Back
Hardoi241001blurImage

हरदोई में भाजयुमो का कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

Sunil Kumar
Apr 18, 2025 12:02:17
Hardoi, Uttar Pradesh

हरदोई में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आज शुक्रवार को लखनऊ चुंगी पर कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया।यह विरोध प्रदर्शन नेशनल हेराल्ड मामले में हो रही ईडी जांच के समर्थन और कांग्रेस के रवैये के खिलाफ किया गया।यह कार्यक्रम भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह ने नेतृत्व में किया गया।युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ने इस मौके पर कहा कि नेशनल हेराल्ड घोटाला कोई नया मामला नहीं है, यह केस खुद कांग्रेस सरकार के दौरान दर्ज हुआ था। अब जब प्रवर्तन निदेशालय ईडी इसकी निष्पक्ष जांच कर रही है तो सोनिया गांधी और राहुल गांधी जांच को भटकाने और एजेंसी पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी परिवार ने देश की संपत्ति को निजी संपत्ति की तरह लूटा है।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|