204215
Hathras - पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना हाथरस जंक्शन का औचक निरीक्षण
Mirpur, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा थाना हाथरस जंक्शन का औचक निरीक्षण पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा थाना हाथरस जंक्शन का औचक निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश तथा क्षेत्र के व्यापार मण्डल के पदाधिकारी, ग्राम प्रधान, कोल्ड स्टोरेज मालिक, स्कूल संचालक आदि गणमान्य-सम्भ्रान्त व्यक्तियों से वार्ता कर जाना हाल तथा जनपद में शान्ति-कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सऊदी अरब में सड़क हादसे से सतेंद्र महतो का शव एक महीने बाद गांव पहुँचा
Bokaro Steel City, Jharkhand:सऊदी अरब से सतेंद्र महतो का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम, चीख और चीत्कार से पूरा क्षेत्र हुआ गमगीन. बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत के कतवारी के रहने वाले प्रवासी मजदूर का शव एक महीने बाद सऊदी अरब से गांव पहुंचा है। बुधवार सुबह को शव जैसे ही कतवारी गांव पहुंचा ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शव के अंतिम दर्शन करने के लिए लोग जुटे हुए थे। इधर शव पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और जो भी यह दृश्य देख रहा था अपने आंसू नहीं रोक पा रहा था। बत दें कि कतवारी के प्रवासी मजदूर सत्येंद्र महतो सऊदी अरब में रहकर एक कंपनी में करते थे। एक महीने पूर्व 25 जून को उनकी वहीं पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सत्येंद्र महतो 26 नवंबर 2024 को घर से सऊदी अरब के लिए निकाला था। हमद सालेह अल-काफ कॉन्ट्रैक्टिंग एस्टैब्लिशमेंट कंपनी में ट्रक ड्राइवर के रूप में कार्य था। वह अपने पीछे पुत्री प्रीति कुमारी(21), पुत्र अरविंद कुमार और पुत्र मंगेश कुमार(13) को छोड़ गया। इधर प्रवासी मजदूरों के हितार्थ काम करने वाले सिकन्दर अली भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह पहली घटना नहीं है। इसके पूर्व भी विदेशों से के महीने बाद शव आने का रिकॉर्ड है।0
0
Report
कैथून में जन सुनवाई: महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और यातायात पर जानकारी
Kota, Rajasthan:जिला कोटा विधानसभा लाडपुरा। कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने कैथून में जन सुनवाई की। जनसुनवाई में महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और यातायात के बारे में जानकारी दी गयी। एसपी में जनसुनवाई में आये परिवाद व शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। एसपी ने लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। जनसुनवाई में डीवाईएसपी अरुण कुमार, कैथून थानाधिकारी मनोज सिकरवाल, व्यापार महासंघ के पदाधिकारी सहित कई लोग उपस्थित रहे।0
0
Report
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल में अगस्त में प्रदेश भर का छात्र आंदोलन आह्वान
Kullu, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालय में छात्रों की मांगों को लेकर अब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए अगस्त महीने की रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है और पूरे प्रदेश में इकाई स्तर पर धरने प्रदर्शन भी आयोजित किए जाएंगे। ढालपुर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक अभिनव कश्यप ने बताया कि 31 जुलाई को जिला कुल्लू में भी इकाई स्तर पर पहले कॉलेज में प्राचार्य को ज्ञापन दिया जाएंगे और 3 अगस्त को डीसी, एसडीएम के माध्यम से भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि 5 अगस्त को पूरे प्रदेश में इकाई स्तर पर छात्रों की मांगों को लेकर धरना किया जाएगा और 6 तथा 7 अगस्त को छात्रों के द्वारा हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा। अभिनव कश्यप ने बताया कि 11 अगस्त को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा इकाई स्तर पर रैली भी निकाली जाएगी और 13 से लेकर 14 अगस्त तक सांकेतिक भूख हड़ताल भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर इसके बावजूद भी छात्रों की विभिन्न मांगों का निपटारा नहीं होता है तो 17 अगस्त को पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में छात्रों की मांगों को हल करने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लगातार प्रयास कर रही है और जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक इन मांगों को उठाया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
खबर की पुष्टि के बिना हेडलाइन नहीं बनाई जाएगी
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
बुलंदशहर के दबंगों ने नाली विवाद में लाठी डंडों से बेरहमी से हमला, वीडियो वायरल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर बुलंदशहर: बेखौफ दबंगों ने जमकर बरसाए लाठी डंडे नाली के विवाद में पीड़ित पक्ष पर दबंगों ने बेखौफ होकर बरसाए लाठी डंडे बेखौफ दबंगों ने जमीन कर गिरा कर बेरहमी से जानलेवा हमला कर बरसाए लाठी डंडे दबंगों द्वारा लाठी डंडो से हमला करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल थाना खानपुर क्षेत्र के गांव लड़ाना का मामला0
0
Report
कोटपूतली में गुरु पूर्णिमा पर गुरु सम्मान समारोह और जीर्णोद्धार की घोषणा
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अनुशंसा पर क्षेत्र के गुरुओं का सम्मान किया गया। सीताराम बड़ा मंदिर ट्रस्ट परिसर में मुख्य कार्यक्रम हुआ जहाँ गुरु रामानंद दास महाराज का सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से गुरुजी को मिठाई, वस्त्र और सम्मान पत्र भेंट किए गए। कोटपूतली के विधायक हंसराज पटेल मुख्य अतिथि थे। प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। SDM ने मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ कर सुनवाया। मंदिर जीर्णोद्धार की घोषणा तथा विधायक का संदेश दिया गया कि जीर्णोद्धार में सहयोग मिलेगा। विधायक ने कहा कि गुरु से बढ़कर किसी का स्थान नहीं है; गुरुओं का सम्मान करने से आशीर्वाद प्राप्त होता है; आने वाली पीढ़ी को संस्कार देना आवश्यक है, क्योंकि ऐसे आयोजनों से हमारी संस्कृति को बढ़ावा मिलता है।0
0
Report
Advertisement
खंडेला में आत्महत्या मामला: पिता ने 7 लोगों के खिलाफ नामजद जवाबी दर्ज करवाई
Sikar, Rajasthan:खंडेला, सीकर युवक की आत्महत्या मामले में नया मोड़ मृतक के पिता ने सात लोगों पर दर्ज करवाया मुकदमा आत्महत्या के लिए उकसाने का लगाया आरोप कथित सुसाइड नोट के आधार पर ठहराया जिम्मेदार कालूसर निवासी वरुण मीणा ने शनिवार को की थी आत्महत्या एंकर सीकर जिले के खंडेला थाने में युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट मृतक युवक के पिता ने दर्ज करवाई है। थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह देगडा ने बताया कि कालूसर तन केरपुरा निवासी मृतक युवक वरूं मीणा के पिता सोहनलाल मीणा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि बुद्विप्रकाश मीणा, संदीप मीणा और इनके पिता बीरबल मीणा, दिलीप मीणा, सुशील मीणा और इनके पिता सुखराम मीणा और सुरेन्द्र मीणा इन सात लोगो ने साईबर क्राईम मे फंसाने की योजना के तहत वरूण मीणा की आईडी से बैंक में खाता खुलवाकर रूपयों का लेन-देन किया था। इसके लिए पीड़ित के मृतक पुत्र वरूण मीणा ने उक्त लोगो के खिलाफ थाने में परिवाद दिया था। इसी दौरान उक्त लोग उनके पुत्र वरूण मीणा को जबरन उठाकर ले गये थे और उसे काफी धमकाया तथा बार बार उसे जान से मारने की धमकी देते थे कि तुने हमारे खिलाफ रिपोर्ट क्यो दर्ज कराई। भय व डर के कारण पीड़ित के बेटे वरूण ने गत शनिवार को रात्रि मे अपने कमरे मे फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उक्त सभी लोगो के आंतक से उसके पुत्र ने आत्महत्या कर ली और सुसाईड नोट भी लिखकर गया हैं जो मौके से पुलिस ने बरामद किया हैं। अन्तिम संस्कार मे व्यस्त रहने के कारण रिपोर्ट आज दर्ज कराई जा रही हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।0
0
Report
बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट के बीच भारी वर्षा से जलभराव, स्कूल बंद
Bageshwar, Uttarakhand:देहरादून मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट बागेश्वर में सही साबित होता दिख रहा है। लगातार हो रही बारिश से सरयू और गोमती नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जबकि जिले के तीनों विकासखंडों में रुक-रुक कर वर्षा जारी है। जिला मुख्यालय के मंडलसेरा क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी लिंक रोड पर पानी बहने से सड़क नाले में तब्दील हो गई और कई घरों में गंदा पानी घुस गया। यूपीसीएल की आवासीय कॉलोनी भी जलभराव से प्रभावित है। दूसरी ओर, भूस्खलन के कारण 16 ग्रामीण सड़कें बंद हैं। हालात को देखते हुए प्रशासन ने लगातार तीसरे दिन भी जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। बिजली के पोल गिरने से नगर क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था ठप। बागेश्वर में देर रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब शहर में साफ दिखाई देने लगा है। भागीरथी, मंडलसेरा और तहसील क्षेत्र की कई सड़कें जलमग्न हो चुकी हैं और नाले-गधेरे उफान पर हैं। सड़कों पर तेज़ बहाव के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है और कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। प्रशासन हालात पर नज़र बनाए हुए है, जबकि लोगों से अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने और नदी-नालों से दूर रहने की अपील की जा रही है।0
0
Report
हाईकोर्ट ने नया शपथपत्र मांगा: सड़क सुरक्षा और आवारा मवेशी समस्या पर कार्रवाई
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। प्रदेश की खराब सड़कों के मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव से एक नया शपथपत्र मंगवाया है, जिसमें सड़क सुरक्षा व मवेशियों की समस्या के निदान पर जानकारी देनी होगी। 9 सितम्बर को अगली सुनवाई निर्धारित की गई है। सड़कों की खराब स्थिति, रोड सेफ्टी और हाईवे पर आवारा मवेशियों की समस्या को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पहले हुई सुनवाई के दौरान राज्य की एजेंसियों की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत की गई थी। कोर्ट कमिश्नरों की रिपोर्ट और संबंधित विभागों के अनुपालन शपथपत्र पर विचार के बाद हाईकोर्ट ने मामले से को आगे की मॉनिटरिंग के लिए पुनः सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया। एफिडेविट में बताया गया था कि मवेशियों की परेशानी को कम करने के लिए आवश्यक शेड का निर्माण कराया जा रहा है और इसके जल्द पूरा होने की उम्मीद है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद राज्य प्रशासन के अधिकारियों से इनके संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी संभालने का अनुरोध किया गया है। इससे हाईवे और सड़कों पर आवारा मवेशियों की मौजूदगी से होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है.0
0
Report
Advertisement
चतरा में IG ने NDPS मामलों की समीक्षा की, निष्पादन और जनजागरूकता पर जोर
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा पहुंचे उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के आईजी, NDPS मामलों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश चतरा: उत्तरी छोटानागपुर, बोकारो प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिन्हा बुधवार को चतरा पहुंचे। उनके आगमन पर पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी सहित जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। चतरा दौरे के दौरान आईजी ने चतरा और रामगढ़ में NDPS से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने, अनुसंधान के दौरान सूक्ष्म से सूक्ष्म बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने तथा प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आईजी ने कहा कि नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को केवल पुलिस के स्तर पर नहीं, बल्कि जनभागीदारी के माध्यम से और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने, आम नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने का निर्देश दिया। उन्होंने आम जनता से भी पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा, "यदि हम अपनी आने वाली पीढ़ी और सामाजिक मर्यादा को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा छेड़ी गई इस मुहिम में सभी को सक्रिय भागीदारी निभानी होगी." आईजी ने स्पष्ट किया कि मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और इसमें समाज के हर वर्ग का सहयोग आवश्यक है。0
0
Report
प्रियंका गांधी ने जोशी के बयान हटाने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: PRIYANKA GANDHI VADRA (CONGRESS MP) ON UNION MINISTER PRALHAD JOSHI/KIREN RIJIJU दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी पर अपनी टिप्पणी के हटाए जाने पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "हां, मैं यह मुद्दा उठाऊंगी।"0
0
Report
बेगूसराय के चंदवारा में जमीन विवाद पर हथियारबंद हमला, चार घायल
Begusarai, Bihar:बेगूसराय के चंदवारा गांव में जमीन विवाद को लेकर भारी गोलीबारी हुई है। इस फायरिंग में चार लोग घायल हो गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार लगभग 50 हथियारबंद लोग गांव पहुंचे और एक जमीन पर जबरन कब्जा करने लगे। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, तो उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक काफी देर तक गोलियां चलती रहीं, जिससे क्षेत्र में भगदड़ मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। ग्रामीणों ने पत्थरबाजी कर विरोध किया, इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए; घटनास्थल पर उनकी कई मोटरसाइकिलें भी मिलीं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है। BEGUSARAI के पुलिस अधीक्षक मनीष और सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में किया और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शुरुआती जांच के अनुसार यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है; आने वाले समय में जांच से ही असली कारण और आरोपियों की पहचान स्पष्ट होगी।0
0
Report
Advertisement
शिवसागर में बाढ़ से 68 मौत, राहत व मुआवजे की घोषणाएं
Guwahati, Assam:असम के शिवसागर जिले में आई यह बाढ़ पिछले 50 वर्षों की सबसे भयंकर और विनाशकारी आपदाओं में से एक है। वर्तमान में, सरकारी आंकड़ों के अनुसार पूरे राज्य में मरने वालों की संख्या 68 तक पहुंच गई है, जिसमें अकेले शिवसागर जिले में ही 30 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और कई लोग अब भी लापता हैं। हालांकि, स्थानीय लोगों और गैर-सरकारी स्तर पर हताहतों की संख्या इससे कहीं अधिक होने की आशंका जताई जा रही है। बाढ़ की इस विभीषिका के बीच राहत, बचाव और पुनर्वास के लिए किए जा रहे प्रयास इस प्रकार हैं: राहत एवं चिकित्सा सहायता मौलाना बदरुद्दीन अजमल की पहल एआईयूडीएफ (AIUDF) प्रमुख मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 2 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि देने का प्रयास किया है। महामारी से बचाव: पानी उतरने के बाद इंसानों और मवेशियों के शवों के कारण फैलने वाली बीमारियों को रोकने के लिए वह खुद विशेष मेडिकल टीमों के साथ प्रभावित इलाकों में डटे हुए हैं, ताकि महामारी को फैलने से रोका जा सके। स्थानीय संगठनों का सहयोग: असम के विभिन्न छात्र संगठन, सामाजिक संस्थाएं, राजनीतिक दल और आम नागरिक अपनी क्षमता के अनुसार लगातार राहत सामग्रियां (राशन, साफ पानी और दवाइयां) लेकर प्रभावित लोगों तक पहुंच रहे हैं। सरकारी घोषणाएं और मुआवजा: मुख्यमंत्री ने बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के लिए वित्तीय मुआवजे की घोषणा की है। नुकसान की भरपाई: बाढ़ के कारण जिन लोगों के घर ढह गए हैं, फसलें नष्ट हुई हैं या संपत्ति का नुकसान हुआ है, उन्हें भी सरकारी नियमों के तहत उचित मुआवजा दिया जाएगा। शिवसागर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ (NDRF) की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में पहुंचा रही हैं.0
0
Report
बाघ की खाल तस्करी मामला: 3 आरोपी गिरफ्तार, हथियार और खाल जप्त; WCCB दबिश
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर बाघ के खाल तस्करी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों से बाघ का खाल पेंगुलन का खाल सहित हथियार किया गया जप्त MP की वाइल्ड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने ग्राहक बनकर दी दबिश 4-5 माह पूर्व का बताया जा रहा है खाल कुदरगढ़ वन परिक्षेत्र के धरसेडी इलाके के है सभी आरोपी आरोपियों की संख्या बढ़ाने की आशंका टीम इलाके में कर रहे जांच वन विभाग और WCCB टीम की संयुक्त कार्यवाई0
0
Report
राजनाथ सिंह संसद पहुँचे: विजुअल्स सामने
Noida, Uttar Pradesh:DELHI RAKSHA MANTRI RAJNATH SINGH ARRIVES AT PARLIAMENT VISUALS0
0
Report
Advertisement
