241001
Hardoi - ट्रक की चपेट में आने से महिला की मृत्यु
Bilgram, Uttar Pradesh:हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र के गंज जलालाबाद गांव के पास पोते के साथ स्कूटी पर सवार होकर दवा लेने जा रही महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौत,पोता बाल - बाल बचा ।जानकारी के अनुसार मल्लावां क्षेत्र के फुलई गांव की शांति देवी अपने पोते के साथ गंज जलालाबाद गांव के पास जैसे ही पहुंची कि सामने से आ रहे मौरंग लदे ट्रक के पास से स्कूटी गुजर रही थी कि रोड के किनारे पड़े विद्युत पोल से स्कूटी फिसल कर पलट गई और ट्रक महिला के ऊपर से गुजर गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खैरागढ़ के छुईखदान डैम में 16 वर्षीय आयुष की डूबकर मौत
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। छुईखदान थाना क्षेत्र के छिदरी नथेला डैम में दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हाउसिंग बोर्ड भिलाई निवासी आयुष पिता अमन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आयुष अपने चार दोस्तों के साथ डैम घूमने पहुंचा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही छुईखदान पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आयुष के शव को पानी से बाहर निकाला। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोग जुट गए。 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे की खबर से मृतक के परिवार और दोस्तों में शोक की लहर है。0
0
Report
रतलाम रेलवे ग्रुप डी फिजिकल टेस्ट में फर्जी अभ्यर्थियों का खुलासा, 5 गिरफ्तार
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में रेलवे ग्रुप डी की फिजिकल परीक्षा के दौरान मुन्ना भाई गैंग का खुलासा हुआ है। बीते दो दिनों में पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन फर्जी अभ्यर्थी हैं, जबकि दो ऐसे अभ्यर्थी हैं, जिन्होंने अपनी जगह दौड़ लगाने के लिए मुन्ना भाई यानी फर्जी अभ्यर्थियों को भेजा था। रतलाम रेलवे ग्राउंड पर 2 सितंबर से 9 सितंबर तक ग्रुप डी की फिजिकल टेस्ट प्रक्रिया चली। इस दौरान लगातार ऐसे मामले सामने आए हैं, जब असली अभ्यर्थियों की जगह दूसरे युवक दौड़ लगाने पहुंचे। जांच और दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान इनकी पहचान हुई और उन्हें पकड़ लिया गया। इस मामले में एक फर्जी अभ्यर्थी अजित का कारनामा सबसे चौंकाने वाला है। बताया जा रहा है कि वह 2 सितंबर को अधिकारियों को चकमा देकर एक अभ्यर्थी की जगह दौड़ लगा चुका था। इसके बाद वह दोबारा एक अन्य अभ्यर्थी के लिए दौड़ लगाने पहुंचा, लेकिन इस बार पकड़ा गया। अब तक पुलिस ने फर्जी अभ्यर्थी अजित, गौरव और पंकज को गिरफ्तार किया है। वहीं, जिन अभ्यर्थियों के लिए ये दौड़े, उनमें निरंजन और अनुज भी गिरफ्तार किए गए हैं। मामले में कुंदन और मनीष अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।0
0
Report
भदोही में साइबर ठगी नेटवर्क के अंतरराज्यीय आरोपी समेत 889 मोबाइल और 923 सिम बरामद
Bhadohi Nagar Palika, Uttar Pradesh:एंकर–भदोही में साइबर ठगी के नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, गोपिपंझ पुलिस और साइबर/सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने साइबर ठगी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाले मोबाइल उपलब्ध कराने वाले एक अंतरराज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 889 मोबाइल फोन और 923 सिम कार्ड बरामद किए हैं। गोपिगंज पुलिस को मुखबिर से अहम सूचना मिली, सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गोपिगंज कस्बे की नई बस्ती में स्थित एक किराए के मकान पर छापेमारी की, जहां से पश्चिम बंगाल के रहने वाले अजीजुल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी Murshidabad, पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और उसकी उम्र करीब 29 साल है। पुलिस की छापेमारी के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 889 मोबाइल फोन बरामद किए गए। इनमें 293 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 596 कीपैड मोबाइल फोन शामिल हैं, इसके साथ ही पुलिस को अलग-अलग टेलीकॉम कंपनियों के 923 सिम कार्ड मिले हैं। मौके से भारी मात्रा में मोबाइल स्क्रैप पार्ट्स, जिसमें मदरबोर्ड, डिस्प्ले, कैमरा समेत दूसरे पार्ट्स शामिल हैं, बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पश्चिम बंगाल से आकर गोपिगंज की नई बस्ती में किराये के मकान में रहा था। यहां पुराने मोबाइल फोन खरीद कर उनके अलग-अलग पार्ट्स को एकत्र कर उन्हें अलग-अलग किया जाता था। पुलिस के अनुसार मोबाइल के मदरबोर्ड, डिस्प्ले, कैमरा और दूसरे पार्ट्स को अलग कर दोबारा असेंबल किया जाता था। इसके बाद तैयार किए गए मोबाइल फोन को साइबर अपराध में इस्तेमाल के लिए उपलब्ध कराने की बात सामने आई है। पुलिस को आशंका है कि बरामद किए गए मोबाइल फोन और सिम कार्ड का इस्तेमाल साइबर ठगी और अन्य साइबर अपराधों में किया जाता था। अब पुलिस बरामद 923 सिम कार्ड और 889 मोबाइल फोन की तकनीकी जांच कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इन सिम कार्ड और मोबाइल फोन का इस्तेमाल किन साइबर अपराधों में हुआ और इस नेटवर्क से और कितने लोग जुड़े।0
0
Report
Advertisement
माही नदी के टूटे तटबंध की मरम्मत दो दिनों में पूरी, बड़ा खतरा टला
Chapra, Bihar:दो दिन में दुरुस्त हुआ माही नदी का टूटा तटबंध, टला बड़ा खतरा छपरा। बाढ़ के बीच माही नदी के क्षतिग्रस्त तटबंध की चुनौती से जिला प्रशासन ने महज दो दिनों में निपट लिया। माही नदी के दाएं तटबंध के 11.90 किलोमीटर बिंदु पर 6 सितंबर को हुई टूटन की मरम्मत का काम 8 सितंबर की रात पूरा कर लिया गया। तटबंध की टूटन को प्रभावी ढंग से बंद कर नदी के बहाव को नियंत्रित कर लिया गया है। गंगा नदी के उच्चतम जलस्तर के कारण उत्पन्न बैकवॉटरिंग की स्थिति में माही नदी का जलस्तर बढ़ने से तटबंध पर दबाव बना और 6 सितंबर को उक्त स्थल पर तटबंध क्षतिग्रस्त होकर टूट गया था। सूचना मिलते ही जल संसाधन विभाग और जिला प्रशासन हरकत में आया। मुख्य अभियंता, बाढ़ संघर्षात्मक कार्य के अध्यक्ष तथा कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निसरण प्रमंडल, छपरा के नेतृत्व में तकनीकी टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर काम शुरू किया。 अभियंत्रण टीम ने दिन-रात लगातार काम करते हुए आवश्यक संसाधन और तकनीकी उपाय जुटाए। महज दो दिनों के भीतर तटबंध की टूटन को बंद कर दिया गया। समय रहते मरम्मत पूरी होने से आसपास के इलाकों में संभावित रूप से उत्पन्न होने वाले बड़े खतरे को टालने में सफलता मिली。 उपमुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा बुधवार को उपमुख्यमंत्री सह प्रभारी मंत्री, सारण विजेंद्र प्रसाद यादव ने माही नदी के क्षतिग्रस्त तटबंध स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से मरम्मत कार्य और वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। तटबंध की शीघ्र मरम्मत और नदी के बहाव को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन तथा जल संसाधन विभाग की टीम द्वारा की गई कार्रवाई की उन्होंने सराहना की。 बाढ़ खत्म होने तक अलर्ट रहने का निर्देश निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बाढ़ की अवधि समाप्त होने तक किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। सभी संवेदनशील तटबंधों और स्थलों की लगातार निगरानी की जाए। कहीं भी कटाव, रिसाव या तटबंध को नुकसान पहुंचने की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन और लगातार मॉनिटरिंग में तटबंध की मरम्मत का कार्य कराया गया। जिला प्रशासन का कहना है कि बाढ़ की वर्तमान स्थिति को देखते हुए जिले के संवेदनशील तटबंधों और अन्य स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन और अभियंत्रण विभाग की टीमें किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं।0
0
Report
सुपौल में मुखिया शराब के नशे में गिरफ्तार, जांच शुरू
Bihar:सुपौल में नशे की हालत में बकौर पंचायत के मुखिया गिरफ्तार. सुपौल में उत्पाद विभाग ने नशे की हालत में एक मुखिया को गिरफ्तार किया है. दरअसल सदर थाना क्षेत्र के बकौर पंचायत के मुखिया नंदन कुमार पंडित को उत्पाद विभाग की टीम ने शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। बताया गया कि उत्पाद विभाग द्वारा बकौर चौक के समीप जांच के दौरान बकौर पंचायत के मुखिया को गिरफ्तार किया, जांच में शराब पिने की पुष्टि के बाद बकौर पंचायत के मुखिया नंदन कुमार पंडित को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. उत्पाद अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम प्रतिदिन शराब पीने और बेचने वालों के विरुद्ध अभियान चला रही है। इसी क्रम में बकौर चौक के पास टीम जांच कर रही थी। वहां कुछ लोगों की गतिविधियां संदिग्ध लगी। संदेह के आधार पर जांच की गई, जिसमे नंदन कुमार पंडित भी शामिल थे। जांच में नंदन कुमार पंडित के शराब पिने की पुष्टि हुई। मालूम हो की नंदन कुमार पंडित बकौर पंचायत के वर्तमान मुखिया भी है. नशे की हालत में मुखिया को गिरफ्तार करने के बाद उत्पाद विभाग आगे की कार्यवाही में जुट गई है.0
0
Report
गंगा के उफान से नालंदा के टाल इलाके में बाढ़, किसानों को मुआवजे की मांग
Pariaunna, Bihar:नालंदा की स्थानीय नदियां भले ही शांत हो गई हों, लेकिन गंगा के भारी उफान ने जिले की पूर्वी सीमा पर मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सरमेरा प्रखंड के टाल इलाके में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है। पेंदी, दलहजीत, पुरानी इसुआ और सदहा समेत कई गांवों के खेत जलमग्न हो गए हैं। करीब 300 बीघे में लगी धान और मक्के की फसल पूरी तरह डूब चुकी है। सैकड़ो ग्रामीणों के ऊपर बाढ़ और जलकैदी बनने का खतरा मंडरा रहा है। पानी बढ़ने से पेंदी गांव के कई घर चारों तरफ से घिरकर टापू में तब्दील हो गए हैं। टाल किनारे बने मकानों पर भी कटाव का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों को आशंका है कि अगर जलस्तर इसी तरह बढ़ा तो आधा दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। किसानों ने फसल क्षति का आकलन कर मुआवजे की मांग की है। वहीं नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने पेंदी, सदहा और खोजकीपुर गांव का निरीक्षण कर अधिकारियों को तटबंध की मजबूती और बढ़ते जलस्तर पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया। ग्रामीणों से मुलाकात कर हर संभव सहायता का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि इसका स्थाई समाधान के लिए उनके तरफ से हर पहल की जाएगी क्योंकि हर साल बाढ़ जैसी त्रासदी का दंश ग्रामीणों को झेलना पड़ता है। निरीक्षण के दौरान सीओ अनिमका सिंह, बाढ़ नियंत्रण एसडीओ कमलेश सिंह और जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना कुमार मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। साथ ही अन्य जनप्रतिनिधियों के इलाके में नहीं पहुंचने को लेकर नाराजगी भी जताई है। स्थानीय लोगों में स्थानीय विधायक के प्रति नाराजगी भी दिखी。0
0
Report
Advertisement
कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर भिड़ंत: स्कूटी सवार दो घायल
Karnaprayag, Uttarakhand:कर्णप्रयाग कर्णप्रयाग ग्वालदम हाइवे पर सड़क हादसा पंती नारायणबगड़ के पास इंटरसेप्टर वाहन और स्कूटी की जबरदस्त भिड़ंत हादसे में स्कूटी सवार दो लोग हुए घायल घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।0
0
Report
नोएडा में पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता ने आत्महत्या, तनाव भारी
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता ने की आत्महत्या, फ्लैट में फंदे से लटका मिला शव दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव और 1975 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राकेश मेहता ने नोएडा स्थित अपने फ्लैट में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह करीब 75 वर्ष के थे। घटना थाना फेस-2 क्षेत्र की सेक्टर-82 स्थित केंद्रीय विहार-2 सोसायटी की है。 नोएडा पुलिस के मीडिया सेल के अनुसार, 6 सितंबर को डायल-112 के माध्यम से थाना फेस-2 पुलिस को सूचना मिली कि केंद्रीय विहार-2 में रहने वाले राकेश मेहता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची。 पुलिस के मुताबिक, फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। सूचना मिलने पर फॉरेंसिक और फील्ड यूनिट की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया。 पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिलने की भी जानकारी है, जिसमें मानसिक तनाव और विभिन्न शारीरिक बीमारियों का जिक्र होने की बात सामने आई है। घटना के समय उनकी पत्नी सुमंती मेहता अपने बेटे से मिलने देहरादून गई हुई थीं। पति के लगातार फोन नहीं उठाने पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई。 नोएडा पुलिस के मीडिया सेल ने बताया, मृतक के शव का पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही पूर्ण कर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है。 राकेश मेहता वर्ष 2007 से नवंबर 2010 तक दिल्ली के मुख्य सचिव रहे थे। वर्ष 2010 में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान भी उन्होंने दिल्ली प्रशासन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली थीं。 पुलिस आत्महत्या के पीछे की परिस्थितियों की जांच कर रही है।0
0
Report
मुज़फ्फरनगर में बस-बाइक टक्कर: 3 मौत, एक घायल; चालक फरार
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग मुज़फ्फरनगर मे भीषण सड़क हादसा रोडवेज बस ने दो बाइक मे मारी टक्कर बाइक सवार 1 बच्चे समेत 3 की मौत 1 घायल राहगीरो ने घायलों को सड़कों से उठाया बस चालक बस छोड़ मौके से हुआ फरार पुलिस मौके पर जाँच मे जुटी थाना बुढ़ाना क्षेत्र के भसाना गांव का मामला0
0
Report
Advertisement
ओमप्रकाश राजभर ने सपा-अखिलेश पर निशाना, ड्रेस कोड और दलित वोटों पर आरोप
Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर- कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सपा और अखिलेश यादव पर साधा निशाना। झांसी और हापुड़ की घटना और सपा छात्र सभा को लेकर साधा निशाना। सपा के लोग लगातार घटनाएं कर रहे है अखिलेश यादव उन्हें रोक नही पा रहे है। अखिलेश सिर्फ अपनी सेना का रंग बदलने में लगे है। सपा छात्र सभा के ड्रेस कोड को लेकर ओपी राजभर ने चोरी का लगाया आरोप। सुभासपा और बसपा से चोरी किया छात्र सभा के ड्रेस का रंग। बसपा के झंडे के नीला रंग लेकर दलित वोट हथियाना चाहते है, लेकिन दलित भूला नही है कि प्रमोशन में आरक्षण किसने खत्म किया। दलित महापुरुषों के नाम पर बने जिले और योजनाओं का नाम सपा ने बदल दिया। गेस्ट हाउस कांड में सपा ने कितनी गुंडई की इसे अखिलेश यादव को याद रखना चाहिए। सहारनपुर मस्जिद ढहाने पर कहा यह न्यायालय के आदेश पर गिराया गया है। आज जो सपा और कांग्रेस के लोग जाकर फातिहा पढ़ रहे उन्हें तब जाना चाहिए था जब नोटिस मिली थी।0
0
Report
बरेली में तेल टैंकर पलटा; ड्राइवर- क्लीनर ने बचाई अपनी जान
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली ब्रेकिंग हिंदुस्तान पेट्रोलियम का पैट्रोल डीजल का टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा टैंकर पलटने से सड़क पर मंची ऑफर तफरी सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम फायर ब्रिगेड की टीम ने टैंकर के टायरो के ऊपर पानी की बौछार टैंकर में सवार ड्राइवर और क्लीनर ने कूद कर बचाई अपनी जान सीबीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर रोड स्थित रेनाल्ट कार शोरूम के पास की घटना ।0
0
Report
मेरठ की शाही जामा मस्जिद पर बौद्ध मठ के दावे, ASI सर्वे की मांग
मेरठ की शाही जामा मस्जिद पर बौद्ध मठ के दावे के अनुसार, अधिवक्ता राम कुमार शर्मा का दावा है कि जहां आज मस्जिद है, वहां कभी बौद्ध मठ हुआ करता था। उन्होंने ASI सर्वे की मांग की है। यह दावा फिलहाल एक पक्ष की ओर से किया गया है; इसकी ऐतिहासिक पुष्टि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के वैज्ञानिक परीक्षण से ही हो सकती है।0
0
Report
Advertisement
हल्द्वानी में बीजेपी नेताओं की विस्तारित स्टेट वर्किंग कमिटी बैठक आयोजित
Noida, Uttar Pradesh:Haldwani (Uttarakhand): Nitin Nabin (BJP, National President), Pushkar Singh Dhami (Chief Minister) Attend Extended State Working Committee Meeting0
0
Report
संभल .2027 के चुनाव में गुन्नौर में बीजेपी दोहरायोगी 2017 का इतिहास : अजित यादव ,पूर्व मंत्री बीजेपी
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल । सपा के गढ़ गुन्नौर में 2017 में पहली बार बीजेपी का कमल खिलाने वाले बीजेपी के पूर्व मंत्री अजीत कुमार यादव ने बयान देकर बड़ा दावा किया है ।बीजेपी के पूर्व मंत्री अजीत कुमार यादव का दावा है .. गुन्नौर अब सपा का गढ़ नहीं है ... डबल इंजन की सरकार के विकास कार्य और राष्ट्रवाद से गुन्नौर का सियासी DNA पूरी तरह बदल गया है । गुन्नौर अब बीजेपी का अभेद्य दुर्ग है ..2027 के चुनाव में गुन्नौर में 2017 का इतिहास दोहराया जाएगा ।0
0
Report
बेतिया: रिश्वतखोर SI शमशाद अहमद का वायरल वीडियो, SSP ने निलंबन की कार्रवाई की
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जी मीडिया की खबर का बड़ा असर हुआ है जी मीडिया ने कल और आज प्रमुखता से रिश्वत लेते एसआई शमशाद अहमद का वायरल वीडियो की खबर दिखाई है खबर का बेतिया एसएसपी कुमार गौतम ने संज्ञान लिया वीडियो की जांच कराने पर बलथर थाना के एसआई से शमशाद अहमद का आचरण संदिग्ध पाया गया है एसएसपी कुमार गौतम ने एसआई शमशाद को निलंबित कर दिया है विभागीय कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किया गया है जी मीडिया ने रिश्वत खोर एसआई शमशाद अहमद का घुस लेने की खबर प्रमुखता से दिखाई है जिसका बड़ा असर हुआ है रिश्वत खोर एसआई को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है बलथर थाना कांड संख्या 92/26 में पीड़ित से 15 हजार घूस लेते एसआई का करतूत सीसीटीवी में कैद हो गया था जिसका वीडियो वायरल हुआ था इस खबर को सिर्फ और सिर्फ जी मीडिया ने दिखाया था जिसका बड़ा असर हुआ है बेतिया पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है0
0
Report
Advertisement
