241406
Hardoi: बाग में ग्रामीणों ने पेड़ से लटकता हुआ अजगर देखा
Chandeli, Uttar Pradesh:मल्लावां (हरदोई) कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरबावा के पास बरुआ बाग में ग्रामीणों ने पेड़ से लटकता हुआ अजगर देखा, अजगर की सूचना पूरे क्षेत्र में आग़ की तरह से फैल गई । ग्रामीणों की सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग के बीट प्रभारी अवनीश कुमार ,वनरक्षक रामचंद्र ,माली विजयपाल व प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने उसका रेस्क्यू कर उसे पकड़ कर सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।अजगर की लंबाई 15 फीट और उसका वजन 40 किलो ग्राम बताया गया है।यह जानकारी बीट प्रभारी अवनीश कुमार ने दी है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीएम भजन लाल शर्मा ने सुमेरपुर में शहरी सेवा शिविर की समीक्षा की
Pali, Rajasthan:सुमरेपुर ( पाली ) सीएम भजन लाल शर्मा पहुंचे पाली के सुमेरपुर में शहरी सेवा शिविर में सीएम भजन लाल शर्मा का संबोधन सीएम बोले कि किसान हितों के लिए प्रधानमंत्री मोदी हमेशा चिंतित रहते है सीएम ने कहा पीएम मोदी मानते है कि देश मे 4 जातियां है महिला युवा किसान मजदूर सीएम शर्मा में शहरी सेवा शिविर का भी किया अवलोकन सीएम शर्मा ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री 4 लाख 40 हजार करोड़ रुपये अब तक किसानों को किसान निधि में भेज चुके है सीएम ने कहा कि किसानों एवम मजदूरों का दुख दर्द पीएम मोदी जानते है कांग्रेस के राज में 1 रुपए का 15 पैसा आता था आज सीधा पैसा आता है कांग्रेस के राज में दलाल घूमते थे लेकिन अब ऐसा नहीं होता है बस इसीलिए अब वहा से बटन दबाते है और किसानों और मजदूरों के मोबाइल में घंटी बजती है0
0
Report
दमोह के यूट्यूबर्स पर पास्को एक्ट: नाबालिग रेप पीड़िता की पहचान उजागर
Damoh, Madhya Pradesh:और अब दमोह में यूट्यूबर्स के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज, रेप पीड़ित नाबालिग की पहचान उजागर करने का आरोप.. एंकर/ दमोह से बड़ी खबर है यहां पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए दो यूट्यूबर्स पत्रकारों के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इन दोनों पर एक नाबालिग रेप पीड़िता की पहचान उजागर करने का आरोप है। दरअसल दो महीने पहले जिले के पथरिया पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई थी और पुलिस ने मामला दर्ज किया था, इस मामले को लेकर खुद को पत्रकार बताने वाले एक से नाम के दो यूट्यूबर्स पुष्पेंद्र सिंह और पुष्पेंद्र लोधी ने अपने यू ट्यूब चैनल पर एक लाइव चलाया यार दोनों ने आपस में बातचीत करते हुए रेप पीड़िता नाबालिग का न सिर्फ़ नाम उजागर किया बल्कि उसकी पहचान भी उजागर कर दी। ये कृत्य कानूनन अपराध है खास तौर पर पास्को एक्ट और जुवेनाइल जस्टिस में इस तरह का कृत्य पास्को एक्ट के दायरे में ही आता है। इस बात को लेकर दमोह के एक समाजसेवी नितेंद्र नित्या प्यासी ने एसपी और थाना प्रभारी को शिकायत की और दोनों यूट्यूबर्स के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। इस मामले को पथरिया पुलिस ने गंभीरता से लिया और दोनों पुष्पेंद्र के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इलाके में इस तरह का पहला मामला दर्ज हुआ है और इसे लेकर हड़कंप मचा है, खास तौर पर यूट्यूबर्स में खलबली मची है। बाइट/ नितेंद्र नित्या प्यासी ( समाजसेवी दमोह) बाइट/ प्रिया सिंधी (एसडीओपी पथरिया दमोह)0
0
Report
पटना: यादव राजद नेता प्रतिपक्ष की बैठक प्रदेश कार्यालय में हुई
Patna, Bihar:बिहार के नेता प्रतिपक्ष के यादव राजद प्रदेश कार्यालय पहुंचे। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के चेंबर में भोला यादव, राजद के प्रदेश अध्यक्ष मांगीलाल मंडल, पूर्व विधानसभा स्पीकर उदयनरायण चौधरी, समेत तमाम नेताओं के साथ कर रहे हैं बैठक।0
0
Report
Advertisement
नालंदा में बीजेपी मंत्री संजय टाइगर का कड़ा संदेश: अपराधी कानून की गिरफ्त में
Nalanda, Bihar:बिहार के नालंदा में भाजपा द्वारा आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ में बिहार सरकार के विधि एवं उच्च शिक्षा मंत्री संजय टाइगर ने अपराधियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून तोड़ने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं है। अपराधी या तो अपराध छोड़ दें, या बिहार छोड़ दें, अन्यथा कानून उन्हें सख्त सजा दिलाएगा। मंत्री ने आरा में हुए एनकाउंटर और नालंदा में मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर भी स्पष्ट कहा कि किसी को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है और दोषी चाहे जहां भी छिपा हो, पुलिस उसे खोजकर कानून के कटघरे में लाएगी। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री संजय टाइगर का भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मंत्री ने केंद्र की एनडीए सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बीते 12 वर्षों में आर्थिक, सामाजिक और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने दावा किया कि जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव से 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। बिहार की कानून-व्यवस्था और विकास पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में बेहतर माहौल बनने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया है। मंत्री संजय टाइगर ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को दोहराते हुए कहा कि बिहार के विकास के बिना विकसित भारत का सपना पूरा नहीं हो सकता। इसी संकल्प के साथ सरकार विकास और सुशासन के एजेंडे पर आगे बढ़ रही है।0
0
Report
झारखंड के राज्यपाल ने बंगालवासियों को शुभकामनाएं दीं; विविधता में एकता मजबूत
Ranchi, Jharkhand:झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लोक भवन में आयोजित पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में झारखंड में निवास कर रहे बंगालवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं का देश है और "विविधता में एकता" हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" पहल विभिन्न राज्यों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और भावनात्मक एकता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनी है। उन्होंने कहा कि झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच केवल भौगोलिक ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक, सामाजिक और भावनात्मक संबंध भी बेहद गहरे हैं। राज्यपाल ने बंगाली समाज के शिक्षा, संस्कृति, उद्योग, व्यापार और सामाजिक जीवन में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए कहा कि बंगाल की धरती ज्ञान, सृजनशीलता और सांस्कृतिक चेतना की भूमि रही है। स्वतंत्रता संग्राम से लेकर राष्ट्र निर्माण तक बंगाल की भूमिका ऐतिहासिक रही है。 उन्होंने साहित्य, संगीत, कला और सिनेमा के क्षेत्र में बंगाल के योगदान को याद करते हुए महान फिल्मकार सत्यजीत रे का उल्लेख किया। साथ ही दुर्गा पूजा और काली पूजा को सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक वैभव का प्रतीक बताया। मीडिया से बातचीत में राज्यपाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस का आयोजन बेहद उत्साहपूर्ण माहौल में किया जा रहा है। उन्होंने सभी बंगालवासियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि पश्चिम बंगाल भविष्य में और अधिक प्रगति करेगा तथा देश के अग्रणी राज्यों में अपनी भूमिका को और मजबूत करेगा।0
0
Report
मधेपुरा में बड़ा रेल हादसा टला, मालगाड़ी पटरी से उतरी
Madanpur, Bihar:मधेपुरा में बड़ा रेल हादसा टला! मालगाड़ी पटरी से उतरी, ढाला की रेलिंग तोड़ आगे बढ़ी. रेलवे स्टेशन के समीप मालगाड़ी ढाला के पास हुई घटना, ढाला पर मौजूद लोगों ने भागकर बचाई जान. रेलवेिंग (शंटिंग) के दौरान पटरी से उतर गई थी ट्रेन. रेलवे फाटक पर खड़े लोगों ने भागकर बचाई जान. कोई हताहत नहीं हुआ。0
0
Report
Advertisement
हांसी में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत की तैयारी, रणबीर गंगवा बोले SIR पर भ्रामक प्रचार
Hansi, Haryana:हांसी बाइट : हरियाणा कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा 26 जून को हांसी में होगा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे SIR को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा वोट काटने का काम के बयान पर बोले मंत्री कहा विपक्ष के पास काम नहीं, भ्रामक प्रचार कर रहे चानौत गांव के आंदोलन पर कहा ग्रामीण अपनी जिद छोड़ें , सरकार पानी देने के लिए तैयार हरियाणा भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता के स्वागत एवं अभिनंदन को लेकर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 26 जून को हांसी में भी भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज भाजपा की हांसी जिला इकाई की कोर कमेटी, कार्यकर्ताओं और नेताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और हिसार व हांसी में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जुटे हुए हैं। इस दौरान मंत्री रणबीर गंगवा ने निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा वोट काटने का काम के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और वह SIR को लेकर भ्रामक प्रचार कर रहा है। मंत्री ने कहा कि SIR के तहत फर्जी वोटों को हटाने के साथ-साथ नए पात्र मतदाताओं के वोट भी बनाए जाएंगे। यह प्रक्रिया पहली बार नहीं हो रही, बल्कि कांग्रेस शासनकाल में भी इस प्रकार का पुनरीक्षण अभियान चलाया गया था। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह चुनाव आयोग का कार्य है। वहीं चानौत गांव में चल रहे पेयजल आंदोलन को लेकर मंत्री रणबीर गंगवा ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सरकार गांव को पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गांव को अलग पाइपलाइन से पानी देने का वादा किया है और उसे पूरा किया जाएगा। अमृत योजना के तहत शहरी पेयजल पाइपलाइन से गांव को पानी नहीं दिया जा सकता, इसलिए ग्रामीण अपनी जिद छोड़ें और सरकार पर विश्वास रखें। मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी स्पष्ट कर चुके हैं कि गांवों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा और सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है।0
0
Report
प्रयास आवासीय विद्यालय के छात्रों ने 10 किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्टर के समक्ष सुविधाओं की शिकायत दर्ज कराई
Kusu, Chhattisgarh:प्रयास आवासीय विद्यालय के सैकड़ो की संख्या में छात्र 10 किलोमीटर पैदल चलकर शिक्षकों की शिकायत सहित मूलभूत सुविधाओं को लेकर सरगुजा कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया गया। दरअसल एजुकेशन हब के नाम से प्रसिद्ध सरगुजा जिले के घंघरी में स्थित प्रयास आवासीय परिसर स्कूल के बच्चों ने बोर्ड की तैयारी करने वाले शिक्षकों की दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया है, और उसकी जगह में नीट और जेईई जैसे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराने वाले शिक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है, और बोर्ड एग्जाम वाले अनुभव शिक्षकों को हटा दिया गया है, साथ ही छात्रों ने कहा कि बोर्ड एग्जाम की तैयारी करने में परेशानी हो रही है, साथ ही प्रयास अवाज से परिसर में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता के साथ फ्लोराइड पानी की शिकायत छात्रों ने की है। जिससे नाराज होकर सैकड़ो की संख्या में छात्र 10 किलोमीटर पैदल चलते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर से शिकायत की। इधर सैकड़ो की संख्या में छात्रों को देखकर ट्रायबल विभाग के कमिश्नर सहित जिला शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंच गए। छात्रों को आश्वासन दिया गया है कि पुराने शिक्षकों की बहाली करने के साथ मूलभूत सुविधाओं को लेकर जांच किया जाएगा। अगर गड़बड़ी पाई जाती हैं तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई भी की जाएगी。0
0
Report
श्योपुर में शमशान घाट सीमांकन के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क चक्का जाम
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर शमशान घाट के सीमांकन को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क पर चक्का जाम , शिवपुरी और विजयपुर से पहाड़गढ़ जाने वाले रास्ते पर ग्रामीणों ने लगाया चक्काजाम , सड़क पर अर्थी रख कर प्रदर्शन,गसवानी थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर , ग्रामीणों को दी जा रही समझाइश , लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं , दोनों तरफ से आने जाने वाले वाहनों की लगी लंबी लंबी कतारें, विजयपुर के सहसराम गांव का मामला0
0
Report
Advertisement
जगदलपुर: मानसून से पहले नालियों की सफाईं पर सवाल, 16 वार्डों में जलभराव संभावित
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर शहर में मानसून से पहले नालियों की सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं, मानसून के चलते हर साल भारी बारिश के कारण नालियों का पानी सड़कें और घरों तक पहुंच जाता है, शहर के कई ऐसे वार्ड हैं जोकि बारिश के पानी के चलते डूबान प्रभावित होते है, ऐसे में नगर निगम अप्रैल मई महीने में ही ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करता है, लेकिन कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि नगर निगम ने नालियों की सफाई अब तक नहीं की है। वो 1 - जल भराव से परेशान होते है लोग - जगदलपुर शहर की निचली बस्तियों में हर साल मानसून के दौरान जल भराव की स्थिति बनती है जिसकी वजह से लोग काफी ज्यादा परेशान होते है, सबसे ज्यादा परेशानी दलपत सागर वार्ड के लोगों होती है ड्रेनेज सिस्टम बेहतर होने से कुछ राहत जरूर वार्ड के रहवासियों को मिल सकती है, अंबेडकर वार्ड, रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड, महारानी वार्ड एवं चंद्रशेखर वार्ड में मानसून के दौरान जलभराव आम है दूसरी तरफ कांग्रेस का आरोप है कि नालियों की सफाई इस साल नहीं हुई है इसके चलते शहर के 16 वार्डों में जल भराव का सामना करना पड़ेगा इसके लिए कांग्रेस ने नगर निगम सरकार की जिम्मेदार बताया । वो फाइनल - निगम की तैयारी - कांग्रेसियों के आरोपों के ईत्तर नगर निगम मानसून से पूर्व ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर कर लेने का दावा कर रहा, सभापति लक्ष्मण झा ने बताया शहर की 226 नालियों को चिन्हांकित कर सफाई की गई इन नालियों में कचरे के चलते जलभराव होता रहा है इसके अलावा शहर के ड्रेनेज सिस्टम को संभालने वाली 83 बड़ी नालियों की भी सफाई एक चरण में कर ली गई है पुनः इन नालियों को दूसरे चरण में साफ करने का सिलसिला जारी है। बाइट राजेश चौधरी नेता प्रतिपक्ष बाइट लक्ष्मण झा सभापति0
0
Report
भजनलाल शर्मा का सिरोही दौरा: आबूरोड में शिलान्यास, योग दिवस कार्यक्रम और समीक्षा बैठक
Sirohi, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दो दिवसीय सिरोही दौरा, आज आबूरोड में विकास कार्यों का शिलान्यास, कल योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल सिरोही। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दो दिवसीय सिरोही दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वे विकास कार्यों के शिलान्यास, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम तथा प्रशासनिक समीक्षा बैठक सहित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री आज शाम 6:05 बजे आबूरोड के पोलो ग्राउंड में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। कल सुबह 6:00 बजे वे नक्की झील पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 11:00 बजे सीआरपीएफ गेस्ट हाउस में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। दोपहर 12:25 बजे मुख्यमंत्री मानपुर हवाईपट्टी से अंबाजी मंदिर के दर्शन के लिए रवाना होंगे।0
0
Report
सिवनी में जहरीले पदार्थ सेवन से 50 वर्षीय की मौत, परिजनों के बीच शोक
Seoni, Madhya Pradesh:लोकेशन-सिवनी(मध्य प्रदेश) जहरीले पदार्थ के सेवन से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भटेखारी में 50 वर्षीय वीर सिंह पटले ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों द्वारा उन्हें तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कान्हीवाड़ा ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय सिवनी रेफर किया गया。 दुर्भाग्यवश, जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। फिलहाल जहरीले पदार्थ के सेवन के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। कान्हीवाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस जिलाध्यक्षों की 10 दिनी ट्रेनिंग कल से शुरू, राहुल दौरे पर उत्साह चरम
Raipur, Chhattisgarh:संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की 10 दिन की ट्रेनिंग कल से शुरू हो रही है। इस ट्रेनिंग में 40 जिलाध्यक्ष शामिल होंगे। ट्रेनिंग की तैयारियों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने जायजा लिया। ट्रेनिंग की तैयारियों में तमाम कांग्रेस के नेता पहुँच रहे हैं। राहुल के दौरे को लेकर कांग्रेसियों में जबरदस्त उत्साह है। अभनपुर के मंगल भवन में चल रही तैयारियों का जायजा लिया हमारे एसोसिएट एडिटर रुपेश गुप्ता ने। बाइट - शिव सिंह ठाकुर, कांग्रेस सचिव • बाइट - शशि सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष, सूरजपुर0
0
Report
उज्जैन: मलानी बाबा की मौत, पोस्टमार्टम के बाद ही कारण खुलेंगे
Ujjain, Madhya Pradesh:प्रशासन ने खुदवाई समाधि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार उज्जैन। मंगलनाथ मंदिर क्षेत्र स्थित मलानी बाबा की कुटिया में रहने वाले साधु गंगेश्वरी महाराज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। साधु के निधन के बाद उन्हें कुटिया के पीछे समाधि दे दी गई थी। हालांकि करीब 10 दिन तक उनसे संपर्क नहीं होने पर उनके भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने कुटिया के पीछे बनी समाधि खुदवाकर शव बाहर निकलवाया और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस के अनुसार जावरा के पीपली बाजार निवासी अनिल जोशी ने 17 जून को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके भाई सुनील जोशी ने संन्यास लेने के बाद गंगेश्वरी महाराज नाम धारण कर लिया था और वे मंगलनाथ क्षेत्र की मलानी बाबा कुटिया में रहते थे। अनिल जोशी के मुताबिक करीब 10 दिन पहले उनकी अपने भाई से आखिरी बार बातचीत हुई थी। इसके बाद उनका मोबाइल बंद आने लगा और उनसे संपर्क पूरी तरह टूट गया। भाई की तलाश में उज्जैन पहुंचे अनिल जोशी ने कुटिया और आसपास के लोगों से जानकारी ली। इस दौरान उन्हें बताया गया कि गंगेश्वरी महाराज का करीब 10 दिन पहले निधन हो गया था और उन्हें कुटिया के पीछे ही समाधि दे दी गई थी। यह जानकारी मिलने के बाद परिजनों को मामला संदिग्ध लगा और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
नीट के लिए जयपुर जिला प्रशासन ने सुरक्षा निगरानी मजबूत की
Jaipur, Rajasthan:नीट परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, जिला कलेक्टर संदेश नायक ने कहा, नीट परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी की गई हैं, इस बार चुनाव की तर्ज पर अधिकारी नियुक्त किए गए, परीक्षा केंद्रों पर सेंटर सुपरिंटेंडेंट की विशेष नियुक्ति की गई, चुनाव की तर्ज पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट और निगरानी अधिकारी तैनात, पेपर रखे गए स्थानों पर 24 घंटे सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी, विशेष योग्यजन विद्यार्थियों के लिए 6 अलग-अलग परीक्षा केंद्र बनाए गए, सभी केंद्रों पर CCTV, सुरक्षा कर्मी और कड़ी मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई, गर्मी को देखते हुए पेयजल, पंखे और कूलर सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, नीट परीक्षा को लेकर जयपुर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं, जिला कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि इस बार परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया है, राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सेंटर सुपरिंटेंडेंट नियुक्त किए गए हैं, साथ ही चुनाव प्रक्रिया की तर्ज पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं, चार से पांच परीक्षा केंद्रों के समूह पर वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जो 24 घंटे मॉनिटरिंग कर रहे हैं, संदेश नायक ने बताया कि प्रश्न पत्रों को सुरक्षित रखने के लिए निर्धारित स्थानों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी लगातार जारी है, अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए समय पर पहुंचने और निर्धारित दिशा-निर्देशन की पालना करने के निर्देश दिए गए हैं, परीक्षा के दिन सुबह 11 बजे से अभ्यर्थियों की एंट्री और सत्यापन प्रक्रिया शुरू की जाएगी, विशेष योग्यजन (दिव्यांग) अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छह अलग-अलग परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा कर्मियों और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की तैनाती की गई है, कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, पंखे, कूलर समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो0
0
Report
Advertisement
