Unnao: गंजमुरादाबाद में युवक पर किसानों से पैसे निकालने का आरोप
Ganj Muradabad, Uttar Pradesh:आसायस गांव में कृष्णा जनसेवा केंद्र चलाने वाले युवक योगेन्द्र यादव पर कई किसानों ने गंभीर आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि योगेन्द्र ने फार्मर रजिस्ट्री में KYC और आधार में मोबाइल नंबर लिंक करने के बहाने उनकी बायोमेट्रिक लगवाकर उनके अलग-अलग खातों से पैसे निकाल लिए। जब किसानों को अपने पैसे की जानकारी हुई और वे CSC चालक योगेन्द्र से पैसे मांगने पहुंचे तो उसने उन्हें धमकाया। इसके बाद सभी किसानों ने बेहटा मुजावर थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई जिसकी जांच अब पुलिस कर रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
'यूपी में वो दिन देखे जब अतीक का कुत्ता मुलायम से हाथ मिलाता था', सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम का बड़ा बयान
Meerut, Uttar Pradesh:पारस गोयल/ मेरठ: सरधना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रहे संगीत सोम एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। दीपावली मिलन कार्यक्रम में उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह माफिया राज को लेकर पुरानी सरकारों को घेर रहे हैं। मंच पर पीछे बैनर लगा था जिसमें "समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली, गोवर्धन, भैयादूज, गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएं - प्रो. सोमेंद्र तोमर" लिखा था, और मंच से विधायक संगीत सोम संबोधित कर रहे थे।
