Hathras - विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव बाघऊ में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. 28 वर्षीय हेमा का शव उनके घर में फांसी के फंदे से लटका मिला. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतका के मायके पक्ष ने इस घटना को आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या करार दिया है. हेमा के परिजनों का आरोप है कि उसके पति राहुल को शराब की लत थी, जिसके कारण वह अक्सर मारपीट करता था. उन्होंने दावा किया कि नशे की हालत में राहुल ने हेमा की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
