icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
281306
DSDharmendra SinghFollow20 Jan 2025, 05:43 pm

Hathras-विधायक, डीएम व एसपी की मौजूदगी में लगा सम्पूर्ण समाधान दिवस

Nawada, Uttar Pradesh:प्रत्येक महीने के तीसरे व अंतिम शनिवार को लगने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस का आज सादाबाद में आयोजन किया गया। विधायक गुड्डू चौधरी, डीएम राहुल पाण्डेय व एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सादाबाद के सभागार में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए। जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
281306
DSDharmendra SinghFollow8 Jan 2025, 12:47 pm

Hathras - कैंटर की टक्कर से , तीन लोगों की मृत्यु

Nawada, Uttar Pradesh:

हाथरस जिले के सादबाद कोतवाली क्षेत्र में मिढ़ावली गांव के पास यमुना एक्सप्रेस वे पर घने कोहरे के चलते तीन वाहन आपस में टकराने से तीन की लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतकों के परिजनों में को भी सूचना दी। बता दें कि बुधवार की सुबह करीब 4 बजे कुछ लोग एक खराब कैंटर को दूसरे मिनी कैंटर से बांधकर ले जा रहे थे। हाथरस जिले से होकर गुजर रहे यमुना एक्सप्रेस वे के मिढ़ावली गाँव के पास कैंटर की चेन टूट गई तो दोनों कैंटरों के चालक उस चेन को ठीक करने लगे। तभी पीछे से आये तीसरे कैंटर चालक को घने कोहरे के कारण यह लोग दिखाई नहीं दिए और उसने इन दोनों कैंटरों में टक्कर मार दी। जिससे तीनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई।

0
0
Report
Advertisement
Back to top