Back
सपा नेता का आरोप: भाजपा शिक्षा व्यवस्था चौपट करना चाहती है
ADASHISH DWIVEDI
Feb 02, 2026 12:35:08
Hardoi, Uttar Pradesh
स्लग-भाजपा सरकार शिक्षा व्यवस्था को कर रही कमजोर,हरदोई में सपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान
हरदोई के संडीला पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने सरकार पर निशाना साधा। एसआईआर के साथ मदरसों की विदेशी फंडिंग की जांच पर सरकार को सवालों के घेरे में खड़ा किया और कहाकि सरकार शिक्षा व्यवस्था को चौपट करना चाहती है। सपा प्रदेश अध्यक्ष का सण्डीला नगर में पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप जिलाध्यक्ष शराफत अली के साथ श्यामलाल पाल पहुंचे थे।
प्रेस वार्ता में सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा मदरसों में विदेशी फंडिंग की जांच के सवाल पर कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करना चाहती है यह सिर्फ मदरसा ही नहीं स्कूल भी नहीं चलाना चाहते हैं उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ समय पूर्व करीब 30 हजार स्कूल बंद करने अथवा मर्जर करने का आदेश कर चुकी है भाजपा नहीं चाहती कि पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, शोषित शिक्षित हो सके। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किए के बजट पर उन्होंने कहा कि यह बजट ना शिक्षा के अनुकूल है ना किसानों के अनुकूल है यह बजट सिर्फ सामंतवादियों एवं पूंजीवादियों के लिए बजट अनुकूल है। अखिलेश यादव द्वारा एसआईआर में फर्जी फॉर्म भरकर वोट कटवाने के ट्वीट पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा एसआईआर में बढ़ चढकर हिस्सा लिया खासकर अल्पसंख्यक समाज में जागरूकता दिखाई अब इन्हें चिंता है कि हम सत्ता से हट जाएंगे फॉर्म 7 में नाम और इपिक नंबर लिखकर बीएलओ पर दवाब बना रहे है। उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में प्रत्येक बूथ हो रहा है। मुसलमानों के वोट कटवाना चाह रहे देवरिया में अभी एक बीएलओ ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। बाबा साहेब डा भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान में सभी लोगों को मत का अधिकारी दिया ताकि अपना राजा चुन सके। भाजपा पीड़ित शोषित अपना राजा न चुन सके ये इसीलिए ऐसा कर रही है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
TCTanya chugh
FollowFeb 02, 2026 14:04:520
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 02, 2026 14:04:420
Report
SGSANJEEV GIRI
FollowFeb 02, 2026 14:04:150
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 02, 2026 14:03:560
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 02, 2026 14:03:410
Report
PSPramod Sinha
FollowFeb 02, 2026 14:03:040
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 02, 2026 14:02:270
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 02, 2026 14:02:060
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowFeb 02, 2026 14:01:470
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 02, 2026 14:01:310
Report
MMMohd Mubashshir
FollowFeb 02, 2026 14:01:100
Report
0
Report
PCPranay Chakraborty
FollowFeb 02, 2026 14:00:360
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 02, 2026 14:00:190
Report
0
Report