हरदोई में कांग्रेस नेता के आपत्तिजनक पोस्ट पर हंगामा
Hardoi, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में कांग्रेस नेता अजीमुशन ने मुख्यमंत्री की आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिससे शाहाबाद में हंगामा मच गया। इस मामले की शिकायत को लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष और शाहाबाद इंस्पेक्टर के बीच झड़प हो गई। भाजपाइयों ने कोतवाली के बाहर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और सड़क पर बैठकर कार्रवाई की मांग की। शाहाबाद सीओ अनुज मिश्रा ने भाजपा नेताओं को समझाते हुए कांग्रेस नेता के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर को 121 किलो सोने का महादान
Tirupati, Andhra Pradesh:तिरुमला। भगवान श्री वेंकटेश्वर के प्रति आस्था और श्रद्धा का एक अनूठा उदाहरण सामने आया है। एक अज्ञात भक्त ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को 121 किलोग्राम सोने के आभूषण दान करने का संकल्प लिया है। इन आभूषणों की अनुमानित कीमत 150 से 160 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि सोने के इन आभूषणों में कुल 45 आभूषण शामिल हैं, जिन्हें 9 सेट में तैयार किया गया है। इनमें भगवान श्री वेंकटेश्वर का स्वर्ण मुकुट और पद्म पादालु (स्वर्ण चरण पादुकाएं) भी शामिल हैं। आभूषणों का औपचारिक हस्तांतरण आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में TTD के कार्यकारी अधिकारी (EO) को किया जाएगा।
121 किलो सोने के इन आभूषणों का दान TTD के इतिहास में किसी एक भक्त की ओर से किए जाने वाले सबसे बड़े व्यक्तिगत स्वर्ण दानों में से एक माना जा रहा है।
