिक बैठक में जनहित के मुद्दों पर मंथन, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश जमनापार के उत्तर-पूर्वी दिल्ली स्थित शाहदरा नॉर्थ ज़ोन में नवनिर्वाचित ज़ोन अध्यक्ष पंकज लूथरा की अध्यक्षता में पहली साप्ताहिक सामान्य बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के सभी निगम पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ज़ोन अध्यक्ष पंकज लूथरा ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्षदों द्वारा उठाए गए सभी जनहित के मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। बैठक में बरसात के मौसम के मद्देनज़र डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम पर भी विशेष चर्चा हुई। पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों में फॉगिंग, एंटी-लार्वा छिड़काव और सफाई अभियान को तेज करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस पर ज़ोन अध्यक्ष ने अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई करते हुए सभी आवश्यक कदम समय पर उठाने के निर्देश दिए। इसके अलावा पवित्र सावन माह और कांवड़ यात्रा को देखते हुए कांवड़ शिविरों में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। बैठक के अंत में ज़ोन अध्यक्ष पंकज लूथरा ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है और निगम प्रशासन जनहित के कार्यों को पूरी गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाएगा। बैठक में नागरिक सुविधाओं, स्वास्थ्य और विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top