हाथरसः बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को किया निलंबित, छात्रा के साथ छेड़खानी का है आरोप
विकासखंड हाथरस के एक परिषदीय विद्यालय की छात्रा ने शिक्षक के खिलाफ अश्लील हरकत और छेड़खानी को लेकर विद्यालय की शिकायत पेटिका में शिकायत पत्र डाली थी। इसक बाद प्रधानाध्यापक ने शिकायती पत्र पर संज्ञान लेते हुए उच्च अधिकारियों को इसके बारे में जानकारी दी थी। शिकायत के संबंध में उच्च अधिकारियों के आदेश पर खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय पहुंचकर छात्राओं और शिक्षकों के बयान दर्ज किये। जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाती भारती ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|