icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
204101
YogiYogiFollow1 Feb 2025, 08:35 am

Hathras - नाली खुदाई कार्य न होने से परेशान ग्रामीणों ने सदर तहसील पहुंचकर यूपी जिला अधिकारी से की शिकायत

Hathras, Uttar Pradesh:

जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सीर में नाली के गंदे पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी के कार्यालय पहुंचकर शिकायत की थी. जिसके बाद जिलाधिकारी द्वारा नाली खुदाई कार्य के लिए अधिकारियों को आदेश दिए गए थे,लेकिन गांव के दबंग लोगों ने नाली खुदाई कार्य को रुकवा दिया. इसी को लेकर दर्जनों ग्रामीण शनिवार को दोपहर में सदर तहसील पहुंचकर अपनी समस्या के समाधान को लेकर उपजिलाधिकारी से शिकायत भी की है। सदर तहसील में ग्रामीणों की अधिकारियों से जमकर बहस भी हुई है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने शिकायत पत्र सौंपा, उल्टा झंडा वायरल के मामले की जांच की मांग

New Delhi, Delhi:दिल्ली भाजपा अध्यक्ष के निर्देश पर भाजपा का 3 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली के विशेष पुलिस आयुक्त श्री देवेश श्रीवास्तव से मिला और उनको एक शिकायत पत्र सौंप कर भाजपा अध्यक्ष श्री नितिन नवीन के हाथ में उल्टा झंड़ा दिखाती तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने के प्रयास की विस्तृत जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है राज्य दर राज्य सत्ता खोता हारा हताश विपक्ष लगातार सोशल मीडिया का दुरुपयोग करके देश का वातावरण बिगाड़ने का प्रयास कर रहा है पर भाजपा कार्यकर्ता विपक्ष के कुप्रयासाओं को कभी सफल नही होने देंगे
0
0
Report

मां-प्रेमी ने छह साल की सृष्टि हत्या कर शव कुएं में फेंका: बड़ा खुलासा

Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-जिस मां की गोद में सृष्टि को मिलनी थी ममता,उसी मां ने थाम लिए बेटी के हाथ,प्रेमी ने दबाया गला, कुएं में फेंक दी 6 साल की मासूम,पुलिस ने मासूम के अंधे कत्ल का किया खुलासा,प्रेमी संग मां गिरफ्तार। एंकर-भिंड के लहार में करीब दो महीने पहले कुएं से मिली छह साल की मासूम सृष्टि की मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या किसी दुश्मन ने नहीं, बल्कि मासूम की अपनी मां ज्योति और उसके कथित प्रेमी रामशंकर शर्मा उर्फ पल्लू ने की। मासूम का कसूर सिर्फ इतना था कि वह अपनी मां और रामशंकर के रिश्ते की सच्चाई परिवार को बताने की बात कह रही थी। आरोप है कि इसी डर में दोनों ने मिलकर सृष्टि की हत्या कर दी। अवैध रिश्ते की शुरुआत कहानी करीब आठ-नौ साल पहले शुरू हुई थी, लहार था इलाके के मेंहरी गांव की ज्योति की शादी अटेर क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह से हुई। दो बच्चों के साथ उसकी गृहस्थी चल रही थी। पति गुजरात के वडोदरा में पेंटिंग का काम करता था और वहीं मेहरा गांव का रहने बाला रामशंकर भी उसके साथ काम करता था। पति के पास मोबाइल फोन नहीं था। घरवालों से बात करने के लिए वह रामशंकर का फोन इस्तेमाल करता था। इसी दौरान ज्योति और रामशंकर की बातचीत शुरू हुई,बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं। -घर टूटा, रिश्ता बढ़ा, पुलिस के मुताबिक, ज्योति ने बताया कि पति शराब पीता था और घर का खर्च ठीक से नहीं चला पाता था। दूसरी तरफ रामशंकर उसकी आर्थिक मदद करने लगा। धीरे-धीरे दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया। पति को जब दोनों के संबंधों की जानकारी हुई तो वह गांव लौट आया। अप्रैल में ज्योति पति को छोड़कर रामशंकर के साथ चली गई। वह अपनी छह साल की बेटी सृष्टि को भी साथ ले गई। लेकिन परिवार को जानकारी लगी तो ज्योति को समझाकर वापस बुला लिया गया। मगर रिश्ते की डोर नहीं टूटी। दूसरी बार घर से निकली मां-बेटी 27 मई को ज्योति एक बार फिर बेटी को लेकर रामशंकर के साथ निकल गई। जालौन, ग्वालियर और फिर सेवढ़ा होते हुए दोनों कई जगह भटकते रहे। पैसे खत्म हुए तो रामशंकर ने अपना मोबाइल तक बेच दिया। इसके बाद दोनों मेहरा गांव के आसपास पहुंचे। और यहीं से शुरू हुई छह साल की सृष्टि की जिंदगी की आखिरी रात। मासूम की आखरी रात मेहरा गांव के खेतों में बनी झोपड़ी में दोनों के साथ में रुके थे। इसी दौरान सृष्टि ने नाना-नानी के घर जाने की जिद की। मासूम शायद अपने घरवालों से मिलना चाहती थी,शायद उसे अपनी मां के साथ चल रही जिंदगी समझ नहीं आ रही थी। दोनों को डर था कि कहीं उनके बीच अवैध संबंधों का खुलासा ना कर दे। पुलिस के मुताबिक, उसने इतना जरूर कह दिया कि अगर उसे नाना-नानी के घर नहीं ले जाया गया, तो वह पूरी बात परिवार को बता देगी। यही बात आरोपियों के लिए डर बन गई। -ममता पर भारी पड़ा बदनामी का डर, पुलिस के मुताबिक, ज्योति को डर था कि बेटी ने परिवार को उसके और रामशंकर के रिश्ते के बारे में बता दिया तो उसे दोबारा पति के पास भेज दिया जाएगा। आरोप है कि इसी डर में दोनों ने सृष्टि को रास्ते से हटाने का फैसला किया। मां ने कथित तौर पर बेटी के दोनों हाथ पकड़ लिए… और रामशंकर ने उसका गला दबा दिया। कुछ ही देर में सृष्टि की सांसें थम गईं। इसके बाद मासूम के शव को खेत में बने कुएं में फेंक दिया गया। 15 जून की सुबह जब कुएं में बच्ची का शव मिला तो इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआत में बच्ची की पहचान तक नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम कराया और आसपास के इलाकों में बच्ची की पहचान के प्रयास शुरू किए। बाद में नाना पक्ष के परिवार ने शव की पहचान छह साल की सृष्टि के रूप में की। इसके बाद पुलिस की जांच का सबसे बड़ा सवाल था कि सृष्टि की मां कहां है? ज्योति भी गायब थी। और उसका संपर्क रामशंकर से होने की जानकारी पुलिस को मिली। -दो महीने बाद गिरफ्तारी, पुलिस लगातार दोनों की तलाश करती रही। इसी बीच सूचना मिली कि ज्योति और रामशंकर ग्वालियर पहुंचे हैं। लहार पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में लिया। पूछताछ में पुलिस के मुताबिक, ज्योति ने हत्या की पूरी कहानी बताई। आरोपियों की निशानदेही और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले की कड़ियां जोड़ना शुरू किया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। -सोशल मीडिया पर रीलों में दिखता रिश्ता। जांच के दौरान पुलिस को ज्योति के सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़े वीडियो भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि ज्योति को रील बनाने का शौक था और रामशंकर के साथ उसके वीडियो भी सामने आए हैं। पुलिस अब इन वीडियो और तकनीकी रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है, ताकि हत्या से पहले और बाद की दोनों की गतिविधियों की पुष्टि हो सके। सृष्टि अब इस दुनिया में नहीं है,लेकिन उसकी कहानी कई सवाल छोड़ गई है। जिस मां की उंगली पकड़कर उसे जिंदगी के रास्ते पर चलना था, उसी मां पर उसकी हत्या में शामिल होने का आरोप है। जिस बच्ची ने नाना-नानी के घर जाने की जिद की थी, शायद वह आखिरी बार अपने अपनों तक पहुंचना चाहती थी,लेकिन उसकी आवाज कुएं की गहराई में हमेशा के लिए दब गई। छह साल की सृष्टि अब लौटकर नहीं आएगी,मगर उसकी मौत ने अवैध रिश्तों के नाम पर छिपे उस अंधेरे को जरूर उजागर कर दिया है, जहां ममता से ज्यादा बदनामी का डर बड़ा हो गया। बाइट-रवीन्द्र वास्कले,एसडीओपी,भिण्ड
0
0
Report

आरक्षण लॉटरी के बाद श्रीमाधोपुर और अजीतगढ़ में वार्ड चुनावी समीकरण साफ

Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर श्रीमाधोपुर नगरपालिका में 35 वार्डों की तस्वीर साफ,चार एससीओपन,दो एससी महिला,पांच ओबीसी ओपन,दो ओबीसी महिला,एसटी एक,सामान्य 14 तथा सामान्य महिला के लिए सात वार्ड हुए आरक्षित,अध्यक्ष ओबीसी ओपन के आरक्षित,कुल 35 वार्डों के लिए कुल 37 मतदान केन्द्रों पर 29384 मतदाता करनेगें मतदान. एंकर नगर निकाय चुनाव को लेकर आज को हुई आरक्षण लॉटरी के बाद श्रीमाधोपुर और अजीतगढ़ नगरपालिका में वार्डों की तस्वीर साफ हो गई है। आरक्षण तय होते ही संभावित दावेदारों की सक्रियता बढ़ गई है और दोनों निकायों में चुनावी समीकरणों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। श्रीमाधोपुर नगरपालिका के 35 वार्डों में 4 एससी ओपन, 2 एससी महिला, 5 ओबीसी ओपन, 2 ओबीसी महिला, 1 एसटी, 14 सामान्य ओपन और 7 वार्ड सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुए हैं। वहीं नगरपालिका अध्यक्ष का पद ओबीसी ओपन के लिए आरक्षित किया गया है। 35 वार्डों के लिए 37 मतदान केन्द्रों पर 29,384 मतदाता मतदान करेंगे। इसी तरह अजीतगढ़ नगरपालिका के 25 वार्डों में 2 एससी ओपन, 1 एससी महिला, 3 ओबीसी ओपन, 2 ओबीसी महिला, 12 सामान्य ओपन और 5 वार्ड सामान्य महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। यहाँ भी अध्यक्ष पद ओबीसी ओपन के लिए आरक्षित हुआ है। 25 वार्डों के लिए 25 मतदान केन्द्रों पर 15,414 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दोनों निकायों में अध्यक्ष पद ओबीसी ओपन होने से इस वर्ग के संभावित दावेदारों की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। श्रीमाधोपुर में पिछले चुनाव में हरिनारायण महंत निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीते थे और बाद में भाजपा में शामिल होकर भाजपा का बोर्ड बना था। वहीं अजीतगढ़ ग्राम पंचायत को मई 2022 में पहली बार नगरपालिका का दर्जा मिला था। इसके बाद सरपंच संतोष देवी अग्रवाल नगरपालिका अध्यक्ष बनी थीं। आरक्षण की तस्वीर साफ होने के साथ अब दोनों शहरों में दावेदार अपने-अपने वार्डों में समीकरण साधने और राजनीतिक जमीन मजबूत करने में जुटेंगे।
0
0
Report
Advertisement

सीकर के बजाज रोड पर स्पा सेंटर पर पुलिस कार्रवाई, चार महिलाएं हिरासत में

Sikar, Rajasthan:सीकर बजाज रोड की गली में स्पा सेंटर पर पुलिस की कार्रवाई चार महिलाओं को पुलिस ने किया डिटेन पिछले कई दिनों से अनैतिक गतिविधियों की आ रही थी शिकायत अनैतिक गतिविधियां शहर में बर्दाश्त नहीं करेंगे:शहर कोतवाल सुनील कुमार जांगिड़ सीकर के बजाज रोड इलाके में एक गली में संचालित हो रहे स्पा सेंटर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस को पिछले दो-तीन दिनों से सूचना मिल रही थी कि यहां स्पा की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर से चार महिलाओं को डिटेन किया। पुलिस के अनुसार, स्पा सेंटर हाल ही में शुरू किया गया था। यहां महिलाओं के साथ शहर और बाहर से आने वाले युवाओं के पहुंचने की जानकारी सामने आई थी। पुलिस का कहना है कि ऐसी गतिविधियों से क्षेत्र का माहौल खराब होता है और इन्हें किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डिटेन की गई महिलाओं की फिलहाल काउंसलिंग करवाई जा रही है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि शहर में जहां भी स्पा सेंटर को लेकर इस तरह की शिकायत या सूचना मिलेगी, वहां जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि अनैतिक गतिविधियों को किसी भी सूरत में चलने नहीं दिया जाएगा और सूचना मिलने पर संबंधित स्थान को खाली करवाने की कार्रवाई भी की जाएगी। शहर कोतवाल सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि पिछले दो तीन दिन से सूचना मिल रही थी कि बजाज रोड पर एक गली में और अनैतिक गतिविधियां हो रही हैं। इस संबंध में मालूमात लिया तो पता चला कि एक स्पा चल रहा था। अभी शुरू किया था और स्पा में महिलाएं और शहर के या बाहर के जो बच्चे जा रहे थे, उससे उस क्षेत्र विशेष का माहौल खराब हो रहा था। अनैतिक गतिविधियां बर्दाश्त नहीं है इसलिए कार्रवाई करते हुए वहां स्पा से चार महिलाओं को डिटेन किया है जिनकी काउंसलिंग करवाई जा रही है जो भी इलाके में स्पा होता है वहां कार्रवाई करते हैं। इसमें पहले की थी वो नहीं है। यह मकान उसने दुकान मालिक ने दूसरे को दिया होगा। लेकिन यह दूसरा है और हमें सूचना मिलती है तो हम खाली करवा देते हैं। चलने भी नहीं देते हैं, चलने भी नहीं देंगे। अनैतिक गतिविधियों से माहौल खराब होता है और समाज में एक इस तरह से यह चीजें ठीक नहीं है।
0
0
Report

घुवारा में नाबालिगों से शराब मंगवाने के आरोप में शिक्षक के खिलाफ बवाल

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के घुवारा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक शिक्षक पर नाबालिग छात्रों से शराब मंगवाने का आरोप लगा है। मामला बमनौर संकुल अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला हैदराबाद का है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक भगवानदास अहिरवार शराब के नशे में स्कूल आते हैं और पढ़ाई की जगह नाबालिग छात्रों से शराब मंगवाते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद गांव में आक्रोश है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि स्कूल के पास स्थित शराब ठेके से नाबालिग बच्चों को शराब उपलब्ध कराई जा रही है। परिजनों ने शिक्षा विभाग से तत्काल जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

रायगढ़ के नए पालकमंत्री भरत शेठ गोगावले की नियुक्ति

Mumbai, Maharashtra:आदरणीय संपादक आणि माझ्या पत्रकार बंधू भगिनींनो आपल्यासाठी बाईट आणि पॉइंटर शिवसेना महाराष्ट्र राज्य प्रवक्ते अरुण सावंत विषय : रायगडचे पालकमंत्री भरत शेठ गोगावले यांची अखेर नेमणूक मुख्यमंत्री आणि दोन्ही उपमुख्यमंत्री यांनी योग्य निर्णय घेतलेला आहे आता विरोधकांची तोंडे बंद झालेली आहेत आता खऱ्या अर्थाने रायगडच्या विकासाचे नवीन पर्व सुरू झालेले आहे जे इच्छुक होते त्यांनी आता रायगडच्या विकासासाठी साथ दिली पाहिजे तिकडे नाशिक मध्ये गिरीश महाजन पालकमंत्री झालेले आहेत त्यांचे सुद्धा आम्ही अभिनंदन करतो
0
0
Report
Advertisement

महाकालेश्वर मंदिर से सनातन जागरण शिव यात्रा का शुभारंभ, लोगों ने किया स्वागत

Dholpur, Rajasthan:महाकालेश्वर मंदिर से सनातन हिंदू जागरण शिव यात्रा का हुआ शुभारंभ , लोगों ने किया स्वागत सम्मान सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा में सोमवार को सनातन धर्म हिंदू जागरण शिव यात्रा का शुभारंभ प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर से किया गया । यात्रा सनातन धर्म और हिंदू जागरण के संदेश को लेकर निकाली जा रही हैं। यात्रा के दौरान भगवान शिव के जयकारों और धार्मिक नारों से सरमथुरा का माहौल गूंज उठा। यात्रा महाकालेश्वर मंदिर से शुरू होकर सत्ती चौक, अग्रवाल धर्मशाला, सुनार गली, फोदा का चौक, पुराना बस स्टैंड, करौली बस स्टैंड और बाड़ी बस स्टैंड होते हुए बाड़ी के लिए आगे बढ़ी। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं और आमजन ने इसका स्वागत किया। इसमें बड़ी संख्या में साधु-संत शामिल हुए। कलाकारों ने भगवान भोलेनाथ का स्वरूप धारण कर नृत्य प्रस्तुत किया, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। यात्रा संयोजक राजू गिरी महाराज ने बताया कि शिव यात्रा का मुख्य उद्देश्य धर्म की रक्षा, भारतीय संस्कृति का संवर्धन और हिंदू समाज में जागरण के साथ समाज को एकजुट करना है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की परंपराओं और संस्कारों को मजबूत करने तथा युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण हैं। यात्रा के दौरान सनातन धर्मावलंबी, युवा, श्रद्धालु और साधु-संत मौजूद रहे।
0
0
Report

सीकर के 14 नगर निकायों में 495 वार्डों की आरक्षण लॉटरी पूरी

Sikar, Rajasthan:सीकर में 495 वार्डों के लिए निकली आरक्षण लॉटरी, 70 SC और 99 OBC वार्ड आरक्षित सीकर जिला परिषद सभागार में निकली नगर परिषद व नगर निकाय वार्डों की लॉटरी सीकर जिले की 14 नगरीय निकायों के कुल 495 वार्डों के लिए आरक्षण लॉटरी सोमवार को जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में निकाली गई। जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि राज्य सरकार से प्राप्त निर्देशों के क्रम में लॉटरी की प्रक्रिया पूरी की गई। लॉटरी के तहत 70 वार्ड अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें 23 वार्ड SC महिला के लिए आरक्षित रहेंगे। वहीं 9 वार्ड अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित किए गए हैं, जिनमें 1 वार्ड ST महिला के लिए रखा गया है। इसी प्रकार जिले में 99 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें 32 वार्ड OBC महिला के लिए आरक्षित रहेंगे। शेष 317 अनारक्षित वार्डों में से 107 वार्ड अनारक्षित महिला श्रेणी के लिए आरक्षित किए गए हैं। आज सीकर जिला परिषद सभागार में सीकर नगर परिषद के अलावा फतेहपुर नगर परिषद, रामगढ़ शेखावाटी, लोसल, लक्ष्मणगढ़, खाटूश्यामजी, खंडेला, रींगस, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, धोद, दांता, पलसाना और अजीतगढ़ नगरीय निकाय के लिए लॉटरी निकली हैं। चुनावी तैयारियां भी जारी मुख्य जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि स्थानीय प्रशासन के स्तर पर जनप्रतिनिधियों से नियमित रूप से मुलाकात कर चुनाव से जुड़ी तैयारियां की जा रही हैं। सभी ईआरओ (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों) को प्रशिक्षण दिया जा चुका है और आगामी कार्रवाई ईआरओ के स्तर पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव संबंधी जितने भी निर्देश प्राप्त हो रहे हैं, उनके अनुरूप सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जा रही हैं। साथ ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विश्वास में लेकर उनसे पारदर्शी तरीके से संवाद किया जा रहा है, ताकि पूरी चुनावी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी रहे। निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान की अपील जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को स्वच्छ, निष्पक्ष, निर्भीक और शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी आह्वान किया कि वे मतदाताओं को बिना किसी दबाव या जोर-जबरदस्ती के स्वतंत्र रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित करें। ज्ञात रहे कि आज सीकर नगर परिषद के 65 वार्ड में आज आरक्षण के लिए लॉटरी निकाली गई है। जिला प्रशासन के मुताबिक 65 में से 7 एससी, 1 एसटी, 13 ओबीसी के लिए रिजर्व हैं। कुल 21 वार्डों में महिलाएं पार्षद बनेंगी, वहीं 44 वार्डों में कोई रिजर्व कैटेगरी नहीं है। वहीं सीकर नगर परिषद के सभापति के लिए 13 अगस्त को ही लॉटरी निकल चुकी है। सीकर में इस बार सभापति का पद पर अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित रखा गया है, यानी किसी भी वर्ग की महिला सभापति बन सकती है。
0
0
Report
Advertisement

तहसील परिसर में बिना अनुमति केबिन हटवा, कानूनी कार्रवाई तय

तहसील परिसर के खण्डार में अवैध रूप से रखी गई केबिन को प्रशासन ने जेसीबी की सहायता से हटवा दिया। जानकारी के अनुसार 15 अगस्त की शाम करीब 6 बजे किसी व्यक्ति ने तहसील परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार के बाईं तरफ बिना अनुमति के केबिन रख दी थी। स्वतंत्रता दिवस के बाद 16 अगस्त को रविवार का अवकाश होने के कारण प्रशासन की ओर से तत्काल कार्रवाई नहीं हो सकी। सोमवार को मामले की जानकारी मिलने पर तहसीलदार खण्डार पुष्कर सिंह ने जेसीबी मौके पर बुलवाई। इसके बाद तहसील परिसर में अवैध रूप से रखी गई केबिन को हटाकर परिसर को खाली करवाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी परिसर में बिना अनुमति किसी भी प्रकार का निर्माण या अस्थायी ढांचा रखना नियमों के विरुद्ध है। तहसीलदार ने बताया कि जिस व्यक्ति द्वारा केबिन रखी गई है, उसकी जानकारी जुटाई जा रही है। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन की कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में बिना अनुमति अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप की स्थिति रही।
0
0
Report

सीकर में आशा सहयोगिनी समेत श्रमिकों का प्रदर्शन: मानदेय व पेंशन सुधार की मांग

Sikar, Rajasthan:सीकर में आशा सहयोगिनी सहित श्रमिकों का लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन, जिला मुख्यालय पर सरकार के नाम सौंपा मांगों का ज्ञापन श्रमिकों और कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान की मांग को लेकर आज सोमवार को सीकर जिला मुख्यालय पर भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। संगठन की ओर से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगों का तत्काल समाधान करने की मांग की गई। ज्ञापन में EPS-95 के तहत न्यूनतम पेंशन 1 हजार से बढ़ाकर 7,500 हजार रुपए प्रतिमाह करने तथा VDA के साथ इसे आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने, EPF, ESIC और बोनस की कवरेज सीमा बढ़ाने, पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने और ग्रेच्युटी की गणना 15 दिन के बजाय 30 दिन के वेतन के आधार पर करने की मांग रखी गई। इसके अलावा कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स सहित सभी कर्मचारियों के लिए समान काम के लिए समान वेतन, बढ़ती महंगाई के अनुरूप न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी, आंगनबाड़ी, आशा, मिड-डे मील,y NHM सहित सभी स्कीम वर्कर्स के मानदेय में वृद्धि तथा बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग की गई। लेबर कोड में मजदूर विरोधी प्रावधानों में संशोधन की मांग भी उठाई गई। आशा सहयोगिनियों ने मांगा ₹18 हजार मानदेय राजस्थान आशा सहयोगिनी कर्मचारी महासंघ की प्रदेश अध्यक्ष अलका किनिया ने कहा कि आशा सहयोगिनियां लगातार 24 घंटे काम करती हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें पर्याप्त मानदेय नहीं मिल रहा है। उन्होंने सरकार से सेवानिवृत्ति के समय 10 लाख रूपए की राशि और 10 हजार रूपए प्रतिमाह पेंशन देने की मांग की। साथ ही जब तक स्थायी नहीं किया जाता, तब तक आशा सहयोगिनियों का मानदेय 18 हजार रुपए प्रतिमाह करने की मांग रखी। वहीं अलका किनिया ने कहा कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो जयपुर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी जताई नाराजगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चंदा ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र पर काम करने वाले कर्मचारियों के साथ समान व्यवहार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है, लेकिन उनके काम के अनुरूप मानदेय नहीं दिया जा रहा है। सरकार को आंदोलन की चेतावनी भारतीय मजदूर संघ सीकर के जिलाध्यक्ष राजकुमार भास्कर ने कहा कि बिजली, पानी, रोडवेज, आशा सहयोगिनी, आंगनबाड़ी सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों की मांगों को लेकर लगातार आवाज उठाई जा रही है, लेकिन अब तक अपेक्षित समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से श्रमिकों और कर्मचारियों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की गई। 1.बाइट - राजकुमार भाष्कर जिलाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ, सीकर。 2.बाइट - अलका कीनिया प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान आशा सहयोगिनी कर्मचारी महासंघ, राजस्थान。 3.बाइट - चन्दा देवी आशा सहयोगिनी, सीकर。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top