241001
हरदोई की गंगा में पूजन सामग्री विसर्जन के दौरान दो बच्चियां डूबीं
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के बिलग्राम में राजघाट पर रविवार सुबह एक घटना में पूजन सामग्री विसर्जन के दौरान दो बच्चियां गंगा नदी में डूब गईं। 6 वर्षीय और 8 वर्षीय बालिका अचानक गहरे पानी में चली गईं। स्थानीय लोगों के प्रयास विफल रहने पर पुलिस ने गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से खोजबीन शुरू की। सीओ सुनील शर्मा समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे। घाट पर परिजनों की भीड़ जमा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अडूसा गांव में जीएसएस के पास शराब दुकान के विरोध में ग्रामीणों ने धरना चेतावनी दी
Kota, Rajasthan:सांगोद (कोटा) सांगोद उपखंड क्षेत्र के अडूसा गांव में जीएसएस के पास शराब की दुकान खोलने का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। एक और जहा सबसे पहले जीएसएस के कर्मचारियों ने विरोध प्रकट किया। वहीं अब ग्रामीण भी शराब की दुकान खोलने का विरोध करते नजर आ रहे है। गांव के लोगों का कहना है कि इस रास्ते से खेतों पर महिलाओं का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में सामाजिक व सुरक्षा की दृष्टि से इस जगह पर शराब की दुकान खोलना गलत है। लोगों का कहना है कि अगर यहां पर शराब की दुकान का संचालन हुआ तो मजबूरन धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा। गांव की महिलाओं ने भी धरना प्रदर्शन में शामिल होने की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि शराब की दुकान खोलने से रोज-रोज लड़ाई झगड़े की संभावना बनी रहेगी0
0
Report
नवनिर्मित गंगा एक्सप्रेसवे पर रायबरेली में भीषण सड़क हादसा, तीन घायल
Raebareli, Uttar Pradesh:नवनिर्मित गंगा एक्सप्रेसवे पर रायबरेली में सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कटघर गांव के पास इलाहाबाद की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक का अचानक टायर फट गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर सामने चल रही कार से जा भिड़ा। डंपर की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में जौनपुर के रहने वाले एक ही परिवार के तीन लोग दम्पति और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एक्सप्रेस वे की टीम ने राहत-बचाव कार्य करते हुए घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। डॉक्टरों के मुताबिक तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है।0
0
Report
पूर्व मुख्यमंत्री से आवास पर मुलाकात ने दी प्रेरणा
Noida, Uttar Pradesh:आज माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री NitishKumar जी से उनके आवास पर आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उनके अनुभवों और मार्गदर्शन से प्रेरणा प्राप्त हुई।0
0
Report
Advertisement
जबलपुर के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह पर नया अपडेट सामने आया
Jabalpur, Madhya Pradesh:बाइट राघवेंद्र सिंह कलेक्टर जबलपुर0
0
Report
कासगंज में शिक्षिका निलंबन के विरोध में छात्रों ने गेट पर ताले लगाकर हंगामा
Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज में एक स्कूल में शिक्षिका के सस्पेंशन को लेकर छात्रों का गुस्सा देखनें को मिला है स्कूली बच्चों ने स्कूल के गेट पर ताला लगाकर जमकर हंगामा किया और अपनी शिक्षिका को वापस लाने की मांग पर अड़ गए। छात्रों का आरोप है कि उनकी मैडम के खिलाफ साजिश रची गई है। वहीं मामले को लेकर शिक्षा विभाग की कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल मामला जनपद कासगंज शहर के भिटोना स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब स्कूल की शिक्षिका शालिनी मिश्रा के सस्पेंशन की जानकारी बच्चों को मिली। नाराज छात्र-छात्राओं ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया और अपने बैग गेट पर टांगकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बच्चों का कहना था कि शिक्षिका सभी छात्रों को समान रूप से पढ़ाती थीं और स्कूल की साफ-सफाई को लेकर भी जागरूक करती थीं। छात्रों ने कहा कि जब तक शिक्षिका की वापसी नहीं होगी, तब तक स्कूल नहीं खुलने दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि स्कूल में बच्चों द्वारा सफाई किए जाने की तस्वीरें किसी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेज दी थीं। इसके अलावा पोर्टल पर उपस्थिति और स्कूल में आने वाले लैब सामान को लेकर भी विवाद की चर्चा है। इसी मामले में बीएसए द्वारा शिक्षिका को निलंबित किए जाने की बात सामने आ रही है। वाइट-1 दीपा, छात्रा: हमारी मैम बहुत अच्छा पढ़ाती हैं। उनके खिलाफ साजिश रची गई है। जब तक मैम वापस स्कूल नहीं आएंगी, तब तक हम स्कूल नहीं खुलने देंगे। वाइट-2 इजरा, छात्रा: “स्कूल हमारा मंदिर है। उसकी साफ-सफाई करना हमारा कर्तव्य है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री भी स्वच्छता अभियान चलाते हैं, इसलिए हम अपने स्कूल को साफ रखते हैं۔0
0
Report
हरदोई में डंपर टक्कर से दो की मौत, चार घायल
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से दो की मौत, चार घायल हरदोई में शनिवार सुबह सांडी रोड पर शहर कोतवाली क्षेत्र में शारदा नहर पुल से पहले मन्ना पुरवा के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने कार और बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार डंपर के नीचे दब गया और कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम ने रेस्क्यू कर सभी को मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां डॉक्टरों ने रामरहीस (45) और आशीष शर्मा (20) को मृत घोषित कर दिया, जबकि चार घायलों का इलाज जारी है। मृतक रामरहीस शहर कोतवाली क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर निवासी थे और अपने रिश्तेदारों के साथ सांडी में एक शादी समारोह से लौट रहे थे। कार में उनके साथ पुत्र शोभित (13), बहनोई अरुण, चचेरा भाई शैलेंद्र और अनुराग शुक्ला सवार थे। वहीं आशीष शर्मा, जो अरवल थाना क्षेत्र के चंदौबेचे गांव के निवासी थे, बिलग्राम से शादी में शामिल होकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। दमकल कर्मियों ने क्रेन की मदद से डंपर के नीचे दबे आशीष को बाहर निकाला। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। रामरहीस अपने पीछे पत्नी रामदुलारी समेत दो पुत्र और चार पुत्रियां छोड़ गए हैं, जबकि आशीष अपने परिवार में दो भाइयों और दो बहनों में तीसरे नंबर पर थे।0
0
Report
Advertisement
कोटा के कोचिंग छात्र ने छत से कूदकर आत्महत्या कर दी
Kota, Rajasthan:ब्रेकिंग कोटा कोचिंग सिटी कोटा में एक और 'उम्मीद' ने चुना मौत का रास्ता कोटा के कुन्हाड़ी क्षेत्र में कोचिंग छात्र ने की आत्महत्या छात्र ने हॉस्टल की छत से कूदकर की आत्महत्या मृतक छात्र दीक्षित प्रसाद था उत्तराखंड का रहने वाला पुलिस ने छात्र के परिजनों को दी सूचना0
0
Report
नैनीताल होमस्टे: 52 पंजीकरण रद्द, कड़ी कार्रवाई जारी
Noida, Uttar Pradesh:नैनीताल में होमस्टे पर सख्ती 52 के पंजीकरण रद्द एंकर - नैनीताल में पर्यटन सीजन शुरू होते ही पर्यटन विभाग में जिले में चल रहे अवैध और फर्जी होम स्टे पर कार्रवाई शुरू कर दी है... जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया बीते दो दिनों में अब तक पर्यटकों को सुरक्षित और बेहतर ठहराव उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग लगातार निरीक्षण अभियान चला रहा है। नैनीताल के विभिन्न क्षेत्रों में होमस्टे का सत्यापन किया गया। जांच के दौरान कहीं पंजीकरण अधूरा पाया गया तो कहीं नियमों की अनदेखी सामने आई। अब तक नियमों का उल्लंघन करने पर 52 होमस्टे के पंजीकरण रद्द किए जा चुके हैं। इसके अलावा बिना पंजीकरण संचालित हो रहे चार होमस्टे पर 10- 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।जिला पर्यटन अधिकारी ने कहा कि होमस्टे योजना का उद्देश्य केवल कमरे किराए पर देना नहीं बल्कि पर्यटकों को क्षेत्रीय संस्कृति, पारिवारिक वातावरण का अनुभव कराना है। इसके लिए संचालक का उसी परिसर में निवास करना अनिवार्य है। बिना होम स्टे संचालक के संचालित होमस्टे योजना की मूल भावना के विपरीत हैं। जिला पर्यटन अधिकारी ने चेतावनी दी अगर नियमों के विपरीत हम स्टे संचालित होंगे तो आने वाले दिनों में और कड़ी कार्रवाई की जाएगी。 बाइट - अतुल भंडारी, जिला पर्यटन अधिकारी0
0
Report
अजय राय के अस्वस्थ होने पर राहुल गांधी ने चिंता जताई, स्वस्थ होने की दुआ
Noida, Uttar Pradesh:Rahul Gandhi उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय जी के अस्वस्थ होने के समाचार से चिंतित हूं। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। आशा है कि वो जल्द से जल्द स्वस्थ हों और फिर से पूरी शक्ति के साथ जन सेवा में सक्रिय हों।0
0
Report
Advertisement
हाई कोर्ट के आदेश के बाद रोड शो और भंडारे पर नया सवाल
Noida, Uttar Pradesh:हाई कोर्ट के आदेश पर नमाज़ पढ़ने को लेकर देखिए कोर्ट ने जो आदेश किया है वह ठीक है मगर रोड पर भंडारा होता है रोड पर अंबेडकर की जयंती मनाई जाती है रोड पर शोभायात्रा निकलती है तो फिलहाल जस्ट आपको एक बार मुसलमान के मामले में सोचना चाहिए0
0
Report
लखनऊ में बीजेपी के खिलाफ नारी आक्रोश यात्रा को लेकर राकेश सचान का बयान
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow: Rakesh Sachan (UP Minister) on BJP will Hold a Nari Aakrosh Yatra0
0
Report
पटना में शराबबंदी के बीच कोडीन कफ सिरप के अवैध व्यापार में 8 गिरफ्तार
Patna, Bihar:पटना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में कोडीन कफ सिरप बरामद किया है। इस मामले में कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद नशे का कारोबार करने वाले लगातार नए-नए तरीके आजमा रहे हैं। इस बार शराब तस्करों ने नशा सप्लाई करने के लिए दवा की आड़ ली और कोडीन कफ सिरप की तस्करी शुरू कर दी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर छह पुरुष एवं दो महिलाओं को रंगे हाथ पकड़ लिया। छापेमारी का नेतृत्व कर रहे नदी थाना अध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि आरोपियों द्वारा पिठ्ठू बैग में कफ सिरप की बोतलों को छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस को शक होने पर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में अवैध कफ सिरप बरामद किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी है और संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है। साथ ही गिरफ्त में आए तस्करों से यह भी पता लगाया जा रहा है कि नेटवर्क किन जिलों तक फैला हुआ है। पुलिस का कहना है कि शराबबंदी के बाद नशे के कारोबारियों की गतिविधियाँ लगातार बढ़ी हैं, लेकिन ऐसे मामलों पर पैनी नज़र रखकर कार्रवाई की जा रही है.0
0
Report
Advertisement
सहरसा के वार्ड-21 में महिला के साथ दुष्कर्म प्रयास, भीड़ ने आरोपी को पकड़ा
Saharsa, Bihar:एंकर - बड़ी खबर सहरसा से है जहाँ सदर थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर - 21 में अहले सुबह घर से बाहर टहलने के लिए निकली एक महिला के साथ एक शख्स के द्वारा दुष्कर्म करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला ने जब शोर मचाया तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और फिर आरोपी भागकर अपने घर मे छुप गया. इधर आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर को घेर लिया. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को घर से निकाला जिसके बाद ग्रामीण आरोपी पर टूट पड़े इस दौरान काफी गहमा गहमी की स्थिति पैदा हो गई वहीं आक्रोशित ग्रामीण आरोपी को अपने चंगुल में लेना चाह रहे थे, इस बीच पुलिस को काफी मसक्कत करनी पड़ी और फिर आरोपी को किसी तरह भीड़ से बचाकर अपने साथ ले गई. घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि वार्ड नम्बर - 21 स्थित एक घर मे शादी समारोह था जिसमे शरीक होने महिला आई हुई थी और अहले सुबह घर से बाहर टहलने निकली थी तभी पास का ही रहने वाला सिप्पू सिंह नामक एक शख्स महिला को पकड़ लिया और नजदीक के बांस बारी में ले जाने लगा महिला के विरोध करने पर वो उसके साथ मारपीट करने लगा जिसके बाद महिला के शोर मचाने के बाद जब ग्रामीणों की भीड़ जुटी तो आरोपी मौके से भागकर अपने घर मे छिप गया. फिलहाल मौके पर पुलिस की टीम पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.0
0
Report
सपोटरा में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, 315 बोर देशी कट्टा बरामद
Karauli, Rajasthan:अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, सपोटरा। सपोटरा थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से हथियार के संबंध में कड़ी पूछताछ कर रही है।आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।0
0
Report
HPV वैक्सीनेशन अभियान को विभागीय समन्वय से प्रभावी बनाने के निर्देश
Karauli, Rajasthan: जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक मे एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान को समन्वय के साथ चलाने के निर्देश, करौली। जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान को प्रभावी बनाने के लिए चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने चिकित्साकर्मियों को विद्यालयों में जाकर 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं और उनके अभिभावकों को जागरूक करने के निर्देश दिए।0
0
Report
Advertisement
