icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
204216
Gaurav Kumar DixitGaurav Kumar DixitFollow14 Jan 2025, 01:15 pm

हाथरसः इगलास रोड पर असंतुलित होकर फिसली बाइक, चालक घायल

Sasni, Uttar Pradesh:

सासनी-इगलास रोड पर एक बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अलीपुर निवासी रामचरण का बीस वर्षीय पुत्र सोनू बाइक पर सवार होकर सासनी की ओर आ रहा था। जैसे ही वह बसगोई मोड पर आया तो उसकी बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गीता शर्मा ने नोहर में उपप्रधान बनकर मचाई धूम, 22-11 से जीत

Hanumangarh, Rajasthan:ह्नमानगढ़ से खबर: नोहर पंचायत समिति में उपप्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी गीता शर्मा ने जीत दर्ज की। गीता शर्मा ने अपने प्रतिद्वंद्वी पंकज सिहाग को 11 मतों से पराजित कर उपप्रधान पद हासिल किया। चुनाव में गीता शर्मा को 22 मत, पंकज सिहाग को 11 और माकपा प्रत्याशी नेतराम को 2 मत मिले। मतगणना के बाद गीता शर्मा विजयी घोषित की गईं। परिणाम देखने पर कांग्रेस समर्थकों में उत्साह था और उन्होंने नवनिर्वाचित उपप्रधान को बधाई दी। उपप्रधान पद पर गीता शर्मा की जीत के बाद नोहर विधायक अमित चाचाण ने कहा कि यह जीत पंचायत समिति सदस्यों के विश्वास और कांग्रेस की एकजुटता का परिणाम है और उन्होंने विकास, जनसमस्याओं के समाधान और पंचायत समिति के कार्यों को बेहतर बनाने में उनकी सक्रिय भूमिका की उम्मीद जताई।
0
0
Report

कठूमर में कांग्रेस का कब्जा, प्रधान के बाद उपप्रधान पर भी बाजी

Sonkhar Rural, Rajasthan:खेड़ली (अलवर)। कठूमर विधानसभा क्षेत्र की दोनों पंचायत समितियों में कांग्रेस ने प्रधान और उपप्रधान पदों पर कब्जा जमाते हुए अपना दबदबा कायम रखा है। भरतपुर सांसद संजना जाटव की सक्रियता का असर पंचायत समिति चुनावों में भी देखने को मिला। नवगठित सौखर-खेरली पंचायत समिति और कठूमर पंचायत समिति में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नवगठित सौखर-खेरली पंचायत समिति में कांग्रेस की प्रिया जाटव को प्रधान बनाने के बाद अब पार्टी ने उपप्रधान पद पर भी जीत दर्ज की है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी धनेश सैनी उपप्रधान निर्वाचित हुए। वहीं कठूमर पंचायत समिति में भूपेंद्र गुर्जर के प्रधान बनने के बाद उपप्रधान पद पर भी कांग्रेस ने बाजी मारी। यहां कांग्रेस प्रत्याशी रेखा मीणा ने 14 मतों से जीत दर्ज कर उपप्रधान पद पर कब्जा जमाया। जीत की घोषणा होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी और जयकारों के बीच नवनिर्वाचित उपप्रधानों का नाचते-गाते हुए स्वागत और सम्मान किया。 बाइट: संजना जाटव, सांसद भरतपुर बाइट: धनेश सैनी, उपप्रधान, सौखर-खेरली पंचायत समिति
0
0
Report

आरएलपी की दुर्गा देवी ने मकराना में उपप्रधान पद जीता; समर्थकों में खुशी

Didwana, Rajasthan:एंकर - मकराना पंचायत समिति में उपप्रधान पद के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। उप प्रधान पद के चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की प्रत्याशी दुर्गा देवी ने जीत हासिल कर उपप्रधान पद पर कब्जा जमाया है। चुनाव में आरएलपी प्रत्याशी दुर्गा देवी को कुल 10 मत प्राप्त हुए, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी हिम्मत सिंह को 6 मत मिले। वहीं, मतदान के दौरान एक मत खारिज हुआ। इस प्रकार दुर्गा देवी ने अपने प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी हिम्मत सिंह को 4 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होते ही आरएलपी समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। दुर्गा देवी की जीत के बाद समर्थकों ने खुशी जाहिर की।
0
0
Report
Advertisement

बानसूर में गैस सिलेंडर हादसे में चार महिलाएं मरीं, 11 घायल जयपुर में इलाज

Jaipur, Rajasthan:खबर - TV HYPER KHABAR... जिला - KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा - बानसूर जिला रिपोर्टर - Amit Yadav इन्फॉर्मर - Amit yadav लोकेशन - बानसूर इंट्रो:–बानसूर(कोटपूतली– बहरोड).....बानसूर के रसनाली के बाढ़ मिलकपुर में 21 नवंबर को शौक सभा के दौरान गैस सिलेंडर में आग लगने से हुए हादसे में 4 महिलाओं की अभी तक मौत हो चुकी है, वही 11 घायलों का जयपुर में ईलाज चल रहा है। हादसे में 21 महिला पुरुष झुलस गए थे, जिनमें से 15 गंभीर घायलों को जयपुर एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिनमें से 4 महिलाओं की मौत हो गई। हादसे को लेकर आज रसनाली बस स्टैंड पर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आज ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन कर कानूनगो को एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि हादसे में मृतकों के परिवार को 20 लाख रुपए और घायलों के परिवार को 5-5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जाए। इस दौरान जिला पार्षद राकेश दायमा, भाजपा नेता अंकुर दायमा, बलराम दास महाराज, सरपंच हेमराज अधाना, पूर्व सरपंच गेंदाराम बैंसला, रामसिंह बैंसला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। बाइट:– राकेश दायमा, जिला पार्षद
0
0
Report

जैसलमेर पंचायत समितियों के उपप्रधान: कांग्रेस ने सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज की

Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर जिले की आज पंचायत समितियों में कांग्रेस ने उपप्रधान पदों पर सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज की है। जिले की सभी 10 पंचायत समितियों में कांग्रेस के उपप्रधान निर्वाचित हुए हैं। इसके साथ ही ग्रामीण राजनीति में कांग्रेस ने उपप्रधान पदों पर अपना दबदबा कायम किया है। पंचायत समितिवार परिणामों के अनुसार रामदेवरा से कलावती बिश्नोई, जैसलमेर से दक्षिता चौहान, रामगढ़ से भूपत सिंह, खुहड़ी से दिनेश कंवर, नाचना से राजू सिंह, भणियाणा से बरकत खान, सांकड़ा से जसवंत सिंह, फतेहगढ़ से सवागी, राजमथाई से सलीमान खान और मोहनगढ़ से अणची उपप्रधान निर्वाचित हुईं। रामगढ़, खुहड़ी, नाचना, भणियाणा और सांकड़ा पंचायत समितियों में उपप्रधान का निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ। वहीं मोहनगढ़ पंचायत समिति में भाजपा की टीबी देवी प्रधान निर्वाचित हुईं, जबकि उपप्रधान पद पर कांग्रेस की अणची ने जीत दर्ज की। रामदेवरा से निर्वाचित कलावती दिनेश बिश्नोई लगातार दूसरी बार कांग्रेस संगठन से पंचायत समिति सदस्य चुनी गई हैं। इस बार उन्हें पहली बार उपप्रधान बनने का अवसर मिला है। सभी नवनिर्वाचित उपप्रधानों ने कांग्रेस आलाकमान और क्षेत्र की जनता का आभार जताया तथा विश्वास जताया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगी। अमरदिन फकीर बोले- 2026 का चुनाव सेमीफाइनल, 2028 में होगा फाइनल jasalmer ke jila me chunaav parivartan aur bhartiya janata party ko jawab dene ki baat. जैसलमेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरदिन फकीर ने जिले की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायत राज चुनाव में मिला जनसमर्थन कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह तो सेमीफाइनल था, असली फाइनल 2028 में होगा। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को भरपूर समर्थन देगी और राजस्थान में भाजपा को जवाब देगी।
0
0
Report

रामगढ़ पंचायत समिति उपप्रधान चुनाव में कांग्रेस निर्विरोध विजयी, कुलदीप मीणा बने निर्विरोध उपप्रधान

Ramgarh, Dohli, Rajasthan:रामगढ़ पंचायत समिति में कांग्रेस का दबदबा बरकरार, कुलदीप मीणा निर्विरोध बने उपप्रधान प्रधान पद के बाद उपप्रधान चुनाव में भी कांग्रेस ने दर्ज की जीत, भाजपा ने नहीं उतारा प्रत्याशी। कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर किया स्वागत रामगढ़ (अलवर)। रामगढ़ पंचायत समिति में प्रधान पद पर कब्जे के बाद अब उपप्रधान पद पर भी कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया है। शनिवार को हुए उपप्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप मीणा निर्विरोध निर्वाचित हुए। भाजपा की ओर से निर्धारित समय सीमा तक किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने माला पहनाकर कुलदीप मीणा का स्वागत किया और कांग्रेस पार्टी के समर्थन में नारे लगाए。 रामगढ़ पंचायत समिति सभागार में शनिवार सुबह 10 से 11 बजे तक उपप्रधान पद के लिए नामांकन प्रक्रिया आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस की ओर से मीणापुरा गांव के वार्ड नंबर 13 से निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य कुलदीप मीणा ने पार्टी के सिंबल पर नामांकन दाखिल किया। वहीं भाजपा की ओर से कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतरा। दोपहर एक बजे नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुभाष यादव ने कुलदीप मीणा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। इसके बाद उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा गया और पद की शपथ दिलाई गई।
0
0
Report
Advertisement

राजगढ़ पंचायत समिति: कांग्रेस ने उपप्रधान समेत प्रधान पद पर भी कब्जा जमाया

Thana, Rajasthan:राजगढ़ पंचायत समिति में कांग्रेस का कब्जा, दिनेश चंद गुर्जर बने उपप्रधान कांग्रेस प्रत्याशी को मिले 20 वोट, निर्दलीय विमला देवी को सिर्फ 1 वोट; भाजपा ने नहीं उतारा प्रत्याशी Rajgarh (Alwar). राजगढ़ पंचायत समिति में प्रधान पद के बाद अब उपप्रधान पद पर भी कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है. शनिवार को हुए उपप्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश चंद गुर्जर निर्वाचित हुए. उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी विमला देवी को 19 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया. मतदान में कुल 23 पंचायत समिति सदस्यों में से 21 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इनमें कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश चंद गुर्जर को 20 वोट मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी विमला देवी के खाते में एक मत आया. दो सदस्य मतदान के दौरान अनुपस्थित रहे. उपप्रधान पद के लिए शुरुआत में तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे. इनमें कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर 6 के सदस्य दिनेश चंद गुर्जर तथा निर्दलीय प्रत्याशी विमला देवी और निरंजलाल शर्मा शामिल थे. दोपहर एक बजे नाम वापसी के दौरान निरंजलाल शर्मा ने अपना नामांकन वापस ले लिया. वहीं, भाजपा की ओर से उपप्रधान पद के लिए कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा गया. निर्वाचन के बाद रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीना ने नवनिर्वाचित उपप्रधान दिनेश चंद गुर्जर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इससे पहले शुक्रवार को प्रधान पद पर भी कांग्रेस की बीना देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई थीं. उस चुनाव में भी भाजपा ने अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतारा था. इस तरह राजगढ़ पंचायत समिति के प्रधान और उपप्रधान दोनों पदों पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है. बाइट: सीमा मीना, रिटर्निंग अधिकारी, राजगढ़।
0
0
Report

पटना में मगध सम्राट जरासंध महाराज के जन्मोत्सव पर स्वाभिमान रैली

Patna, Bihar:मगध सम्राट जरासंध महाराज के जन्मोत्सव पर स्वाभिमान रैली, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने लिया हिस्सा, सामाजिक एकता और स्वाभिमान का दिया संदेश। पटना में मगध सम्राट जरासंध महाराज का जन्मोत्सव समारोह और स्वाभिमान रैली आयोजित की गई। मिलर हाई स्कूल, गांधी मैदान से वीरचंद पटेल मार्ग तक निकाली गई इस रैली में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सम्राट जरासंध महाराज की ऐतिहासिक विरासत को याद करते हुए समाज में एकता, भाईचारा और स्वाभिमान बनाए रखने का आह्वान किया। साथ ही युवाओं से शिक्षा, रोजगार और राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। मगध सम्राट जरासंध महाराज के जन्मोत्सव के मौके पर पटना में भव्य समारोह और स्वाभिमान रैली का आयोजन किया गया। मिलर हाई स्कूल, गांधी मैदान से वीरचंद पटेल मार्ग तक आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। समारोह में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने शिरकत की और सम्राट जरासंध महाराजा की गौरवशाली विरासत को याद किया। अपने संबोधन में डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि मगध सम्राट जरासंध महाराज भारतीय इतिहास और महाभारत की परंपरा में विशिष्ट स्थान रखते हैं। मगध की धरती प्राचीन काल से ही ज्ञान, संस्कृति, पराक्रम और राजनीतिक चेतना की भूमि रही है। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के जन्मोत्सव का आयोजन केवल अतीत को याद करने का अवसर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को अपनी गौरवशाली विरासत से परिचित कराने का माध्यम भी है। बाइट — डॉ प्रेम कुमार, अध्यक्ष बिहार विधानसभा
0
0
Report
Advertisement

फतेहपुर में ईंट से हत्या, मोबाइल की पहचान से आरोपी गिरफ्तार

Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर जिले में धान की फसल कटवाने के विवाद में ईंट से पीटकर हत्या कर दी गई थी. घटनास्थल पर ही आरोपी ने अपना मोबाइल फोन छोड़ दिया था. मृतक के परिजनों ने फोन को समझ लिया और दुकान पर बनवाकर ठीक कराया. मोबाइल की सिम पर इनकमिंग कॉल की सुविधा बंद थी. बाद में उसी सिम पर रिचार्ज कराई गई, जिससे फोन की असली पहचान खुली. पहचान खुलते ही पुलिस जांच में जुट गई. 14 दिन बाद हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ और 24 घंटे के भीतर ही आरोपी रविशंकर उर्फ रवि को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी ने ईंट से सिर पर 2-3 वार कर हत्या की और हादसा दिखाने के लिए मृतक की साइकिल नहर पटरी पर गिरा दी गई थी. निशानदेही पर खून से सनी ईंट और मृतक के टूटे मोबाइल के पार्ट्स बरामद हुए. यह मामला बकेवर थाना क्षेत्र के दिलावलपुर गांव का है.
0
0
Report

प्रयागराज से अनुप्रिया की विजय संकल्प रैली: कुर्मी वोटबैंक पर एनडीए की रणनीति

Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी से कल चुनावी शंखनाद करेंगी अनुप्रिया पटेल, विजय संकल्प रैली के जरिए संगम नगरी में दिखाएंगी सियासी ताकत, सरदार पटेल संस्थान के मैदान में कल होगी विजय संकल्प रैली, पूर्वांचल के एक लाख कार्यकर्ता विजय संकल्प रैली में होंगे शामिल, अपना दल एस के सभी विधायक विजय संकल्प रैली में होंगे शामिल, विजय संकल्प रैली के जरिए कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाएंगी अनुप्रिया, अनुप्रिया पटेल की रैली के बाद पूर्वांचल में बढ़ेगी कुर्मी वोटों की खींचतान, पल्लवी पटेल भी प्रयागराज, कौशांबी के साथ वाराणसी जनपद में हैं सक्रिय। संगम नगरी प्रयागराज से कल अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल चुनावी शंखनाद करेंगी। सरदार पटेल संस्थान के मैदान में होने वाली विजय संकल्प रैली के जरिए अनुप्रिया पटेल पूर्वांचल में पार्टी की ताकत का प्रदर्शन करेंगी। दावा है कि रैली में पूर्वांचल के करीब एक लाख कार्यकर्ता शामिल होंगे।अपना दल एस के सभी विधायक भी रैली में मौजूद रहेंगे। लेकिन इस रैली के सियासी मायने सिर्फ शक्ति प्रदर्शन तक सीमित नहीं हैं। इसके जरिए कुर्मी वोट बैंक पर अपनी पकड़ मजबूत करने के साथ एनडीए गठबंधन में पूर्वांचल की अधिक से अधिक सीटों पर दावेदारी की कोशिश भी होगी। प्रयागराज से अपना दल एस मिशन चुनाव का आगाज करने जा रहा है। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल विजय संकल्प रैली के जरिए कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भरेंगी। सरदार पटेल संस्थान के मैदान में होने वाली इस रैली में पूर्वांचल के एक लाख कार्यकर्ताओं के जुटने का दावा किया जा रहा है। पार्टी के सभी विधायक भी रैली में शामिल होंगे। अनुप्रिया पटेल इस रैली के जरिए कार्यकर्ताओं को चुनावी जीत का संकल्प दिलाएंगी। साथ ही पूर्वांचल में अपना दल एस के जनाधार और राजनीतिक ताकत का संदेश देने की कोशिश भी करेंगी। रैली को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से भी बेहद अहम माना जा रहा है। लेकिन इस रैली का सबसे बड़ा सियासी संदेश कुर्मी वोट बैंक को लेकर माना जा रहा है। अनुप्रिया पटेल की सक्रियता के बीच उनकी राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी पल्लवी पटेल भी मैदान में सक्रिय हैं। प्रयागराज, कौशांबी से लेकर वाराणसी तक पल्लवी पटेल अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने में जुटी हैं। ऐसे में विजय संकल्प रैली के बाद पूर्वांचल में कुर्मी वोटों को लेकर सियासी खींचतान और तेज होने के असार हैं। अपना दल एस के राष्ट्रीय महासचिव नागेन्द्र सिंह पटेल ने कहा है कि तीसरी बार यूपी में एनडीए की सरकार बनाने का संकल्प कल अनुप्रिया पटेल कार्यकर्ताओं को दिलाएंगी। अनुप्रिया पटेल की इस रैली से पूर्वांचल में अपना दल एस चुनावी शंखनाद भी करने जा रहा है।
0
0
Report

चमोली के पीपलकोटी में खाई में गिरने से 52 वर्षीय महिला की मौत

Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली जिले के पीपलकोटी में एक दर्दनाक हादसे में 52 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने महिला के शव को खाई से बाहर निकाला। मृतका की पहचान नीलम वर्मा (52 वर्ष), निवासी वर्मा ज्वैलर्स, पीपलकोटी, मूल निवासी मोहल्ला सुनारों वाली गली, जनपद बदायूं के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है। महिला किन परिस्थितियों में खाई में गिरी, फिलहाल इसका स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

मधुबनी में तेज रफ्तार बस भिड़ंत: दो भाइयों में एक की मौत, NH 27 पर जाम

Madhubani, Bihar:मधुबनी में तेज रफ्तार का कहर एक युवक पर टूटा। रफ्तार का ऐसा कहर टूटा कि एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं! तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की जान घटनास्थल पर चली गई, जबकि दूसरा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। गंभीर हालत में दरभंगा रेफर किया गया है। घटना के बाद लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने एनएच 27 को जाम कर आगजनी की और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। घटना फुलपरास थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर चौक के पास की है। हादसे की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। इस दर्दनाक घटना से आक्रोशित लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। देखते ही देखते लोगों ने एनएच सड़क को जाम कर दिया और आगजनी करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क पर उतरे लोगों के आक्रोश से यातायात व्यवस्था घंटों ठप्प हो गया। घटना के बाद बस चालक फरार हो गया। मृतक युवक के पहचान एकम्मा गांव निवासी रामचन्द्र महतो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है दोनो भाई शादी के सिलसिले में बाइक से गया था और लड़की देखकर लौट रहा था हादसे का Shikar हो गया। फिलहाल इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बहरहाल कई थाने की पुलिस पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। युवक की मौत से जहां इलाके में मातम है वहीं परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top