Back
हरदोई में ग्राम प्रधान पुत्र की नशे में घसीटने की कोशिश, स्कॉर्पियो से टक्कर
ADASHISH DWIVEDI
Feb 13, 2026 13:32:05
Hardoi, Uttar Pradesh
हरदोई में प्रधान पुत्र का खूनी खेल! DJ विवाद के बाद स्कॉर्पियो से कुचलने की कोशिश, 100 मीटर तक बाइक समेत युवक को घसीटा
हरदोई में दबंगई एक बार फिर कानून पर भारी पड़ती नजर आई।मामूली DJ विवाद के बाद ग्राम प्रधान के बेटे ने sरेआम एक युवक को जान से मारने की कोशिश की।स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर युवक को बाइक समेत करीब 100 मीटर तक घसीटा गया।घटना एसपी बंगले से कुछ ही दूरी पर हुई, जिसने जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वारदात कोतवाली शहर क्षेत्र के अंतर्गत पिहानी चुंगी की है।कोतवाली देहात क्षेत्र के शाहजहांपुर रोड स्थित आरसी गैलेक्सी होटल में चल रहे एक वैवाहिक समारोह के दौरान विवाद की चिंगारी भड़की।कोतवाली शहर क्षेत्र के अशरफ टोला निवासी शिवा मिश्रा पुत्र संजू मिश्रा अपने साथी मुकेश गुप्ता के साथ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा था।आरोप है कि थाना सुरसा क्षेत्र के जल्लामऊ निवासी ग्राम प्रधान राजेश यादव का बेटा रौनक यादव नशे की हालत में वहां पहुंचा और डीजे पर शिवा मिश्रा को धक्का देकर गाली-गलौज करते हुए भगा दिया।जब शिवा ने इसका विरोध किया तो रौनक ने खुलेआम जान से मारने की धमकी दी और वहां से चला गया लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई।
कार्यक्रम के बाद शिवा मिश्रा अपने साथी मुकेश गुप्ता के साथ बाइक से घर लौट रहा था।जैसे ही वह पिहानी चुंगी पहुंचा,पहले से स्कॉर्पियो में घात लगाए बैठे रौनक यादव ने स्कॉर्पियो से जोरदार टक्कर मारकर शिवा को कुचलने की कोशिश की गई और उसे बाइक समेत करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले जाया गया।पिहानी चुंगी पुलिस पिकेट से सैनिक पेट्रोल पंप तक युवक को घसीटे जाने से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और इलाके में दहशत फैल गई।
bाइट -- मुकेश गुप्ता साथी चश्मदीद
गंभीर रूप से घायल शिवा मिश्रा को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया,जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।मौके पर जुटी भीड़ ने स्कॉर्पियो को घेरने की कोशिश की,लेकिन आरोपी वाहन छोड़कर फरार हो गया।पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया है।पीड़ित की मां ममता मिश्रा ने थाना कोतवाली शहर में तहरीर दी है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KPKomlata Punjabi
FollowFeb 13, 2026 15:00:340
Report
SASALMAN AMIR
FollowFeb 13, 2026 15:00:160
Report
0
Report
NSNiroj Satapathy
FollowFeb 13, 2026 14:51:490
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 13, 2026 14:51:240
Report
KCKashiram Choudhary
FollowFeb 13, 2026 14:51:100
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 13, 2026 14:50:470
Report
RSRahul shukla
FollowFeb 13, 2026 14:50:000
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowFeb 13, 2026 14:49:490
Report
KCKashiram Choudhary
FollowFeb 13, 2026 14:48:280
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 13, 2026 14:48:11Noida, Uttar Pradesh:ICC T20 वर्ल्ड कप: इंडियन क्रिकेट टीम दिल्ली एयरपोर्ट से श्रीलंका के कोलंबो के लिए रवाना हुई
इंडिया का मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान से होगा।
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 13, 2026 14:47:470
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 13, 2026 14:47:310
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 13, 2026 14:47:130
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowFeb 13, 2026 14:46:570
Report