Back
खंडवा में रेलवे अतिक्रमण विरोध पर लोगों ने कलेक्टर की जनसुनवाई में धरना दिया
PSPramod Sinha
Mar 24, 2026 10:53:55
Khandwa, Madhya Pradesh
खंडवा में रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के खिलाफ क्षेत्र वासियों का विरोध आज भी जारी रहा। सूरजकुंड वार्ड के रहवासी और नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष घुटने के बल चलते हुए कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचे। यहां उन्होंने धरना दिया और भजन भी गए। पीड़ित लोगों का कहना है कि वह वर्षों से नगर निगम और नजूल की जमीन पर बसे हुए हैं जबकि रेलवे विभाग इसे अपनी जमीन बताकर अतिक्रमण हटा रहा है।
खंडवा रेलवे स्टेशन के पीछे सूरजकुंड वार्ड के लोगों ने कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचकर धरना दिया और अपनी पीड़ा बताई। जिला प्रशासन और रेलवे विभाग ने कल इन लोगों के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी। रेलवे विभाग यह अपनी जमीन बताता है जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि वह नजूल की भूमि पर वर्षों से रह रहे हैं और इसका टैक्स भी देते हैं। इन लोगों ने कहा कि उन्हें बिना पर्याप्त समय और नोटिस दिए अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की है। इन लोगों के साथ नगर निगम में प्रतिपक्ष के नेता दीपक मल्लू राठौर भी पहुंचे। कल भी मल्लू राठौर ने अतिक्रमण हटाने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह के पैर पकड़ लिए थे। आज कलेक्टर की जनसुनवाई में इन्होंने बताया कि रेलवे विभाग अपनी हद से ज्यादा जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहा है उसके पास रेलवे की जमीन होने के कोई प्रमाण नहीं है।
इन लोगों ने कलेक्ट्रेट हाल में पहुचे कर करीब एक घंटे तक धरना दिया। इस दौरान भजन गाए गए और नाराज लोगों ने कहा - भगवान, इनके भी घर तोड़ दो। दरअसल, रेलवे विभाग द्वारा प्लेटफार्म नंबर 6 के पीछे रेलवे कॉलोनी और नाले के बीच बने 16 निर्माण एक दिन पहले तोड़े गए थे। इसी कार्रवाई के विरोध में लोग सड़कों पर उतरे। रहवासियों का कहना है कि बिना पर्याप्त समय दिए उनके घर और निर्माण तोड़े जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, रेलवे अब तक घासपुरा मालगोदाम, कब्रिस्तान रोड और प्लेटफार्म नंबर 6 के पीछे करीब 100 अतिक्रमण हटा चुका है, जबकि 150 से ज्यादा निर्माण चिन्हित किए गए हैं।
प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से मुलाकात की। कलेक्टर ने शाम तक दोबारा सीमांकन कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी लौट गए। फिलहाल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को सीमांकन पूरा होने तक रोक दिया गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
MMManoj Mallia
FollowMar 24, 2026 11:49:030
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 24, 2026 11:48:470
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 24, 2026 11:48:370
Report
VSVIPIN SHARMA
FollowMar 24, 2026 11:47:480
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 24, 2026 11:47:010
Report
VSVishnu Sharma1
FollowMar 24, 2026 11:46:420
Report
OBOrin Basu
FollowMar 24, 2026 11:46:340
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 24, 2026 11:46:200
Report
MSManuj Sharma
FollowMar 24, 2026 11:46:070
Report
1
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 24, 2026 11:45:180
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 24, 2026 11:36:16986
Report