icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
281306
DSDharmendra SinghFollow20 Jan 2025, 05:43 pm

Hathras-विधायक, डीएम व एसपी की मौजूदगी में लगा सम्पूर्ण समाधान दिवस

Nawada, Uttar Pradesh:प्रत्येक महीने के तीसरे व अंतिम शनिवार को लगने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस का आज सादाबाद में आयोजन किया गया। विधायक गुड्डू चौधरी, डीएम राहुल पाण्डेय व एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सादाबाद के सभागार में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए। जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

0
0
Report
Advertisement

फरीदाबाद: ऊंचा गांव क्राइम ब्रांच की मुठभेड़, चोर घायल, पिस्टल व मोटरसाइकिल बरामद

Faridabad, Haryana:ब्रेकिंग फरीदाबाद पुलिस की ऊंचा गांव क्राइम ब्रांच व एक चोर के बीच हुई मुठभेड़, पैर में लगी गोली, सुभाष कॉलोनी का रहने वाला है विमल 11/12 नवंबर रात की घटना, थाना सेक्टर 58 के अंतर्गत पलेटिंग जॉन सेक्टर 58 के पास हुई मुठभेड़, चोरी की मोटरसाइकिल से वारदात को अंजाम देने के लिए आया था आरोपित पुलिस टीम पर किए थे दो फायर, जवाबी कार्रवाई में दाहिने पैर पर लगी गोली, मौका से एक पिस्टल, तीन कारतूस, दो खोल व एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद। पूर्व में भी रहा है आपराधिक रिकॉर्ड, 20 के करीब चोरी के मामले हैं दर्ज, थाना सेक्टर 58 के 4-5 चोरी के मामलों में वांछित है, सिविल अस्पताल फरीदाबाद में चल रहा है इलाज, स्थिति सामान्य
0
0
Report

बदायूं मुठभेड़: 50,000 रुपये के इनाम वाले हत्या आरोपित की गिरफ्तारी, एक सिपाही घायल

Noida, Uttar Pradesh:बदायूं (उत्तर प्रदेश): बदायूं में पुलिस मुठभेड़ के बाद हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया गया; उस पर 50,000 रुपये का इनाम था। इस दौरान एक कांस्टेबल घायल हो गया。 Ankita Sharma (SSP Budaun) on police encounter of Murder Accused Carrying Rs 50,000 Reward बाईट दिनांक 7 नवंबर को थाना दातागंज क्षेत्र में एक घटना हुई थी जिसमें दो व्यक्तियों द्वारा अन्य दो व्यक्तियों को चाकू से हमला किया गया था जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हो गई थी और एक व्यक्ति अभी भी उपचाराधीन है हायर सेंटर में इसमें एक अभियुक्त को ऑलरेडी जेल भेजा चुका था और दूसरा अभियुक्त जिसका नाम मोहम्मद वारिस है उसके लिए कई टीमें हमारी पिछले पांच दिन से लगातार दबिश दे रही थीं डीआईजी बरेली सर के द्वारा इस अभियुक्त पर पचास हज़ार का इनाम भी घोषित किया गया था। आज सुबह पाँच बजे थाना अलापुर में खकराला रोड पर इस व्यक्ति को देखा गया और जब उसका पीछा किया गया तो उसके द्वारा हमारी टीम पर फायर किया गया। मुठभेड़ के दौरान इस व्यक्ति को पैर में गोली लगी है और हमारा एक कांस्टेबल भी घायल हुआ है। इसके पास से एक तमंचा, कुछ जिंदा खरतूस और कुछ खोखा खरतूस बरामद हुआ है। इसमें अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

पटना से जुड़े लुटेरे हावड़ा में लाखों के आभूषण लूट, सात आरोपी गिरफ्तार

Barh, Bihar:पश्चिम बंगाल के हावड़ा सदर उपमंडल के संकराइल थाना क्षेत्र में लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों की लूट के तार पटना जिले से जुड़े हैं। बिहार एसटीएफ, पश्चिम बंगाल पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बख्तियारपुर के एक निजी होटल में दबिश देकर कुल सात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान अरिंदम मजूमदार, नीरज कुमार कुशवाहा, अजीत पासवान (अथमलगोला), आशुतोष मिश्रा, नुरुल हक, भास्कर सिंह और अभिषेक पांडे के रूप में हुई है। दिवाली से ठीक पहले सभी आरोपी बिहार पहुंचे थे और अपनी गतिविधियों को छिपाने के लिए पटना-मोकामा फोरलेन के समीप बख्तیارपुर के एक निजी होटल में छिपकर रह रहे थे। इसी होटल में आरोपियों ने बर्थडे पार्टी भी मनाई थी। एसटीएफ टीम ने स्थानीय पुलिस व पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से होटल में अचानक छापेमारी कर सातों आरोपियों को धर दबोचा। इसके बाद सभी को बख्तियारपुर थाने में रखकर कोलकाता पुलिस के एसआई इंद्रजीत दास के नेतृत्व में कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर अथमलगोला थाना क्षेत्र के दक्षिणीचक गांव स्थित अजीत पासवान के पैतृक आवास पर छापेमारी की गई। घर की तलाशी के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली और वहां से 429 ग्राम लूटे गए स्वर्णाभूषण (अनुमानित मूल्य ₹61 लाख), 4 किलोग्राम 264 ग्राम चांदी के आभूषण (अनुमानित मूल्य ₹9 लाख), 1 देशी पिस्तौल, 1 लैपटॉप, एक मोबाइल और एक तराजू बरामद किया गया। पुलिस अनुसंधान में सामने आया है कि कोलकाता की एक जेवर दुकान से लूट को अंजाम देने वाला पश्चिम बंगाल का एक शातिर अपराधी अथमलगोला के अजीत पासवान के संपर्क में था। इन लूटे गए आभूषणों को बिहार के स्थानीय बाजारों में खपाने की योजना बनाई गई थी। कोलकाता पुलिस के अनुसार, संकराइल थाना क्षेत्र में पिस्तौल का भय दिखाकर करीब 70 लाख रुपये के आभूषणों की लूट हुई थी। कोलकाता पुलिस सभी आरोपियों, जप्त आभूषणों और पिस्तौल को अपने साथ रिमांड पर लेकर बंगाल रवाना हो गई है。
0
0
Report

लखीसराय के छठ घाटों पर तैयारियां युद्धस्तर पर, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर लखीसराय में तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर नगर परिषद की ओर से शहर के विभिन्न छठ घाटों को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। घाटों की साफ-सफाई और समतलीकरण के लिए पॉकलेन एवं जेसीबी मशीनों की मदद ली जा रही है। वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न छठ घाटों पर वॉच टावर और चेंजिंग रूम का भी निर्माण कराया जा रहा है। नगर परिषद की ओर से छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। घाटों पर पहुंचने वाले रास्तों को भी दुरुस्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में शहर के पथला घाट पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया।
0
0
Report

शहर बेवर में नगर पालिका अध्यक्ष की देख रेख में चल रहे गौशाला में गौवंश के साथ हो रहा अत्याचार

Patrkaar MainpuriPatrkaar MainpuriFollow41m ago
Mainpuri, Uttar Pradesh:लोकेशन - बेवर, मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज गौशाला के अन्दर दो दिनों से बीमार गौमाता की देख रेख न होने के कारण तडप तडप कर हुई मौत उपस्थित सफाई कर्मचारी से बात करने पर पता चला कि गौमाता दो दिनों से बीमार है और बताया गया कि चिकित्सक एक दिन पहले समय 12 बजे दिन में आये थे। उसके बाद कोई भी ध्यान नहीं दिया गया जिससे इये घटना हुई आये दिन ऐसी घटना होती रहती है। प्रदेश सरकार द्वारा गौशाला के लिए पूरा लाभ मिलने के बाद भी बेजुबान गौमाताओं के साथ इतना बड़ा अत्याचार नगर पालिका अध्यक्ष सत्ता के नशे में चूर होकर गौमाताओं के साथ करवा रहे अत्याचार। घटना की सूचना जिलाधिकारी कार्यालय को सुबह ही दी गई लेकिन गौमाताओं के हित में अभी तक कोई भी संतोषजनक कार्यवाही नहीं की गई है देखना इये है कि प्रशासन जिम्मेदार लोगों के साथ क्या कार्यवाही करता है। गौशाला नगर पंचायत बेवर के अधीन है जिसका संचालन नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा किया जा रहा है और जब कि नगर पालिका के कर्मचारी विनोद कुमार की देख रेख में चल रहा है। प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन को इस सम्बन्ध में संज्ञान लेना चाहिए जिससे कि भविष्य में गौमाताओं के साथ ऐसी घटना न हो तथा देखा गया है कि गौमाता के लिए उचित दाना एवं चारे कि व्यवस्था भी नहीं है।
0
0
Report
Advertisement

लखनऊ में AIMIM के शौकत अली ने ओवैसी के आगमन पर गठबंधन की चर्चा

Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): UP AIMIM President Shaukat Ali On AIMIM Chief Asaduddin Owaisi's Arrival In Lucknow, Upcoming Alliance With Azad Samaj Party (Kanshi Ram), And SP Chief Akhilesh Yadav's Remarks On PDA हम लोग तो हमेशा से ये चाहते हैं कि एक मजबूत गठबंधन बने ताकि उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार तीसरी मर्तबा ना बन पाए। ये हमारी कोशिश शुरू से ही रही है। हम बिल्कुल नहीं चाहते हैं कि बाबा तीसरी मर्तबा मुख्यमंत्री बने क्योंकि बीजेपी गवर्नमेंट में सबसे बड़ा जो नुकसान है वो मुसलमानों का है। तो हम कभी नहीं चाहेंगे। तो हमने तो बहुत कोशिश की, हमने समाजवादी पार्टी से भी कोशिश की, हमने बहुजन समाज पार्टी से भी कोशिश की, हमने इंडिया गठबंधन से भी बहुत कोशिश की। लेकिन अब ये अहंकार में है। जिस तरीके से 2025 के चुनाव में बिहार में तेजस्वी अहंकार में थे आखिर क्या हुआ 25 में 25 सीटों पे सिमट गए। हां हमने तो उनसे छह सीट मांगी थी पांच तो हम जीत करके आ गए ना। बाकी दो-तीन सीटों से बहुत कम अंतर से हारे। तो 27 में ये भी 27 पे आ जाएंगे। समझ में आ जाएगा। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव कह रहे हैं कि एनडीए के साथ अब पांच परसेंट लोग बचे हैं और नाइन्टी फाइव परसेंट अब पीडीए के साथ चला गया है के सवाल पर कहा मुझे नहीं मालूम है कि कौन से सपने में वो जी रहे हैं। मैं जहां तक महसूस कर रहा हूं कि 2017 का जो गठबंधन था समाजवादी और कांग्रेस पार्टी का यह वही गठबंधन है और वही रिजल्ट आने वाला है। जब 2017 का गठबंधन हुआ था, आपको याद होगा 8 नवंबर 2016 में नोटबंदी हुई थी। बीजेपी की 48 सीट थी उत्तर प्रदेश में। समाजवादी की 221 सीट थी। अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे जब 2017 का चुनाव हुआ है। आप बताइए गठबंधन होने के बावजूद भी इतने बड़े अंतर से कैसे चुनाव हार गए? 325 सीट बीजेपी लेकर के आई। अब कौन सी इनके पास जादू की छड़ी है कि ये ये रोक पाएंगे बीजेपी को? कांग्रेस और समाजवादी का गठबंधन तो 17 में आपने देख लिया एक्सपेरिमेंट करके। अब क्या कर लें इनका कौन सा वोटर आपको वोट डालेगा? सारा यादव तो बीजेपी के साथ चला गया है। आपका आधा परिवार बीजेपी के साथ है। कांग्रेस का आदha परिवार बीजेपी में है। वही मेनका गांधी वरुण गांधी बीजेपी में। सोनिया राहुल कांग्रेसी। और अपर्णा यादव बीजेपी में। हरिओम यादव तो बीजेपी में और धर्मेंद्र यादव की बहन और बहनोई बीजेपी में। तो उनका तो आधा परिवार बीजेपी में है। और इनका आधा परिवार बीजेपी में है। कहां से रोक पाएंगे ये लोग बीजेपी को? ये लोग मुसलमानों के ऊपर हो रहे हैं, ज़ुल्म, ज़यादती, अन्याय, अत्याचार पर खामोश रहते हैं। अभी आप देखिए एक आदमी जिसके ऊपर सीआरपीएफ कैंप में जो है अटैक करने का इल्जाम था, जो कोर्ट से बरी भी हो गया, उसकी हत्या कर दी गई। खामोश हैं क्यों नहीं बोलते क्योंकि वो एक मुसलमान था। कौन सा लाइन ऑर्डर है भाई उत्तर प्रदेश में अगर ठीक है सत्ता पक्ष गलत कर रहा है या गलत हो रहा उसके शासन काल में तो आप क्या कर रहे हो विपक्ष की जिम्मेदारी क्या है? विपक्ष क्यों खामोश है?
0
0
Report

इटारसी स्टेशन के पास मजदूर संघ की बाइक पर आग, दमकल ने काबू पाया

Narmadapuram, Madhya Pradesh:जिले के इटारसी रेलवे स्टेशन के सामने स्थित वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के कार्यालय परिसर में बुधवार रात खड़ी एक बाइक में अचानक आग लग गई। आग ने विकराल रूप लेने से पहले ही मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए आसपास खड़ी अन्य बाइकों को वहां से हटवा दिया। सूचना मिलने पर नगर पालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि, आग की चपेट में आई बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। वीओ – रेलवे मजदूर संघ के कार्यालय परिसर में रेलवे कर्मचारियों और अप-डाउन करने वाले लोगों की बाइकें खड़ी रहती हैं। बुधवार रात इसी परिसर में खड़ी एक बाइक में अचानक आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद नगर पालिका की दमकल टीम को सूचना दी गई। दमकल वाहन ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। इस दौरान मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए आसपास खड़ी अन्य बाइकों को तत्काल हटवा दिया, जिससे आग दूसरी गाड़ियों तक नहीं फैल सकी। फिलहाल जली हुई बाइक के मालिक और आग लगने के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
0
0
Report

पुरानी रंजिश के चलते आयुष की हत्या, दो युवक पर साजिश का आरोप

Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर में पुरानी रंजिश के चलते 20 वर्षीय युवक आयुष की चाकू मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर आयुष पर हमला किया और उसके सीने के पास चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल आयुष को परिजन लेकर पहले विजयनगर थाने पहुंचे। यहां से उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। वी ओ - मृतक के भाई अमन ने सागर और अभिषेक नाम के युवकों पर हत्या की साजिश रचने और अपने साथियों से भाई पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। अमन के मुताबिक, धनतेरस के दिन भी सागर और अभिषेक पक्ष के साथ उनका विवाद हुआ था। उस समय दोनों पक्षों के बीच सड़क पर कहासुनी और मारपीट की स्थिति बनी थी। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने पहले पुलिस बुला ली और पुलिस आयुष को पकड़कर ले जाने लगी। अमन का कहना है कि उसने पुलिस से दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की तो उसके साथ भी मारपीट की गई और उसे गाड़ी में बैठा लिया गया। बाद में उसे छोड़ दिया गया और परिजन आयुष को छुड़ाकर ले आए। अमन का आरोप है कि इसके बाद भी विवाद थमा नहीं। मंगलवार रात को भी सागर और अभिषेक ने आयुष के साथ मारपीट की थी। भाई का दावा है कि थाने से निकलने के बाद आरोपियों ने उसके पीछे कुछ लड़कों को लगा दिया था। बुधवार सुबह भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद आयुष अकेले घूमने के लिए निकला था, तभी दो युवकों ने उसे घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया। हमले में एक युवक ने उसके सीने के पास चाकू घोंप दिया। गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई । इस हत्याकांड के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। अमन का आरोप है कि धनतेरस के दिन हुए विवाद के बाद यदि पुलिस ने निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई की होती तो शायद यह नौबत नहीं आती। उसका कहना है कि लगातार विवाद और मारपीट के बावजूद आरोपित पक्ष पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बाइट - परिजन वी ओ - वही घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम को भी बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया। पुलिस परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि शाम करीब छह बजे विजयनगर थाना क्षेत्र में दो व्यक्तियों के बीच मारपीट के दौरान एक व्यक्ति ने दूसरे को चाकू मार दिया। घायल आयुष (20), निवासी सर्वोदय नगर को उपचार के लिए एमएमजी अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी सोनू (22), निवासी चरण सिंह कॉलोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बाइट -उपासना पांडेय , एसीपी कोतवाली
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top