हरदोई में निकाली गई आतंकवाद की शव यात्रा
जम्मू - कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर वीरांगना सामाजिक एवं संस्कृत संस्थान और पूर्व सैनिकों के संयुक्त तत्वाधान में शहर की सड़कों पर आतंकवाद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया. इस दौरान आतंकवाद की शव यात्रा निकाली गई जो कि पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के साथ मुख्य मार्गो से होकर गुजरी और उसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सोपा गया है. वीरांगना सामाजिक एवं संस्कृत संस्थान और पूर्व सैनिकों के संयुक्त तत्वाधान में में आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आतंकवाद की शव यात्रा निकली गई, साथ ही पाकिस्तान का पुतला जलाकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|