Hathras - पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अधिवक्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए
Bari, Uttar Pradesh:सिकंद्राराऊ में अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम उप जिलाअधिकारी को ज्ञापन देकर बड़ी कार्रवाई की मांग की है. आपको बता दें कल दिनांक 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में एक बड़ा रोष देखने को नजर आ रहा है. जिसके चलते आज दिनांक 23 अप्रैल को सिकंद्राराऊ तहसील परिसर में पूर्ण अधिवक्ताओं ने आतंकी हमले में मारे गए सभी को श्रद्धांजलि दी और एक दिन का कंडोलेंस भी किया साथ ही उप जिला अधिकारी राज बहादुर राज को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देते हुए पाकिस्तान की नापाक हरकत को देखते हुए उसके खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. साथ ही अधिवक्ताओं ने ज्ञापन देते वक्त पाकिस्तान मुर्दाबाद के भी नारे लगाए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
