Back
गढ़वा नगर परिषद चुनाव: भाजपा समर्थित कंचन जायसवाल ने नामांकन दाखिल किया, विकास बोले
APASHISH PRAKASH RAJA
Feb 03, 2026 09:06:09
Narayanpur, Jharkhand
गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की समर्पित उम्मीदवार कंचन जायसवाल ने मंगलवार को पूरे उत्साह और समर्थकों की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पूर्व उन्होंने क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और इसके बाद समर्थकों के साथ जुलूस की शक्ल में समाहरणालय पहुंचीं। नामांकन कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों और पार्टी के नारों के बीच कंचन जायसवाल ने विधिवत रूप से अपना पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में कंचन जायसवाल ने कहा कि यदि नगर परिषद क्षेत्र के मतदाताओं का आशीर्वाद उन्हें मिला, तो वे गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, पेयजल, बेहतर सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, महिला sशक्तिकरण और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उनकी प्राथमिकताओं में शामिल होंगे। उन्होंने आगे कहा कि भाजप की जनकल्याणकारी नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल को नगर परिषद स्तर तक उतारने का प्रयास किया जाएगा। कंचन जायसवाल ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे एक बार भाजपा को सेवा का अवसर दें, ताकि गढ़वा को एक स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाया जा सके। नामांकन के साथ ही गढ़वा नगर परिषद चुनाव का राजनीतिक माहौल और अधिक गर्म हो गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि जनता किस उम्मीदवार पर अपना भरोसा जताती है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VRVIJAY RANA
FollowFeb 19, 2026 07:10:070
Report
BBBindu Bhushan
FollowFeb 19, 2026 07:09:590
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 19, 2026 07:09:220
Report
RSRajkumar Singh
FollowFeb 19, 2026 07:09:020
Report
APAshwini Pandey
FollowFeb 19, 2026 07:08:250
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 19, 2026 07:08:160
Report
NSNeeraj Sharma
FollowFeb 19, 2026 07:07:590
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowFeb 19, 2026 07:07:420
Report
VSVIPIN SHARMA
FollowFeb 19, 2026 07:07:260
Report
1
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 19, 2026 07:06:27Chandigarh, Chandigarh:कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह 121
0
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 19, 2026 07:06:210
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 19, 2026 07:05:410
Report
MSManuj Sharma
FollowFeb 19, 2026 07:04:540
Report
NLNitin Luthra
FollowFeb 19, 2026 07:04:030
Report