icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241001
Sunil KumarSunil KumarFollow16 Apr 2025, 12:17 pm

Hardoi - कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन,भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

Hardoi, Uttar Pradesh:

हरदोई, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडे के नेतृत्व में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकालते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी की और बाद में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।विक्रम पांडे ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखे आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा केंद्र की एजेंसियों — प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि ये संस्थाएं अब भाजपा के फ्रंटल संगठनों की तरह काम कर रही हैं, जिनका उपयोग विपक्ष की आवाज दबाने के लिए किया जा रहा है।जिलाध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र रचकर इन संस्थाओं का उपयोग किया जा रहा है ताकि उनकी आवाज को दबाया जा सके।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top