Back
हरदोई में दर्दनाक हादसा: बस कंटेनर से टकराई, चालक की मौत, 9 यात्री घायल
ADASHISH DWIVEDI
Feb 03, 2026 07:50:43
Hardoi, Uttar Pradesh
हरदोई में दर्दनाक सड़क हादसा,हाईवे पर कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार बस,चालक की मौत, 9 यात्री घायल
हरदोई जिले के कोतवाली कछौना क्षेत्र अंतर्गत हरदोई–लखनऊ हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया।कटिया मऊ गांव के पास हरदोई से लखनऊ जा रही एक तेज रफ्तार निजी बस ने एक कंटेनर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में जा गिरी,जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस तेज गति में थी।इसी दौरान मल्हपुर रेलवे क्रॉसिंग की ओर से आ रहा एक कंटेनर जैसे ही लखनऊ की दिशा में मुड़ा,बस चालक नियंत्रण खो बैठा और यह दुर्घटना हो गई।हादसे के वक्त बस में 30 से 35 यात्री सवार थे।इस दुर्घटना में मेंसर बानो,अखनूर, बालकराम,बबलू, पवन कुमार,मालती, मोहित,अवधेश और ममता घायल हो गए।चीख-पुकार सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को बस से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
हादसे के बाद बस चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बस की बॉडी काटकर चालक को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने बस चालक राजू उर्फ गोपाल (45) पुत्र रामपाल शर्मा, निवासी जूरा सुरसा को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।यह हादसा एक बार फिर हाईवे پر तेज रफ्तार और लापरवाही के खतरनाक परिणामों की ओर इशारा करता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRanajoy Singha
FollowFeb 03, 2026 09:15:210
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 03, 2026 09:15:11Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली कोटद्वार की घटना पर सपा सांसद आनंद भदौरिया की प्रतिक्रिया
0
Report
0
Report
0
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowFeb 03, 2026 09:08:010
Report
RGRupesh Gupta
FollowFeb 03, 2026 09:07:49Raipur, Chhattisgarh:सैय्यद फाजिल , करियर काउंसलर (रायपुर स्टूडियो)
0
Report
SKSHIV KUMAR
FollowFeb 03, 2026 09:07:380
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 03, 2026 09:07:230
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 03, 2026 09:07:100
Report
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 03, 2026 09:06:590
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 03, 2026 09:06:46Noida, Uttar Pradesh:क़वानु में हुई बस दुर्घटना के संबंध में जानकारी देते सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी।
0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
FollowFeb 03, 2026 09:06:090
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
FollowFeb 03, 2026 09:05:480
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 03, 2026 09:05:320
Report