योगी सरकार की बड़ी पहल: 52 एकड़ में तैयार होगा आधुनिक राम विरासत संग्रहालय
उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में भगवान राम से जुड़ी संस्कृति और इतिहास को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने के लिए एक नया कदम उठाया है। कैबिनेट बैठक में 52 एकड़ भूमि पर ‘राम विरासत संग्रहालय’ विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। यह अत्याधुनिक म्यूज़ियम भगवान राम के जीवन, आदर्शों, मिथकों, कला–संस्कृति और पुरातात्विक धरोहर को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रदर्शित करेगा। इसमें डिजिटल गैलरी, 3D मॉडल, दुर्लभ प्राचीन वस्तुएं और शोध सुविधाएं शामिल होंगी। सरकार का उद्देश्य अयोध्या को धार्मिक पर्यटन का अंतरराष्ट्रीय केंद्र बनाना और रामायण परंपरा को संरक्षित करना है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|