Back
तबादला नीति बनते ही थर्ड ग्रेड शिक्षकों के ट्रांसफर पर विचार, मंत्री की बार-बार सफाई
BDBabulal Dhayal
Feb 13, 2026 14:51:24
Jaipur, Rajasthan
ANCHOR
थर्ड ग्रेड शिक्षकों के नहीं होंगे तबादले
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का विधानसभा में जवाब
ट्रांसफर पॉलिसी की प्रक्रियाधीन,उसके बाद ही करेंगे विचार
थर्ड शिक्षकों के तबादलो की गूंज विधानसभा में भी सुनाई दी शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और नेता प्रतिपक्ष के बीच इसे लेकर तीखी नोकझोंक हुई शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ट्रांसफर पॉलिसी बनने के बाद तबादलों पर विचार करने की बात कही,तो विपक्ष की ओर से हंगामा देखने को मिला
नहीं होंगे तबादले,मंत्री बोले बना रहे हैं ट्रांसफर पॉलिसी
तबादलों का इंतजार कर रहे थर्ड ग्रेड टीचर्स को सरकार की ओर से कोई राहत नहीं मिलती दिखाई दे रही विधानसभा में इस मुददे पर पक्ष प्रतिपक्ष में तीखी नोक झौंक देखने को मिली
भाजपा विधायक गोविंद प्रसाद के सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि तबादला नीति बनने के बाद ही ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादलों पर सरकार विचार करेगी। इस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सवा दो साल बाद भी तबादला नीति नहीं बनाने पर सवाल उठाए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पलटवार किया,,,,दिलावर बोले,,,भाजपा राज में 2018 में तो 2200 से ज्यादा तबादले किए थे, कांग्रेस राज में तो एक भी थर्ड ग्रेड शिक्षक का तबादला नहीं किया, आपको कौन रोक रहा था?
तबादलों पर प्रतिबंध,सक्षम स्तर से अनुमति के बाद ही हुए तबादले
मदन दिलावर ने कहा,शिक्षाा विभाग तबादला नीति बनाने की प्रक्रिया में जुटा है,,,, प्रशासनिक सुधार विभाग ने तबादलों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया हुआ है सक्षम स्तर से अनुमोदन के बाद तबादले किए जाते हैं। अब तक सक्षम स्तर से मंजूरी के बाद ही थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादले किए गए थे। शिक्षा मंत्री बोले— ग्रेड थर्ड शिक्षकों के जिलों से बाहर तबादलों का कोई प्रावधान नहीं होता, तबादला नीति फाइनल होने के बाद ही इस पर विचार करेंगे
जूली ने घेरा,सवा दो साल हुए,क्यों नहीं बना पाये पॉलिसी
सरकार पर थर्ड ग्रेड शिक्षकों को गुमराह करने के लगाये आरोप
दिलावर ने कहा— 2018 में एक जिले से दूसरे जिले में तबादलों पर शिक्षकों की वरिष्ठता प्रभावित हुई थी। वरिष्ठता प्रभावित होने के लिए अंडरटेकिंग ली गई थी, उसके आधार पर तबादले किए थे। इस पर भाजपा विधायक गोविंद प्रसाद ने 2018 में तबादलों का आधार और आगे तबादले करने के बारे में पूछा तो दिलावर ने कहा— ग्रेड थर्ड के तबादले करने कोई प्रावधान नहीं होता है फिर भी तत्कालीन सरकार ने एक कट ऑफ डेट देकर रास्ता निकाला था। अभी हमारी तबादला नीति प्रक्रियाधीन है। तबादला नीति जब फाइनल होगी उसके आधार पर आगे विचार करेंगे। इस पर पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बोले— सरकार ग्रेड थर्ड शिक्षकों को गुमराह कर रही,सरकार बताये कि आखिर वो तबादला नीति कब बनायेगी
दिलावर के जवाब पर नेता प्रतिपक्ष ने आपत्ति की जूली बोले,,, क्या ग्रेड थर्ड शिक्षकों को सरकार गुमराह कर रही है का , आपने पार्टी के घोषणा पत्र में यह कहा था कि हम तबादला नीति बनाएंगे। आधा समय बीत चुका है, सवा दो साल से ज्यादा का समय हो चुका, कब तक तबादला नीति बनेगी कब ट्रांसफर होंगे?
सबसे बड़ा काडर,बरसों से इंतजार
थर्ड ग्रेड टीचर्स शिक्षा विभाग का सबसे बड़ा काडर है दो लाख से ज्यादा तृतीय श्रैणी शिक्षक हैं,,,सवा दो साल से इन शिक्षकों को ट्रांसफर का इंतजार है,,,अब मंत्री के ताजा बयान से साफ है कि उन्हें तबादला नीति के बनने तक और इंतजार करना पड़ेगा
बाबूलाल धायल जी मीडिया जयपुर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 13, 2026 16:06:440
Report
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 13, 2026 16:06:230
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 13, 2026 16:06:060
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 13, 2026 16:05:56Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के थाना गंगोह क्षेत्र के गांव दुधाला में शादी समारोह के दौरान पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट, लाठी-डंडे चले। दो युवक गंभीर घायल, कई कारों में तोड़फोड़। बारात पानीपत से आई थी। पुलिस जांच में जुटी
0
Report
NZNaveen Zee
FollowFeb 13, 2026 16:05:370
Report
GLGautam Lenin
FollowFeb 13, 2026 16:03:110
Report
NKNished Kumar
FollowFeb 13, 2026 16:02:520
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 13, 2026 16:02:360
Report
PTPawan Tiwari
FollowFeb 13, 2026 16:02:000
Report
SKSHIV KUMAR
FollowFeb 13, 2026 16:01:470
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 13, 2026 16:01:320
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowFeb 13, 2026 16:01:160
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 13, 2026 16:00:580
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 13, 2026 16:00:440
Report