icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
204216
Gaurav Kumar DixitGaurav Kumar DixitFollow22 Jan 2025, 05:26 am

Hathras - दो बाइकों की हुई भिडंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल

Sasni, Uttar Pradesh:

सासनी क्षेत्र के गांव भोजगढी चौराहे पर दो बाइकों की आमने - सामने टक्कर हो गई, जिसमे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ,प्राप्त जानकारी के अनुसार विवेक और लकी अपने गांव सहरोई थाना खैर से सलेमपुर स्थित महामाया कॉलेज पढ़ने जा रहे थे ,जैसे ही वह भोजगढी चौराहे के निकट पहुंचे सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी , जिससे विनय कुमार को गंभीर चोटें आई , राहगीरों द्वारा एंबुलेंस के जरिए घायल को सासनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया ,जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद अलीगढ़ हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया।  

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अलवर के पेंशनर भवन में कथित अनैतिक गतिविधियों में चपरासी गिरफ्तार

Alwar, Rajasthan:अलवर के पेंशनर भवन में कथित अनैतिक गतिविधियों का खुलासा, चपरासी गिरफ्तार अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित स्कीम नंबर-10 के पेंशनर भवन में कथित अनैतिक गतिविधियों के संचालन का मामला सामने आने के बाद बुधवार देर रात हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और अन्य सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस को बुलाना पड़ा。 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पेंशनर भवन के चपरासी रामचंद्र को हिरासत में लिया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भवन में लंबे समय से अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। आरोप है कि चपरासी लोगों से पैसे लेकर कमरों की व्यवस्था करता था। पेंशनर भवन संस्था के अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी देर रात मिली और संस्था को इस तरह की गतिविधियों की पहले कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह वरिष्ठ नागरिकों की संस्था है और मामले में दोषी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जल्द ही संस्था की बैठक बुलाई जाएगी。 वहीं बजरंग दल के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह राजावत ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता कुछ संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटा रहे थे, इसी दौरान पेंशनर भवन का मामला सामने आया। उन्होंने प्रशासन से ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की मांग की。 बाइट:आरोपी बाइट :संस्था पदाधिकारी कोतवाली पुलिस के अनुसार, आरोपी रामचंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला मौके पर मौजूद दिखाई दे रही है। वीडियो में आरोपी चपरासी कथित रूप से कमरों की उपलब्धता और अवैध गतिविधियों के संचालन की बात स्वीकार करता नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है।
0
0
Report

अलीगढ़ के कोल्ड स्टोरेज में विवाहित प्रेमिका से वीडियो कॉल के बाद युवक ने सुसाइड

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग... विवाहित प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात करने के बाद युवक ने किया सुसाइड अलीगढ़ के खैर स्थित कोल्ड स्टोरेज में पल्लेदारी करता था जम्मू कश्मीर का युवक सुसाइड करने से पहले युवक अंकेश कुमार ने विवाहित प्रेमिका से की थी वीडियो कॉल प्रेमिका से वीडियो कॉल का युवक ने स्क्रीन रिकॉर्डिंग से बनाया वीडियो कार्य स्थल पर ही कोल्ड स्टोरेज में लटका मिला युवक का शव घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम हाउस फोन में मिले वीडियो के आधार पर परिजनों ने कहीं कार्रवाई की बात थाना चंडौस क्षेत्र के एक निजी कोल्ड स्टोरेज की घटना।
0
0
Report
Advertisement

फर्रुखाबाद में महिला पर पड़ोसियों की मारपीट, वीडियो वायरल

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद अरुण सिंह महिला ने पड़ोसियों पर मारपीट और निर्माण कार्य में बाधा डालने का लगा่या आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग फर्रुखाबाद। कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी एक महिला ने पड़ोसियों पर घर के सामने निर्माण कार्य में बाधा डालने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। महिला प्रार्थिनी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे वह अपने घर के सामने शौचालय के लिए गड्ढा खुदवा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी फौजी पुत्र बृजेश्वर तथा नरवीर पुत्र हरपाल मीना, निवासी सिविल लाइन के रहने वाले हैं एक महिला मौके पर पहुंच गए और निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। सिविल लाइन चौकी प्रभारी सोमवीर ने बताया की जगह को लेकर दोनों पक्षों का विवाद चल रहा है मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की जाएगी शिकायत में कहा गया है कि जब प्रार्थिनी ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे उसे चोटें आईं। मारपीट का विडियो भी वायरल है जिसका दबंग व्यक्ति डांडा से हमला कर रहा है
0
0
Report
Advertisement

सोनौली बॉर्डर पर 500 ग्राम चांदी के साथ युवक गिरफ्तार

Maharajganj, Uttar Pradesh:महाराजगंज जनपद के भारत नेपाल के सोनौली सीमा पर एसएसबी जवानों ने चेकिंग के दौरान भारत से नेपाल जा रहे एक व्यक्ति को 500 ग्राम चांदी के छोटे दानों के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद चांदी को अवैध रूप से भारत से नेपाल ले जाने के फिराक में था। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मोहम्मद इकबाल के रूप में हुई है जो जयपुर का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि वह चांदी जयपुर से खरीद कर नेपाल के काठमांडू ले जा रहा था। सीमा पर लगातार चांदी तस्करी के मामले को देखते हुए जांच एजेंसी इसके पीछे सक्रिय नेटवर्क की पड़ताल में जुट गई है। आपको बता दे की कुछ महीने पहले नौतनवा कस्टम ने एक कार से चांदी की खेप को बरामद कर दो नेपाली तस्करों को गिरफ्तार किया था। एसएसबी ने बरामद चांदी और पकड़े गए आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया है अधिकारियों द्वारा मामले की जांच जारी है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है की तस्करी के इस नेटवर्क में कौन-कौन से लोग जुड़े हुए है।
0
0
Report

शराबी पति को पत्नी और सास ने पेड़ से बांधकर सजा दी, वीडियो वायरल

Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र में शराबी पति को उसकी हरकतों के कारण सजा मिली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. राजापुर थाना क्षेत्र के कुसियापुरवा गांव का मामला है। शशि नाम का युवक शराब का आदी है और नशे में अक्सर घर में विवाद और मारपीट करता था। परिजनों का आरोप है कि वह घर का सामान भी बेच देता था, जिससे परिवार लंबे समय से परेशान था。 पत्नी आरती और उसकी मां ममता देवी ने मिलकर युवक के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और उसे पेड़ तथा खंभे से बांधकर धूप में लिटा दिया। युवक करीब एक घंटे तक इसी हालत में पड़ा रहा, जबकि आसपास ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही。 घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है。 परिजनों का आरोप – शराब पीकर मारपीट और घरेलू सामान बेचता था。 फिलहाल वायरल वीडियो और इस अनोखी सजा की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच के बाद इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।
0
0
Report

तिरटोला में 23 करोड़ रुपये लागत के शिल्प-केंद्र के स्थापना की घोषणा

Paradeep, Odisha:Paradip के तिर्टोल में शिल्प-उद्योग और कपड़ा-शिल्प केंद्र स्थापित करने संबंधी राज्य सरकार के निर्णय पर मुख्यमंत्री मोहण चरण माझी के निर्देशानुसार शिल्प विभाग द्वारा कदम उठाये गए हैं।.idco (ଇଡ଼କୋ) के पास 23 करोड़ रुपए दिए गए हैं ताकि ईडको लैंड बैंक में भूमि सुरक्षित रखी जा सके और वहां नये ब्योन और पोशाक-शिल्प क्लस्टर की स्थापना हो सके। यह स्थानीय क्षेत्र में रोजगार opportunities सृजित करने और राज्य के औद्योगिक विकास में मदद करेगा। आज तिर्तटोला निर्वाचन मंडली की बीजेपी नेता rajkishor beherान के नेतृत्व में मंडल सभा-पति, युवा मोर्चा अध्यक्ष, दलीय नेता-बृंद और नागरिकों ने paradiPE में बीजेपी कार्यालय के पास शिल्पमंत्री समपद चंद्र स्वैन को धन्यवाद ज्ञापित किया, ताकि जनसामान्य इसे आंतरिक तौर पर धन्यवाद् दें और संयुक्त प्रयास से जगतसिंहपुर जिला एक विकसित जिला बने।
0
0
Report
Advertisement

चिरमिरी नगरपालिका सभागार के बाहर धरना: विपक्षी नेता और कांग्रेस पार्षद नाराज

Muju, Jeonbuk State:चिरमिरी ब्रेकिंग। चिरमिरी नगर निगम सभागार के बाहर धरने पर बैठे नेता प्रतिपक्ष समेत कांग्रेस पार्षद। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल , कलेक्टर संतन देवी जांगड़े , चिरमिरी मेयर रामनरेश राय सहित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की समीक्षा बैठक से पहले हुआ विरोध। सभागार में नेता प्रतिपक्ष के लिए आरक्षित सीट नहीं होने पर नेता प्रतिपक्ष गायत्री बिरहा और कांग्रेस पार्षद नाराज होकर धरने पर बैठे। निगम के कमिश्नर चैंबर में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अधिकारियों की लिए रहे थे बैठक । बैठक की जानकारी मिलने पर निगम सभागार से उठकर नेता प्रतिपक्ष समेत कांग्रेस पार्षद कमिश्नर चैंबर के बाहर धरने पर बैठे। अधिकारियों की मनमानी बंद करो के नारे लगाने लगे। कांग्रेस पार्षदों ने डेढ़ वर्षों में क्षेत्र में विकास कार्य नहीं होने का आरोप लगाया। बिजली, सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर की नारेबाजी। आरक्षित कुर्सी नहीं मिलने को लोकतांत्रिक परंपराओं का अपमान बताते हुए कांग्रेस पार्षदों ने समीक्षा बैठक का विरोध किया। बाइट - शाहबुद्दीन (कांग्रेस पार्षद) बाइट -गायत्री बिरहा (नेता प्रतिपक्ष )
0
0
Report

IRCTC उज्जैन में नया कार्यालय, डोमेस्टिक-इंटरनेशनल पैकेट अब यहीं मिलेंगे

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन में जल्द खुलेगा IRCTC का दफ्तर, अब आसानी से मिलेगी डोमेस्टिक-इंटरनेशनल टूर पैकेज की जानकारी, भेजा जा चुका है प्रपोजल उज्जैन। महाकाल की नगरी आने वाले देश-विदेश के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। IRCTC जल्द ही उज्जैन में अपना कार्यालय शुरू करने जा रहा है。 IRCTC के एग्जीक्यूटिव टूरिज्म राहुल होलकर ने बताया कि उज्जैन में ऑफिस खोलने का प्रपोजल भेजा जा चुका है। अनुमति मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। उम्मीद है अगले 6 माह में यह कार्यालय शुरू हो जाएगा। आपने बताया कि अभी यात्रियों को टूर पैकेज की जानकारी के लिए इंदौर या भोपाल जाना पड़ता है। उज्जैन में ऑफिस खुलने के बाद यहीं से डोमेस्टिक और इंटरनेशनल पैकेज की पूरी जानकारी मिल जाएगी। बुकिंग भी यहीं से हो सकेगी। रेलवे स्टेशन के पास खुलेगा ऑफिस राहुल होलकर के मुताबिक रेलवे स्टेशन पर या उसके आसपास जहां भी जगह मिलेगी, वहां IRCTC का ऑफिस खोला जाएगा। सिंहस्थ 2028 को देखते हुए भी यह कदम अहम है। करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। पर्यटन सुविधा केंद्र भी शुरू फिलहाल उज्जैन में पर्यटन सुविधा केंद्र (Tourism Facilitation Centre) स्थापित किया गया है। यहां से यात्रियों को प्रमुख स्थलों, गाइड की उपलब्धता और परिवहन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी मिल रही है। IRCTC का ऑफिस खुलने से सुविधाएं और बढ़ जाएंगी। उज्जैन में ऑफिस खुलने से फायदा अभी ये सारी जानकारी के लिए भोपाल या इंदौर जाना पड़ता है। उज्जैन में ऑफिस खुलते ही महाकाल दर्शन को आने वाले यात्री यहीं से पूरा टूर प्लान कर सकेंगे। सिंहस्थ 2028 में लाखों यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। बाइट - राहुल होल्कर अधिकारी आईआरसीटीसी
0
0
Report

सीधी में आधी रात की प्रतिमा पर सियासत तेज, कांग्रेस-बीजेपी आमने-sामने

Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी में पूर्व मंत्री और सात बार विधायक रहें स्वर्गीय इंद्रजीत कुमार की प्रतिमा स्थापना को लेकर सियासत चरम पर पहुंच गई है। कांग्रेस इसे वैधानिक प्रक्रिया के तहत किया गया सम्मान बता रही है, तो बीजेपी इसे जननेता का अपमान करार दे रही है। आधी रात को प्रतिमा स्थापना, प्रशासन की कार्रवाई, धारा 163 का लागू होना और फिर आरोप-प्रत्यारोप के बीच पूरा मामला अब राजनीतिक रंग ले चुका है। वीओ-1 सीधी शहर का पीएचई कार्यालय परिसर...रात का समय...और इसी बीच पूर्व मंत्री स्वर्गीय इंद्रजीत कुमार की प्रतिमा स्थापित कर दी जाती है।सुबह होते-होते प्रशासन सक्रिय हो जाता है। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया जाता है, सीसीटीवी कैमरे लगाए जाते हैं और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी जाती है। मामला देखते ही देखते राजनीतिक विवाद में बदल जाता है। बाइट 1– विनोद वर्मा, कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता यह कोई चोरी-छिपे किया गया कार्य नहीं है। प्रतिमा स्थापना की प्रक्रिया वर्षों से चल रही थी। संबंधित दस्तावेज और अनुमतियां पहले से मौजूद थीं। पूरी प्रक्रिया वैधानिक तरीके से पूरी की गई है。 वीओ-2 कांग्रेस का दावा है कि प्रतिमा स्थापना के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं पहले ही पूरी हो चुकी थीं।लेकिन बीजेपी इस दावे से सहमत नहीं है।भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निशांत मिश्रा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है。 बाइट 2– निशांत मिश्रा, जिलाध्यक्ष भाजयुमो पूर्व मंत्री इंद्रजीत कुमार पूरे प्रदेश के सम्मानित जननेता थे। उनकी प्रतिमा का स्थापना और अनावरण खुले मंच से और सम्मानजनक तरीके से होना चाहिए था। रात के अंधेरे में किया गया यह कार्य उनके सम्मान के अनुरूप नहीं है。 वीओ-3 भाजपा नेता स्वयं हाल के दिनों में एक वायरल वीडियो विवाद को लेकर चर्चाओं में रहे हैं।ऐसे में प्रतिमा विवाद अब केवल स्थापना तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का केंद्र बन गया है。 वीओ-4 इस पूरे मामले में प्रशासन का पक्ष भी सामने आया है।अपर कलेक्टर बी.पी. पांडे के अनुसार प्रशासन को प्रतिमा स्थापना की कोई पूर्व सूचना प्राप्त नहीं हुई थी। साथ ही जिस भूमि पर चबूतरा और प्रतिमा स्थापित की गई है, उसके आवंटन को लेकर भी प्रशासन रिकॉर्ड की जांच कर रहा है。 बाइट3 – बी.पी. पांडे, अपर कलेक्टर प्रशासन को इस संबंध में पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। प्रारंभिक रिकॉर्ड के अनुसार जिस भूमि पर प्रतिमा स्थापित की गई है उसका आवंटन नहीं हुआ है। शासन के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की जाएगी。 वीओ-5अब इस पूरे विवाद ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या प्रतिमा स्थापना पूरी तरह वैधानिक थी?क्या प्रशासन को इसकी जानकारी थी? क्या यह सम्मान का विषय है या फिर राजनीतिक प्रदर्शन? और सबसे बड़ा सवाल... क्या यह विवाद आने वाले दिनों में सीधी की राजनीति में और बड़ा भूचाल ला सकता है? बहरहाल प्रतिमा वहीं स्थापित है, प्रशासन रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है, कांग्रेस अपने कदम को सही बता रही है और बीजेपी इसे मुद्दा बनाकर सरकार तक ले जाने की तैयारी में है। पूर्व मंत्री इंद्रजीत कुमार की प्रतिमा अब केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि सीधी की राजनीति का नया केंद्र बन चुकी है。
0
0
Report
Advertisement

अलवर में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, शादी छह महीने बाद

Alwar, Rajasthan:अलवर शहर की श्रीराम कॉलोनी में एक नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान गीतांजलि उर्फ अंजली मीणा (पत्नी देवेंद्र मीणा) के रूप में हुई है। घटना के बाद दोनों परिवारों में शोक का माहौल है। परिजनों के अनुसार अंजली की शादी पिछले साल 30 नवंबर को देवेंद्र मीणा के साथ हुई थी, जो वर्तमान में गुजरात के वडोदरा में बैंक ऑफ बड़ौदा में कैशियर के पद पर कार्यरत हैं। देवेंद्र का मूल निवास रैणी क्षेत्र के जामडोली गांव में है, जबकि उनका परिवार फिलहाल बांदीकुई में रह रहा है। अंजली का पीहर अलवर की श्रीराम कॉलोनी में है। बताया जा रहा है कि अंजली कुछ दिन पहले ही अपने पीहर आई हुई थी और आगामी रविवार को उसे ससुराल लौटना था। लेकिन उससे पहले ही बुधवार को उसने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलते ही परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के चचेरे भाई धर्मेंद्र मीणा ने बताया कि शादी के बाद से दोनों परिवारों के बीच संबंध सामान्य और अच्छे थे। अंजली का व्यवहार भी सभी के प्रति सम्मानजनक था और किसी प्रकार की शिकायत सामने नहीं आई थी। फिलहाल अरावली विहार थाना पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top