हाथरस में बच्चों के विवाद ने लिया उग्र रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट, 2 गिरफ्तार
हाथरस कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लाला के नगला में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने चार लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।मारपीट के दौरान लाठी-डंडे भी चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों को आपस में झगड़ते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस के अनुसार, यह झगड़ा बच्चों के बीच हुए विवाद के कारण शुरू हुआ था। चौकी प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि इस मामले में 2 लोग अनस और समीर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|